Class 8 Exam  >  Class 8 Notes  >  Hindi Class 8  >  Very Short Question Answer: लाख की चूड़ियाँ

Very Short Question Answer: लाख की चूड़ियाँ | Hindi Class 8 PDF Download

प्रश्न 1: बदलू लेखक को क्या कहकर बुलाता था?
उत्तर: 
बदलू लेखक को ‘लला’ कहकर बुलाता था।

प्रश्न 2: बदलू चूड़ियाँ बनाने का काम कहाँ करता था?
उत्तर: 
बदलू के मकान के सामने नीम का पुराना पेड़ था। उसी के नीचे बैठकर बदलू चूड़ियाँ बनाने का काम करता था।

प्रश्न 3: बदलू का पैतृक पेशा क्या था?
उत्तर:
बदलू मनिहार था। चूड़ियाँ बनाना उसका पैतृक पेशा था और वह बहुत सुन्दर सुन्दर लाख की चूड़ियाँ बनाता था। उसके द्वारा बनाई गई चूड़ियों की बिक्री भी बहुत होती थी।

प्रश्न 4: लेखक बदलू को ‘बदलू मामा’ न कहकर ‘बदलू काका’ क्यों कहता था?
उत्तर: 
लेखक बदलू को ‘बदलू मामा’ न कहकर ‘बदलू काका’ इसलिए कहता था क्योंकि गॉंव के सभी बच्चे बदलू को ‘बदलू काका’ कहते थे।

प्रश्न 5: किसी भी स्त्री के हाथों में काँच की चूड़ियों को देखकर बदलू की क्या प्रतिक्रिया होती थी?
उत्तर:
बदलू को काँच की चूड़ियाँ बिल्कुल पसंद नही थी। यदि उसको किसी भी स्त्री के हाथों में काँच की चूड़ियाँ दिख जातीं तो वह अंदर – ही – अंदर कुढ़ उठता और कभी कभी तो दो – चार बातें भी सुना देता।

प्रश्न 6: लेखक की निगाह एक क्षण के लिए रज्जो के हाथों पर क्यों ठिठक गई?
उत्तर: 
लेखक की निगाह एक क्षण के लिए रज्जो के हाथों पर इसलिए ठिठक गई क्योंकि उसके हाथों में लेखक ने लाख की चूड़ियाँ देखी जो की उसकी गोरी गोरी कलाईयों पर बहुत फब रही थीं।

प्रश्न 7: बदलू लाख की चूड़ियाँ कैसे बनाता था?
उत्तर: 
बदलू अपने मकान के सामने नीम के पेड़ नीचे बैठकर चूड़ियाँ बनाने का काम करता था। उसके बगल में ही दहकती भट्टी में लाख पिघलाता था। फिर सामने रखी लकड़ी के चौकोर टुकड़े पर लाख को मुलायम होने पर वह उसे सलाख के समान पतला करके चूड़ी का आकार देता था फिर उन चूड़ियों को बेलननुमा मुँगेरियाँ पर चढाकर गोल और चिकना बनाता तब एक एक कर पूरे हाथ की चूड़ियाँ बनाने के बाद उन पर कलर करता था।

प्रश्न 8: लेखक को लाख की गोलियां कौन बनाकर देता था?
उत्तर: 
लेखक को सुन्दर – सुन्दर लाख की गोलियां बदलू बनाकर देता था।

प्रश्न 9: शादी-विवाह के अवसर पर बदलू क्या जिद पकड़ लेता था?
उत्तर: 
शादी-विवाह के अवसर पर बदलू जिद पकड़ के सुहाग की चूड़ियों का मुंह मांगा दाम लेता था ।

प्रश्न 10: लेखक गर्मी की छुट्टियों में कहां जाता था?
उत्तर: लेखक गर्मी की छुट्टियों में अपने मामा के यहां चला जाता और एक-आध महीने वहां रहकर स्कूल खुलने के समय तक वापस आ जाता था।

प्रश्न 11: बदलू का स्वभाव कैसा था?
उत्तर:
बदलू का स्वभाव नम और भोला भला था। वह न किसी से ज्यादा बात करता और न ही किसी से लड़ता-झगड़ता था । उसे जरा सा भी गुस्सा नहीं आता था। सारा दिन अपने काम में लगा रहता था।

प्रश्न 12: बदलू की बनाई गई चूड़ियों की बहुत खपत क्यों थी?
उत्तर:
बदलू की बनाई गई चूड़ियों की बहुत खपत इसलिए थी क्योंकि वह बहुत ही सुंदर चूड़ियाँ बनाता था। उस गाँव में तो सभी स्त्रियाँ उसकी बनाई हुई चूड़ियाँ पहनती थीं आस – पास के गाँवों के लोग भी उससे चूड़ियाँ ले जाते थे।

प्रश्न 13: विवाह के अवसर पर बदलू को क्या – क्या मिलता था?
उत्तर: 
विवाह में उसके बनाए गए सुहाग के जोड़े का मूल्य इतना बढ़ जाता था कि उसके लिए उसकी घरवाली को सारे वस्त्र मिलते, ढेरों अनाज मिलता, उसको अपने लिए पगड़ी मिलती और रूपये मिलते सो अलग।

प्रश्न 14: किस घटना ने लेखक को अचानक बदलू की याद दिला दी?
उत्तर: एक दिन बरसात में लेखक के मामा की छोटी लड़की आँगन में फिसलकर गिर गई। उसके हाथ की काँच की चूड़ी टूट कर उसकी कलाई में घुस गई और उससे खून बहने लगा। उस समय लेखक के मामा घर पर नहीं थे। तो लेखक ने ही उसकी मरहम-पट्टी की। इस घटना ने उसे अचानक बदलू की याद दिला दी।

The document Very Short Question Answer: लाख की चूड़ियाँ | Hindi Class 8 is a part of the Class 8 Course Hindi Class 8.
All you need of Class 8 at this link: Class 8
54 videos|354 docs|47 tests
Related Searches

Previous Year Questions with Solutions

,

Very Short Question Answer: लाख की चूड़ियाँ | Hindi Class 8

,

Semester Notes

,

Very Short Question Answer: लाख की चूड़ियाँ | Hindi Class 8

,

Objective type Questions

,

practice quizzes

,

Exam

,

Important questions

,

Extra Questions

,

Viva Questions

,

ppt

,

Summary

,

Very Short Question Answer: लाख की चूड़ियाँ | Hindi Class 8

,

video lectures

,

pdf

,

past year papers

,

study material

,

mock tests for examination

,

shortcuts and tricks

,

Free

,

Sample Paper

,

MCQs

;