Class 8 Exam  >  Class 8 Notes  >  Hindi Class 8  >  Practice Questions with Solutions: बस की सैर

Practice Questions with Solutions: बस की सैर | Hindi Class 8 PDF Download

प्रश्न 1: वल्ली बस में अपनी सीट पर क्यों बैठ गई?
(क) इस डर से कि कहीं उसकी सीट ना चली जाए
(ख) कंडक्टर के कहने पर
(ग) बड़ी उम्र के आदमी के कहने पर
(घ) खड़े रहते -रहते वह थक गई थी
उत्तर:
(क)

प्रश्न 2: वल्ली ने बस की यात्रा के लिए पैसे कैसे जुटाएं?
(क) चोरी करके
(ख) छोटी-छोटी रेजगारी को इकट्ठा करके व खाने पीने की चीजों पर पैसे ना खर्च करके
(ग) मां से लिए थे
(घ) पिताजी से झूठ बोल कर जेब खर्च के लिए पैसे लिए थे
उत्तर: 
(ख)

प्रश्न 3: वल्ली बस से यात्रा करने के लिए किस समय आई थी?
(क) सुबह जब उसकी मां काम पर चली जाती थी
(ख) दोपहर के खाने के बाद जब उसकी मां सोया करती है
(ग) शाम को जब उसकी मां सब्जी लेने जाती है
(घ) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर:
(ख)

प्रश्न 4: वल्ली शहर पहुंचने पर भी बस से क्यों नहीं उतरती?
(क) उसे अकेले घूमने में डर लगता था
(ख) उसकी मां ने मना किया था
(ग) उसका अभी बस में बैठने का मन था
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर: 
(क)

प्रश्न 5: वल्ली कंडक्टर से मुफ्त में कोई भी खाने पीने की चीज लेने से मना कर देती है ,इससे वल्ली के चरित्र के बारे में क्या पता चलता है?
(क) वल्ली मां का कहना मानने वाली लड़की है
(ख) वल्ली एक स्वाभिमानी लड़की है
(ग) वल्ली भीरू स्वभाव की है
(घ) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर:
(ख)

प्रश्न 6: वल्ली अम्माई कितने बरस की थी?
(क) दस
(ख) नौ
(ग) आठ
(घ) पांच
उत्तर:
(ग)

प्रश्न 7: वर्ली अम्माई को क्या बहुत पसंद था?
(क) पढ़ाई करना
(ख) सड़क की रौनक देखना
(ग) आती-जाती ट्रेन देखना
(घ) इधर-उधर घूमना
उत्तर:
(ख)

प्रश्न 8: वल्ली अम्माई की मां ने उसे कौन सी सख्त चेतावनी दे रखी थी?
(क) वह खेलने के लिए अपनी सड़क छोड़कर दूसरी सड़क पर ना जाए
(ख) शाम होने से पहले वह घर आ जाए
(ग) वह किसी अजनबी से बात ना करें
(घ) वह किसी अजनबी द्वारा दी चॉकलेट नहीं खाएगी
उत्तर: 
(क)

प्रश्न 9: वल्ली अम्माई की कभी ना खत्म होने वाली खुशियों का खजाना क्या था?
(क) नई-नई सवारियों से लदी हुई बस देखना
(ख) आती-जाती रेलगाड़ियों को देखना
(ग) मिलने वाले नए नए खिलौने
(घ) अपने दोस्तों के साथ खेलना
उत्तर:
(क)

प्रश्न 10: वल्ली के गांव से शहर कितनी दूर था?
(क) 8 किलोमीटर
(ख) 10 किलोमीटर
(ग) 12 किलोमीटर
(घ) 22 किलोमीटर
उत्तर: 
(ख)

प्रश्न 11: वल्ली अम्माई के मन में कौन सी नन्ही सी इच्छा ने घर कर लिया?
(क) ट्रेन से घूमने की
(ख) हवाई जहाज की सैर करने की
(ग) कम से कम एक बार बस की सैर करने की
(घ) नयी गुड़िया खरीदने की
उत्तर: 
(ग)

