Class 7 Exam  >  Class 7 Notes  >  Hindi (Vasant II) Class 7 (Old NCERT)  >  Practice Questions: अपूर्व अनुभव

Practice Questions: अपूर्व अनुभव | Hindi (Vasant II) Class 7 (Old NCERT) PDF Download

सार-आधारित प्रश्न

सार-1

तोमोए में हरेक बच्चा बाग के एक – एक पेड़ को अपने खुद के चढ़ने का पेड़ मानता था। तोत्तो – चान का पेड़ मैदान के बाहरी हिस्से में कुहोन्बुत्सु जाने वाली सड़क के पास था। बड़ा सा पेड़ था उसका, चढ़ने जाओ तो पैर फिसल – फिसल जाते। पर, ठीक से चढ़ने पर जमीन से कोई छह फुट की ऊँचाई पर एक द्विशाखा तक पहुँचा जा सकता था। बिलकुल किसी झूले सी आरामदेह जगह थी यह। तोत्तो – चान अकसर खाने की छुट्टी के समय या स्कूल के बाद ऊपर चढ़ी मिलती। वहाँ से वह सामने दूर तक ऊपर आकाश को या नीचे सड़क पर चलते लोगों को देखा करती थी।

प्रश्न 1. उपर्युक्त गद्यांश के पाठ का नाम और लेखक का नाम लिखिए।
(क) पाठ का नाम- अपूर्व अनुभव, लेखिका- तेत्सुको कुरियानागी
(ख) पाठ का नाम- क्या निराश हुआ जाए, लेखक- हजारी प्रसाद द्विवेदी
(ग) पाठ का नाम- दादी माँ, लेखक- शिव प्रसाद सिंह
(घ) पाठ का नाम- गिल्लू, लेखिका- महादेवी वर्मा
उत्तर – 
(क) पाठ का नाम- अपूर्व अनुभव, लेखिका- तेत्सुको कुरियानागी

प्रश्न 2. तोमोए क्या है?
(क) तोमोए एक गली का नाम है
(ख) तोमोए एक बगीचा का नाम है
(ग) जापान का एक गाँव है
(घ) इनमें से कोई नही
उत्तर –
(ग) जापान का एक गाँव है

प्रश्न 3. कुहोन्बुत्सु जाने वाली सड़क के पास किसका पेड़ था?
(क) तोत्तो – चान का
(ख) तोमोए के किसी बच्चे का
(ग) यासुकी – चान का
(घ) तोत्तो – चान के मित्र का
उत्तर –
(क) तोत्तो – चान का

प्रश्न 4. पेड़ की द्विशाखा जमीन से कितनी फुट की ऊँचाई पर थी?
(क) चार फुट की ऊँचाई पर
(ख) छह फुट की ऊँचाई पर
(ग) तीन फुट की ऊँचाई पर
(घ) सात फुट की ऊँचाई पर
उत्तर–
(ख) छह फुट की ऊँचाई पर

प्रश्न 5. तोत्तो – चान अकसर खाने की छुट्टी के समय या स्कूल के बाद कहां ऊपर चढ़ी मिलती ?
(क) सीढ़ी के ऊपर चढ़ी मिलती
(ख) झूले के ऊपर चढ़ी मिलती
(ग) छत के ऊपर चढ़ी मिलती
(घ) पेड़ के ऊपर चढ़ी मिलती
उत्तर –
(घ) पेड़ के ऊपर चढ़ी मिलती

सार-2

यासुकी – चान को पोलियो था, इसलिए वह न तो किसी पेड़ पर चढ़ पाता था और न किसी पेड़ को निजी संपत्ति मानता था। अतः तोत्तो – चान ने उसे अपने पेड़ पर आमंत्रित किया था। पर यह बात उन्होंने किसी से नहीं कही, क्योंकि अगर बड़े सुनते तो जरूर डाँटते। घर से निकलते समय तोत्तो – चान ने माँ से कहा कि वह यासुकी – चान के घर डेनेनचोफु जा रही है। चूँकि वह झूठ बोल रही थी, इसलिए उसने माँ की आँखों में नहीं झाँका। वह अपनी नज़रें जूतों के फीतों पर ही गड़ाए रही। रॉकी उसके पीछे – पीछे स्टेशन तक आया। जाने से पहले उसे सच बताए बिना तोत्तो – चान से रहा नहीं गया।

प्रश्न 1. किसको पोलियो था?
उत्तर –
यासुकी – चान को

प्रश्न 2. तोत्तो – चान ने किसे अपने पेड़ पर आमंत्रित किया था?
उत्तर –
यासुकी – चान को

प्रश्न 3. कौन अपनी नज़रें जूतों के फीतों पर ही गड़ाए रही।
उत्तर–
तोत्तो – चान

प्रश्न 4. रॉकी कौन है?
उत्तर –
तोत्तो – चान का भाई

प्रश्न 5. किससे सच बताए बिना तोत्तो – चान से रहा नहीं गया?
उत्तर –
अपने भाई रॉकी से

सार-3 

यासुकी – चान के हाथ – पैर इतने कमजोर थे कि वह पहली सीढ़ी पर भी बिना सहारे के चढ़ नहीं पाया। इस पर तोत्तो – चान नीचे उतर आई और यासुकी – चान को पीछे से धकियाने लगी। पर तोत्तो – चान थी छोटी और नाजुक – सी, इससे अधिक सहायता क्या करती ! यासुकी – चान ने अपना पैर सीढ़ी पर से हटा लिया और हताशा से सिर झुकाकर खड़ा हो गया। तोत्तो – चान को पहली बार लगा कि काम उतना आसान नहीं है जितना वह सोचे बैठी थी। अब क्या करे वह ?

