कारक Chapter Notes | Hindi Vyakaran (हिन्दी व्याकरण) Class 8 PDF Download

कारक (Karak)

कारक का शाब्दिक अर्थ है – क्रिया को करने वाला |
जैसे:
(i) मोहन ने कहानी सुनाई |
(ii) राधा ने कविता लिखी |
(iii) नीलम घर से निकली |
(iv) वैशाली का चश्मा गिरा
(v) पेड़ पर बंदर बैठा है |

→   संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप से उसका संबंध वाक्य के अन्य शब्दों से विशेषकर क्रिया के साथ जाना जाता है, उसे कारक कहते हैं |
→   कारक के चिह्न को परसर्ग या विभक्ति कहते हैं |

कारक के प्रकार ( Karak ke Prakar )
कारक Chapter Notes | Hindi Vyakaran (हिन्दी व्याकरण) Class 8

1. कर्ता कारक (ने) – (Karta Karak)
‘कर्ता’ का शाब्दिक अर्थ होता है – “करने वाला”
जैसे:
(i) सीता ने गाना गाया |
(ii) कृष्ण ने बाँसुरी बजाई |
(iii) वेदांत सो रहा है |
(iv)  रेखा खाना खा रही है |

संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप से क्रिया करने वाले का पता चलता है, उसे “कर्ता कारक” कहते है |
नोट → जब क्रिया सकर्मक हो तथा भूतकाल में हो तभी परसर्ग “ने” का प्रयोग किया जाता है |

जैसे:
(i) सीमा गाना गा रही है | (वर्तमान काल)
(ii) पिताजी कल फोन करेगें | (भविष्यत काल)
(iii) बच्चा बहुत रोया | (भूतकाल, अकर्मक क्रिया)
(iv) तरुण ने खाना खाया |  (भूतकाल, सकर्मक क्रिया)

2. कर्म कारक (‘को’) – Karm Karak
वाक्य की क्रिया का फल जिस संज्ञा या सर्वनाम पर पड़ता है उसे कर्म कारक कहते हैं |
कर्म कारक की विभक्ति “को” है |
जैसे: माँ ने रेखा को लड्डू खिलाए

(i) जैसे:  गीता ने पत्र लिखा |

प्रश्न – क्या लिखा ?
उत्तर = ‘पत्र’

(ii) जैसे: राम ने पिता जी को पत्र लिखा |

प्रश्न – क्या लिखा ?
उत्तर = ‘पत्र’

3. करण कारक (Karan Karak)
“करण” का शाब्दिक अर्थ है – “साधन” |

  • जिस साधन द्वारा क्रिया की जाती है, उसे करण कारक कहते हैं
  • करण कारक की विभक्ति “से” तथा “के द्वारा” है |

जैसे:
(i) राम साइकिल से बाजार गया |
(ii)  रेखा चाकू से फल काटती है |
(iii) मोहन चम्मच से चीनी घोलता है |

4. संप्रदान कारक (Sampradan Karak)
वाक्य में कर्ता जिसके लिए कोई कार्य करता है या जिसे कुछ देता है, उस पद को संप्रदान कारक कहते हैं |
जैसे:
(i) दीदी वेदांत के लिए खिलौने लाई |
(ii) गीता ने सीता को किताब दी |

नोट → संप्रादन कारक में हमेशा दान का भाव अर्थात किसी को कुछ दिए जाने का भाव होता है |

5.अपादान कारक “से” (Apadan Karak)
वाक्य में जिस पद से अलग होने का भाव प्रकट हो, वह पद अपादान कारक होता है |
जैसे:
(i) गंगा हिमालय से निकलती है |
(ii) पेड़ से पत्ते गिरते हैं

अपादान कारक की विभक्ति या परसर्ग “से” है |
जिन शब्दों से घृणा, तुलना, भय, द्वेष, ईष्या, शर्माने आदि का भाव प्रकट हो वहाँ भी अपादान कारक होता है |
जैसे:
(i) राम मक्खियों से घृणा करता है |
(ii) चूहा बिल्ली से डरता है |
(iii) रेखा राधा से सुंदर है |

5. संबंध कारक (का, के, की, रा, रे, री) – (Sambandh Karak)
संज्ञा या सर्वनाम शब्द के जिस रूप से उसका वाक्य में आए अन्य संज्ञा / सर्वनाम शब्दों से संबंध ज्ञात हो, उसे संबंध कारक कहते हैं |
जैसे:
(i) नीलम के पिताजी अध्यापक है |
(ii) राधा की पुस्तक वहाँ है |
(iii) वेदांत का भाई आ गया |

→ संबंध कारक की विभक्तियाँ का, के, की, ना, ने, नी, रा, रे, री हैं |

6. अधिकरण कारक (Adhikaran Karak)
जिस पद से क्रिया से आधार का बोध होता है वह पद अधिकरण कारक होता है |
जैसे:
(i) कमल तालाब में खिलते हैं |
(ii) गैस पर खाना पक रहा है |

विशेष →   जहाँ समय का बोध हो वहाँ “को” परसर्ग होने पर भी वह अधिकरण कारक होता है |
जैसे: मोहन शाम को घर आएँगा |

7. संबोधन कारक (Sambodhan Karak)
संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप से बुलाने या पुकारने का बोध हो, उसे संबोधन कारक कहते है |
जैसे:
(i) अरे मोहन ! पानी तो पिला दे |
(ii) हे भगवान ! अब क्या होगा ?

जैसे → अरे, हे, अजी, ओ, आदि |

जैसे:
(i) बच्चों ! पढ़ाई कर लो |
(ii) भाइयो और बहनों ! ध्यान से सुनिए |

विशेष → संबोधन कारक में संज्ञा शब्दों के बाद संबोधन चिह्न (!) भी लगाया जाता है |

Question for Chapter Notes: कारक
Try yourself:कारक चिह्न को कहा जाता है?
View Solution

Question for Chapter Notes: कारक
Try yourself:संज्ञा या सर्वनाम को क्रिया से जोड़ने वाले चिह्न कहलाते हैं
View Solution

Question for Chapter Notes: कारक
Try yourself:‘का’ के, की चिह्न है?
View Solution

The document कारक Chapter Notes | Hindi Vyakaran (हिन्दी व्याकरण) Class 8 is a part of the Class 8 Course Hindi Vyakaran (हिन्दी व्याकरण) Class 8.
All you need of Class 8 at this link: Class 8
36 videos|73 docs|36 tests

Top Courses for Class 8

36 videos|73 docs|36 tests
Download as PDF
Explore Courses for Class 8 exam

Top Courses for Class 8

Signup for Free!
Signup to see your scores go up within 7 days! Learn & Practice with 1000+ FREE Notes, Videos & Tests.
10M+ students study on EduRev
Related Searches

Sample Paper

,

shortcuts and tricks

,

Free

,

Exam

,

video lectures

,

कारक Chapter Notes | Hindi Vyakaran (हिन्दी व्याकरण) Class 8

,

कारक Chapter Notes | Hindi Vyakaran (हिन्दी व्याकरण) Class 8

,

past year papers

,

Summary

,

study material

,

mock tests for examination

,

Important questions

,

practice quizzes

,

pdf

,

MCQs

,

Previous Year Questions with Solutions

,

Semester Notes

,

Extra Questions

,

ppt

,

Objective type Questions

,

कारक Chapter Notes | Hindi Vyakaran (हिन्दी व्याकरण) Class 8

,

Viva Questions

;