Class 8 Exam  >  Class 8 Notes  >  Hindi Class 8  >  Practice Questions with Solutions: अंतिम दौर-दो

Practice Questions with Solutions: अंतिम दौर-दो | Hindi Class 8 PDF Download

प्रश्न 1: भारत के विभाजन में किस नेता का योगदान रहा?
(क) मिस्टर जिन्ना
(ख) अबुल कलाम आजाद
(ग) गांधी
(घ) जवाहर लाल नेहरू
उत्तर:
(क)

प्रश्न 2: कांग्रेस किस सिद्धांत पर अडिग रही?
(क) राष्ट्रीय एकता
(ख) लोकतंत्र
(ग) राष्ट्रीय एकता और लोकतंत्र
(घ) अन्य
उत्तर:
(ग)

प्रश्न 3: भारत में आज़ादी के लिए किन दो गुटों ने जन्म लिया?
(क) उग्र और नरम
(ख) नरम दल और गरम दल
(ग) तीव्र और भेद
(घ) मुख्य और गौण
उत्तर:
(ख)

प्रश्न 4: गांधी जी की कार्य पदधति का रूप क्या था?
(क) हिंसात्मक
(ख) अहिंसात्मक
(ग) विरोध
(घ) बदला
उत्तर:
(ख)

प्रश्न 5: प्रथम विश्व युद्ध का भारत पर क्या प्रभाव पड़ा?
उत्तर: 
प्रथम विश्व युद्ध की समाप्ति पर देश में राहत और प्रगति की बजाय दमनकारी कानून और पंजाब में मार्शल लॉ लागू हुआ। जनता में अपमान की कड़वाहट और क्रोध फैल गया और शोषण का बाजार गर्म था। इससे लोगों की आशा निराशा में बदल गई।

प्रश्न 6: गांधी जी की कार्य-प्रणाली क्या थी?
उत्तर: 
गांधी जी की कार्य प्रणाली अहिंसात्मक थी, उसमें हिंसा के लिए लेशमात्र की जगह नहीं थी। उनके काम करने का तरीका पूर्णतया शांतिपूर्वक था लेकिन जिस बात को गलत समझा जाता था उसके आगे सिर झुकाना भी उन्होंने कबूल नहीं किया। उन्होंने लोगों को अंग्रेजों के द्वारा दी गई पदवियाँ वापस करने के लिए प्रेरित किया। सविनय अवज्ञा आंदोलन व असहयोग आंदोलन उन्हीं की देख-रेख में भारत में चले, जिन्होंने अंग्रेज़ी सरकार को उखाड़कर रख दी।

प्रश्न 7: प्रथम विश्वयुद्ध के समय राजनीतिक स्थिति क्या थी?
उत्तर:
प्रथम विश्व युद्ध के समय राजनीतिक स्थिति उतार पर थी।

प्रश्न 8: कांग्रेस में दो दल कौन-कौन से थे?
उत्तर: 
कांग्रेस में दो दल थे (1) गरम दल (2) नरम दल।

प्रश्न 9: प्रथम विश्वयुद्ध के बाद देश में लोगों की क्या स्थिति थी?
उत्तर: 
प्रथम विश्वयुद्ध के बाद देश में आम लोगों की स्थिति दयनीय थी। किसान, मजदूर, वर्ग, मध्यम वर्ग सभी आक्रांत थे। उनका बड़े पैमाने पर शोषण हो रहा था। देश में भुखमरी और गरीबी बढ़ती जा रही थी।

प्रश्न 10: गांधी जी के सपनों का भारत कैसा था?
उत्तर:
गांधी जी ऐसे भारत का निर्माण करना चाहते थे- जिसमें गरीब-से-गरीब व्यक्ति भी यह महसूस करेगा कि यह उसका देश है जिसके निर्माण में उसका योगदान रहा है। एक ऐसा भारत हो जिसमें लोगों के बीच ऊँच-नीच, अमीर-गरीब का भेद न हो। ऐसा भारत जिसमें सभी जातियाँ समभाव से रहें। ऐसा भारत हो जिसमें भेद-भाव से रहित हो, छुआछूत की जगह न हो, नशीली मदिरा और दवाइयों के अभिशाप के लिए कोई जगह नहीं हो, जिसमें स्त्री-पुरुषों के समान अधिकार हों, यही गांधी जी के सपनों का भारत है।

The document Practice Questions with Solutions: अंतिम दौर-दो | Hindi Class 8 is a part of the Class 8 Course Hindi Class 8.
All you need of Class 8 at this link: Class 8
54 videos|354 docs|47 tests
Related Searches

Extra Questions

,

Viva Questions

,

Practice Questions with Solutions: अंतिम दौर-दो | Hindi Class 8

,

Previous Year Questions with Solutions

,

ppt

,

Practice Questions with Solutions: अंतिम दौर-दो | Hindi Class 8

,

shortcuts and tricks

,

Important questions

,

pdf

,

video lectures

,

Practice Questions with Solutions: अंतिम दौर-दो | Hindi Class 8

,

Exam

,

Free

,

mock tests for examination

,

MCQs

,

Sample Paper

,

past year papers

,

Semester Notes

,

Summary

,

study material

,

practice quizzes

,

Objective type Questions

;