Class 8 Exam  >  Class 8 Notes  >  Hindi Class 8  >  Practice Questions with Solutions: सिन्धु घाटी सभ्यता

Practice Questions with Solutions: सिन्धु घाटी सभ्यता | Hindi Class 8 PDF Download

प्रश्न 1: बौद्ध और जैन धर्म किस धर्म से अलग होकर बने?
(क) हिंदू धर्म
(ख) वैश्य धर्म
(ग) वैदिक धर्म
(घ) इसाई धर्म
उत्तर: 
(ग)

प्रश्न 2: बुद्ध ने घृणा का अंत किस प्रकार करने को कहा?
(क) घृणा से
(ख) प्रेम से
(ग) लड़ाई से
(घ) विरोध से
उत्तर:
(ख)

प्रश्न 3: चंद्रगुप्त मौर्य कहाँ के रहने वाले थे?
(क) पाटलीपुत्र
(ख) इंद्रप्रस्थ
(ग) तक्षशिला
(घ) मगध
उत्तर: 
(घ)

प्रश्न 4: चाणक्य था?
(क) चंद्रगुप्त का मंत्री
(ख) चंद्रगुप्त का सलाहकार
(ग) चंद्रगुप्त का मित्र
(घ) उपर्युक्त सभी
उत्तर:
(घ)

प्रश्न 5: चाणक्य का दूसरा नाम था?
(क) चरक
(ख) सुश्रुत
(ग) कौटिल्य
(घ) अशोक
उत्तर:
(ग)

प्रश्न 6: भारतीय सभ्यता ने किन-किन क्षेत्रों में विकास किया?
उत्तर:
भारतीय सभ्यता ने कला, संगीत, साहित्य, नाचने-गाने की कला, चित्रकला व नाटक रंगमंच के क्षेत्र में काफ़ी प्रगति की।

प्रश्न 7: नेहरू के अनुसार किस प्रकार के लोग लोक परलोक में विश्वास करते हैं?
उत्तर: 
प्रत्येक देश के निर्धन और अभागे लोग एक हद तक परलोक में विश्वास करते थे।

प्रश्न 8: कौटिल्य ने ‘अर्थशास्त्र’ की रचना कब की थी?
उत्तर:
ई.पू. चौथी शताब्दी में कौटिल्य ने ‘अर्थशास्त्र’ की रचना की थी।

प्रश्न 9: सभ्यता और संस्कृति के प्रगति का दौर किस प्रकार अद्भुत है?
उत्तर:
सभ्यता और संस्कृति के प्रगति का दौर लंबे समय तक भारत में अलग-अलग नहीं पड़ा। उसका संबंध ईरानियों, यूनानियों, चीनी तथा मध्य एशियाई लोगों से बना रहा। इस तरह सभ्यता और संस्कृति का इतिहास अद्भुत है।

प्रश्न 10: महाभारत में क्या है?
उत्तर:
महाभारत में कृष्ण के बारे में आख्यान भी है और लोकप्रिय काव्य भगवद्गीता भी।

प्रश्न 11: सिंधु घाटी सभ्यता के अवशेष कहाँ मिले हैं?
उत्तर: 
सिंधु घाटी के अवशेष सिंध में मोहनजोदड़ो और पश्चिमी पंजाब में हड़प्पा में मिले हैं।

प्रश्न 12: सिंधु घाटी के अवशेष कहाँ-कहाँ से प्राप्त हुए? इससे क्या लाभ हुआ?
उत्तर: 
सिंधु घाटी के अवशेष मोहनजोदड़ो और पश्चिमी पंजाब जिले के हड़प्पा से मिले हैं। मोहनजोदड़ो में की गई खुदाई से प्राप्त वस्तुओं से प्राचीन इतिहास को जानने में काफी मदद मिली।

प्रश्न 13: सिंधु घाटी सभ्यता कहाँ तक फैली है?
उत्तर:
सिंधु घाटी सभ्यता, पश्चिम में कठियावाड़ और पंजाब के अंबाला जिले के अलावा गंगा की घाटी तक फैली थी।

प्रश्न 14: ऋगवेद का रचनाकाल कब तक माना जाता है?
उत्तर: 
अधिकांश इतिहासकार ऋगवेद की उत्पत्ति का काल ई.पूर्व. 1500 मानते हैं।

प्रश्न 15: आर्यों का मुख्य व्यवसाय क्या था?
उत्तर: 
आर्यों का मुख्य व्यवसाय खेती था।

प्रश्न 16: भारतीय जातियों और बुनियादी भारतीय संस्कृति का विकास किस प्रकार हुआ?
उत्तर: 
इस सभ्यता के कारण बाहर से आने वाले आर्यों और द्रविड़ जाति के लोगों के बीच सांस्कृतिक समन्वय और मेल-जोल हुआ। ये द्रविड़ संभवतः सिंधु घाटी के प्रतिनिधि थे। इसी मेलजोल और समन्वय से भारतीय जातियों और बुनियादी भारतीय संस्कृति का विकास हुआ।

प्रश्न 17: वैदिक युग काल के समय के बारे में विद्वानों का क्या मत है?
उत्तर: 
वैदिक युग के काल के विषय में विद्वानों का अलग-अलग मत है। भारतीय विद्वान वैदिक युग का काल बहुत पहले का मानते हैं जबकि यूरोपीय विद्वान इसका काल बहुत बाद का मानते हैं।

प्रश्न 18: सिकंदर के आक्रमण से कौन-कौन से विभूति उत्पन्न हुए?
उत्तर:
सिकंदर के आक्रमण से दो महान विभूति उत्पन्न हुए। पहला – चंद्रगुप्त मौर्य, दूसरा – चाणक्य।

प्रश्न 19: सिंधु घाटी ने किन-किन सभ्यताओं के साथ संबंध स्थापित किए और व्यापार किए।
उत्तर:
सिंधु घाटी ने फारस, मेसोपोटामिया और मिश्र की सभ्यताओं से संबंध स्थापित किया और व्यापार किया।

प्रश्न 20: ऋगवेद की क्या विशेषता थी?
उत्तर:
ऋगवेद काव्य शैली में लिखा गया ग्रंथ है। प्रकृति के सौंदर्य व रहस्य का इनमें संपूर्ण वर्णन है। इसके अतिरिक्त इसमें लोगों के द्वारा किए गए साहसिक कार्यों का भी वर्णन है।

The document Practice Questions with Solutions: सिन्धु घाटी सभ्यता | Hindi Class 8 is a part of the Class 8 Course Hindi Class 8.
All you need of Class 8 at this link: Class 8
54 videos|354 docs|47 tests
Related Searches

Summary

,

Practice Questions with Solutions: सिन्धु घाटी सभ्यता | Hindi Class 8

,

Sample Paper

,

Viva Questions

,

Exam

,

Important questions

,

Practice Questions with Solutions: सिन्धु घाटी सभ्यता | Hindi Class 8

,

mock tests for examination

,

study material

,

ppt

,

video lectures

,

Objective type Questions

,

Extra Questions

,

Previous Year Questions with Solutions

,

pdf

,

past year papers

,

practice quizzes

,

Practice Questions with Solutions: सिन्धु घाटी सभ्यता | Hindi Class 8

,

shortcuts and tricks

,

MCQs

,

Semester Notes

,

Free

;