Class 7 Exam  >  Class 7 Notes  >  Hindi (Vasant II) Class 7 (Old NCERT)  >  Important Questions: पापा खो गए

Important Questions: पापा खो गए | Hindi (Vasant II) Class 7 (Old NCERT) PDF Download

अति लघु उत्तरीय प्रश्न: (1 अंक)


प्रश्न 1: नाटक मेंबच्ची को बचाने वाला  जीवित चरित्र कौन है।
उत्तर: 
नाटक में कौवा एकमात्र जीवित चरित्र है, जो बच्ची को बचाता हैं।

प्रश्न 2:  रात में पेड़ को  कैसा लगता था?
उत्तर: 
पेड़ को रात में बोरियत सा लगता था।

प्रश्न 3: “वो बिजली थी या आफ़त” यह वाक्य किसने किससे कहा है?
उत्तर: 
यह वाक्य पेड़ खंभे से कहता है ,जब वह अपनी एक रात की कहानी सुनाता है।

प्रश्न 4: खंभा बीमार क्‍यों नहीं पड़ता है?
उत्तर:
खंभा बीमार इसलिए नहीं पड़ता है ,क्योंकि वह लोहे का बना होता है।

प्रश्न 5: लोग, किसको लाल ताऊ कहकर पुकारते थे?
उत्तर: 
लैटरबाक्स ,को सभी लाल ताऊ कहकर पुकारते थे।

लघु उत्तरीय प्रश्न: (2 अंक)


प्रश्न 6: लाल ताऊ (लैटरबाक्स) की दो खूबियाँ बताएं।
उत्तर:
 
(क) लाल ताऊ दोहे और भ्रजन गाना जानता थे।
(ख) लाल ताऊ एकमात्र पात्र है, जो पढ़ और लिख सकता था।

प्रश्न 7: ल्रैटरबाक्स को अपना काम अच्छा क्यों नहीं लगता था?
उत्तर: 
लैटरबाक्स को अपना काम अच्छाइसलिए नहीं लगता था, क्योंकि वह दिन भर एक ही जगह पड़ा रहता था और लोगों की चिट्ठियाँ पढ़-पढ़कर बोर हो गया था।

प्रश्न 8: पेड़ को बरसात से कोई फर्क क्‍यों नहीं पड़ता?
उत्तर:
पेड़ को बरसात से कोई फर्क इसलिए नहीं पड़ताक्योंकि, पेड़ कहता है, कि वह पत्तों का कोट पहनता है, जिससे उसको बरसात से क्या  उस पर किसी भी मौसम से काकोई फर्क नहीं पड़ता है।

प्रश्न 9: लड़की के घर नहीं पहुँच पाने का  कारण क्या था?
उत्तर:
लड़की आयु में इतनी छोटी और भोली थी, कि वह अपने घर का पता, घर का नंबर, गली का नाम » सड़क का नाम, यहाँ तक कि अपने पिता का नाम तक नहीं जानती थी।

प्रश्न 10: सभी ने लैटरबबाक्स को लाल ताऊ क्‍यों कहा?
उत्तर:
लैटरबबाक्स ऊपर से नीचे तक पूरा लाल था। वह बड़ों की तरह बात भी करता था। इसलिए सभी उसे ल्राल ताऊ कहकर बुलाते थे।

लघु उत्तरीय प्रश्न: (3 अंक)


प्रश्न 11: नाटक में सबसे बुद्धिमान चरित्र किसका हैं? और क्यों? नाटक के आधार पर बताएँ।
उत्तर:
नाटक में सबसे बुद्धिमान चरित्र काँवे का है। क्‍योंकि, कौए ने लड़की के पिता को खोजने के लिए एक समाधान खोज लिया था। और उसकी इस योजना में लैटरबबाक्स ने भी संदेश लिखने में मदद की थी।

प्रश्न 12:  खंभे का घमंड कैसे टूटा?
उत्तर:
एक दिन की बात है ,जब तेज आँधी आती है, तो खंभा खुद को पेड़ पर गिरने से नहीं रोक पाता है। उस समय पेड़ खंभे को संभालता है और खुद को घायल कर लेता है। इस प्रकार खंभें का अहंकार भी खत्म हो गया है।

प्रश्न 13: लाल ताऊ में कौन से ऐसे गुण हैं, जो अन्य पात्रों में माँजूद नहीं है?
उत्तर:
पूरे नाटक में केवल लाल ताऊ ही एकमात्र पात्र है, जो  पढ़ और लिख सकता था। बाकी पात्रों में से कोई भी लिख या पढ़ नहीं सकता है। लाल ताऊ दोहे और भजन गाना भी जानता है। लाल ताऊ के ये गुण अन्य किसी भी पात्र में  मौजूद नहीं है।

प्रश्न 14:  काँआ द्वारा कही गयी कुछ मज़ेदार बातें लिखिए।
उत्तर:
                
(क) ''वह दुष्ट है कौन? पहले उसे नज़र तो आने  दीजिए''
(ख) लड़की के नींद से जग जाने तथा "कौन बोल रहा" पूछने पर कहना - "मैंनें नहीं की"।
(ग) “सुबह जब हो जाए तो पेड़ राजा, आप अपनी घनी छाया इस पर किए रहेँ। वह आराम से देर तक सोई रहेगी।“

