Class 7 Exam  >  Class 7 Notes  >  Hindi (Vasant II) Class 7 (Old NCERT)  >  Short Question Answer: कठपुतली

Short Question Answer: कठपुतली | Hindi (Vasant II) Class 7 (Old NCERT) PDF Download

प्रश्न 1. कविता में कठपुतली किस पर गुस्सा कर रही है?
उत्तर – कविता में कठपुतली धागे पर गुस्सा कर रही हैं। वह ऐसा इसलिए कर रही है क्यूँकि उसे लगता हैं उसकी जीवन रुपी डोर धागे पर निर्भर हैं।

प्रश्न 2. पहली कठपुतली से दूसरी कठपुतलियाँ क्यों प्रभावित हुई?
उत्तर – जब पहली कठपुतली सारे धागे तोड़कर स्वतंत्र होने की बात करती है तो उसकी बातों से दूसरी कठपुतलियाँ प्रभावित होती है और उनके मन में भी स्वतंत्र होने इच्छा जाग उठती है। सारी कठपुतलियाँ अपना समर्थन देते हुए कहती हैं कि इन धागों के बंधन में बंधे हुए बहुत दिन हो गए हैं और उन्होंने इतने दिनों में अपने मन में ख़ुशी का एहसास भी नहीं किया है। वे भी स्वतंत्र हो कर रहना चाहती हैं जिससे उनके मन को खुशी प्राप्त हो।
Short Question Answer: कठपुतली | Hindi (Vasant II) Class 7 (Old NCERT)

प्रश्न 3. कठपुतली बहुत अधिक गुस्सा होते हुए क्या कह उठती है?
उत्तर – कठपुतली बहुत अधिक गुस्सा होते हुए कह उठती है कि उसके आगे – पीछे ये धागे क्यों बांधे गए हैं, ये सभी धागे तोड़ दो और उसे उसके पैरों पर छोड़ दो। वो दूसरों के हाथों में बंधकर नाचने से परेशान हो गयी है और वह अब स्वतंत्र होना चाहती है। वह इन धागों से मुक्त हो कर अपने पैरों पर खड़ा होना चाहती है।

प्रश्न 4. जब सभी कठपुतलियाँ स्वतंत्र होने की बात करती है तो पहली कठपुतली सोच में क्यों पड़ जाती है ?
उत्तर – जब बाकी सभी कठपुतलियाँ पहली कठपुतली की स्वतंत्र हो कर रहने की बात का समर्थन करती हैं और सभी स्वतंत्र होने की बात करती हैं, तो पहली कठपुतली सोच में पड़ जाती है कि क्या वह सही कर रही है, क्या वो सभी कठपुतलियों की स्वतंत्रता की ज़िम्मेदारी अपने ऊपर ले पाएगी, क्या उसकी स्वतंत्र होने की इच्छा जायज़ है।
पहली कठपुतली का आत्मविश्वास डगमगा जाता है। क्योंकि कहीं न कहीं कठपुतली को भी पता है कि उसकी यह स्वतंत्र होने की इच्छा सही नहीं है, वह जानती है कि बिना धागों के उसका अस्तित्व बेजान है।

प्रश्न 5. कठपुतली को धागे में क्यों बाँधा जाता है?
उत्तर- कठपुतली को धागे में इसलिए बाँधा जाता है जाकि उसे अपनी उँगलियों के इशारों पर नचाया जा सकें।
Short Question Answer: कठपुतली | Hindi (Vasant II) Class 7 (Old NCERT)

प्रश्न 6. कठपुतली को गुस्सा क्यों आता है?
उत्तर- कठपुतली को गुस्सा इसलिए आता हैं क्योंकि उसे चारों ओर से धागों से बंधन में बाँध कर रखा गया था। वह इसे बंधन से तंग आ गई थी। वह आज़ाद होना चाहती थी। वह अपनी इच्छानुसार जीना चाहती थी।

प्रश्न 7.  इस कविता के माध्यम से कवि क्या कहना चाहता है?
उत्तर- इस कविता के माध्यम से कवि ने आजादी के महत्त्व को बतलाने का प्रयास किया है। इसमें कवि ने बताने का प्रयास किया है कि आजादी के साथ आने वाली जिम्मेदारियों का अहसास हमें होना चाहिए। स्वतंत्र होना सभी को अच्छा लगता है लेकिन स्वतंत्रता का सही उपयोग कम ही लोग कर पाते हैं। इतना ही नहीं आज़ाद होने पर व्यक्ति को आत्मनिर्भर होना पड़ता है। आज़ादी पाने के बाद हमें अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए दूसरों पर आश्रित नहीं रहा जा सकता। अतः आजादी के बाद आत्मनिर्भर होना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त अपनी आज़ादी को बनाए रखने के लिए कोशिश करते रहना पड़ता है।

