Class 8 Exam  >  Class 8 Notes  >  Hindi Vyakaran (हिन्दी व्याकरण) Class 8  >  शब्द परिवार

शब्द परिवार | Hindi Vyakaran (हिन्दी व्याकरण) Class 8 PDF Download

परिचय


शब्दों का भी अपना परिवार होता है। यह परिवार दो तरह का होता है-

1. विभिन्न भाषाओं में एकरूपता के कारण उन शब्दों को पारिवारिक शब्द माना गया है। नीचे कुछ उदाहरण दिया जा रहा है-

  • माता-मा-मम्मी-मदर : 'माता' शब्द भारोपीय परिवार का एक प्राचीनतम शब्द है, जिसका प्रयोग आर्य जाति बहुत पहले से कर रही थी। इसी कारण इसे-शब्द परिवार | Hindi Vyakaran (हिन्दी व्याकरण) Class 8
  •  पिता-पितु-पितृ-फादर : यह भी अत्यन्त पुराना शब्द है। इसका संबंध 'पा' धातु, जिसका अर्थ है- पालन से माना जाता है। इसका आधार अनुकरणमूलक शब्द 'पा' से है। वस्तुतः छोटे बच्चे आरंभ में पा, मा, आदि ओष्ठ्य ध्वनियों का उच्चारण करते हैं। इसे विभिन्न भाषाओं में भिन्न-भिन्न नामों से संबोधित किया जाता है। जैसे-शब्द परिवार | Hindi Vyakaran (हिन्दी व्याकरण) Class 8
  • पुत्र-बेटा-सुत-सन-सुनू-स्नुषा : 'पुत्र' शब्द की व्युत्पत्ति गोपथ ब्राह्मण, निरूक्त, रामायण, महाभारत, मनुस्मृति, पठोपनिषद् आदि में मिलती है। एक मत के अनुसार इसकी रचना 'पुत्' से मानी गई है। कठोपनिषद् में कहा गया है: ''पुं नरकात् त्रायते इति पुत्र:।'' अर्थात् 'पुत्' नामक नरक से तारनेवाले को ही पुत्र कहा गया है। इसकी व्युत्पत्ति है: पुत्+त्र/ इस आधार पर 'पुत्र' को 'पुत्त्र' लिखना चाहिए, लेकिन प्रचनल में 'पुत्र ही लिखा जाता है। पुत्रार्थी संस्कृत शब्द 'सूनु' अपेक्षाकृत अति प्राचीन है। इसका संबंध 'सू' (पैदा होना) धातु से माना जाता है। अर्थात 'सूनु' वह है, जो पैदा हो। इसे-
    शब्द परिवार | Hindi Vyakaran (हिन्दी व्याकरण) Class 8
  • वैदिक साहित्य में 'स्नुषा' (पतोहू) का संबंध भी 'सूनु' से ही माना जाता है। इस 'स्नुषा' का रूप भी विभिन्न भाषाओँ में इस प्रकार मिलता है-शब्द परिवार | Hindi Vyakaran (हिन्दी व्याकरण) Class 8
  • दुहिता-दुघ्दर-दुख्तर-डाउटर-बेटी: निरुक्त में 'दूरे हिता भवति' कहकर निरुक्तकार ने इसे दूर रहने में हित की सिफारिश की है तो कुछ लोगों ने 'दुहित' का संबंध 'दह्' (जलाना) से माना है। कुछ का कहना है कि यह शब्द 'दू' (दुखी करना) से संबंधित है; परन्तु प्राचीन भारोपीय परिवार में पुत्री का प्रमुख कार्य गायें दुहना था। इस प्रकार 'दुहिता' का मूलार्थ हुआ- दूध दूहनेवाली। इसे-
    शब्द परिवार | Hindi Vyakaran (हिन्दी व्याकरण) Class 8
  • भाई-ब्रदर-भ्राता : इसका संबंध संस्कृत के 'भ्रातृ' से माना गया है। एक दूसरे मत के अनुसार इसका संबंध 'भ्राज्' (चमकना) से माना जाता है। यह भी विभिन्न भाषाओं में भिन्न-भिन्न नामों से पुकारा जाता है-
    शब्द परिवार | Hindi Vyakaran (हिन्दी व्याकरण) Class 8इसी शब्द से भ्रातृज, भतीजा, भ्रातृजा, भतीजी, भावज, भ्रातृजाया, भौजाई, भौजी आदि सम्बद्ध हैं।इसी तरह कुछ अन्य शब्दों को विभिन्न भाषाओं में भिन्न-भिन्न नामों से पुकारा जाता है :
  • बहिन:
    शब्द परिवार | Hindi Vyakaran (हिन्दी व्याकरण) Class 8इसी शब्द से बने अन्य शब्द हैं- बहनोई, भगिनीपति, भानजा, भागिनेय, भानजी, भाँजी, भागिनेयी आदि।
  • ससुर:
    शब्द परिवार | Hindi Vyakaran (हिन्दी व्याकरण) Class 8और इसी से बने शब्द सास, ससुराल, साला आदि हैं।
    इस प्रकार हमने देखा कि व्युत्पत्ति या मूल शब्द के आधार पर दुनिया की बहुत सारी भाषाओं के शब्दों को एक परिवार के अन्तर्गत रखा गया है।

2. शब्द का दूसरा परिवार है- एक ही शब्द में विभिन्न उपसर्गो-प्रत्ययों को जोड़कर बनाए गए शब्द, जिनमें मूल रूप से वह शब्द (मौलिक शब्द) विद्यमान रहता है। नीचे कुछ उदाहरणों को देखें-

  • देश:शब्द परिवार | Hindi Vyakaran (हिन्दी व्याकरण) Class 8
The document शब्द परिवार | Hindi Vyakaran (हिन्दी व्याकरण) Class 8 is a part of the Class 8 Course Hindi Vyakaran (हिन्दी व्याकरण) Class 8.
All you need of Class 8 at this link: Class 8
36 videos|73 docs|36 tests
Related Searches

Sample Paper

,

Previous Year Questions with Solutions

,

practice quizzes

,

शब्द परिवार | Hindi Vyakaran (हिन्दी व्याकरण) Class 8

,

ppt

,

MCQs

,

shortcuts and tricks

,

mock tests for examination

,

pdf

,

Summary

,

study material

,

Semester Notes

,

शब्द परिवार | Hindi Vyakaran (हिन्दी व्याकरण) Class 8

,

Important questions

,

Exam

,

Viva Questions

,

Free

,

video lectures

,

Objective type Questions

,

past year papers

,

Extra Questions

,

शब्द परिवार | Hindi Vyakaran (हिन्दी व्याकरण) Class 8

;