Class 6 Exam  >  Class 6 Notes  >  विज्ञान Class 6  >  Chapter Notes: वस्तुओं के समूह बनाना

वस्तुओं के समूह बनाना Chapter Notes | विज्ञान Class 6 PDF Download

वस्तु 

एक ही पदार्थ से बनी होती है। या एक ही वस्तु कई पदार्थों से भी बनी हो सकती हैं।

पदार्थ

प्रत्येक वस्तु जिसका कोई निश्चित भार (द्रव्यमान) होता तथा वह स्थान घेरती है, पदार्थ कहलाता है पृथ्वी में पदार्थ तीन अवस्थाओं में मुख्यतः पाए जाते हैं ठोस, द्रव, एवं गैस ।

  • ठोस: पदार्थ की वह अवस्था जिसमें आकार एवं आयतन दोनों निश्चित हो, ठोस कहलाता है।
    जैसे: लकड़ी, लोहा, बर्फ का टुकड़ा
  • द्रव: पदार्थ की वह अवस्था जिसका आकार अनिश्चित एवं आयतन निश्चित हो द्रव कहलाता है।
    जैसे: पानी, तेल, अल्कोहल
  • गैस: पदार्थ की वह अवस्था जिसमें आकार एवं आयतन दोनों अनिश्चित होता हो गैस कहलाता है।
    जैसे: हवा, ऑक्सीजन, कार्बन डाइऑक्साइड।

हम अपने दैनिक जीवन में कई वस्तुओं का उपयोग करते हैं तथा कई वस्तुओं का उपभोग करते हैं, पर उनमें हर वस्तु अलग-अलग प्रकार की होती है।

पदार्थों के गुण

किसी पदार्थ को बनाने के लिए किसी पदार्थ का चयन उस पदार्थ के गुणों तथा उपयोग की जाने वाली वस्तु के प्रयोजन पर निर्भर है।

  • दिखावट: पदार्थ प्रायः एक-दूसरे से भिन्न दिखाई देते हैं।
    जैसे: लकड़ी लोहे से बिल्कुल भिन्न दिखाई देती है।
कुछ पदार्थ चमकदार , खुरदरे , चिकने , कठोर तथा कोमल लगते हैं।
  • कोमल पदार्थ: वे पदार्थ जिन्हें आसानी से संपीड़ित किया अथवा खरोंचा जा सकता हैं।
  • कठोर पदार्थ: वे पदार्थ जिन्हें संपीड़ित करना कठिन होता है।
  • धातु : पदार्थ जिनमें इस प्रकार की द्युति होती है, वे प्रायः धातु होते है।
    उदाहरण: लोहा , ताँबा , एलुमिनियम तथा सोना आदि।
  • विलेय: कुछ पदार्थ जल में घुल जाते है।
    जैसे: पानी और नमक ।
  • अविलेय: कुछ पदार्थ जल के साथ मिश्रित नही होते है।
    जैसे: पानी और धूल।
  • पारदर्शिता: पदार्थों का वह गुण है जिसमे वह प्रकाश को स्वंय से पार जाने की अनुमति देते हैं।
  • पारदर्शी: ऐसा पदार्थ जिसके आर पार देखा जा सकता है पारदर्शी पदार्थ कहते हैं। पारदर्शी पदार्थों में प्रकाश आर-पार जा सकता है।
    जैसे: कांच, जल, वायु
  • अपारदर्शी: वैसे पदार्थ जिनमें से होकर आप वस्तुओं के आर-पार नहीं देख सकते उन्हें अपारदर्शी पदार्थ कहते हैं।
    जैसे: पेपर, धातुएं, लकड़ी
  • पारभासी: वैसे पदार्थ जिससे आप आपकी वस्तु को आर पार देख तो सकते हैं परंतु स्पष्ट रूप से नहीं इन पदार्थों को पारभासी पदार्थ कहते हैं।
    जैसे: बटर पेपर, मोटी काँच

आर्किमीडीज का सिद्धांत 

जब कोई वस्तु किसी द्रव में पूरी अथवा आंशिक रूप से डुबोई जाती है तो उसके भार में कमी का आभास होता है । भार में यह आभासी कमी वस्तु द्वारा हटाए गए द्रव के भार के बराबर होती हैं इसे ‘आर्किमीडीज का सिद्धान्त ’ कहते हैं। इसके अनुप्रयोग निम्न प्रकार हैं: 

  • लोहे की बनी छोटी गेंद पानी में डूब जाती है तथा बड़ा जहाज तैरता रहता है क्योंकि जहाज द्वारा विस्थापित किए गए जल का भार उसके भार के बराबर होता है।
The document वस्तुओं के समूह बनाना Chapter Notes | विज्ञान Class 6 is a part of the Class 6 Course विज्ञान Class 6.
All you need of Class 6 at this link: Class 6
30 videos|32 docs
Related Searches

वस्तुओं के समूह बनाना Chapter Notes | विज्ञान Class 6

,

वस्तुओं के समूह बनाना Chapter Notes | विज्ञान Class 6

,

practice quizzes

,

MCQs

,

video lectures

,

Viva Questions

,

Sample Paper

,

shortcuts and tricks

,

mock tests for examination

,

Previous Year Questions with Solutions

,

pdf

,

Exam

,

Semester Notes

,

ppt

,

Extra Questions

,

Free

,

study material

,

Important questions

,

Objective type Questions

,

Summary

,

past year papers

,

वस्तुओं के समूह बनाना Chapter Notes | विज्ञान Class 6

;