Class 8 Exam  >  Class 8 Notes  >  Worksheet Solutions: तलाश

Worksheet Solutions: तलाश - Class 8 PDF Download

प्रश्न 1: नेहरू जी ने भारत को किस नज़रिए से देखना शुरू किया और क्यों?
उत्तर:
नेहरू जी ने भारत को एक आलोचक की दृष्टि से देखना शुरू किया। वे एक ऐसे आलोचक थे जो वर्तमान को देखते थे पर अतीत के बहुत से अवशेषों को नापसंद करते थे। वे ऐसा इसलिए करते थे जिससे वे अतीत के पसंद एवं नापसंद दोनों पात्रों का अवलोकन करना चाहते थे।

प्रश्न 2: लेखक ने विदेशियों द्वारा लिखे गए भारतीय साहित्य का अध्ययन क्यों करना चाहा?
उत्तर: 
नेहरू जी ने विदेशियों द्वारा लिखे गए भारतीय साहित्य का अध्ययन करना चाहा ताकि भारत की विशेषताओं की बारीकियों का अध्ययन कर सकें।

प्रश्न 3: लेखक कहाँ टीले पर खड़ा था?
उत्तर: 
लेखक उत्तर पश्चिम में स्थित सिंधु घाटी में मोहनजोदड़ो के एक टीले पर खड़ा था।

प्रश्न 4: हिमालय पर्वत से कौन-कौन सी मुख्य नदियाँ निकलती हैं?
उत्तर: 
नेहरू जी के पूर्वज कश्मीर के रहनेवाले थे। बचपन में उनका काफ़ी समय कश्मीर की ज़मीन पर व्यतीत हुआ है। इसलिए वे कश्मीर की ओर अधिक आकर्षित होते थे।

प्रश्न 5: हमारे देश का नाम किसके आधार पर पड़ा?
उत्तर: 
सिंधु नदी के कारण इंडस भी कहा जाता है। यह नदी हिमालय पर्वत से निकलती है। भारत का नाम इंडिया या हिंदुस्तान भी इसी के आधार पर पड़ा है।

प्रश्न 6: भारतीय संस्कृति की क्या विशेषता है?
उत्तर: भारतीय संस्कृति की यह विशेषता है कि प्राचीन व नई में सामंजस्य स्थापित कर, पुराने को बनाए रखने से नए विचारों को आत्मसात करने का सामर्थ्य होगा।

प्रश्न 7: शक्ति पाकर यूरोप ने क्या किया?
उत्तर: 
शक्ति पाकर यूरोप ने पूर्व के देशों पर अधिकार करना चाहा।

प्रश्न 8: एशिया की शक्ति कम होने पर कौन-सा द्वीप आगे निकला और क्यों?
उत्तर: 
एशिया की शक्ति कम होने पर यूरोप ने प्रगति की क्योंकि उसने तकनीकि विकास की ओर कदम बढ़ाए।

प्रश्न 9: नेहरू जी पर भारत के इतिहास और विशाल प्राचीन साहित्य की किन बातों ने प्रभाव डाला?
उत्तर: 
नेहरू जी पर विचारों की तेजस्विता, भाषा की स्पष्टता, सक्रिय मस्तिष्क की समृद्धि ने गहरा प्रभाव डाला।

प्रश्न 10: भारतीयों ने किन संकीर्ण धारणाओं को अपनाया?
उत्तर: 
भारतीयों ने जिन संकीर्ण धारणाओं को अपनाया, वे थे महासागरों को पार न करना एवं मूर्ति पूजा की ओर कदम बढ़ाना

प्रश्न 11: नेहरू जी ने भारत की तलाश किन-किन साधनों से करनी चाही?
उत्तर: 
नेहरू जी ने भारत की तलाश पुस्तकों, प्राचीन स्मारकों और प्राचीन सांस्कृतिक उपलब्धियों से करनी चाही।

