UPPSC (UP) Exam  >  UPPSC (UP) Notes  >  Course for UPPSC Preparation  >  विलोम शब्द: Sample Questions - 2

विलोम शब्द: Sample Questions - 2 | Course for UPPSC Preparation - UPPSC (UP) PDF Download

Q1: संसार शूर को हमेशा उसकी बहादुरी के लिए याद करता है और ______ को उसकी कायरता के लिए।
'शूर' के विलोम शब्द से उपरोक्त वाक्य पूर्ण कीजिए।
(a) सरस
(b) भीरु
(c) निर्भय
(d) दिलेर
Ans:
(b)
उपरोक्त वाक्य में शब्द शूर का उच‍ित व‍िलोम शब्‍द भीरु है।

  • वाक्‍य- संसार शूर को हमेशा उसकी बहादुरी के लिए याद करता है और भीरु को उसकी कायरता के लिए।
  • वाक्‍य में शब्‍द शूर का सही व‍िलोम शब्‍द भीरु है। 
  • शूर का अर्थ- वीर, बहादुर
  • भीरु का अर्थ- डरा हुआ
  • अन्‍य व‍िकल्‍प असंगत हैं। 

अन्‍य व‍िकल्‍प-
विलोम शब्द: Sample Questions - 2 | Course for UPPSC Preparation - UPPSC (UP)

Q2: 'आज हवा का वेग अत्यंत तीव्र है।'
उक्त वाक्य में प्रयुक्त 'तीव्र' के स्थान पर उसके विलोम शब्द का प्रयोग निम्न में से किस वाक्य में किया गया है?
(a) आज हवा का वेग अत्यंत उग्र है।
(b) आज हवा का वेग अत्यंत मंद है।
(c) आज हवा का वेग अत्यंत प्रखर है।
(d) आज हवा का वेग अत्यंत तेज है।
Ans:
(b)
"तीव्र" शब्‍द का उचित व‍िलोम शब्‍द का प्रयोग व‍िकल्‍प (2) आज हवा का वेग अत्यंत मंद है। वाक्‍य में किया गया है।

  • वाक्‍य- 'आज हवा का वेग अत्यंत तीव्र है।'
  • सही व‍िलोम शब्‍द युक्‍त वाक्‍य- आज हवा का वेग अत्यंत मंद है। 
  • तीव्र का उचित व‍िलोम मंंद होता है।   
  • तीव्र का अर्थ- तेज़
  • मंद का अर्थ- धीमा
  • अन्‍य व‍िकल्‍प असंगत हैं। 


Q3: ‘खगोल’ शब्द का विलोम क्या होगा?
(a) पाताल
(b) पृथ्वी
(c) भूगोल
(d)पहाड़
Ans:
(c)
‘खगोल’ शब्द का विलोम होगा- भूगोल अन्य सभी विकल्प असंगत है। 

  • ‘खगोल’ शब्द का विलोम शब्द 'भूगोल' होगा। 
  • ‘खगोल’ का अर्थ- आकाश-मंडल, नभमंडल, ग्रह-नक्षत्र। 
  • 'भूगोल' का अर्थ- ऐसा शास्त्र जिसमें पृथ्वी तल के ऊपरी स्वरूप, प्राकृतिक, राजनीतिक विभागों का अध्ययन तथा विवेचन किया जाता है।

अन्य विकल्प:-
विलोम शब्द: Sample Questions - 2 | Course for UPPSC Preparation - UPPSC (UP)

Q4: दिए गए शब्द का विलोम शब्द ज्ञात कीजिए।
उजाला
(a) रात
(b) अंधकार
(c) प्रकाश
(d) छवि
Ans:
(b)
'उजाला' शब्द का विलोम "अंधकार" है। अन्‍य व‍िकल्‍प असंगत हैं। 

  • उजाला का अर्थ- प्रकाश
  • अंधकार का अर्थ- अँधेरा
  • अत: उजाला का सही व‍िलोम अंधकार होगा।

अन्‍य व‍िकल्‍प-
विलोम शब्द: Sample Questions - 2 | Course for UPPSC Preparation - UPPSC (UP) 

Q5: निम्नलिखित में से किस वाक्य में 'अग्रज' के सही विलोम शब्द का उपयोग हुआ है?
(a) मोहन मेरा अपना अनुज्य है।
(b) मोहन मेरा अनूज है।
(c) मोहन मेरा ही आनुज है।
(d) मोहन मेरा अनुज है ।
Ans: 
(d)
"अग्रज" शब्‍द का उचित व‍िलोम शब्‍द का प्रयोग व‍िकल्‍प (4) मोहन मेरा अनुज है। वाक्‍य में किया गया है।

  • वाक्‍य- मोहन मेरा अनुज है ।
  • इस वाक्‍य में अग्रज के सही व‍िलोम अनुज का प्रयोग हुआ है। 
  • अग्रज का उचित व‍िलोम अनुज होता है।   
  • अग्रज का अर्थ- पहले जन्मा हुआ।
  • अनुज का अर्थ- पीछे जनमा हुआ।
  • अन्‍य व‍िकल्‍प असंगत हैं। 


