CBSE Class 10  >  Class 10 Notes  >  Hindi   >  Extract Based Questions: मीरा के पद

Extract Based Questions: मीरा के पद

1. पद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए -
हरि आप हरो जन री भीर।
द्रोपदी री लाज राखी , आप बढ़ायो चीर।
भगत कारण रूप नरहरि , धरयो आप सरीर।
बूढ़तो गजराज राख्यो , काटी कुञ्जर पीर।
दासी मीराँ लाल गिरधर , हरो म्हारी भीर।।

प्रश्न 1: पद्यांश में किस रस की प्रधानता है -
(क) करुण रस
(ख) वीर रास
(ग) भक्ति रस
(घ) श्रृंगार रस
उत्तर: (ग) भक्ति रस

प्रश्न 2: द्रोपदी की इज्जत प्रभु ने बचाई थी -
(क) कपड़े को बड़ा कर
(ख) दुःशासन को मार कर
(ग) चीर को समाप्त कर
(घ) द्रोपदी को दर्शन दे कर
उत्तर:
(क) कपड़े को बड़ा कर

प्रश्न 3: नरहरि का रूप धारण किया था -
(क) द्रोपदी को बचाने के लिए
(ख) ऐरावत को बचाने के लिए
(ग) प्रह्लाद को बचाने के लिए
(घ) मीरा का उद्धार करने के लिए
उत्तर:
(ग) प्रह्लाद को बचाने के लिए

प्रश्न 4: 'काटी कुञ्जर' में कौन सा अलंकार है ?
(क) उपमा अलंकार
(ख) यमक अलंकार
(ग) पुनरुक्ति अलंकार
(घ) अनुप्रास अलंकार
उत्तर:
(घ) अनुप्रास अलंकार

प्रश्न 5: निम्नलिखित वाक्यों को ध्यानपूर्वक पढ़कर पद्यांश से मेल खाते वाक्यों को चुनिए ?
(क) प्रभु ने द्रोपदी की इज्जत को बचाया और साड़ी के कपडे को बढ़ाते चले गए
(ख) अपने भक्त प्रह्लाद को बचाने के लिए नरसिंह का शरीर धारण कर लिया
(ग) हाथियों के राजा भगवान इंद्र के वाहन ऐरावत हाथी को मगरमच्छ के चंगुल से बचाया
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर: 
(घ) उपरोक्त सभी

2. पद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए -
स्याम म्हाने चाकर राखो जी,
गिरधारी लाला म्हाँने चाकर राखोजी।
चाकर रहस्यूँ बाग लगास्यूँ नित उठ दरसण पास्यूँ।
बिन्दरावन री कुंज गली में , गोविन्द लीला गास्यूँ।
चाकरी में दरसन पास्यूँ, सुमरन पास्यूँ खरची।
भाव भगती जागीरी पास्यूँ , तीनूं बाताँ सरसी।

प्रश्न 1: मीरा बाग़ क्यों लगाना चाहती हैं -
(क) क्योंकि मीरा को बाग़ बगीचे अच्छे लगते हैं
(ख) क्योंकि श्रीकृष्ण को बाग़ पसंद है
(ग) नित सवेरे उठकर अपने प्रभु के दर्शन प्राप्त करने के लिए
(घ) ताकि उस बाग़ से हमेशा अपने प्रभु के लिए फूल चुन सके
उत्तर:
(ग) नित सवेरे उठकर अपने प्रभु के दर्शन प्राप्त करने के लिए

प्रश्न 2: वृन्दावन की गलियों में मीरा क्या करना चाहती हैं?
(क) फूल बेचना
(ख) अपने आराध्य की लीलाओं का बखान करना
(ग) अपने आराध्य को ढूँढना
(घ) श्रीकृष्ण के बारे में पता लगाना
उत्तर:
(ख) अपने आराध्य की लीलाओं का बखान करना

प्रश्न 3: नौकर बन कर मीरा को क्या लाभ?
(क) उन्हें हमेशा कृष्ण के दर्शन प्राप्त होंगे
(ख) उन्हें अपने प्रिय की याद नहीं सताएगी
(ग) उनकी भाव भक्ति का साम्राज्य बढ़ता ही जायेगा
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर: 
(घ) उपरोक्त सभी

प्रश्न 4: 'भाव भगती' में कौन सा अलंकार है ?
(क) उपमा अलंकार
(ख) यमक अलंकार
(ग) पुनरुक्ति अलंकार
(घ) अनुप्रास अलंकार
उत्तर: 
(घ) अनुप्रास अलंकार

प्रश्न 5: निम्नलिखित वाक्यों को ध्यानपूर्वक पढ़कर पद्यांश से मेल खाते वाक्यों को चुनिए ?
(क) मीरा किसी भी तरह श्री कृष्ण के नजदीक रहना चाहती है फिर चाहे नौकर बन कर ही क्यों न रहना पड़े
(ख) नौकर बनकर मीरा बागीचा लगाएंगी ताकि सुबह उठ कर रोज अपने प्रभु के दर्शन पा सके
(ग) वृन्दावन की संकरी गलियों में मीरा अपने स्वामी की लीलाओं का बखान करेंगी
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर: (घ) उपरोक्त सभी

3. पद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए -
मोर मुगट पीताम्बर सौहे , गल वैजन्ती माला।
बिन्दरावन में धेनु चरावे , मोहन मुरली वाला।
ऊँचा ऊँचा महल बनावँ बिच बिच राखूँ बारी।
साँवरिया रा दरसण पास्यूँ ,पहर कुसुम्बी साड़ी।
आधी रात प्रभु दरसण ,दीज्यो जमनाजी रे तीरा।
मीराँ रा प्रभु गिरधर नागर , हिवड़ो घणो अधीरा।