प्रश्न 12: नेहरू जी स्मारकों, गुफाओं तथा इमारतों की ओर क्यों आकर्षित होते थे?
उत्तर: 
नेहरू जी अजंता, एलोरा, एलीफेंटा की गुफाओं प्राचीन स्मारकों, आगरा एवं दिल्ली में बनी इमारतों की ओर इसलिए आकर्षित होते थे क्योंकि इनमें लगा एक-एक पत्थर भारत के अतीत की कहानी कहता प्रतीत होता है।

प्रश्न 13: भारत के तकनीकी कौशल में पिछड़ने से यूरोप की स्थिति कैसी हो गई?
उत्तर: 
भारत के तकनीकी कौशल में पिछड़ने से यूरोप जो एक ज़माने से पिछड़ा हुआ था, वह तकनीकी दृष्टि में भारत से काफ़ी विकास की दौड़ में आगे निकल गया। नई तकनीक से उनका सैन्यबल काफ़ी शक्तिशाली हो गया, इससे पूरब पर अधिकार करना आसान हो गया।

प्रश्न 14: मानसिक सजगता की कमी ने संकीर्ण रूढ़िवादिता को किस प्रकार बढ़ावा दिया?
उत्तर: 
भारतीयों की जागरूकता की कमी के कारण साहसिक कार्यों की लालसा में कमी आती गई। इसी परिस्थिति में भारतीयों के महासागरों को पार करने पर रोक लगाने वाली धारणा का जन्म हुआ। इससे संकीर्ण विचारधारा को बढ़ावा मिला

प्रश्न 15: नेहरू जी ने ग्रामीण जनता और मध्यम वर्ग के बीच में क्या अंतर महसूस किया?
उत्तर: 
लेखक को सदैव ग्रामीण जनता आकर्षित करती रही। यह ग्रामीण जनता देश से काफ़ी प्रेम करती थी। वे अभावों में गुज़र बसर करते हुए भी भारत की शान समझे जाते थे। इसके विपरीत मध्यम वर्ग में लगाव कम उत्तेजना अधिक थी।

प्रश्न 16: नेहरू जी किसानों को संबोधित करते हुए क्या संदेश देना चाहते थे?
उत्तर: 
नेहरू जी किसानों को संबोधित करते हुए विश्वबंधुत्व का संदेश देना चाहते थे। वे किसानों से कहते हैं कि वे भारत को अखंड मानकर उसके बारे में मनन करें। उन्हें इन वास्तविकताओं को स्वीकार करना चाहिए कि वे संपूर्ण विश्व के हिस्से हैं।

प्रश्न 17: भारतीय संस्कृति के दर्शन में नेहरू जी को क्या समानता दिखाई दी है?
उत्तर: 
भारतीय जन संस्कृति के दर्शन में लेखक को यह समानता दिलाई दी कि पूरे भारत वर्ष की पृष्ठभूमि में लोक प्रचलित दर्शन, परंपरा, इतिहास, मिथक व पुराणकथाएँ सब एकरूपता लिए हैं। इनमें से किसी एक को दूसरे से अलग नहीं किया जा सकता यानी क्षेत्रीय विविधता अलग-अलग प्रांतों में बँटे होने के बावजूद संघीय रूप में एक है।

प्रश्न 18: ‘तक्षशिला’ क्यों प्रसिद्ध था? यहाँ अन्य देशों से लोग क्यों आते थे?
उत्तर: 
तक्षशिला विश्वप्रसिद्ध विश्वविद्यालय था। यहाँ दूर-दराज देशों से छात्र उच्च शिक्षा ग्रहण करने आते थे।

प्रश्न 19: कौन-कौन से धर्म के अनुयायी भारतीय बने रहे?
उत्तर: 
यहूदी, पारसी, मुसलमान, भारतीय बने रहे।