प्रश्न 1. यासुकी – चान के हाथ – पैर इतने कमजोर क्यों थे?
उत्तर –
पोलियो के कारण

प्रश्न 2. तोत्तो – चान किसे पीछे से धकियाने लगी?
उत्तर –
यासुकी – चान को

प्रश्न 3. कौन हताशा से अपना सिर झुकाकर खड़ा हो गया?
उत्तर –
यासुकी – चान


सार-4

वह तिपाई – सीढ़ी को घसीटकर ले आई तो अपनी शक्ति पर हैरान होने लगी। तिपाई की ऊपरी सीढ़ी द्विशाखा तक पहुँच रही थी।
“देखो, अब डरना मत,” उसने बड़ी बहन की – सी आवाज में कहा, “यह डगमगाएगी नहीं।”
यासुकी – चान ने घबराकर तिपाई – सीढ़ी और पसीने से तरबतर तोत्तो – चान की ओर देखा। उसे भी काफी पसीना आ रहा था। उसने पेड़ की ओर देखा और तब निश्चय के साथ पाँव उठाकर पहली सीढ़ी पर रखा।

प्रश्न 1. उपर्युक्त गद्यांश के पाठ का नाम लिखिए।
उत्तर –
अपूर्व अनुभव

प्रश्न 2. कौन तिपाई – सीढ़ी को घसीटकर ले आया?
उत्तर –
तोत्तो – चान

प्रश्न 3. कौन-सी चीज पेड़ के द्विशाखा तक पहुँच रही थी?
उत्तर –
तिपाई की ऊपरी सीढ़ी

प्रश्न 4. कौन अपना पाँव उठाकर पहली सीढ़ी पर रखा?
उत्तर –
यासुकी – चान

बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न 1. ‘अपूर्व अनुभव’ शीर्षक पाठ के लेखक कौन हैं?
(क) मीरी यू
(ख) तेत्सुको कुरियानागी
(ग) पूर्वा याज्ञिक कुशवाहा
(घ) श्री कोबायाशी
उत्तर –
(ख) तेत्सुको कुरियानागी

प्रश्न 2. ‘अपूर्व अनुभव’ किस विश्व प्रसिद्ध पुस्तक का एक अंश है?
(क) ‘साइलेंस’ नामक विश्व प्रसिद्ध पुस्तक
(ख) ‘द रीजन’ नामक विश्व प्रसिद्ध पुस्तक
(ग) ‘तोत्तो – चान’ नामक विश्व प्रसिद्ध पुस्तक
(घ) ‘आफ्टर डार्क’ नामक विश्व प्रसिद्ध पुस्तक
उत्तर –
(ग) ‘तोत्तो – चान’ नामक विश्व प्रसिद्ध पुस्तक

प्रश्न 3. यासुकी – चान को क्या था?
(क) डायबिटीज
(ख) पोलियो
(ग) मलेरिया
(घ) इनमें से कोई नही
उत्तर –
(ख) पोलियो

प्रश्न 4. बच्चे अपने – अपने पेड़ को क्या मानते थे?
(क) घर
(ख) दुश्मन
(ग) मित्र
(घ) निजी संपत्ति
उत्तर –
(घ) निजी संपत्ति

प्रश्न 5. हाथ – पैर किसके कमजोर थे ?
(क) यासुकी – चान के
(ख) तोत्तो – चान के
(ग) यासुकी – चान दूसरे मित्र के
(घ) इनमें से कोई नही
उत्तर –
(क) यासुकी – चान के

प्रश्न 6. यासुकी – चान को अपने पेड़ पर चढ़ने का न्योता किसने दिया था?
(क) तोत्तो – चान के दूसरे मित्र ने
(ख) तोत्तो – चान की बहन ने
(ग) तोत्तो – चान ने
(घ) तोत्तो – चान के भाई ने
उत्तर –
(ग) तोत्तो – चान ने

प्रश्न 7. तोत्तो – चान का पेड़ मैदान के बाहरी हिस्से में _____ जाने वाली सड़क के पास था?
(क) डेडेनचोफू
(ख) कुहोन्बुत्सु
(ग) हिरोशिमा
(घ) तोमोए
उत्तर –
(ख) कुहोन्बुत्सु

प्रश्न 8. यासुकी-चान का घर इनमें से कहाँ था?
(क) कुहोन्बुत्सु में
(ख) डेनेनचोफु में
(ग) तोमोए में
(घ) हिरोशिमा में
उत्तर –
(ख) डेडेनचोफू में

