Class 7 Exam  >  Class 7 Notes  >  Hindi Grammar Class 7  >  Chapter Notes: अलंकार

अलंकार Chapter Notes | Hindi Grammar Class 7 PDF Download

अलंकार किसे कहते हैं?

जिस प्रकार महिलाएँ आभूषणों (गहनों) का प्रयोग अपने सौंदर्य को बढ़ाने के लिए करती हैं, उसी प्रकार कवि, कविता की शोभा बढ़ाने के लिए “अलंकारों” का प्रयोग करता है। अलंकार गहनों (आभूषणों) के समान ही शब्द और अर्थ चमत्कार उत्पन्न कर देते हैं।

अलंकार के भेद

भाषा में “शब्द” और “अर्थ” ही प्रधान होते हैं, अतः अलंकार भी शब्द और अर्थ के आधार पर दो प्रकार के होते हैं:
  1. शब्द के स्तर पर
  2. अर्थ के स्तर पर
This doc is part of
30 videos|74 docs|34 tests
Join course for free

शब्द के स्तर पर

“रघुपति राघव राजा राम” यहाँ “र” वर्ण की बार-बार आवृत्ति से शब्द के स्तर पर चमत्कार या सौंदर्य की वृद्धि हुई है। अर्थ वही रहने पर भी “शब्द” बदल देने से जो अलंकार बिगड़ जाता है, उसे शब्दालंकार कहते हैं।
Download the notes
Chapter Notes: अलंकार
Download as PDF
Download as PDF

अर्थ के स्तर पर

जहाँ केवल अर्थ में चमत्कार पाया जाए, वहाँ अर्थालंकार होता है। कहने का अभिप्राय यह है कि वह चमत्कार निकाल कर केवल उसका आशय कहा जाए तो वह वाक्य बिल्कुल सादा और रोचक हो जाता है। मान लीजिए, कहना यह है कि “मोहन बड़ा विद्वान है” इस वाक्य को अगर इस तरह कहें कि “प्रणव सरस्वती का वरद पुत्र है” तो कुछ विशेष चमत्कार आ जाएगा। इसी चमत्कार को अर्थालंकार कहेंगे। यह अलंकार अर्थ पर निर्भर करता है, अतः इसमें प्रयुक्त शब्दों के स्थान पर पर्यायवाची शब्दों का प्रयोग किया जा सकता है।

जहाँ अर्थ के कारण स्मरणीयता हो और शब्दों के बदल देने पर भी रमणीयता बनी रहे, वहाँ अर्थालंकार होता है।

Take a Practice Test
Test yourself on topics from Class 7 exam
Practice Now
Practice Now

कुछ मुख्य अलंकारों की परिभाषाएँ एवं उदाहरण:

1. अनुप्रास अलंकार: किसी वर्ण की बार-बार आवृत्ति होने से जो चमत्कार या सौंदर्य उत्पन्न होता है तो वहाँ अनुप्रास अलंकार होता है। 

जैसे: मोर मुकुट मकराकृत कुंडल (“म” वर्ण की आवृत्ति) मोर, मुकुट, मकराकृत, कुंडल (“म” वर्ण की आवृत्ति) चमक गई चपला चम-चम (“च” वर्ण की आवृत्ति) तट तमाल तरुवर बहु छाए (“त” वर्ण की आवृत्ति)

2. यमक अलंकार: जहाँ एक ही शब्द एक से अधिक बार आए और हर बार उसका अर्थ अलग-अलग निकले, वहाँ यमक अलंकार होता है। 

जैसे:

  • “कनक-कनक तें सौ गुनी मादकता अधिकाय। इहि खाए बौरात जग, उहि पाये बौराय ॥”
    (कनक-धतूरा, कनक-सोना)
  • “काली घटा का घमंड घटा” (घटा-काले बादल, घटा-घटना, कम होना)

3. श्लेष: श्लेष का अर्थ है- चिपकना जब किसी एक शब्द का प्रयोग तो एक बार ही हो, परंतु उसके अर्थ एक से अधिक हों, तो वहाँ श्लेष अलंकार होता है।