प्रश्न 20: भारतीय जन संस्कृति के दर्शन में नेहरू जी को क्या समानता दिखाई देती थी?
उत्तर: 
भारतीय जन संस्कृति के दर्शन में नेहरू जी को यह समानता दिखाई दी कि पूरे भारत की पृष्ठभूमि में लोक प्रचलित दर्शन, परंपरा, इतिहास, मिथक व पुराण कथाएँ सब एकरूपता लिए हैं। इनमें किसी को दूसरे से अलग नहीं किया जा सकता। यानी प्रांतीय ढाँचा को अपनाने वाला देश आपस में एक है।

The document Worksheet Solutions: तलाश - Class 8 is a part of Class 8 category.
All you need of Class 8 at this link: Class 8

FAQs on Worksheet Solutions: तलाश - Class 8

1. तलाश कक्षा 8 के लिए वर्कशीट के समाधान कहाँ से प्राप्त करें?
उत्तर: तलाश कक्षा 8 के वर्कशीट के समाधान आप अपने स्कूल के अध्यापक से प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने अध्यापक से पूछें कि क्या वह इसे आपको दे सकते हैं या आप उन्हें इंटरनेट पर उपलब्ध करने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।
2. तलाश कक्षा 8 के वर्कशीट में कितने प्रश्न होते हैं?
उत्तर: तलाश कक्षा 8 के वर्कशीट में आमतौर पर 20 से 30 प्रश्न होते हैं। इन प्रश्नों में छात्रों को विभिन्न विषयों पर प्रश्नों का समाधान करना होता है जैसे की गणित, विज्ञान, सामाजिक अध्ययन, भूगोल आदि।
3. तलाश कक्षा 8 के वर्कशीट के समाधान कैसे तैयार करें?
उत्तर: तलाश कक्षा 8 के वर्कशीट के समाधान को तैयार करने के लिए आपको सभी प्रश्नों के सही और विस्तृत उत्तर लिखने होंगे। आप पाठ्यपुस्तक, अध्यापक, और इंटरनेट पर उपलब्ध संसाधनों का सहारा ले सकते हैं। ध्यान दें कि आपके उत्तर संकेतों और प्रश्नों के साथ मेल खाने चाहिए जिससे आपके वर्कशीट समाधान सहजता से समझ में आ सकें।
4. तलाश कक्षा 8 के वर्कशीट क्यों महत्वपूर्ण हैं?
उत्तर: तलाश कक्षा 8 के वर्कशीट महत्वपूर्ण हैं क्योंकि इसके माध्यम से छात्रों को उनके अध्ययन की प्रगति का मापन करने का मौका मिलता है। वर्कशीट छात्रों के ज्ञान, कौशल, और समझ को विकसित करने में मदद करती है और उन्हें नए विषयों के बारे में ज्ञान प्राप्त करने का अवसर प्रदान करती है।
5. तलाश कक्षा 8 के वर्कशीट कैसे हल करें?
उत्तर: तलाश कक्षा 8 के वर्कशीट को हल करने के लिए आपको प्रत्येक प्रश्न को ध्यान से पढ़ना और उसका सही उत्तर लिखना होगा। आप इसके लिए अध्यापक से मदद ले सकते हैं और अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों का सहयोग भी ले सकते हैं। एक बार जब आप वर्कशीट को हल कर लेते हैं, तो आपको अपने उत्तरों की जांच करनी चाहिए और अगर कोई त्रुटि हो तो उसे सही करें।
Download as PDF

Top Courses for Class 8

Related Searches

Exam

,

Objective type Questions

,

Extra Questions

,

Previous Year Questions with Solutions

,

Important questions

,

Worksheet Solutions: तलाश - Class 8

,

study material

,

Free

,

MCQs

,

mock tests for examination

,

Worksheet Solutions: तलाश - Class 8

,

past year papers

,

ppt

,

Sample Paper

,

Worksheet Solutions: तलाश - Class 8

,

Summary

,

Viva Questions

,

shortcuts and tricks

,

practice quizzes

,

pdf

,

video lectures

,

Semester Notes

;