Class 8 Exam  >  Class 8 Notes  >  Hindi Class 8  >  Practice Questions with Solutions: अहमदनगर का किला

Practice Questions with Solutions: अहमदनगर का किला | Hindi Class 8 PDF Download

प्रश्न 1: सिंधु घाटी सभ्यता कितनी प्राचीन है?
(क) दो हज़ार वर्ष पूर्व
(ख) तीन हजार वर्ष पूर्व
(ग) पाँच हजार वर्ष पूर्व
(घ) छह-सात हज़ार वर्ष पूर्व

उत्तर: (घ)

प्रश्न 2: आर्यों की मुख्य जीविका क्या थी?
(क) पशुपालन
(ख) कृषि
(ग) व्यापार
(घ) उनमें कोई नहीं

उत्तर: (ख)

प्रश्न 3: सिंधु घाटी से पहले का इतिहास किसे माना जाता था?
(क) प्राचीन ग्रंथ
(ख) अभिलेख
(ग) वेद
(घ) पुराण

उत्तर: (ग)

प्रश्न 4: ऋगवेद की रचना कितने साल पुरानी है?
(क) 1500 ईसा पूर्व
(ख) 2000 वर्ष पूर्व
(ग) 2500 वर्ष पूर्व
(घ) 3500 ईसा पूर्व

उत्तर: (क)

प्रश्न 5: किस वेद की उत्पत्ति सबसे पहले हुई थी?
(क) सामवेद
(ख) अथर्ववेद
(ग) रामायण
(घ) ऋगवेद

उत्तर: (घ)

प्रश्न 6: उपनिषदों की उत्पत्ति कब हुई थी?
(क) ई. पू. 500
(ख) ई. पू. 800
(ग) ई. पू. 1000
(घ) ई. पू. 1200

उत्तर: (ख)

प्रश्न 7: मोहजोदड़ो की सभ्यता कितने वर्ष पुरानी है?
(क) 20,000 वर्ष
(ख) 5000 वर्ष
(ग) 6000 वर्ष
(घ) 4000 वर्ष

उत्तर: (ख)

प्रश्न 8: सिंधु नदी का दूसरा नाम है?
(क) इंडस
(ख) इन्डक
(ग) इंदु
(घ) इंद्रनील

उत्तर: (क)

प्रश्न 9: एशिया की शक्ति कम होने पर कौन-सा द्वीप आगे बढ़ा?
(क) यूरोप
(ख) संयुक्त राज्य अमेरिका
(ग) इंग्लैंड
(घ) नीदरलैंड

उत्तर: (क)


प्रश्न 10: भारत का कौन-सा वर्ग इस समय बदलाव की कामना करता था?
(क) निम्न वर्ग
(ख) मध्यम वर्ग
(ग) उच्च वर्ग
(घ) श्रमिक वर्ग

उत्तर: (ख)

प्रश्न 11: भारत में भयंकर अकाल कब पड़ा?
(क) 1942 में
(ख) 1943 में
(ग) 1944 में
(घ) 1945 में

उत्तर: (ग)

प्रश्न 12: भारत का नाम किसके नाम पर पड़ा?
(क) भारतेंदु
(ख) राजा भरत
(ग) भरतमुनि
(घ) भारद्वाज

उत्तर: (ख)

प्रश्न 13: तक्षशिला के अवशेष कितने प्राचीन थे?
(क) दो हज़ार वर्ष पूर्व
(ख) सात सौ वर्ष पूर्व
(ग) चार हजार वर्ष पूर्व
(घ) पाँच हजार वर्ष पूर्व

उत्तर: (क)


प्रश्न 14: नेहरू जी ने कुदाल छोड़कर कलम क्यों उठा ली?
उत्तर: 
नेहरू जी को बागवानी के लिए खुदाई का काम जारी रखने के लिए अधिकारियों की मंजूरी नहीं मिलने पर उन्होंने विवश होकर जेल में इतिहास लेखन के लिए कलम उठा लिया।

प्रश्न 15: चाँद बीबी की हत्या किसने की?
उत्तर: 
चाँद बीबी की हत्या उसी के अपने एक साथी ने की।

प्रश्न 16: नेहरू जी ने किसके बारे में लिखने का निश्चय किया?
उत्तर:
नेहरू जी ने वर्तमान के विचारों और क्रिया-कलापों के साथ संबंध स्थापित करके, उनके बारे में लिखने का प्रयास किया।

प्रश्न 17: इस पाठ में किसकी कौन-सी यात्रा का वर्णन है?
उत्तर: 
इस पाठ में पं. जवाहर लाल नेहरू की नवीं जेल यात्रा का वर्णन हुआ है। यह जेल अहमदनगर किले में थी। इस जेल में उन्हें बीस महीने गुज़ारना पड़ा था।

प्रश्न 18: नेहरू जी ने चाँद को अपना सहचर क्यों कहा? उन्हें वह क्या सीख देता प्रतीत होता है?
उत्तर: 
वहाँ का चाँद लेखक को अपना सहचर इसलिए प्रतीत होता है क्योंकि वह दिन प्रतिदिन निश्चित समय पर आकर एक-एक दिन का अहसास करवाता था। साथ यह अहसास दिलाता है कि अंधेरे के बाद उजाला होता है। यानी दुख के बाद सुख

प्रश्न 19: अहमदनगर किले में रहकर नेहरू जी ने क्या कार्य शुरू किया?
उत्तर: 
अहमद नगर के किले में नेहरू जी ने बागवानी का कार्य शुरू किया। क्योंकि वे खाली बैठकर व्यर्थ समय व्यतीत नहीं करना चाहते थे। उन्होंने पथरीली व कंकरीली ज़मीन को उपजाऊ बना डाला।

प्रश्न 20: इतिहासकार गेटे ने इतिहास लेखन के बारे में क्या कहा?
उत्तर:
इतिहासकार गेटे ने इतिहास लेखन के बारे में कहा कि इतिहास लेखन अतीत के भारी बोझ से एक सीमा तक राहत दिलाता है।

The document Practice Questions with Solutions: अहमदनगर का किला | Hindi Class 8 is a part of the Class 8 Course Hindi Class 8.
All you need of Class 8 at this link: Class 8
54 videos|354 docs|47 tests
Related Searches

Objective type Questions

,

Summary

,

ppt

,

Extra Questions

,

practice quizzes

,

video lectures

,

Practice Questions with Solutions: अहमदनगर का किला | Hindi Class 8

,

study material

,

Exam

,

past year papers

,

Sample Paper

,

Practice Questions with Solutions: अहमदनगर का किला | Hindi Class 8

,

Semester Notes

,

mock tests for examination

,

shortcuts and tricks

,

Previous Year Questions with Solutions

,

Viva Questions

,

Free

,

pdf

,

Practice Questions with Solutions: अहमदनगर का किला | Hindi Class 8

,

Important questions

,

MCQs

;