Class 6 Exam  >  Class 6 Notes  >  Hindi Grammar for Class 6  >  Chapter Notes: भाषा, लिपि और व्याकरण

भाषा, लिपि और व्याकरण Chapter Notes | Hindi Grammar for Class 6 PDF Download

मनुष्य बोलकर अपने भावों को व्यक्त करता है तथा आवश्यकता पढ़ने पर वह लिखकर भी मन की बात को स्पष्ट करता है। इन दोनों का मूल आधार ‘भाषा’ ही है। भाषा शब्द भाष धातु से बना है। इसका अर्थ है-बोलना। मनुष्य जिन ध्वनियों को बोलकर अपनी बात कहता है, उसे भाषा कहते हैं।
भाषा वह साधन है, जिसके द्वारा मनुष्य बोलकर, सुनकर, लिखकर व पढ़कर अपने मन के भावों या विचारों को आदान – प्रदान करता है।

भाषा के रूप

भाषा के दो रूप हैं
(i) मौखिक भाषा: जब व्यक्ति अपने मन के भावों को बोलकर व्यक्त करता है, तो वह भाषा का मौखिक रूप कहलाता है।
(ii) लिखित भाषा: जब व्यक्ति अपने मन के भावों को लिखकर व्यक्त करता है, तो वह भाषा का लिखित रूप कहलाता है।

लिपि: भाषा का प्रयोग करते समय हम सार्थक ध्वनियों का उपयोग करते हैं। इन्हीं मौखिक ध्वनियों को जिन चिह्नों द्वारा लिखकर व्यक्त किया जाता है, वे लिपि कहलाते हैं। लिपि की परिभाषा हम इस प्रकार दे सकते हैं।

किसी भी भाषा के लिखने की विधि को लिपि कहा जाता है।
प्रत्येक भाषा के लिपि-चिह्न अलग-अलग होते हैं तथा उन्हें अलग-अलग नामों से जाना जाता है। जैसे हिंदी व संस्कृत भाषा की लिपि देवनागरी है। इसी प्रकार अंग्रेजी भाषा की लिपि रोमन, पंजाबी भाषा की लिपि गुरुमुखी और उर्दू भाषा की लिपि फ़ारसी है। कुछ प्रसिद्ध भाषाएँ एवं उनकी लिपियों के नाम इस प्रकार हैं-
भाषा, लिपि और व्याकरण Chapter Notes | Hindi Grammar for Class 6

भारत में अनेक भाषाएँ बोली जाती हैं; जैसे-हिंदी, संस्कृत, पंजाबी, उर्दू, कश्मीरी, बंगला, उड़िया, तेलुगु, असमिया, सिंधी, गुजराती, बोडो, डोगरी, मैथिली, कन्नड़, संथाली, मणिपुरी, कोंकणी, संथाली, मलयालम, नेपाली, मराठी। इस प्रकार अब भारत में निम्नलिखित 22 (बाईस) भाषाएँ प्रचलित हैं।
संस्कृत भाषा से ही हिंदी भाषा का जन्म हुआ है। 14 सितंबर, 1949 को हिंदी संविधान में भारत की राजभाषा स्वीकार की गई।
भारत के अधिकांश हिस्सों में यही भाषा बोली और समझी जाती है। हिंदी भाषा की पाँच उपभाषाएँ हैं।
भाषा, लिपि और व्याकरण Chapter Notes | Hindi Grammar for Class 6

बोली: सीमित क्षेत्रों में बोली जाने वाली भाषा के रूप को बोली कहा जाता है अर्थात स्थानीय व्यवहार में अल्पविकसित रूप में प्रयुक्त होने वाली भाषा बोली कहलाती है। बोली का कोई लिखित रूप नहीं होता।
व्याकरण: भाषा को शुद्ध रूप में लिखना, पढ़ना और बोलना सिखाने वाला शास्त्र व्याकरण कहलाता है।

Question for Chapter Notes: भाषा, लिपि और व्याकरण
Try yourself:भाषा कहते हैं
View Solution

Question for Chapter Notes: भाषा, लिपि और व्याकरण
Try yourself:बोलकर भाव एवं विचार व्यक्त करने वाली भाषा को ____ कहते हैं?
View Solution

Question for Chapter Notes: भाषा, लिपि और व्याकरण
Try yourself:हिंदी भाषा की उत्पत्ति किस भाषा से हुई?
View Solution

