CBSE Class 10  >  Class 10 Notes  >  Hindi   >  Very Short Questions: डायरी का एक पन्ना

Very Short Questions: डायरी का एक पन्ना

प्रश्न 1: पाठ और लेखक का नाम बताइए।
उत्तर: 
पाठ का नाम- डायरी का एक पन्ना, लेखक- सीताराम सेकसरिया।

प्रश्न 2: कलकत्तावासियों के लिए 26 जनवरी 1931 का दिन क्यों महत्वपूर्ण था?
उत्तर: 26 जनवरी 1931 को कलकत्तावासी महात्मा गाँधी द्वारा घोषित आजादी की सालगिरह मना रहे थे इसलिए वह दिन उनके लिए महत्वपूर्ण था।

प्रश्न 3: लोग अपने-अपने मकानों व सार्वजनिक स्थलों पर राष्ट्रीय झंडा फहराकर किस बात का संकेत देना चाहते थे?
उत्तर: लोग अपने-अपने मकानों व सार्वजनिक स्थलों पर राष्ट्रीय झंडा फहराकर बताना चाहते थे कि वे अपने को आज़ाद समझ कर आज़ादी मना रहे हैं। उनमें जोश और उत्साह है।

प्रश्न 4: सुभाष बाबू के जुलूस का भार किस पर था?
उत्तर: सुभाष बाबू के जुलूस का भार पूर्णोदास पर था।

प्रश्न 5: घायलों की देख-रेख कौन कर रहा था?
उत्तर: घायलों की देख-रेख डॉ. दासगुप्ता कर रहे थे|

प्रश्न 6: हरिश्चंद्र सिंह झंडा फहराने कहाँ गए?

उत्तर: हरिश्चंद्र सिंह तारा सुंदरी पार्क में झंडा फहराने गए थे।

प्रश्न 7: किस जुलूस मैं बहुत सी लड़कियों को गिरफ्तार किया गया?
उत्तर: गुजराती सेविका संघ ने जो जुलूस निकाला उस में बहुत-सी लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया गया था।

प्रश्न 8: कौंसिल की तरफ से क्या नोटिस निकाला गया था?
उत्तर: कौंसिल की तरफ से नोटिस निकाला गया की 26 जनवरी 1931 को शाम के ठीक 5 बजकर 25 मिनट पर झंडा फहराया जायेगा और स्वतंत्रता की प्रतिज्ञा पढ़ी जाएगी।

प्रश्न 9: मोन्यूमेंट को पुलिस ने भोर से ही क्यों घेर लिया था?
उत्तर: पुलिस ने सभास्थल को भर से ही घेर लिया था उद्देश्य यह था की किसी तरह शाम को होने वाली सभा को रोका जा सके।

प्रश्न 10: लड़कियों ने झंडोत्सव कहाँ मनाया इनमें कौन-कौन शामिल थीं?
उत्तर: लड़कियों ने मारवाड़ी बालिका विद्यालय में झंडोत्सव मनाया उसमें जानकी देवी मदालसा जैसी प्रसिद्ध समाज सेविका थीं।

प्रश्न 11: कानून भंग का काम से क्या आशय है यह काम क्यों शुरू किया गया?
उत्तर: 1931 में महात्मा गाँधी के नेतृत्व में सविनय अवज्ञा आंदोलन शुरू किया गया था इसमें बिना किसी तोड़ फोड़ संघर्ष या उत्तेजना के सरकारी कानूनों का उलंघन करना था।

The document Very Short Questions: डायरी का एक पन्ना is a part of the Class 10 Course Hindi Class 10.
All you need of Class 10 at this link: Class 10
Explore Courses for Class 10 exam
Get EduRev Notes directly in your Google search
Related Searches
ppt, practice quizzes, MCQs, Sample Paper, video lectures, Previous Year Questions with Solutions, shortcuts and tricks, Important questions, Extra Questions, past year papers, Summary, Very Short Questions: डायरी का एक पन्ना, Viva Questions, pdf , Free, Very Short Questions: डायरी का एक पन्ना, study material, mock tests for examination, Very Short Questions: डायरी का एक पन्ना, Exam, Semester Notes, Objective type Questions;