Class 10 Exam  >  Class 10 Notes  >  Worksheets with Solutions for Class 10  >  Worksheet Solutions: हरिहर काका - 2

Worksheet Solutions: हरिहर काका - 2 | Worksheets with Solutions for Class 10 PDF Download

बहुविकल्पीय प्रश्न और उत्तर

प्रश्न 1: हरिहर काका की कहानी का उद्देश्य क्या है ?
(क) स्वार्थी और हिंसा वृत्ति को बेनकाब करना
(ख) पारिवारिक झगड़े दिखाना
(ग) संपत्ति का लालच दिखाना
(घ) टी आर पी बढ़ाना
उत्तर:
(क)

प्रश्न 2: पुलिस के जवान हरिहर काका की सुरक्षा के नाम पर क्या करते थे ?
(क) ड्यूटी
(ख) मौज मस्ती
(ग) कुछ नहीं
(घ) मौज
उत्तर: 
(ख)

प्रश्न 3: हरिहर काका की हालत की तुलना लेखक ने किसके साथ की है ?
(क) मछली के साथ
(ख) चूहे के साथ
(ग) जाल में फंसी चिड़िया से
(घ) जाल में फंसे आदमी के साथ
उत्तर:
 (ग)

प्रश्न 4: हरिहर काका से कागज़ो पर अंगूठे कैसे लगवाए गए ?
(क) उन्हें सब कुछ पढ़ कर सुना कर
(ख) जबरन धोखे से
(ग) कोई नहीं
(घ) बन्दूक दिखा कर
उत्तर: 
(ख)

प्रश्न 5: ठाकुरबारी में पूजा पाठ के अलावा और क्या होता था?
(क) धन संपत्ति धर्म के नाम पर लूटी जाती
(ख) अनैतिक गतिविधियां
(ग) सभी
(घ) कोई नहीं
उत्तर: 
(क)

प्रश्न 6: महंत कैसा व्यक्ति था ?
(क) अच्छा
(ख) प्रभु भक्त
(ग) ठग और डाकू
(घ) डाकू
उत्तर:
(ग)

प्रश्न 7: महंत लोगों को कैसे फंसाते थे ?
(क) धर्म का भय दिखा कर
(ख) धोखे से
(ग) सभी
(घ) कोई नहीं
उत्तर:
(ग)

प्रश्न 8: संपत्ति के लिए अपने भी पराये हो जाते हैं से क्या भाव है ?
(क) संपत्ति के कारण लोग स्वार्थी और लालची हो जाते हैं
(ख) सम्पत्ति बहुत खराब चीज है
(ग) संपत्ति खराब है
(घ) कोई नहीं
उत्तर: 
(क)

प्रश्न 9: हरिहर काका के जीवन के शेष बचे दिन कैसे काट रहे थे ?
(क) मौन रह कर
(ख) वे बोलने की सामर्थ्य खो चुके थे
(ग) सभी
(घ) नौकर रख कर
उत्तर:
(ग)

प्रश्न 10: हरिहर काका के भाई ने कैसा सलूक किया ?
(क) अच्छा
(ख) प्रेम भरा
(ग) बहुत बुरा और धोखे के साथ सम्पत्ति हड़पने की कोशिश की
(घ) कोई नहीं
उत्तर:
(ग)

प्रश्न 11: इस कहानी में साधु संतों के किस रूप को दिखाया गया है ?
(क) धर्म प्रचारक
(ख) धार्मिक
(ग) ठग और डाकू प्रवृत्ति को
(घ) कोई नहीं
उत्तर: 
(ग)

प्रश्न 12: हरिहर काका ने दो शादियां क्यों की ?
(क) धन अर्जित करने के लिए
(ख) शौंक के लिए
(ग) औलाद पाने के लिए
(घ) कोई नहीं
उत्तर: 
(ग)

प्रश्न 13: हरिहर काका के परिवार के पास कितने बीघा खेत हैं ?
(क) ६० बीघा
(ख) २० बीघा
(ग) ३० बीघा
(घ) ६ बीघा
उत्तर: 
(क)

प्रश्न 14: प्रत्येक भाई के हिस्से में कितने बीघा खेत आये ?
(क) १५ बीघा
(ख) २५ बीघा
(ग) २० बीघा
(घ) १ बीघा
उत्तर:
(क)