The document भाषा, लिपि और व्याकरण Chapter Notes | Hindi Grammar for Class 6 is a part of the Class 6 Course Hindi Grammar for Class 6.
All you need of Class 6 at this link: Class 6
28 videos|101 docs|28 tests

FAQs on भाषा, लिपि और व्याकरण Chapter Notes - Hindi Grammar for Class 6

1. भाषा, लिपि और व्याकरण क्या हैं?
उत्तर: भाषा, लिपि और व्याकरण संबंधित मुख्य शब्द हैं जो भाषा संबंधी अध्ययन को वर्णित करते हैं। भाषा व्याकरण में व्याकरण का उपयोग भाषा के संरचना, व्याकरणिक नियमों, शब्द रचना और वाक्य रचना को समझने में किया जाता है। लिपि भाषा में उपयोग होने वाली वर्णमाला को संकेतित करती है। इन तीनों के मिलन से संबंधित यहां जानकारी दी गई है।
2. कैसे भाषा का अध्ययन किया जाता है?
उत्तर: भाषा का अध्ययन करने के लिए, आप व्याकरण, लिपि और भाषा संरचना के बारे में पढ़ सकते हैं। व्याकरण में, आप शब्दों के निर्माण, वाक्य रचना, व्याकरणिक नियमों, और भाषा के नियमों को समझ सकते हैं। लिपि की मदद से, आप भाषा के लिखित रूप को समझ सकते हैं और उसे लिख सकते हैं। भाषा संरचना में, आप भाषा के विभिन्न पहलुओं को समझ सकते हैं, जैसे कि शब्दों का अर्थ, शब्दों के रूपों का परिवर्तन, और उच्चारण के नियम।
3. कौनसे भाषाएं विश्व में अधिकतर बोली जाती हैं?
उत्तर: भाषा की बोली दुनिया भर में विभिन्न होती हैं, लेकिन कुछ भाषाएं अधिकतर बोली जाती हैं। प्रमुख भाषाओं में शामिल हैं: मंदरिन चीनी, स्पेनिश, अंग्रेज़ी, हिन्दी, अरबी, बंगाली, पुर्तगाली, रूसी, जापानी, जर्मन, उर्दू, जवानीज़, फ़्रेंच, तेलुगू, मराठी, तमिल, इटैलियन, ज़ुलू, और तुर्की।
4. एक भाषा और एक लिपि में क्या अंतर होता है?
उत्तर: भाषा और लिपि दो अलग-अलग चीजें हैं। भाषा मनुष्यों के माध्यम से व्यक्त की जाने वाली एक अभिव्यक्ति है, जबकि लिपि भाषा को लिखित रूप में दिखाने का एक माध्यम है। भाषा मनुष्यों के बोलने और समझने की क्षमता को संकेतित करती है, जबकि लिपि भाषा के अक्षरों को लिखने की क्षमता को संकेतित करती है। लिपि व्याकरण के साथ मिलकर भाषा की व्याख्या करने में मदद करती है।
5. व्याकरण क्या है और इसका महत्व क्या है?
उत्तर: व्याकरण भाषा के नियमों, संरचना, और व्याकरणिक नियमों का अध्ययन है। व्याकरण के माध्यम से हम भाषा के पदों, वाक्यों, और वाक्य रचना को समझ सकते हैं। यह हमें सही भाषा का उपयोग करने में मदद करता है और स्पष्टता के साथ वाक्य बनाने में मदद करता है। व्याकरण संदर्भ में लिपि और भाषा के महत्वपूर्ण पहलूओं को भी सम्मिलित किया जाता है।
Related Searches

Previous Year Questions with Solutions

,

Viva Questions

,

भाषा

,

भाषा

,

लिपि और व्याकरण Chapter Notes | Hindi Grammar for Class 6

,

past year papers

,

Extra Questions

,

Important questions

,

Objective type Questions

,

लिपि और व्याकरण Chapter Notes | Hindi Grammar for Class 6

,

Semester Notes

,

practice quizzes

,

pdf

,

shortcuts and tricks

,

Exam

,

भाषा

,

Free

,

video lectures

,

study material

,

Summary

,

Sample Paper

,

MCQs

,

लिपि और व्याकरण Chapter Notes | Hindi Grammar for Class 6

,

ppt

,

mock tests for examination

;