Class 2 Exam  >  Class 2 Notes  >  Hindi for Class 2 (सारंगी)  >  Worksheet: वाक्य

Worksheet: वाक्य | Hindi for Class 2 (सारंगी) PDF Download

1. दिए गए प्रश्नों के लिए सही विकल्प चुनिए–

प्रश्न 1. वाक्य के कितने अंग होते है?
(क) दो
(ख) तीन
(ग) चार 

प्रश्न 2. वाक्य में जिसके विषय में कुछ कहा जाता है, उसे क्या कहते है?
(क) उद्.देश्य
(ख) विधेय  
(ग) शब्द 

प्रश्न 3. शब्द जब वाक्य में प्रयुक्त होते है तो उन्हें क्या कहा जाता है?
(क) स्वर
(ख) व्यंजन
(ग) पद 

प्रश्न 4. प्रत्येक वाक्य के अंत में कौन से शब्द होते हैं?
(क) सर्वनाम
(ख) विशेषण
(ग) क्रिया – सूचक

प्रश्न 5. वाक्य में उद्.देश्य के विषय में जो कुछ कहा जाता है, उसे क्या कहा जाता है?
(क) स्वर
(ख) विधेय
(ग) सर्वनाम 

प्रश्न 6. वाक्य किससे मिलकर बनते हैं?
(क) स्वर
(ख) व्यंजन
(ग) शब्द 

प्रश्न 7. दो या दो से अधिक शब्दों का व्यवस्थित क्रम यदि संपूर्ण अर्थ देता है तो उसे क्या कहते है?
(क) सर्वनाम
(ख) अव्यय
(ग) वाक्य 

प्रश्न 8. ‘मोहन खेल रहा है|’ उपर्युक्त वाक्य में उद्.देश्य बताइए–
(क) मोहन
(ख) खेल
(ग) रहा है

2. निम्नलिखित वाक्यों में से उद्.देश्य को छाँटिए– 

प्रश्न 1. पिताजी बाजार जा रहे हैं|
(क) पिताजी
(ख) बाजार
(ग) जा रहे हैं 

प्रश्न 2. घोड़ा तेज दौड़ रहा है|
(क) घोड़ा
(ख) तेज
(ग) तेज दौड़ रहा है 

प्रश्न 3. बच्चा क्रिकेट खेल रहा है|
(क) बच्चा
(ख) क्रिकेट
(ग) खेल रहा है 

प्रश्न 4. रेखा अंगूर खा रही है|
(क) अंगूर
(ख) अंगूर खा रही है
(ग) रेखा 

प्रश्न 5. नरेन्द्र मोदी हमारे देश के प्रधानमंत्री है|
(क) प्रधानमंत्री
(ख) नरेन्द्र मोदी
(ग) हमारे देश के प्रधानमंत्री 

प्रश्न 6. सीता पलंग पर सो रही है|
(क) सीता
(ख) पलंग
(ग) सो रही है 

प्रश्न 7. राम सफाई कर रहा है|
(क) राम
(ख) सफाई
(ग) सफाई कर रहा है

प्रश्न 8. गीता कल अजमेर जायेगी|
(क) अजमेर
(ख) कल
(ग) गीता 
 

प्रश्न 9. भावना कपड़े खरीद रही है|
(क) कपड़े
(ख) भावना
(ग) खरीद रही है 

प्रश्न 10. दादी कहानी सुना रही है|
(क) दादी
(ख) सुना रही है
(ग) कहानी 

3. निम्नलिखित अशुद्ध वाक्यों का शुद्ध रूप बताइये– 

प्रश्न 1. राधा खाना बनाता हैं|
(क) राधा खाना बनाते हैं|
(ख) राधा खाना बनाती है|
(ग) राधा खानें बनाती है| 

प्रश्न 2. चार बैल दौड़ रहा है|
(क) चार बैल दौड़ा रहा है|
(ख) चार बैल दौड़ रहे है|
(ग) चार बैल दौड़ रहे हैं| 

प्रश्न 3. छात्रा गाना गा रहा है|
(क) छात्रा गानो गा रही है|
(ख) छात्रा गाना गा रही है|
(ग) छात्रा गाने गा रही है| 

प्रश्न 4. तरुण बाजार जाती है|
(क) तरुण बाजार जाते है|
(ख) तरुण बाजार जाता है|
(ग) तरुण बाजार जाते हैं| 

4. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर हाँ या नहीं में दीजिए– 

प्रश्न 1. प्रत्येक वाक्य के अंत में क्रिया सूचक शब्द होते हैं|
(क) हाँ
(ख) नहीं 

प्रश्न 2. वाक्य के तीन अंग होते हैं|
(क) हाँ
(ख) नहीं 

प्रश्न 3. शब्द जब वाक्य में प्रयुक्त होते है, तो उन्हें पद कहते है|
(क) हाँ
(ख) नहीं 

प्रश्न 4. उद्.देश्य और विधेय वाक्य के अंग है|
(क) हाँ
(ख) नहीं 

प्रश्न 5. वाक्य पदों के अव्यवस्थित क्रम से बनते हैं|
(क) हाँ
(ख) नहीं 

प्रश्न 6. दो या दो से अधिक शब्दों के व्यवस्थित क्रम यदि संपूर्ण अर्थ देते है तो वाक्य कहलाते हैं|
(क) हाँ
(ख) नहीं 

प्रश्न 7. ‘रचना पत्र लिखती है| उपर्युक्त वाक्य में रचना’ उद्.देश्य है|
(क) हाँ
(ख) नहीं 

प्रश्न 8. वाक्य में जिसके विषय में कुछ कहा जाता है, उसे उद्.देश्य कहते है|
(क) हाँ
(ख) नहीं 

प्रश्न 9. ‘मोहन गाना गाता है|’ उपर्युक्त वाक्य में गाना गाता है उद्.देश्य है|
(क) हाँ
(ख) नहीं

प्रश्न 10. ‘माँ पूजा कर रही है|’ उपर्युक्त वाक्य में पूजा कर रही है|’ ‘विधेय’ है|
(क) हाँ
(ख) नहीं 

वर्कशीट के समाधान "वाक्य"

The document Worksheet: वाक्य | Hindi for Class 2 (सारंगी) is a part of the Class 2 Course Hindi for Class 2 (सारंगी).
All you need of Class 2 at this link: Class 2
91 videos|370 docs|45 tests

FAQs on Worksheet: वाक्य - Hindi for Class 2 (सारंगी)

1. वाक्य क्या होता है?
Ans. वाक्य एक ऐसा समूह होता है जिसमें शब्दों का एक अर्थपूर्ण संयोजन होता है। यह एक विचार या जानकारी को व्यक्त करने का माध्यम होता है।
2. वाक्य के प्रकार कौन से होते हैं?
Ans. वाक्य के मुख्य प्रकार चार होते हैं: कथन वाक्य, प्रश्न वाक्य, आदेश वाक्य, और भावात्मक वाक्य। प्रत्येक का उपयोग अलग-अलग संदर्भ में किया जाता है।
3. वाक्य लिखते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
Ans. वाक्य लिखते समय हमें व्याकरण, शब्दों का सही क्रम, और स्पष्टता का ध्यान रखना चाहिए। वाक्य को संक्षिप्त और स्पष्ट होना चाहिए ताकि पाठक आसानी से समझ सके।
4. वाक्य में विषय और क्रिया का क्या महत्व है?
Ans. वाक्य में विषय (जिसके बारे में बात की जा रही है) और क्रिया (जिस क्रिया की बात की जा रही है) का होना आवश्यक है। ये दोनों मिलकर वाक्य का अर्थ स्पष्ट करते हैं।
5. कक्षा 3 के छात्रों के लिए वाक्य अभ्यास कैसे करें?
Ans. कक्षा 3 के छात्रों के लिए वाक्य अभ्यास करने के लिए सरल वाक्य लिखने, चित्रों के माध्यम से वाक्य बनाने, और मौखिक रूप से वाक्य बनाने का अभ्यास करना चाहिए। इससे उनकी रचनात्मकता और भाषा कौशल में सुधार होगा।
Related Searches

Extra Questions

,

pdf

,

Free

,

shortcuts and tricks

,

video lectures

,

Worksheet: वाक्य | Hindi for Class 2 (सारंगी)

,

ppt

,

Viva Questions

,

past year papers

,

mock tests for examination

,

Summary

,

Worksheet: वाक्य | Hindi for Class 2 (सारंगी)

,

MCQs

,

Worksheet: वाक्य | Hindi for Class 2 (सारंगी)

,

practice quizzes

,

Previous Year Questions with Solutions

,

Objective type Questions

,

Semester Notes

,

study material

,

Sample Paper

,

Exam

,

Important questions

;