Humanities/Arts Exam  >  Humanities/Arts Notes  >  Hindi Class 12  >  NCERT Solutions: Special Writing Forms and Types (विशेष लेखन-स्वरूप और प्रकार)

Special Writing Forms and Types (विशेष लेखन-स्वरूप और प्रकार) NCERT Solutions | Hindi Class 12 - Humanities/Arts PDF Download

अभ्यास प्रश्न

प्रश्न 1: विज्ञान के क्षेत्र में काम कर रही भारत की पाँच संस्थाओं के नाम लिखें।

विज्ञान के क्षेत्र में काम कर रही भारत की पाँच संस्थाएँ हैं-

(i) साहा नाभिकीय भौतिक संस्थान, कोलकाता।

(ii) भौतिक अनुसंधानशाला, अहमदाबाद।

(iii) गणित एवं विज्ञान संस्थान, चेन्नई।

(iv) अंतरिक्ष भौतिकी प्रयोगशाला, तिरुवनंतपुरम।

(v) मेहता अनुसंधान संस्थान, इलाहाबाद।


प्रश्न 2: पर्यावरण पर छपने वाली किन्हीं तीन पत्रिकाओं के नाम लिखें।

पर्यावरण पर छपने वाली तीन पत्रिकाएँ हैं-

(i) हमारा पर्यावरण।

(ii) हमारा जीवन।

(iii) पर्यावरण बचाओ।


प्रश्न 3: व्यावसायिक शिक्षा के दस विभिन्न पाठ्यक्रमों के नाम लिखें और उनका ब्योरा एकत्र करें।

व्यावसायिक शिक्षा के दस पाठ्यक्रमों के नाम हैं-

(i) जीवन बीमा संबंधी पाठ्यक्रम

(ii) शिक्षण प्रशिक्षण पाठ्यक्रम

(iii) बैंकिंग पाठ्यक्रम

(iv) टंकण एवं आशुलिपि पाठ्यक्रम

(v) होटल मैनेजमेंट पाठ्यक्रम

(vi) फूड टेक्नॉलोजी पाठ्यक्रम

(vii) पुस्तक छपाई पाठ्यक्रम

(viii) बुक बाइंडिग पाठ्यक्रम

(ix) टूरिज्म प्रबंधन पाठ्यक्रम

(x) मोटर मेकैनिक पाठ्यक्रम

अति महत्त्वपूर्ण प्रश्न

प्रश्न 1: समाचार-पत्र-पत्रिकाओं में विशेष लेखन किन विषयों पर किया जाता है?

समाचार-पत्र-पत्रिकाओं में विशेष लेखन खेल, अर्थ-व्यापार, सिनेमा या मनोरंजन आदि विषयों पर किया जाता है।


प्रश्न 2: विशेष लेखन क्यों किया जाता है?

विशेष लेखन इसलिए किया जाता है, क्योंकि

(i) इससे समाचार-पत्रों में विविधता आती है और उनका कलेवर बढ़ता है।

(ii) पाठकों की व्यापक रुचियों को ध्यान में रखते हुए उनकी जिज्ञासा शांत करते हुए मनोरंजन करने के लिए विशेष लेखन किया जाता है।


प्रश्न 3: विशेष संवाददाता किन्हें कहते हैं?

जिन रिपोर्टरों द्वारा विशेषीकृत रिपोर्टिग की जाती है, उन्हें विशेष संवाददाता कहते हैं।


प्रश्न 4: फ्री-लांस पत्रकार किन्हें कहते हैं?

एक निश्चित भुगतान लेकर अलग-अलग समाचार-पत्र-पत्रिकाओं के लिए समाचार-लेखन करने वाले पत्रकारों को फ्री-लांस पत्रकार कहते हैं।


प्रश्न 5: क्रिकेट की कमेंट्री करने वाले दो प्रसिदध व्यक्तियों के नाम लिखिए।

(i) नरोत्तम पुरी

(ii) जसदेव सिंह

(iii) हर्ष भोगले


प्रश्न 6: कारोबार एवं व्यापार क्षेत्र से जुड़ी पाँच शब्दावली लिखिए।

(i) मुद्रा-स्फीति

(ii) तेजड़िए

(iii) बिकवाली

(iv) निवेशक

(v) व्यापार घाटा


प्रश्न 7: विशेष लेखन के किन्हीं पाँच क्षेत्रों का उल्लेख कीजिए।

(i) खेल

(ii) अर्थ-व्यापार

(iii) विज्ञान प्रौद्योगिकी

(iv) कृषि

(v) पर्यावरण


प्रश्न 8: कारोबार और अर्थजगत से जुड़ी रोजमर्रा की खबरें किस शैली में लिखी जाती हैं?

