Class 9 Exam  >  Class 9 Notes  >  Class 9 Hindi (Kritika and Kshitij)  >  Short Question Answers - ग्राम श्री

Short Question Answers - ग्राम श्री | Class 9 Hindi (Kritika and Kshitij) PDF Download

प्रश्न 1: खेतों में खड़ी मटर के सौंदर्य का वर्णन ‘ग्राम श्री’ कविता के आधार पर कीजिए।
उत्तर:
खेतों में मटर की फ़सल खड़ी है। उस पर रंग-बिरंगे फूल और फलियाँ आ चुकी हैं। इन फूलों को देखकर लगता है कि मटर सखियों के संग हँस रही है। वह अपनी मखमली पेटियों जैसे छीमियों में बीजों की लड़ी छिपा रखी है।

प्रश्न 2: तितलियों के उड़ने से वातावरण पर क्या प्रभाव पड़ रहा है? इस दृश्य को देखकर कवि अनूठी कल्पना कर रहा है?
उत्तर: 
पेड़-पौधे एवं फ़सलों पर रंग-बिरंगे सुंदर फूल खिले हैं। ये फूल हवा के साथ झूम रहे हैं तितलियाँ उड़ती-फिरती एक फूल से दूसरे फूल पर आ जा रही हैं। इससे वातावरण अत्यंत सुंदर बन गया है। इनको देखकर कवि यह कल्पना करता है कि स्वयं फूल ही उड़कर एक डाल से दूसरी डाल पर जा रहे हैं।
Short Question Answers - ग्राम श्री | Class 9 Hindi (Kritika and Kshitij)प्रश्न 3: अमरूद, बेर और आँवला जैसे फल और उनके पेड़ कवि का मन क्यों लुभा रहे हैं?
उत्तर: 
कच्चे हरे दिखाई देने वाले अमरूद अब पककर पीले हो गए हैं और उन पर लाल-लाल चित्तियाँ पड़ गई हैं। बेर के फल अब पककर सुनहरे और मीठे हो गए हैं। आँवले की डालियाँ अब छोटे-छोटे आँवलों से जड़ी हुई दिखाई दे रही हैं। इस कारण ये फल और पेड़ कवि का मन लुभा रहे हैं।

प्रश्न 4: कवि ने हरी थैली किसे कहा है और क्यों?
उत्तर: 
कवि ने शिमला मिर्च के पौधों पर आई बड़ी-बड़ी मिरचों को हरी थैली कहा है। ये मिर्च गुच्छों के रूप में इन पौधों पर लटक रहे हैं। इन्हें देखकर लगता है कि बड़ी-बड़ी हरी-हरी थैलियाँ लटक रही हैं।

प्रश्न 5: कवि द्वारा हरियाली और तारों का किस तरह मानवीकरण किया गया है? ‘ग्राम श्री’ कविता के आधार पर लिखिए।
उत्तर:
हरियाली पर सरदियों की धूप पड़ने से लग रहा है कि हरियाली हँस रही है जो धूप के साथ मिलकर सुखपूर्वक अलसाई सी सो रही है। शाम के समय ओस पड़ने से रात भीगी-सी लग रही है। ऐसी रात में तारों को देखकर लगता है कि वे सपनों में खोए हुए हैं।

प्रश्न 6: चाँदी की उजली जाली के समान किसे कहा गया है? यह जाली कहाँ दिखाई दे रही है?
उत्तर: 
सूरज की सफ़ेद किरणों को चाँदी की उजली जाली के समान कहा गया है। यह जाली खेतों में दूर-दूर तक फैली हुई हरियाली से लिपटी हुई दिखाई दे रही है।

प्रश्न 7: तिनकों पर ओस की बूंदें देखकर कवि ने क्या नवीन कल्पना की है? और क्यों?
उत्तर: 
तिनकों पर ओस की बूंदों को देखकर कवि ने हरे रक्त की नवीन कल्पना की है क्योंकि तिनकों पर पड़ी ओस की बूंदें हवा से हिल-डुल रही हैं। इससे बूंदें तिनकों के हरे रक्त-सी प्रतीत हो रही हैं।

