SSC CGL Exam  >  SSC CGL Notes  >  Agriculture in India (भारत में कृषि)

Agriculture in India (भारत में कृषि) - SSC CGL PDF Download

भारत के कृषि जलवायु क्षेत्र

जलवायु के आधार पर योजना आयोग ने भारत को कुल 15 कृषि जलवायु क्षेत्र में विभाजित किया है-

  • पश्चिमी हिमालयी भाग
  • पूर्वी हिमालयी भाग
  • निचला गांगेय मैदानी क्षेत्र
  • मध्य गांगेय मैदानी क्षेत्र
  • उच्च गांगेय मैदानी क्षेत्र
  • गांगेय-पार मैदानी क्षेत्र
  • पूर्वी पठार तथा पर्वतीय क्षेत्र
  • केन्द्रीय पठार तथा पर्वतीय क्षेत्र
  • पश्चिमी पठार तथा पर्वतीय क्षेत्र
  • दक्षिणी पठार तथा पर्वतीय क्षेत्र
  • पूर्वी तटीय मैदानी क्षेत्र और पर्वतीय क्षेत्र
  • पश्चिमी तटीय मैदानी क्षेत्र और पर्वतीय क्षेत्र
  • गुजरात मैदानी क्षेत्र और पर्वतीय क्षेत्र
  • पश्चिमी मैदानी क्षेत्र और पर्वतीय क्षेत्र
  • द्वीप क्षेत्र

हर पौधा एक विशिष्ट जलवायु दशा में ही अपना विकास करता है।

  • गेहू एक शीतोष्ण कटिबंधीय पौधा है। अतः इसे जाड़े की ऋतु में ही उगाया जाता है।
  • धान एक उष्ण कटिबंधीय पौधा है। अतः गर्मी में मानसून के समय उगाया जाता है।

भारत में फसल ऋतु


भारत में तीन प्रकार की फसल ऋतु पायी जाती हैं –

1. खरीफ फसल ऋतु

  • खरीफ फसल मुख्य रूप से मानसून काल की फसल है।
  • खरीफ फसल की बुआई जून-जुलाई में तथा कटाई अक्टूबर माह में की जाती है।
  • खरीफ फसल की प्रमुख खाद्यान्न फसलें हैं – धान, ज्वार, बाजरा तथा मक्का।
  • खरीफ फसल की प्रमुख दलहन फसलें हैं – मूंग, उड़द, सोयाबीन तथा लोबिया।
  • खरीफ फसल की प्रमुख तिलहन फसलें हैं – सोयाबीन, मूंगफली, सूरजमुखी, तिल, अरंडी।
  • कपास तथा तम्बाकू खरीफ फसल की प्रमुख नकदी फसलें हैं।

2. रबी फसल ऋतु

  • रबी फसल शीत ऋतु की फसल है।
  • रबी फसल की बुआई अक्टूबर-नवम्बर में तथा कटाई अप्रैल-मई के माह में की जाती है।
  • रबी फसल की प्रमुख खाद्यान्न फसलें हैं – गेंहू, जौ।
  • रबी फसल की प्रमुख दलहन फसलें हैं – मटर, चना।
  • रबी फसल की प्रमुख तिलहन फसलें हैं – सरसों।
  • रबी फसल की प्रमुख नकदी फसलें हैं – गन्ना और बरसीम।

3. जायद फसल ऋतु

  • जायद की फसल रबी तथा खरीफ ऋतु के बीच के सूखे मौसम में उगायी जाती हैं।
  • इस ऋतु में की फसलें अपने अंदर पानी संचय करती हैं।
  • जायद फसल की प्रमुख फसलें हैं – तरबूज, खरबूज खीरा, ककड़ी।
  • जायद ऋतु की फसलों के समय सिंचाई संपन्न वाले क्षेत्रों में मूंग तथा उड़द भी उगाए जाते हैं। अतः मूंग एवं उड़द खरीफ ऋतु के साथ-साथ जायद ऋतु की भी फसल हैं।
The document Agriculture in India (भारत में कृषि) - SSC CGL is a part of SSC CGL category.
All you need of SSC CGL at this link: SSC CGL
Download as PDF

Top Courses for SSC CGL

Related Searches

Free

,

Objective type Questions

,

MCQs

,

study material

,

Viva Questions

,

Agriculture in India (भारत में कृषि) - SSC CGL

,

mock tests for examination

,

Sample Paper

,

Important questions

,

Previous Year Questions with Solutions

,

Agriculture in India (भारत में कृषि) - SSC CGL

,

Extra Questions

,

past year papers

,

video lectures

,

pdf

,

ppt

,

Semester Notes

,

practice quizzes

,

shortcuts and tricks

,

Summary

,

Exam

,

Agriculture in India (भारत में कृषि) - SSC CGL

;