जैसे: पानी गए न उबरे मोती मानुस चून, यहाँ पानी शब्द तीन अर्थों में प्रयोग किया गया है- मोती, मानुस, चून । चमक (मोती के लिए) आदर (मनुष्य के लिए) पानी (चूने के लिए) ।

4. उपमा अलंकार: किसी वस्तु की किसी प्रसिद्ध वस्तु से तुलना को उपमा अलंकार कहते हैं; 

जैसे: मुख चाँद जैसा सुंदर है। यहाँ “मुख” और “चाँद” दो वस्तुओं की तुलना की गई है।
अन्य उदाहरण: लाल किरण-सी चोंच खोल (“चोंच” की तुलना लाल किरण से की गई है।)

5. रूपक अलंकार: जहाँ उपमेय को उपमान का ही रूप दे दिया जाए, वहाँ रूपक अलंकार होता है। इसमें एक वस्तु दूसरी पर ऐसे रखी जाती है कि भेद ही नहीं मालूम पड़ता।
जैसे:

  • चरण कमल बंदौं हरिराई, यहाँ “चरण” और “कमल” को एक बराबर माना गया है।
  • मैया मैं तो चंद्र खिलौना लैहो माना गया है। (यहाँ, चंद्रमा में खिलौने का रूपक अलंकार हैं।)

6.अतिशयोक्ति अलंकार: हाँ किसी वस्तु का वर्णन इतना बढ़ा-चढ़ाकर किया जाए कि सीमा का उल्लंघन ही हो जाए, वहाँ अतिशयोक्ति अलंकार होता है।
जैसे:

  • स्वर्ग का यह सुमन धरती पर खिला, नाम इसका उचित ही है उर्मिला। (यहाँ “उर्मिला” का वर्णन बढ़ा-चढ़ाकर किया गया है।)
  • हनुमान की पूँछ में लग न पाई आग लंका सारी जल गई, गए निसाचर भाग। (यहाँ हनुमान की पूँछ की आग से लंका जलने तथा राक्षसों के भागने का वर्णन बढ़ा-चढ़ाकर किया गया है।)

Question for Chapter Notes: अलंकार
Try yourself:‘पीपर पात सरिस मन डोला’ में कौन– सा अलंकार है?
View Solution

Question for Chapter Notes: अलंकार
Try yourself:‘हरि– पद के कोमल कमल– से’ इसमें कौन– सा अलंकार है?
View Solution

Question for Chapter Notes: अलंकार
Try yourself:‘मैया मैं तो चंद्र– खिलौना लेंन्हों’ अलंकार की पहचान करें?
View Solution

The document अलंकार Chapter Notes | Hindi Grammar Class 7 is a part of the Class 7 Course Hindi Grammar Class 7.
All you need of Class 7 at this link: Class 7
Are you preparing for Class 7 Exam? Then you should check out the best video lectures, notes, free mock test series, crash course and much more provided by EduRev. You also get your detailed analysis and report cards along with 24x7 doubt solving for you to excel in Class 7 exam. So join EduRev now and revolutionise the way you learn!
Sign up for Free Download App for Free
30 videos|74 docs|34 tests

Up next

30 videos|74 docs|34 tests
Download as PDF

Up next

Explore Courses for Class 7 exam
Related Searches

Previous Year Questions with Solutions

,

Semester Notes

,

Objective type Questions

,

shortcuts and tricks

,

Sample Paper

,

past year papers

,

अलंकार Chapter Notes | Hindi Grammar Class 7

,

mock tests for examination

,

अलंकार Chapter Notes | Hindi Grammar Class 7

,

pdf

,

MCQs

,

Viva Questions

,

practice quizzes

,

Exam

,

Extra Questions

,

video lectures

,

अलंकार Chapter Notes | Hindi Grammar Class 7

,

ppt

,

study material

,

Free

,

Important questions

,

Summary

;