प्रश्न 1: 'मोर मुगट पीताम्बर सौहे , गल वैजन्ती माला।' पंक्ति में किसका वर्णन किया गया है -
(क) मीरा का
(ख) श्रीकृष्ण का
(ग) मोर का
(घ) फूल का
उत्तर:
(ख) श्रीकृष्ण का

प्रश्न 2: 'बिन्दरावन में धेनु चरावे, मोहन मुरली वाला' का आशय है -
(क) श्रीकृष्ण ग्वाले हैं और मुरली बजाते हैं
(ख) श्रीकृष्ण द्वारा वृन्दावन में गाय चराई जाती हैं
(ग) श्रीकृष्ण गाय चराते हुए, मुरली बजाते श्रीकृष्ण सबका मन मोह लेते हैं
(घ) श्रीकृष्ण गाय चराते हुए मुरली बजाते हैं
उत्तर:
(ग) श्रीकृष्ण गाय चराते हुए, मुरली बजाते श्रीकृष्ण सबका मन मोह लेते हैं

प्रश्न 3: ' हिवड़ो घणो अधीरा' से अभिप्राय -
(क) अपने प्रभु को प्राप्त करने के लिए हृदय बैचेन है
(ख) अपने प्रभु से मिलने के लिए हृदय अधीर हो रहा है
(ग) दिल बहुत घबराया हुआ है
(घ) दिल बैचेन है
उत्तर:
(ख) अपने प्रभु से मिलने के लिए हृदय अधीर हो रहा है

प्रश्न 4: 'मोर मुगट' और 'मोहन मुरली' में कौन सा अलंकार है ?
(क) उपमा अलंकार
(ख) यमक अलंकार
(ग) पुनरुक्ति अलंकार
(घ) अनुप्रास अलंकार
उत्तर:
(घ) अनुप्रास अलंकार

प्रश्न 5: निम्नलिखित वाक्यों को ध्यानपूर्वक पढ़कर पद्यांश से मेल खाते वाक्यों को चुनिए ?
(क) उन्होंने पीले वस्त्र धारण किये हुए हैं ,सर पर मोर के पंखों का मुकुट विराजमान है और गले में वैजन्ती फूल की माला को धारण किया हुआ है
(ख) नौकर बनकर मीरा बागीचा लगाएंगी ताकि सुबह उठ कर रोज अपने प्रभु के दर्शन पा सके
(ग) मीरा कहती है कि मैं बगीचों के बिच ही ऊँचे ऊँचे महल बनाउंगी और कुसुम्बी साड़ी पहन कर अपने प्रिय के दर्शन करुँगी
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर:
(क) और (ग)

The document Extract Based Questions: मीरा के पद is a part of the Class 10 Course Hindi Class 10.
All you need of Class 10 at this link: Class 10

FAQs on Extract Based Questions: मीरा के पद

1. What are the main themes in Mira's bhajans and how do I answer extract-based questions about them?
Ans. Mira's pads primarily explore divine love, devotion to Krishna, and the pain of separation from the beloved deity. Extract-based questions typically ask students to identify these bhakti themes, explain Mira's emotional expression, and interpret specific imagery. Focus on her use of metaphor, her personal longing, and how she challenges social norms through her poetry when answering such questions for CBSE Class 10.
2. How do I identify poetic devices in Mira's pads for extract-based answer writing?
Ans. Mira employs metaphor, personification, and vivid imagery to express her devotion and emotional turmoil. When answering extract-based questions, highlight specific literary techniques like repetition and symbolism that strengthen her message of bhakti. Recognizing these devices helps explain why certain lines carry emotional weight and demonstrates deeper comprehension of her lyrical composition in your exam responses.
3. What's the difference between Mira's personal devotion and the devotional movement she represents?
Ans. Mira's pads reflect individual, intense bhakti directed at Krishna, while the broader bhakti movement was a social reform emphasizing personal experience over rituals. Extract questions often explore how her work embodies this movement's values-accessibility of devotion, rejection of caste hierarchy, and emotional connection to the divine. Understanding this distinction strengthens contextual answers significantly.
4. Why does Mira use the metaphor of separation and longing so much in her poetry?
Ans. Separation from Krishna symbolises the soul's eternal yearning for divine union in Mira's spiritual worldview. This longing reflects the core of her bhakti philosophy-that distance intensifies devotion. Extract-based questions frequently ask students to explain how her descriptions of pain and separation paradoxically celebrate her love and faith, making this metaphor central to interpreting her emotional landscape effectively.
5. How should I structure my answers when an extract from Mira's pads appears in CBSE exams?
Ans. Begin by identifying the central theme-divine love, separation, or surrender. Quote specific lines to support your analysis, explain their literary significance, and connect them to Mira's biographical context and the larger bhakti tradition. Reference poetic devices, explore the emotional tone, and conclude by explaining the extract's relevance to understanding her devotional philosophy and contribution to Hindi literature comprehensively.
Explore Courses for Class 10 exam
Get EduRev Notes directly in your Google search
Related Searches
Free, MCQs, Exam, Sample Paper, Semester Notes, Important questions, past year papers, Summary, practice quizzes, Objective type Questions, shortcuts and tricks, Extract Based Questions: मीरा के पद, Extract Based Questions: मीरा के पद, pdf , Extra Questions, Viva Questions, ppt, mock tests for examination, Extract Based Questions: मीरा के पद, video lectures, study material, Previous Year Questions with Solutions;