प्रश्न 9. ‘हताशा’ शब्द का क्या अर्थ है?
(क) निराशा
(ख) दुःख
(ग) निष्फलता
(घ) उपर्युक्त सभी
उत्तर –
(घ) उपर्युक्त सभी

प्रश्न 10. ‘तोत्तो – चान’ नामक पुस्तक मूलतः किस भाषा में लिखी गई है?
(क) तेलगू भाषा
(ख) मराठी भाषा
(ग) हिन्दी भाषा
(घ) जापानी भाषा
उत्तर –
(घ) जापानी भाषा

प्रश्न 11. तोत्तो – चान जापान के कौन से गाँव की रहने वाली थी?
(क) डेनेनचोफु
(ख) कुहोन्बुत्सु
(ग) तोमोए
(घ) इनमें से कोई नही
उत्तर –
(ग) तोमोए

प्रश्न 12. ‘तोत्तो – चान’ नामक विश्व प्रसिद्ध पुस्तक का हिंदी में अनुवाद किसने किया है?
(क) पूर्वा याज्ञिक कुशवाहा ने
(ख) चेतन भगत ने
(ग) सूर्यकांत त्रिपाठी ने
(घ) बालवीर ने
उत्तर –
(क) पूर्वा याज्ञिक कुशवाहा ने

प्रश्न 13. तोत्तो – चान ने किससे कहा कि वह यासुकी – चान के घर डेनेनचोफु जा रही है?
(क) अपने भाई से
(ख) अपने पिता से
(ग) अपनी माँ से
(घ) अपनी बहन से
उत्तर –
(ग) अपनी माँ से

प्रश्न 14. ‘जोखिम’ शब्द का क्या अर्थ है?
(क) घाटे की संभावना
(ख) हानि,अनिष्ट
(ग) ख़तरा, संकट
(घ) उपर्युक्त सभी
उत्तर –
(घ) उपर्युक्त सभी

प्रश्न 15. ‘तोत्तो – चान’ पेड़ पर चढ़ने के लिए सीढ़ी कहां से लाई?
(क) अपने दोस्त के घर से
(ख) चौकीदार के छप्पर की ओर से
(ग) अपने घर से
(घ) अपने स्कूल से
उत्तर –
(ख) चौकीदार के छप्पर की ओर से

प्रश्न 16. यासुकी – चान तोत्तो – चान से कितने साल बड़ा था?
(क) एक वर्ष
(ख) चार वर्ष
(ग) सिक्स वर्ष
(घ) तीन वर्ष
उत्तर –
(क) एक वर्ष

प्रश्न 17. पेड़ पर चढ़ने के लिए यासुकी – चान को पीछे से कौन धकियाने लगा?
(क) तोत्तो – चान का मां
(ख) चौकीदार
(ग) तोत्तो – चान
(घ) तोत्तो – चान की बहन
उत्तर –
(ग) तोत्तो – चान

प्रश्न 18. दूसरी बार ‘तोत्तो – चान’ कैसी सीढ़ी लाई?
(क) सिंपल-सीढ़ी
(ख) तिपाई-सीढ़ी
(ग) चोपाई-सीढ़ी
(घ) दोपाई-सीढ़ी
उत्तर –
(ख) तिपाई-सीढ़ी

प्रश्न 19. पेड़ पर चढ़ कर यासुकी – चान ने क्या देखा?
(क) बहुत सारे फल
(ख) बहुत सारे पक्षी
(ग) लहराते खेत
(घ) दुनिया की एक नयी झलक
उत्तर –
(घ) दुनिया की एक नयी झलक

प्रश्न 20. तिपाई की ऊपरी सीढ़ी कहां तक पहुँच रही थी?
(क) पेड़ के द्विशाखा तक
(ख) पेड़ के ऊपरी छोर तक
(ग) पेड़ के पहली शाखा तक
(घ) उपर्युक्त सभी
उत्तर –
(क) पेड़ के द्विशाखा तक

The document Practice Questions: अपूर्व अनुभव | Hindi (Vasant II) Class 7 (Old NCERT) is a part of the Class 7 Course Hindi (Vasant II) Class 7 (Old NCERT).
All you need of Class 7 at this link: Class 7
17 videos|219 docs|30 tests
Related Searches

Exam

,

mock tests for examination

,

Semester Notes

,

Extra Questions

,

Important questions

,

shortcuts and tricks

,

MCQs

,

study material

,

ppt

,

pdf

,

past year papers

,

Viva Questions

,

Summary

,

Previous Year Questions with Solutions

,

Objective type Questions

,

Practice Questions: अपूर्व अनुभव | Hindi (Vasant II) Class 7 (Old NCERT)

,

Practice Questions: अपूर्व अनुभव | Hindi (Vasant II) Class 7 (Old NCERT)

,

Sample Paper

,

practice quizzes

,

video lectures

,

Free

,

Practice Questions: अपूर्व अनुभव | Hindi (Vasant II) Class 7 (Old NCERT)

;