प्रश्न 8. कठपुतलियाँ किसका प्रतीक हैं?
उत्तर- कठपुतलियाँ ‘आम आदमी’ का प्रतीक हैं ताकि वे अपनी मर्जी का जीवन जी सके।

प्रश्न 9.  पहली कठपुतली की बात दूसरी कठपुतलियों को क्यों अच्छी लगी?
उत्तर- अवश्य पहली, कठपुतली की बात सुनकर दूसरी कठपुतलियों को अच्छी लगी होगी। परतंत्र रहना किसी को पसंद नहीं। सभी स्वतंत्र यानी आजाद रहना चाहते हैं। सभी अपने-अपने मर्जी से काम करना चाहते हैं। किसी भी कठपुतली को धागे में बंधे रहना और दूसरों की मर्जी से नाचना पसंद नहीं था। यही कारण था कि पहली कठपुतली की बात दूसरी कठपुतलियों को अच्छी लगी होगी।

प्रश्न 10. क्या आपको दूसरों के इशारों पर काम करना अच्छा लगता है? इसका तर्कसंगत उत्तर दीजिए।
उत्तर- कदापि नहीं, हमें दूसरों के इशारों पर पलना बिलकुल पसंद नहीं है। इससे हमारी आज़ादी का हनन होता है, साथ ही प्रत्येक स्वाभिमानी व्यक्तियों के विचारों के विपरीत है। अतः स्वाभिमानी व्यक्ति अपनी शर्तों पर स्वच्छंद जीना पसंद करते हैं। अतः हमें दूसरों के इशारों पर काम करना अच्छा नहीं लगता है।

The document Short Question Answer: कठपुतली | Hindi (Vasant II) Class 7 (Old NCERT) is a part of the Class 7 Course Hindi (Vasant II) Class 7 (Old NCERT).
All you need of Class 7 at this link: Class 7
17 videos|219 docs|30 tests

FAQs on Short Question Answer: कठपुतली - Hindi (Vasant II) Class 7 (Old NCERT)

1. कठपुतली क्या है?
उत्तर: कठपुतली एक प्रकार की पुरानी भारतीय कला और साहित्य की एक रूपरेखा है जिसमें पुतलियों का उपयोग किया जाता है जो एक कहानी को दिखाने के लिए होते हैं।
2. कठपुतली का इतिहास क्या है?
उत्तर: कठपुतली का इतिहास विभिन्न प्राचीन संस्कृतियों में पाया जाता है, जैसे कि भारतीय, चीनी, थाई आदि। यह एक प्राचीन कला रूप है जो किसी कहानी को जीवंत करने के लिए उपयोग किया जाता है।
3. कठपुतली कैसे बनती है?
उत्तर: कठपुतली बनाने के लिए एक विशेष प्रकार के लकड़ी का उपयोग किया जाता है जिसे कठ माना जाता है। इस कठ को आकार देने के बाद, उसे रंगीन कपड़ों से सजाया जाता है।
4. कठपुतली क्यों महत्वपूर्ण है?
उत्तर: कठपुतली महत्वपूर्ण है क्योंकि यह हमारी पुरानी संस्कृति और कला का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है जो हमें हमारे भारतीय विरासत की ओर ले जाता है।
5. कठपुतली कैसे उपयोग में लाई जाती है?
उत्तर: कठपुतली उपयोग में लाई जाती है विभिन्न कला प्रदर्शनियों और कहानी सुनाने के लिए। यह एक मनोरंजन और शिक्षात्मक उपकरण के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है।
Related Searches

Summary

,

Objective type Questions

,

Extra Questions

,

Previous Year Questions with Solutions

,

past year papers

,

Viva Questions

,

Short Question Answer: कठपुतली | Hindi (Vasant II) Class 7 (Old NCERT)

,

Important questions

,

shortcuts and tricks

,

Exam

,

MCQs

,

pdf

,

video lectures

,

study material

,

ppt

,

Short Question Answer: कठपुतली | Hindi (Vasant II) Class 7 (Old NCERT)

,

practice quizzes

,

Sample Paper

,

Short Question Answer: कठपुतली | Hindi (Vasant II) Class 7 (Old NCERT)

,

Semester Notes

,

mock tests for examination

,

Free

;