Class 6 Exam  >  Class 6 Notes  >  Hindi (Bal Ram Katha) Class 6  >  Summary: राम का वन गमन

Summary: राम का वन गमन | Hindi (Bal Ram Katha) Class 6 PDF Download

सार

कोपभवन के घटनाक्रम की जानकारी बाहर किसी को नहीं थी। कैकेयी अपनी जिद पर अड़ी थी। सारे नगर में राम के राज्याभिषेक का उत्साह था। गुरु वशिष्ठ, महामंत्री सुमंत्र सभी शुभ घड़ी की प्रतीक्षा कर रहे थे। महाराज के न आने पर महर्षि ने सुमंत्र को राजभवन भेजा। मंत्री सुमंत्र ने देखा महाराज पलंग पर बीमार अवस्था में पड़े हैं। दशरथ ने टूटते स्वर में राम से मिलने की इच्छा जाहिर की।

राम के साथ लक्ष्मण भी वहाँ आ गए। राम ने पिता और माता कैकेयी को प्रणाम किया। राजा दशरथ उन्हें देखकर राम कहकर मूर्छित हो गए। होश आने पर भी वे कुछ नहीं बोले। राम ने पिता से पूछा-"पिताजी मुझसे कोई अपराध हुआ है? कैकेयी बोली-"महाराज दशरथ ने मुझे दो वरदान दिए थे। मैंने कल रात्रि दोनों वर माँगे। जिससे यह पीछे हट रहे हैं। मैं चाहती हूँ कि राज्याभिषेक भरत का ही हो और तुम चौदह वर्ष के लिए वन में रहो| राम पिता के वचन को पूरा करने के लिए आज ही वन जाने के लिए तैयार हो गए। कैकेयी के महल से निकलकर राम सीधे अपनी माता कौशल्या के पास गए। उन्होंने माता कौशल्या को कैकेयी के भवन में हुए वार्तालाप के बारे में बताया और अपना निर्णय सुनाया। कौशल्या ने उन्हें अनुचित राजाज्ञा न मानने के लिए कहा पर राम ने इसे पिता की आज्ञा मानकर माता से वन जाने के लिए आशीर्वाद माँगा। कौशल्या ने अपने पुत्र को दसों दिशाओं को जीतने का आशीर्वाद दिया।

लक्ष्मण राम के इस निर्णय से सहमत न होकर इस आज्ञा का विरोध करना चाहते थे| राम ने उन्हें समझाया| कौशल्या-भवन से राम सीता के पास गए और उसे सारी बातें बताकर वन जाने के लिए विदा माँगी। सीता उनके साथ जाने के लिए तैयार हो गई क्योंकि उसे उसके पिता ने सदा अपने पति की छाया बनकर रहने का उपदेश दिया था। लक्ष्मण भी राम के साथ जाने के लिए तैयार हो गए। तीनों वन जाने के लिए तैयार होकर पिता का आशीर्वाद लेने आए। वहाँ तीनों रानियाँ, मंत्रिगण आदि भी उपस्थित थे। सब कैकेयी को समझा रहे थे, पर वह टस-से-मस नहीं हुईं। दशरथ ने कहा कि - पुत्र मैं वचन से बँधा हूँ परन्तु तुम्हारे ऊपर कोई बंधन नहीं है। तुम मुझे बंदी बनाकर राज संभालो। राम ने उन्हें समझाया कि उसे राज्य का लोभ नहीं था। कैकेयी ने राम, लक्ष्मण और सीता को वल्कल वस्त्र दिए। उन्होंने राजसी वस्त्र त्याग कर तपस्वियों के वस्त्र पहन लिए और महल से बाहर आ गए।