प्रश्न 8: ‘ग्राम श्री’ कविता के आधार पर बताइए कि आकाश कैसा दिखाई दे रहा है?
उत्तर:
‘ग्राम श्री’ कविता से ज्ञात होता है कि आकाश चिर निर्मल विस्तृत नीले पर्दे या फलक के समान है। यह विशाल परदा हरी-भरी धरती पर झुका हुआ है।

प्रश्न 9: धरती रोमांचित-सी क्यों लगती है? यह रोमांच किस तरह प्रकट हो रहा है?
उत्तर: 
धरती रोमांचित-सी इसलिए लग रही है क्योंकि गेहूँ और जौ में बालियाँ आ गई हैं। जिस तरह रोमांचित होने पर हमारे शरीर के रोएँ खड़े हो जाते हैं, उसी प्रकार गेहूँ जौ की बालियों में दानों पर लगे नुकीले भाग को देखकर लगता है कि ये धरती के रोम हैं जिनसे उसका रोमांच प्रकट हो रहा है।

प्रश्न 10: सरसों फूलने का वातावरण पर क्या असर पड़ा है? इसे झाँककर कौन देख रहा है?
उत्तर:
सरसों के फूलने से वातावरण में तेल की गंध भर गई है जो हवा के साथ उडती फिर रही है। इस पीली-पीली फूली सरसों को अलसी की कली हरी-भरी धरती से झाँक-झॉक कर देख रही है।

The document Short Question Answers - ग्राम श्री | Class 9 Hindi (Kritika and Kshitij) is a part of the Class 9 Course Class 9 Hindi (Kritika and Kshitij).
All you need of Class 9 at this link: Class 9
17 videos|159 docs|33 tests

Top Courses for Class 9

FAQs on Short Question Answers - ग्राम श्री - Class 9 Hindi (Kritika and Kshitij)

1. कृषि क्या है?
उत्तर: कृषि एक ऐसी कृषि विज्ञान है जो फसलों की उत्पादन, प्रबंधन और उनकी संरक्षण के लिए विभिन्न तकनीकों का अध्ययन करती है।
2. कृषि क्यों महत्वपूर्ण है?
उत्तर: कृषि का महत्व इसलिए है क्योंकि यह हमारे लिए भोजन उत्पादन करती है, अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करती है और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार की संभावनाएं उत्पन्न करती है।
3. कृषि के क्षेत्र में कौन-कौन से तकनीकी उन्नति हुई हैं?
उत्तर: कृषि के क्षेत्र में तकनीकी उन्नति जैसे कि सीड तकनीक, जल संसाधन प्रबंधन, कृषि उपकरण, बीज प्रौद्योगिकी आदि में हुई है।
4. कृषि के लिए कौन-कौन सी फसलें मुख्य हैं?
उत्तर: भारत में चावल, गेहूँ, मक्का, कपास, जौ, तिलहनी जैसी फसलें मुख्य रूप से उगाई जाती हैं।
5. कृषि क्षेत्र में विविधता क्यों महत्वपूर्ण है?
उत्तर: विविधता के माध्यम से कृषि क्षेत्र में फसलों की सुरक्षा बढ़ती है, उत्पादकता में वृद्धि होती है और कृषि सुरक्षा में सुधार होता है।
17 videos|159 docs|33 tests
Download as PDF
Explore Courses for Class 9 exam

Top Courses for Class 9

Signup for Free!
Signup to see your scores go up within 7 days! Learn & Practice with 1000+ FREE Notes, Videos & Tests.
10M+ students study on EduRev
Related Searches

MCQs

,

practice quizzes

,

Summary

,

Sample Paper

,

Extra Questions

,

Viva Questions

,

Short Question Answers - ग्राम श्री | Class 9 Hindi (Kritika and Kshitij)

,

Short Question Answers - ग्राम श्री | Class 9 Hindi (Kritika and Kshitij)

,

video lectures

,

Important questions

,

past year papers

,

study material

,

Short Question Answers - ग्राम श्री | Class 9 Hindi (Kritika and Kshitij)

,

ppt

,

Exam

,

Free

,

Previous Year Questions with Solutions

,

mock tests for examination

,

Semester Notes

,

Objective type Questions

,

pdf

,

shortcuts and tricks

;