प्रश्न 12: शहर से गांव जाने का भाड़ा कितना था?
(क) साठ पैसे
(ख) तीस पैसे
(ग) नब्बे पैसे
(घ) एक रुपया
उत्तर:
(ख)

प्रश्न 13: जिस समय वल्ली अम्माई बस में चढ़ी ,उस समय बस में कितनी सवारियां थीं?
(क) छह-सात
(ख) आठ-नौ
(ग) नौ-दस
(घ) बारह-तेरह
उत्तर: 
(क)

प्रश्न 14: वापस आते समय वल्ली को किस बात पर दुख हुआ?
(क) वह नगर नहीं घूम पाई थी
(ख) जलपान गृह में ना जाने का अफसोस हो रहा था
(ग) बछिया को सड़क पर मरा देखकर
(घ) उसे घर वापस जाना पड़ रहा था
उत्तर:
(ग)

प्रश्न 15: वल्ली किन लोगों को बड़ी हसरत से देखती?
(क) जो बाजार में घूम रहे होते
(ख) जो बस से उतरते -चढ़ते
(ग) जो कार में होते
(घ) जो पैदल चल रहे थे
उत्तर: 
(ख)

प्रश्न 16: वल्ली अपनी सहेलियों को घमंडी कब पुकारती?
(क) जब वे बस यात्रा का किस्सा सुनाती और शहर के किसी दृश्य का वर्णन करती
(ख) जब वे अपने नए -नए खिलौने वल्ली को दिखाती
(ग) जब वे अपने नए कपड़े वल्ली को दिखाती
(घ) जब वे अपने हवाई जहाज की यात्रा का वर्णन करती
उत्तर:
(क)

प्रश्न 17: वल्ली ने बस यात्रा से संबंधित जानकारी कैसे जुटाई?
(क) गांव से कभी कभार शहर जाने वालों से
(ख) बस में सफर करने वाले यात्रियों की आपसी बातचीत से
(ग) स्वयं भी कुछ लोगों से इसके बारे में पूछे थे
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर: 
(घ)

प्रश्न 18: कंडक्टर ने वल्ली को जब बस में चढ़ाना चाहा, तो उसने इंकार क्यों किया?
(क) वह स्वयं बस में चढ़ना चाहती थी
(ख) उसे कंडक्टर पर विश्वास नहीं था
(ग) उसकी मां ने मना किया था
(घ) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर:
(क)

प्रश्न 19: सभी मुसाफिर वल्ली की ओर क्यों देख रहे थे?
(क) वह बहुत बोल रही थी
(ख) वह बहुत गुस्सा कर रही थी
(ग) क्योंकि वह बस में सबसे कम उम्र की यात्री थी
(घ) वह लगातार हं।से जहां रही थी
उत्तर: 
(ग)

प्रश्न 20: कंडक्टर मजाक में वल्ली को क्या कह रहा था?
(क) मैम
(ख) मैडम
(ग) मालकिन
(घ) बेगम साहिबा
उत्तर: 
(घ)

The document Practice Questions with Solutions: बस की सैर | Hindi Class 8 is a part of the Class 8 Course Hindi Class 8.
All you need of Class 8 at this link: Class 8
54 videos|354 docs|47 tests
Related Searches

MCQs

,

Viva Questions

,

practice quizzes

,

Free

,

Summary

,

mock tests for examination

,

Practice Questions with Solutions: बस की सैर | Hindi Class 8

,

Previous Year Questions with Solutions

,

video lectures

,

Practice Questions with Solutions: बस की सैर | Hindi Class 8

,

Sample Paper

,

study material

,

Extra Questions

,

ppt

,

shortcuts and tricks

,

pdf

,

Practice Questions with Solutions: बस की सैर | Hindi Class 8

,

Exam

,

Semester Notes

,

Objective type Questions

,

past year papers

,

Important questions

;