Class 8 Exam  >  Class 8 Notes  >  Hindi Class 8  >  Practice Questions with Solutions: अंतिम दौर-एक

Practice Questions with Solutions: अंतिम दौर-एक | Hindi Class 8 PDF Download

प्रश्न 1: राजा राममोहन राय ने किस प्रथा पर रोक लगाई?
(क) बाल विवाह
(ख) विधवा विवाह
(ग) सती प्रथा
(घ) परदा प्रथा
उत्तर:
(ग)

प्रश्न 2: भारतीय द्वारा संपादित पहला समाचार-पत्र कब प्रकाशित हुआ?
(क) 1800 ई. में
(ख) 1818 ई. में
(ग) 1856 ई. में
(घ) 1885 ई. में
उत्तर:
(ख)

प्रश्न 3: प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की शुरुआत कब हुई थी?
(क) 1805 ई. में
(ख) 1826 ई. में
(ग) 1850 ई. में
(घ) 1857 ई. में
उत्तर:
(घ)

प्रश्न 4: ‘राजा राममोहन राय’ ने किस समाज की स्थापना की थी?
(क) वृद्ध समाज
(ख) ब्रह्म समाज
(ग) स्त्री समाज
(घ) बंगाल समाज
उत्तर:
(ख)

प्रश्न 5: रामकृष्ण मिशन के संस्थापक कौन थे?
(क) स्वामी विवेकानंद
(ख) रवींद्र नाथ टैगोर
(ग) स्वामी दयानंद सरस्वती
(घ) राजा राम मोहन राय
उत्तर:
(क)

प्रश्न 6: ‘मुस्लिम लीग’ की स्थापना किसने की थी?
(क) अबुल कलाम आजाद
(ख) सर सैयद खाँ
(ग) अलीगढ़ कॉलेज के मुसलमान बुद्धिजीवी
(घ) आम मुस्लिम वर्ग
उत्तर:
(ग)

प्रश्न 7: तकनीकी परिवर्तन और शिक्षा के प्रसार का समाज पर क्या प्रभाव पड़ा?
उत्तर: 
अंग्रेजों के आने से तकनीकी और शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन हुआ। समाज में सोई हुई चेतना जाग उठी और नई चेतना का विकास हुआ। अंग्रेजी पढ़ने वालों का रुझान पश्चिमी वस्तुओं और पश्चिमी सभ्यता की गतिविधियों पर गया तथा लोगों में अपने देश की आजादी के प्रति लगाव पैदा हो गया।

प्रश्न 8: सर सैयद अहमद खाँ ने अलीगढ़ कॉलेज की स्थापना किस उद्देश्य से की?
उत्तर:
सर सैयद अहमद खाँ ने अलीगढ़ कॉलेज की स्थापना अपने इस उद्देश्य से की कि भारतीय मुसलमान शिक्षा ग्रहण करके अंग्रेजी सरकार द्वारा योग्य नौकरियाँ प्राप्त कर सकें।

प्रश्न 9: तिलक और गोखले कैसे आंदोलनकारी थे?
उत्तर: 
तिलक और गोखले आक्रामक व अवज्ञाकारी विचाराधारा वाले थे। गरम दल के प्रभावी आंदोलनकारी नेता थे। वे अपना मांग अनुरोध से नहीं बल्कि छीन कर लेना चाहते थे। भारतीय जनमानस का बहुत बड़ा भाग उनके समर्थन में था। सरकार भी उनकी गतिविधियों से डरती थी।

प्रश्न 10: अंग्रेज़ी राज्य की स्थापना के बाद भारत में कैसी व्यवस्था से बँध गया?
उत्तर:
अंग्रेज़ी राज्य की स्थापना के बाद भारत एक ऐसी राजनीतिक और आर्थिक व्यवस्था के साथ जुड़ गया जिसका संचालन भारत देश बाहर इंग्लैंड से होने लगा।

प्रश्न 11: अंग्रेज़ों का लक्ष्य क्या था?
उत्तर:
अंग्रेजों का लक्ष्य था – लगान के रूप में भारतीयों से अधिक मात्रा में टैक्स वसूलना और मुनाफ़ा कमाना।

प्रश्न 12: कैपिटेशन चार्ज क्या था?
उत्तर: 
इंग्लैंड में ब्रिटिश सेना के एक हिस्से का प्रशिक्षण खर्च भारत को उठाना पड़ता था। इसे कैपिटेशन चार्ज कहा जाता था।

प्रश्न 13: 1857 का विद्रोह असफल क्यों रहा?
उत्तर: 
1857 का विद्रोह असफल होने का प्रमुख कारण यह था कि उसके विद्रोह के लिए जो तिथि निश्चित की गई थी उसका खुलासा समय से पहले हो गया। इससे अंग्रेज़ सतर्क हो गए, इसके अलावे देश के ज़मीनदारों, सामंती सरदारों ने इसमें भाग नहीं लिया। इससे भी यह विद्रोह कमज़ोर पड़ गया।

प्रश्न 14: शिक्षा का विरोध करने वाले अंग्रेजों को भारत में शिक्षित क्यों करना पड़ा?
उत्तर: 
अंग्रेज़ शिक्षा के प्रचार को नापसंद करते थे। फिर भी भारत में शिक्षा का प्रचार-प्रसार करना उनकी मज़बूरी रही। वे भारत में पाश्चात्य संस्कृति को फैलाना चाहते थे। इसके अतिरिक्त उन्हें अपने कार्यों के लिए क्लर्क भी तैयार करना था।

प्रश्न 15: सती प्रथा क्या था? इसे रोकने में राजा राममोहन राय ने क्या किया?
उत्तर: 
सती प्रथा एक पुराने समय की कुरीति थी। इस प्रथा में प्रति की मृत्यु होने पर स्त्री (पत्नी) को भी जिंदा जला दिया जाता था। राजा राममोहन राय ने इस प्रथा का अंत अंग्रेजों की सहायता लेकर कानून बनाकर किया। उन्हीं के प्रयासों के कारण सरकार ने सती प्रथा पर रोक लगाई।

The document Practice Questions with Solutions: अंतिम दौर-एक | Hindi Class 8 is a part of the Class 8 Course Hindi Class 8.
All you need of Class 8 at this link: Class 8
54 videos|354 docs|47 tests
Related Searches

Exam

,

pdf

,

MCQs

,

Practice Questions with Solutions: अंतिम दौर-एक | Hindi Class 8

,

practice quizzes

,

shortcuts and tricks

,

video lectures

,

past year papers

,

Summary

,

mock tests for examination

,

Sample Paper

,

Previous Year Questions with Solutions

,

Semester Notes

,

study material

,

Free

,

Practice Questions with Solutions: अंतिम दौर-एक | Hindi Class 8

,

Important questions

,

ppt

,

Practice Questions with Solutions: अंतिम दौर-एक | Hindi Class 8

,

Objective type Questions

,

Viva Questions

,

Extra Questions

;