CBSE Class 7  >  Class 7 Notes  >  Very Short Question Answer: हम पंछी उन्मुक्त गगन के

Very Short Question Answer: हम पंछी उन्मुक्त गगन के

प्रश्न 1. निम्नलिखित का विलोम शब्द लिखिए।
(i) गति
(ii) क्षितिज।
उत्तर:

(i) गति -विराम
(ii) क्षितिज - धरातल

प्रश्न 2. निम्नलिखित शब्दों का पर्यायवाची लिखिए। 
(i) गगन
(ii) पंख
उत्तर:
 
(i) गगन - अम्बर,नभ
(ii) पंख - पर, पखौटा

प्रश्न 3. इस कविता के कवि का क्या नाम है?
उत्तर:
इस कविता के कवि का नाम "शिवमंगल सिंह सुमन" है।

प्रश्न 4. निम्नलिखित शब्दों का शब्दार्थ लिखिए - 
(i) चुगते
(ii) फुनगी
उत्तर:

(i) चुगते - चुनना।
(ii) फुनगी - डाल का सबसे ऊपरी हिस्सा

प्रश्न 5. कनक तीलियों से पाक_____ टूट जाएंगे रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।
उत्तर:
कनक तीलियों से टकराकर, पुलकित पंख टूट जाएंगे।

प्रश्न 6. पंछी क्या खाते पीते हैं?
उत्तर:
  पंछी बहता हुआ जल पीते हैं और पेड़ पे लगे हुए फल खाते हैं।

प्रश्न 7. पंछी कैसा जीवन चाहते हैं?
उत्तर: 
पंछी एक स्वतंत्र जीवन चाहते हैं।

प्रश्न 8. पंछियों के अरमान क्या थे?
उत्तर:
पंछियों के आकाश की सीमा तक उड़ने के अरमान थे।

प्रश्न 9.  पंछियों के लिए पिंजरे में रखे मैदा से बेहतर क्या है?
उत्तर:
पंछियों के लिए पिंजरे में रखे मैदा से बेहतर नीम का फल है।

प्रश्न 10.  पंछी अपना मधुर गीत कब नहीं गए पाएँगें?
उत्तर:
पंछी अपना मधुर गीत पिंजरे में बंद होकर नहीं गए पाएँगें।

The document Very Short Question Answer: हम पंछी उन्मुक्त गगन के is a part of Class 7 category.
All you need of Class 7 at this link: Class 7

FAQs on Very Short Question Answer: हम पंछी उन्मुक्त गगन के

1. "हम पंछी उन्मुक्त गगन" कविता का मुख्य विषय क्या है?
Ans. "हम पंछी उन्मुक्त गगन" कविता का मुख्य विषय स्वतंत्रता और उन्मुक्तता है। इसमें कवि ने पंछियों के माध्यम से मानव जीवन की स्वतंत्रता की कामना को व्यक्त किया है। पंछियों की उड़ान से प्रतीकात्मक रूप में यह दिखाया गया है कि मनुष्य को भी अपनी इच्छाओं और सपनों को पूरा करने के लिए स्वतंत्र होना चाहिए।
2. इस कविता में कवि ने किस प्रकार की भाषा का प्रयोग किया है?
Ans. इस कविता में सरल और मधुर भाषा का प्रयोग किया गया है। कवि ने प्राकृतिक दृश्य और पंछियों के माध्यम से भावनाओं को व्यक्त किया है, जिससे पाठक आसानी से कविता के संदेश को समझ और महसूस कर सकें।
3. "हम पंछी उन्मुक्त गगन" कविता में किन-किन तत्वों का समावेश किया गया है?
Ans. इस कविता में प्राकृतिक तत्वों जैसे आकाश, पंछी, और स्वतंत्रता के प्रतीकों का समावेश किया गया है। कवि ने उड़ते हुए पंछियों और उनके उन्मुक्त गगन में उड़ान भरने की क्षमता को दर्शाकर जीवन की स्वतंत्रता और स्वप्नों की ऊँचाई को दर्शाया है।
4. इस कविता से हमें क्या प्रेरणा मिलती है?
Ans. "हम पंछी उन्मुक्त गगन" कविता से हमें यह प्रेरणा मिलती है कि हमें अपने सपनों का पीछा करना चाहिए और किसी भी प्रकार के बंधनों से मुक्त रहना चाहिए। यह हमें अपनी स्वतंत्रता का महत्व समझाता है और यह प्रेरित करता है कि हमें अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ते रहना चाहिए।
5. इस कविता में पंछियों के प्रतीक का महत्व क्या है?
Ans. इस कविता में पंछियों का प्रतीकात्मक महत्व है, क्योंकि पंछी स्वतंत्रता और उन्मुक्तता का प्रतीक होते हैं। वे बिना किसी सीमा के उड़ान भरते हैं, जो मानव जीवन में स्वतंत्रता की आकांक्षा को दर्शाता है। कवि ने पंछियों के माध्यम से यह संदेश दिया है कि मनुष्य को भी अपनी इच्छाओं के लिए स्वतंत्रता की तलाश करनी चाहिए।
Download as PDF

Top Courses for Class 7

Related Searches
Extra Questions, past year papers, MCQs, video lectures, mock tests for examination, Viva Questions, Summary, Very Short Question Answer: हम पंछी उन्मुक्त गगन के, Previous Year Questions with Solutions, Free, ppt, Exam, Important questions, Objective type Questions, Semester Notes, pdf , Very Short Question Answer: हम पंछी उन्मुक्त गगन के, Very Short Question Answer: हम पंछी उन्मुक्त गगन के, Sample Paper, shortcuts and tricks, study material, practice quizzes;