प्रश्न 15: सभी पात्र लड़की को उसके घर पहुँचाने में सफल क्यों नहीं हो पायें?
उत्तर:
सभी पात्र मिलकर भी उसको घर नहीं पहुंचा पायें, क्योंकि लड़की इतनी छोटी और भोली थी कि उसे अपने घर का पता, घर का नंबर, गली का नाम, सड़क का नाम, यहाँ तक कि अपने पिता का नाम तक नहीं. पता था। इसलिए सभी पात्र मिल्रकर उसे उसके घर नहीं पहुंचा पायें।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न: (5 अंक)


प्रश्न 16: पेड़ों और खंभे में दोस्ती क्‍यों हो गयी?
उत्तर:
पेड़ और खंभे दोनों आस - पास खड़े हैं। एक दिन जब तेज आँधी आती है ,तो खंभा पेड़ पर गिरने से खुद को रोक नहीं पाता है। उस समय पेड़ खंभे को संभालता है ,और खुद को घायल करता है। इसके कारण खंभे का घमंड भी खत्म हो गया है। पेड़ की यह इस अच्छाई से दोनों में दोस्ती हो गयी।अंततः दोनों दोस्त बन जाते हैं।इस प्रकार जब कोई भी स्वयं को मुसीबत में डालकर किसी दुसरेके लिए कुछ करता है, तो यही से सच्ची दोस्ती कि शुरुआत होती है। और हमें कभी भी घमंड नहीं करना चाहिए।हमें किसी दुसरे को भी कम नहीं आंकना चाहिए।समय कब हमें किसी की सहायता लेने के लिए मजबूरकर सकता है।

प्रश्न 17: नाटक में केवल एक कौन जीवित चरित्र है ,जो बच्ची को बचाते है? उसके द्वारा कही गयी कुछ मज़ेदार बातें लिखिए।
उत्तर:
पात्रों में कौवा एकमात्र जीवित चरित्र है, जो नाटक में बच्ची को बचाता है।उसके द्वारा कही गयी कुछ बातें निम्नलिखित है , जो उसके जीवित होने का परिचय देती है।
(क) "वह दुष्ट कौन है ? पहले उसे नज़र तो आने दीजिए।"
(ख) लड़की के नींद से जग जाने तथा "कौन बोल रहा" पूछने पर कहना- "मैंनें नहीं की"।
(ग) "सुबह जब हो जाए तो पेड़ राजा , आप अपनी घनी छाया इस पर किए रहें। वह आराम से देर तक सोई रहेगी।
(ड) ताऊ, एक जगह बैठे रहकर यह कैसे जान सकोगे?

प्रश्न 18: “पापा खो गए” नाटक के सभी पत्रों के नाम लिखिए।
उत्तर:
“पापा खो गए” नाटक  के सभी पात्र बहुत ही महतवपूर्ण है।सभी पत्रों के नाम निम्नलिखित है- सभी पत्रों की अपनी अलग महत्वता है। किसी के बिना भी पूर्ण होना संभव नहींहै।
(क) बिजली का खंभा।
(ख) नाचनेवाली।
(ग) पेड़।
(घ) लड़की।
(ड) लैटरबबाक्स।
(च) कौआ।
(छ) आदमी।

प्रश्न 19:  खंभे को बरसात की रात अच्छी क्यों नहीं लगती थी।
उत्तर:
खंभे को बरसात की रात इसलिए अच्छी नहीं लगती थी, क्‍योंकि वह रात बाहर भीगता था, पानी की मार खाता था। तेज हवाओं के कारण बल्ब को कसकर पकड़ना पड़ता था उसकी व्यथा उचित थी।खम्बे को बार - बार एक टांग पर खड़ा भी होना पड़ता था।इससे खम्बा बहुत परेशान हो जाता था। ये सब उसको बिलकुल अच्छा नहीं लगता था।खम्बा ये सोचता कि वो क्यों एक ही  जगह पर खड़ा रहता है। इसलिए खंभे को बरसात की रात अच्छी नहीं लगती थी।

प्रश्न 20: पेड़ को बरसात से फर्क क्‍यों नहीं पड़ता? और लैटरबबाक्स को क्‍या अच्छा नहीं लगता है?
उत्तर:
पेड़ कहता है, कि वह पत्तों का कोट पहनता है जिससे उसको बरसात क्‍या , किसी भी मौसम से कोई फर्क नहीं पड़ता है। लैटरबाक्स को अपना काम अच्छा नहीं लगता है क्‍योंकि वह दिन भर एक ही जगह पड़ा रहता है और लोगों की चिट्ठियाँ पढ़ - पढ़ कर बोर हो गया है।

The document Important Questions: पापा खो गए | Hindi (Vasant II) Class 7 (Old NCERT) is a part of the Class 7 Course Hindi (Vasant II) Class 7 (Old NCERT).
All you need of Class 7 at this link: Class 7
17 videos|219 docs|30 tests
Related Searches

Important Questions: पापा खो गए | Hindi (Vasant II) Class 7 (Old NCERT)

,

study material

,

Previous Year Questions with Solutions

,

Important Questions: पापा खो गए | Hindi (Vasant II) Class 7 (Old NCERT)

,

Exam

,

practice quizzes

,

Sample Paper

,

Free

,

past year papers

,

video lectures

,

Semester Notes

,

Extra Questions

,

ppt

,

mock tests for examination

,

Summary

,

pdf

,

shortcuts and tricks

,

Important Questions: पापा खो गए | Hindi (Vasant II) Class 7 (Old NCERT)

,

Objective type Questions

,

MCQs

,

Important questions

,

Viva Questions

;