Class 7 Exam  >  Class 7 Notes  >  Short & Long Question Answers: नीलकंठ

Short & Long Question Answers: नीलकंठ - Class 7 PDF Download

प्रश्न 1: लेखिका ने मोर किससे ख़रीदा था और कितने में ख़रीदा था?  
उत्तर:
लेखक ने मोर ‘बड़े मियाँ चिड़ियावाले’ नाम के एक दुकानदार से ख़रीदा था। लेखिका ने    मोर का जोड़ा ३५ रूपये में ख़रीदा था।

प्रश्न 2: लेखिका को किस चीज़ का शौक था?
उत्तर: 
लेखिका को पशु-पक्षी पालना बहुत पसंद था। अपने इस शौक के लिए उन्होंने अपने घर में एक बड़ा-सा पशु-पक्षी का पिंजड़ा रखा था।

प्रश्न 3: लेखिका के घर में मोर के जोड़े को किससे खतरा था?
उत्तर: 
लेखिका के घर में  मोर के जोड़े को चित्रा नाम की बिल्ली से खतरा था। उन्हें बचाने के लिए वो हमेशा कमरे का दरवाज़ा बंद रखती थी और उन्हें पिंजड़े में डालने का भी फैसला लिया।

प्रश्न 4: लेखिका ने दोनों मोर को पिंजड़े में डालने का फैसला क्यों किया?
उत्तर:
लेखिका को चित्रा नाम की एक बिल्ली से डर था कि उससे दोनों मोर को खतरा है। उससे उनकी रक्षा के लिए लेखिका ने दोनों मोर को पिंजड़े में डालने का फैसला किया।

प्रश्न 5: लेखिका ने कौन-कौन से पशु पक्षी पाल रखे थे?
उत्तर:
लेखिका ने बहुत-से पशु-पक्षी पाल रखे थे। पिंजड़े में  कबूतर,तोता,खरगोश आदि थे। इसके अतिरिक्त एक बिल्ली और एक कुतिया भी थे। बाद में दो मोर का जोड़ा भी इसमें शामिल हो गया।

प्रश्न 6: बड़े मियाँ ने मोर लेखिका को ही क्यों बेचा? 
उत्तर: बड़े मियाँ को मालूम था कि लेखिका को पशु-पक्षियों से बहुत प्रेम है। यदि वह किसी और को मोर बेचते तो वह मोर को मारकर उसके पैरों से दवाई बना लेता । लेकिन बड़े मियाँ जानते थे कि लेखिका मोर को नहीं मारेंगी इसलिए उसने मोर लेखिका को ही बेचा।

प्रश्न 7: लेखिका ने मोर का नाम नीलकंठ और मोरनी का नाम राधा क्यों रखा था?
उत्तर: मोर की गर्दन नीली थी इसलिए लेखिका ने उसका नाम नीलकंठ रखा। मोरनी हमेशा मोर के साथ-साथ उसकी छाया में रहती थी इसलिए उसका नाम राधा रखा था।

प्रश्न 8: पिंजड़े के पशु-पक्षी दोनों मोर से कैसा व्यवहार करते हैं?
उत्तर: पिंजड़े के पशु-पक्षी दोनों मोर के आने पर ऐसा व्यवहार करने लगे जैसे नववधू के आने पर होता है। पिंजड़े में मानो भूचाल आ गया हो। कबूतर नाचना छोड़ कर मोर के जोड़े के आस-पास घूमकर गुटरगूँ करने लगा। बड़े खरगोश गंभीरता से उन्हें देखने लगे और छोटे खरगोश उनके पास उछलने लगे।

प्रश्न 9: लेखिका किस बात से चिढ़ जाती हैं और क्यों?
उत्तर: लेखिका को अनेक बार ठगा गया  इसलिए ठगे जाने की बात पर लेखिका चिढ़ जाती है। जब लेखिका मोर के जोड़े को घर लेकर आईं तो घरवाले बोलने लगे कि वे मोर नहीं अपितु तीतर के बच्चे हैं। पहले भी उन्हें ऐसे ठगा गया है इसलिए वह यह बात सुनकर चिढ़ गईं।

प्रश्न 10: लेखिका ने दोनों मोर को पिंजड़े में डालने का फैसला क्यों किया?
उत्तर: लेखिका ने इन कारणों से मोर के जोड़े को पिंजड़े में डालने का फैसला किया:

  • उन दोनों को चित्रा नाम की बिल्ली से खतरा था।
  • वह दोनों कमरे में उधम मचा कर रखते थे।
  • उन दोनों के उधम से लेखिका का कमरा गंदा हो जाता था।
  • उन दोनों के उधम से लेखिका का कमरा गंदा हो जाता था।
The document Short & Long Question Answers: नीलकंठ - Class 7 is a part of Class 7 category.
All you need of Class 7 at this link: Class 7
Download as PDF

Top Courses for Class 7

Related Searches

Extra Questions

,

Exam

,

Semester Notes

,

ppt

,

practice quizzes

,

Sample Paper

,

Free

,

Objective type Questions

,

Summary

,

study material

,

shortcuts and tricks

,

Short & Long Question Answers: नीलकंठ - Class 7

,

Important questions

,

Short & Long Question Answers: नीलकंठ - Class 7

,

mock tests for examination

,

video lectures

,

Previous Year Questions with Solutions

,

pdf

,

Short & Long Question Answers: नीलकंठ - Class 7

,

Viva Questions

,

past year papers

,

MCQs

;