Class 8 Exam  >  Class 8 Notes  >  Hindi Vyakaran (हिन्दी व्याकरण) Class 8  >  Chapter Notes: संज्ञा

संज्ञा Chapter Notes | Hindi Vyakaran (हिन्दी व्याकरण) Class 8 PDF Download

संज्ञा

“संज्ञा” शब्द “सम् + ज्ञा” के मेल से बना है | जिसका शाब्दिक अर्थ है – “संपूर्ण ज्ञान कराने वाली” | जबकि संज्ञा शब्द का शाब्दिक अर्थ – “नाम” है |

जैसे: वेदान्त विद्यालय से घर लौटा | उसकी प्रसन्नता का ठिकाना न था | उसे निबंध प्रतियोगिता में पुरस्कार मिला था प्रधानाचार्य ने उसे पुरस्कार दिया था |

संज्ञा के प्रकार

  1. व्यक्तिवाचक संज्ञा
  2. भाववाचक संज्ञा
  3. जातिवाचक संज्ञा

1. व्यक्तिवाचक संज्ञा (Vyakti vachak Sangya)
जिन शब्दों से किसी विशेष व्यक्ति, विशेष स्थान या विशेष वस्तु के नाम का बोध हो उन्हें व्यक्तिवाचक संज्ञा कहते है |
जैसे: 

(i) राम अयोध्या के राजा थे |
(ii) कुरान पवित्र ग्रन्थ है |

2. भाववाचक संज्ञा ( Bhav vachak Sangya )
जिन संज्ञा शब्दों से किसी प्राणी या वस्तु की स्थिति, गुण, दोष, भाव और दशा आदि का पता चलता है, उन्हें भाववाचक संज्ञा कहते हैं |
जैसे: 

(i) किशोरावस्था में सभी उत्साहित रहते हैं |
(ii) इस तालाब में गहराई अधिक है |

3. जातिवाचक संज्ञा (Jati vachak Sangya )
जिस संज्ञा शब्द से किसी प्राणी वस्तु अथवा स्थान की जाति या पूरे वर्ग का बोध हो उसे जातिवाचक संज्ञा कहते हैं |
जैसे: 

(i) लड़के खेल रहे हैं |
(ii) घोड़े दौड़ रहे हैं |
(iii) मनुष्य को समय का महत्व समझना चाहिए |

जातिवाचक संज्ञा के भेद

  1. समूहवाचक संज्ञा
  2. द्रव्यवाचक संज्ञा

समूहवाचक संज्ञा (Samuh Vachak Sangya)
जैसे: 

(i) चाबियों का गुच्छा कहाँ है ?
(ii) भारतीय सेना हमारी रक्षा करती है |
(iii) वहाँ कूड़े का ढेर लगा हुआ है |

→ जो संज्ञा शब्द एक ही जाति के व्यक्ति या वस्तुओं के समूह का बोध कराते हैं, उन्हें समूहवाचक संज्ञा शब्द कहते हैं|

द्रव्यवाचक संज्ञा (Dravya Vachak Sangya)
जैसे:

(i) दो किलो आटा दीजिए |
(ii) यह हार सोने का है |
(iii)गाय का दूध कितने रुपए लीटर है |

→जो संज्ञा शब्द किसी धातु द्रव्य या पदार्थ का बोध कराते हैं, उन्हें द्रव्यवाचक संज्ञा कहते है |

भाववाचक संज्ञा का निर्माण

भाववाचक संज्ञा का निर्माण शब्दों के अंत में प्रत्यय लगाकर किया जाता है|

भाववाचक संज्ञा का निर्माण 

  • जातिवाचक संज्ञा से
  • सर्वनाम से
  • विशेषण से
  • क्रिया से
  • अव्यय

1. जातिवाचक संज्ञा से भाववाचक संज्ञा

→  बच्चा = बच्चा + पन = बचपन
→  लड़का = लड़का + पन = लड़कपन
→  महात्मा = महात्मा + य = महात्म्य

2. सर्वनाम से भाववाचक संज्ञा

→  अपना = अपना + त्व = अपनत्व
→  अपना = अपना + पन = अपनापन
→  अहम् = अहम् + कार = अहंकार
→  निज =  निज + ता = निजता
→  निज = निज + त्व = निजत्व

3. विशेषण से भाववाचक संज्ञा

→  सुंदर =  सुंदर + ता = सुंदरता
→  सुंदर = सुंदर + य = सौंदर्य
→  लाल =  लाल + इमा = लालिमा
→  चतुर =  चतुर + आई = चतुराई
→  चतुर = चतुर + ता = चतुरता

4. क्रिया से भाववाचक संज्ञा

→  लिख =  लिख + आवट = लिखावट
→  पढ़  =  पढ़  + आई = पढ़ाई

5. अव्यय से भाववाचक संज्ञा

→  धिक् =  धिक् + कार = धिक्कार
→  दूर  =  दूर + ई = दूरी
→ समीप = समीप + य = सामीप्य

Question for Chapter Notes: संज्ञा
Try yourself:व्याकरण में ‘नाम’ शब्द कहलाते हैं?
View Solution

Question for Chapter Notes: संज्ञा
Try yourself:जिन संज्ञाओं को केवल महसूस किया जाता है, वे कहलाती हैं?
View Solution

Question for Chapter Notes: संज्ञा
Try yourself: ‘आयुष आजकल मन लगाकर पढ़ता है’ में संज्ञा शब्द कौन-सा है?
View Solution

The document संज्ञा Chapter Notes | Hindi Vyakaran (हिन्दी व्याकरण) Class 8 is a part of the Class 8 Course Hindi Vyakaran (हिन्दी व्याकरण) Class 8.
All you need of Class 8 at this link: Class 8
36 videos|73 docs|36 tests
Related Searches

practice quizzes

,

संज्ञा Chapter Notes | Hindi Vyakaran (हिन्दी व्याकरण) Class 8

,

mock tests for examination

,

Exam

,

ppt

,

shortcuts and tricks

,

Semester Notes

,

video lectures

,

Free

,

Previous Year Questions with Solutions

,

Summary

,

Sample Paper

,

Objective type Questions

,

Viva Questions

,

MCQs

,

संज्ञा Chapter Notes | Hindi Vyakaran (हिन्दी व्याकरण) Class 8

,

past year papers

,

study material

,

pdf

,

Important questions

,

Extra Questions

,

संज्ञा Chapter Notes | Hindi Vyakaran (हिन्दी व्याकरण) Class 8

;