प्रश्न 15: ‘हरिहर काका धीरे-धीरे चलते हुए आगँन तक पहुँचे।’ रेखांकित पदबंध का भेद है- (CBSE 2022-23)
(क) संज्ञा पदबंध
(ख) क्रिया पदबंध
(ग) विशेषण पदबंध
(घ) क्रिया विशेषण पदबंध
उत्तर:
(घ)

प्रश्न और उत्तर

प्रश्न 1: महंत जी ने हरिहर काका को एकांत कमरे में बैठाकर प्रेम से क्या समझाया? अपने शब्दों में लिखिए।
उत्तर:  महंत जी ने एकांत कमरे में हरिहर काका को बैठाकर यह समझाया कि ये रिश्ते-नाते स्वार्थ पर टिके होते हैं। महंत ने हरिहर काका की खूब सेवा की और विभिन्न प्रकार का लालच देकर काका की जमीन हड़पने का प्रयास भी किया। लेकिन अंत में महंत ने काका से कहा कि ठाकुरबारी के नाम जमीन दान करने से उन्हें पुण्य मिलेगा और वे सीधे स्वर्ग जाएंगे। जब तक यह ठाकुरबारी रहेगी तब तक इसके साथ तुम्हारा नाम भी जुड़ा रहेगा और इसका लाभ तुम्हें अगले जन्मों तक मिलता रहेगा।इस तरह से महंत ने काका से ज़बरदस्ती कागज़ पर अंगूठे के निशान ले लिए।

प्रश्न 2: ठाकुरबारी के विषय में लेखक के क्या विचार थे?
उत्तर:  लेखक का ठाकुरबारी के बारे में यह विचार था कि यह अंधविश्वास और पाखंड का स्थान है। एक समय में, ठाकुरबारी के संत और महंत जीवित रहने के लिए गाँव के लोगों के दान पर निर्भर थे, लेकिन जैसे-जैसे जनसंख्या बढ़ती गई, ‘ठाकुरबारी’ का रूप बदल गया। गाँव के लोगों का मानना था कि उन्होंने जो कुछ भी हासिल किया है वह ठाकुर जी की कृपा से हुआ है। उदाहरण के लिए पुत्र के जन्म पर वे ठाकुर जी को भेंट के रूप में धन, आभूषण, भूमि, या कुछ भी देते थे। ग्रामीणों में ठाकुर जी के प्रति अगाध श्रद्धा थी, जिसे लेखक ने धार्मिक अंधविश्वास और पाखंड के रूप में प्रकट किया है।

प्रश्न 3: हरिहर काका के परिवार का स्वरूप कैसा था?
उत्तर:  हरिहर काका के परिवार में हरिहर काका की दो पत्नियां थीं जो स्वर्ग सिधार चुकी थीं और हरिहर काका की कोई संतान नहीं थी। हालाँकि, उनके अन्य भाइयों के बच्चे थे, और उनका भरा-पूरा परिवार था। हरिहर काका के बड़े भाई व छोटे भाई के बच्चे सयाने हो गए थे। दो की शादियाँ हो गई थीं। उनमें से एक पढ़-लिखकर शहर के किसी दफ्तर में क्लर्क का काम करने लग गया था। भाइयों में हरिहर काका का नंबर दूसरा था। बुढ़ापे में हरिहर काका प्रेम व इत्मीनान से अपने भाइयों के परिवार के साथ रहते थे।

प्रश्न 4: हरिहर काका को पुलिस सुरक्षा क्यों प्रदान की गई?
उत्तर:  हरिहर काका पर दो बार हमला हुआ, लेकिन दोनों बार वे बच गए। एक बार ठाकुरबारी के साधु-संतों ने उनका अपहरण कर लिया और उन्हें मारने की कोशिश की, लेकिन वे बच गए । दूसरी बार, हरिहर काका ने अपनी ज़मीन अपने भाइयों को नहीं दी तो उन्होंने जान से मारने और जमीन में गाड़ देने की धमकी दी। लेकिन पुलिस समय पर आकर उनकी मदद की और इस तरह हरिहर काका बच गए। और बाद में हरिहर काका की जान की सुरक्षा व अपहरण से बचाने के लिए उन्हें पुलिस सुरक्षा प्रदान की गई।