महल के बाहर सुमंत्र रथ लेकर खड़े थे। राम, सीता और लक्ष्मण रथ पर सवार हो गए। राम के रथ को तेज़ चलाने के लिए कहा। सुमंत्र ने शाम तक राम, लक्ष्मण व सीता को श्रृंगवेरपुर में पहुँचा दिया। निषादराज गुह ने उसका स्वागत किया। सुमंत्र के अयोध्या लौटते ही सभी लोगों ने तथा महाराज ने प्रश्न पूछने शुरू किए। वन-गमन के छठे दिन दशरथ ने प्राण त्याग दिए। राम का वियोग उनसे सहा नहीं गया। दूसरे दिन महर्षि वशिष्ठ ने मंत्रिपरिषद् से चर्चा की कि राजगद्दी खाली नहीं रहनी चाहिए। तय हुआ कि भरत को तत्काल अयोध्या बुलाया जाए। एक घुड़सवार दूत को भरत को लाने के लिए भेजा गया तथा उसे भरत को अयोध्या की घटनाएँ न बताने को कहा गया|

शब्दार्थ -

  • कोलाहल – शोर-शराबा का स्थान
  • विस्मित – हैरान
  • राज्याभिषेक – राजतिलक
  • शास्त्र सम्मत – शास्त्रों के अनुसार
  • असहज – जो स्वाभाविक न हो
  • स्पंदनहीन – कोई हरकत न होना आयोजन - प्रबंध
  • क्षीण – कमज़ोर
  • मंगलकारी - शुभ
  • अनिष्ठ – नुकसान
  • प्रतिवाद - विरोध
  • वल्कल – पेड़ों की छाल
  • विचलित - व्याकुल
  • दूत – संदेशवाहक
The document Summary: राम का वन गमन | Hindi (Bal Ram Katha) Class 6 is a part of the Class 6 Course Hindi (Bal Ram Katha) Class 6.
All you need of Class 6 at this link: Class 6
13 videos|49 docs|13 tests

FAQs on Summary: राम का वन गमन - Hindi (Bal Ram Katha) Class 6

1. राम का वन गमन का मतलब क्या है?
उत्तर: राम का वन गमन, एक प्राचीन हिंदू धर्म कथा है जो भारतीय इतिहास और महाकाव्य रामायण में वर्णित है। इसमें राम, सीता और लक्ष्मण अपने अयोध्या नगरी को छोड़कर जंगल में जाते हैं।
2. राम का वन गमन कब हुआ था?
उत्तर: राम का वन गमन लगभग 14 वीं शताब्दी ईसा पूर्व में हुआ था।
3. राम का वन गमन की कहानी में कौन-कौन से चरित्र शामिल हैं?
उत्तर: राम के वन गमन की कहानी में राम, सीता, लक्ष्मण, रावण, हनुमान और बहुत से और चरित्र शामिल हैं।
4. राम का वन गमन की कहानी में क्या होता है?
उत्तर: राम का वन गमन की कहानी में, राम, सीता और लक्ष्मण अपने अयोध्या नगरी को छोड़कर जंगल में जाते हैं। वहां उन्हें बहुत सारी परीक्षाएं और संघर्षों का सामना करना पड़ता है जो उनकी ताकत, साहस और आस्था को परीक्षण करती हैं।
5. राम के वन गमन की कहानी का महत्व क्या है?
उत्तर: राम के वन गमन की कहानी, धर्म, नैतिकता, वचनवद्धता, प्रेम, वफादारी, संघर्ष और साहस के महत्वपूर्ण संदेशों को प्रस्तुत करती है। यह हमें यह सिखाती है कि जीवन में आने वाली मुश्किलताओं का सामना करना और उन्हें पार करना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।
Related Searches

study material

,

Viva Questions

,

video lectures

,

practice quizzes

,

Summary: राम का वन गमन | Hindi (Bal Ram Katha) Class 6

,

MCQs

,

past year papers

,

Important questions

,

Sample Paper

,

pdf

,

Exam

,

mock tests for examination

,

Summary: राम का वन गमन | Hindi (Bal Ram Katha) Class 6

,

Previous Year Questions with Solutions

,

Extra Questions

,

Summary: राम का वन गमन | Hindi (Bal Ram Katha) Class 6

,

shortcuts and tricks

,

Semester Notes

,

Objective type Questions

,

Free

,

ppt

,

Summary

;