कारोबार और अर्थजगत से जुड़ी रोजमर्रा की खबरें उलटा पिरामिड शैली में लिखी जाती हैं।


प्रश्न 9: विशेषीकृत पत्रकारिता से आप क्या समझते हैं?

वह पत्रकारिता, जो किसी घटना की तह में जाकर उसका अर्थ स्पष्ट करे और पाठकों को उसका महत्त्व बताए, विशेषीकृत पत्रकारिता कहलाती है।


प्रश्न 10: डेस्क से आप क्या समझते हैं? अथवा डेस्क किसे कहते हैं?

समाचार-पत्रों, टीवी, रेडियो चैनलों में विशेष लेखन के लिए अलग डेस्क होता है, जिन पर समाचारों का संपादन करके छपने योग्य बनाया जाता है।


प्रश्न 11: पत्रकारिता में ‘बीट’ शब्द का क्या अर्थ है?
अथवा
मीडिया की भाषा में ‘बीट’ किसे कहते हैं?

समाचार कई प्रकार के होते हैं; जैसे-राजनीति, अपराध, खेल, आर्थिक, फ़िल्म तथा कृषि संबंधी समाचार आदि। संवाददाताओं के बीच काम का बँटवारा उनके ज्ञान एवं रुचि के आधार पर किया जाता है। मीडिया की भाषा में इसे ही बीट कहते हैं।


प्रश्न 12: बीट रिपोर्टर की रिपोर्ट कब विश्वसनीय मानी जाती है?

बीट रिपोर्टर को अपने बीट (क्षेत्र) की प्रत्येक छोटी-बड़ी जानकारी एकत्र करके कई स्रोतों द्वारा उसकी पुष्टि करके विशेषज्ञता हासिल करना चाहिए। तब उसकी खबर विश्वसनीय मानी जाती है।


प्रश्न 13: विशेष लेखन क्या है? 

अखबारों के लिए समाचारों के अलावा खेल, अर्थ-व्यापार, सिनेमा या मनोरंजन आदि विभिन्न क्षेत्रों और विषयों संबंधित घटनाएँ, समस्याएँ आदि से संबंधित लेखन विशेष लेखन कहलाता है। इस प्रकार के लेखन की भाषा और शैली समाचारों की भाषा-शैली से अलग होती है।


प्रश्न 14: विशेष लेखन की भाषा-शैली संबंधी विशेषता का वर्णन कीजिए।

विशेष लेखन किसी विशेष विषय पर या जटिल एवं तकनीकी क्षेत्र से जुड़े विषयों पर किया जाता है, जिसकी अपनी विशेष शब्दावली होती है। इस शब्दावली से संवाददाता को अवश्य परिचित होना चाहिए। उसे इस तरह लेखन करना चाहिए कि रिपोर्ट को समझने में परेशानी न हो।


प्रश्न 15: आज विशेष लेखन के कौन-कौन से क्षेत्र महत्वपूर्ण हैं?

आज खेल, कारोबार, सिनेमा, मनोरंजन, फैशन, स्वास्थ्य विज्ञान, पर्यावरण, शिक्षा, जीवनशैली, रहन-सहन जैसे क्षेत्र विशेष लेखन हेतु महत्वपूर्ण हैं।

The document Special Writing Forms and Types (विशेष लेखन-स्वरूप और प्रकार) NCERT Solutions | Hindi Class 12 - Humanities/Arts is a part of the Humanities/Arts Course Hindi Class 12.
All you need of Humanities/Arts at this link: Humanities/Arts
88 videos|166 docs|36 tests
Related Searches

pdf

,

ppt

,

Important questions

,

Special Writing Forms and Types (विशेष लेखन-स्वरूप और प्रकार) NCERT Solutions | Hindi Class 12 - Humanities/Arts

,

Objective type Questions

,

Exam

,

shortcuts and tricks

,

practice quizzes

,

past year papers

,

Semester Notes

,

mock tests for examination

,

Summary

,

Free

,

Extra Questions

,

MCQs

,

Sample Paper

,

Special Writing Forms and Types (विशेष लेखन-स्वरूप और प्रकार) NCERT Solutions | Hindi Class 12 - Humanities/Arts

,

video lectures

,

Special Writing Forms and Types (विशेष लेखन-स्वरूप और प्रकार) NCERT Solutions | Hindi Class 12 - Humanities/Arts

,

study material

,

Viva Questions

,

Previous Year Questions with Solutions

;