प्रश्न 5: हरिहर काका की दयनीय स्थिति का वर्णन अपने शब्दों में कीजिए।
उत्तर:  हरिहर काका की स्थिति बहुत ही दयनीय थी। वो खुद को दुनिया में बहुत अकेला महसूस करते थे। उनके मन में भय, उदासी, हताशा और निराशा ने घर कर लिया था। एक बार उनका अपहरण भी कर लिया गया था। उनके भाइयों और ठाकुरबारी के संतों ने भी उन्हें बुरी तरह पीटा और जान से मारने की धमकी दी। इसके अलावा उनकी दो पत्नियां स्वर्ग सिधार गई थीं। वे निःसंतान थे। वह इस दुनिया में अकेले रहने को मजबूर थे। वे लाचार और असहाय थे।

प्रश्न 6: हरिहर काका ने सबसे बात करना बंद क्यों कर दिया था?
उत्तर:  हरिहर काका के साथ उनके भाइयों और परिवार के अन्य सदस्यों ने दुर्व्यवहार किया था और उन्हें जान से मारने की कोशिश भी की थी। और हरिहर काका को जिस महंत पर विश्वास था उसने भी उनके विश्वास को तोड़ दिया था। इसलिए हरिहर काका बहुत परेशान थे क्योंकि उन्हें लगता था कि अब वे लोगों पर भरोसा नहीं कर सकते। इसलिए काका ने लोगों से बात करना बंद कर दिया और वे उदास और परेशान रहने लगे थे।

प्रश्न 7: महंत ने क्या कहकर हरिहर काका के मन में उनके परिवार के प्रति जहर भरा?
उत्तर:  महंत हरिहर काका के पास बैठे थे, तभी उनकी भाइयों के परिवार वालों से कहा-सुनी हो गई। महंत ने इस मौके का फायदा उठाया और हरिहर काका के कानों में जहर घोल दिया, यह कहते हुए कि भाइयों के बीच रिश्ते झूठे हैं और सब स्वार्थ के कारण बँधे है। यहाँ कोई किसी का नहीं है। सब माया का बंधन है। भाई-बंधु और सगे संबंधी सभी अपनी स्वार्थी इच्छाओं से प्रेरित लोग हैं। अगर उन्हें वह नहीं मिला जो वे चाहते हैं तो वही तुम्हें पूछेंगे तक नहीं। और ना ही आपसे बात करेंगे। खून का रिश्ता भी खत्म हो जाएगा। यही बात महंत ने हरिहर काका को बताने की कोशिश की ताकि उनके मन में अपने भाइयों के प्रति नफरत पैदा हो जाए।

प्रश्न 8: हरिहर काका को उनके घर से जबरन कौन उठा ले गया? और उनके साथ उन्होंने कैसा व्यवहार किया?
उत्तर: हरिहर काका को उनके घर से जबरन उठाने वाले महंत के आदमी थे। वे रात के समय हथियारों के साथ आते है और काका को ठाकुरबारी उठा कर ले जाते हैं। वहाँ उनके साथ बड़ा ही दुर्व्यवहार किया जाता है। उन्हे बहुत मारा पीटा जाता है और जबरदस्ती सादे कागजों पर अँगूठे का निशान ले लिया जाता है। उसके बाद उनके मुहँ में कपड़ा ठूँसकर उन्हें अनाज के गोदाम में बंद कर दिया जाता है।

The document Worksheet Solutions: हरिहर काका - 2 | Worksheets with Solutions for Class 10 is a part of the Class 10 Course Worksheets with Solutions for Class 10.
All you need of Class 10 at this link: Class 10
198 docs
Related Searches

Semester Notes

,

Worksheet Solutions: हरिहर काका - 2 | Worksheets with Solutions for Class 10

,

Important questions

,

shortcuts and tricks

,

Objective type Questions

,

pdf

,

past year papers

,

Free

,

ppt

,

Worksheet Solutions: हरिहर काका - 2 | Worksheets with Solutions for Class 10

,

Worksheet Solutions: हरिहर काका - 2 | Worksheets with Solutions for Class 10

,

study material

,

Extra Questions

,

mock tests for examination

,

Summary

,

Viva Questions

,

practice quizzes

,

MCQs

,

Exam

,

video lectures

,

Sample Paper

,

Previous Year Questions with Solutions

;