प्रश्न 1. पेड़ों और खंभे में दोस्ती क्यों हो गयी?
उत्तर: पेड़ और खंभे दोनों आस - पास खड़े हैं। एक दिन जब तेज आँधी आती है ,तो खंभा पेड़ पर गिरने से खुद को रोक नहीं पाता है। उस समय पेड़ खंभे को संभालता है ,और खुद को घायल करता है। इसके कारण खंभे का घमंड भी खत्म हो गया है। पेड़ की यह इस अच्छाई से दोनों में दोस्ती हो गयी।अंततः दोनों दोस्त बन जाते हैं।इस प्रकार जब कोई भी स्वयं को मुसीबत में डालकर किसी दुसरेके लिए कुछ करता है, तो यही से सच्ची दोस्ती कि शुरुआत होती है। और हमें कभी भी घमंड नहीं करना चाहिए।हमें किसी दुसरे को भी कम नहीं आंकना चाहिए।समय कब हमें किसी की सहायता लेने के लिए मजबूरकर सकता है।
प्रश्न 2. “पापा खो गए” नाटक के सभी पत्रों के नाम लिखिए।
उत्तर: “पापा खो गए” नाटक के सभी पात्र बहुत ही महतवपूर्ण है।सभी पत्रों के नाम
निम्नलिखित है- सभी पत्रों की अपनी अलग महत्वता है। किसी के बिना भी पूर्ण होना संभव नहींहै।x
(क) बिजली का खंभा।
(ख) नाचनेवाली।
(ग) पेड़।
(घ) लड़की।
(ड) लैटरबबाक्स।
(च) कौआ।
(छ) आदमी।
प्रश्न 3. पेड़ को बरसात से फर्क क्यों नहीं पड़ता? और लैटरबबाक्स को क्या अच्छा नहीं लगता है?
उत्तर: पेड़ कहता है, कि वह पत्तों का कोट पहनता है जिससे उसको बरसात क्या , किसी भी मौसम से कोई फर्क नहीं पड़ता है। लैटरबाक्स को अपना काम अच्छा नहीं लगता है क्योंकि वह दिन भर एक ही जगह पड़ा रहता है और लोगों की चिट्ठियाँ पढ़ - पढ़ कर बोर हो गया है।
प्रश्न 4. नाटक में केवल एक कौन जीवित चरित्र है ,जो बच्ची को बचाते है? उसके द्वारा कही गयी कुछ मज़ेदार बातें लिखिए।
उत्तर: पात्रों में कौवा एकमात्र जीवित चरित्र है, जो नाटक में बच्ची को बचाता है।उसके द्वारा कही गयी कुछ बातें निम्नलिखित है , जो उसके जीवित होने का परिचय देती है।
(क) "वह दुष्ट कौन है ? पहले उसे नज़र तो आने दीजिए।"
(ख) लड़की के नींद से जग जाने तथा "कौन बोल रहा" पूछने पर कहना- "मैंनें नहीं की"।
(ग) "सुबह जब हो जाए तो पेड़ राजा , आप अपनी घनी छाया इस पर किए रहें। वह आराम से देर तक सोई रहेगी।
(ड) ताऊ, एक जगह बैठे रहकर यह कैसे जान सकोगे?
प्रश्न 5. खंभे को बरसात की रात अच्छी क्यों नहीं लगती थी।
उत्तर: खंभे को बरसात की रात इसलिए अच्छी नहीं लगती थी, क्योंकि वह रात बाहर भीगता था, पानी की मार खाता था। तेज हवाओं के कारण बल्ब को कसकर पकड़ना पड़ता था उसकी व्यथा उचित थी।खम्बे को बार - बार एक टांग पर खड़ा भी होना पड़ता था।इससे खम्बा बहुत परेशान हो जाता था। ये सब उसको बिलकुल अच्छा नहीं लगता था।खम्बा ये सोचता कि वो क्यों एक ही जगह पर खड़ा रहता है। इसलिए खंभे को बरसात की रात अच्छी नहीं लगती थी।
17 videos|219 docs|30 tests
|