Q6: निम्नलिखित में से किस वाक्य में दिए गए शब्द के सही विलोम शब्द का प्रयोग किया गया है?
अंधकार
(a)
कमरे में चाँदनी है।
(b) कमरे में धुआं फैला है।
(c) कमरे में रसायन फैल रहा है।
(d) कमरे में प्रकाश फैला हुआ है।
Ans: (d)
'अंधकार' शब्द के सही विलोम शब्द का प्रयोग किया गया है- कमरे में प्रकाश फैला हुआ है।
अन्य सभी विकल्प असंगत है। 

  • वाक्य- कमरे में प्रकाश फैला हुआ है।
  • वाक्य में रेखांकित शब्द 'अंधकार' का विलोम शब्द 'प्रकाश' होगा। 
  • 'अंधकार' का अर्थ- अँधेरा, अँधियारा, तिमिर, तम। 
  • 'प्रकाश' का अर्थ- दीप्ति, ज्योति, रोशनी। 


Q7: इस साल व्यापार में बहुत लाभ हुआ।
उपरोक्त वाक्य में रेखांकित शब्द के विलोम शब्द का चयन विकल्पों में से कीजिए।
(a) खतरा
(b) फायदा
(c) तकादा
(d) हानि
Ans:
(d)
इस साल व्यापार में बहुत लाभ हुआ।
उपरोक्त वाक्य में रेखांकित शब्द का विलोम शब्द है - हानि

  • फायदा शब्द का विलोम शब्द - नुकसान
  • खतरा - अनिष्ट की संभावना। 
  • तकादा - किसी से अपना प्राप्य धन पाने या आवश्यक कार्य करने के लिए फिर से कहने या स्मरण कराने की क्रिया।


Q8: 'विराट' का विलोम शब्द है-
(a) वृहद
(b) वृहत्
(c) क्षुद्र
(d) उपर्युक्त में से एक से अधिक
Ans:
(c)

  • विराट शब्द का अर्थ है - अत्यंत विशाल l
  • क्षुद्र शब्द का अर्थ है - नीच, अधम।
  • यह दोनों शब्द एक दूसरे के विलोम है l

अन्य विकल्पों का विलोम शब्द:-

  • वृहद- लघु
  • वृहत्- लघु
  • छोटापन- बड़ापन


Q9: 'संयोग' का विलोम शब्द है-
(a) अयोग
(b) वियोग
(c) विरह
(d) योगहीन
Ans: 
(b)
'संयोग' का विलोम शब्द "वियोग" है। अन्‍य व‍िकल्‍प असंगत हैं।

  • संयोग का अर्थ- मिलना
  • व‍ियोग का अर्थ- अलगाव 
  • अत: संयोग का व‍िलोम शब्‍द व‍ियोग होगा। 

अन्‍य व‍िकल्‍प-

  • व‍िरह का विलोम मिलन होता है। 
  • अयोग और योगहीन शब्‍द का व‍िलोम नहीं होता है। 


Q10: ऊपर से सोने का स्वभाव स्थिर है जबकि वास्तव में वह ______ है।
(a) अचल
(b) जागरण
(c) सूक्ष्म
(d) चंचल
Ans:
(d)
उपरोक्त वाक्य में रेखांकित शब्द स्थिर का उच‍ित व‍िलोम शब्‍द चंचल है। अन्‍य व‍िकल्‍प असंगत हैं।

  • वाक्‍य- ऊपर से सोने का स्वभाव स्थिर है जबकि वास्तव में वह चंचल है।
  • वाक्‍य में रेखांक‍ित शब्‍द स्थिर का सही व‍िलोम शब्‍द चंचल है। 
  • स्थिर का अर्थ- स्थायी
  • चंचल का अर्थ- अस्थिर
  • अन्‍य व‍िकल्‍प असंगत हैं। 

अन्‍य व‍िकल्‍प- 
विलोम शब्द: Sample Questions - 2 | Course for UPPSC Preparation - UPPSC (UP) 

The document विलोम शब्द: Sample Questions - 2 | Course for UPPSC Preparation - UPPSC (UP) is a part of the UPPSC (UP) Course Course for UPPSC Preparation.
All you need of UPPSC (UP) at this link: UPPSC (UP)
114 videos|362 docs|105 tests
Related Searches

Free

,

Exam

,

shortcuts and tricks

,

past year papers

,

pdf

,

MCQs

,

study material

,

Summary

,

Sample Paper

,

Previous Year Questions with Solutions

,

ppt

,

Objective type Questions

,

video lectures

,

practice quizzes

,

विलोम शब्द: Sample Questions - 2 | Course for UPPSC Preparation - UPPSC (UP)

,

mock tests for examination

,

Viva Questions

,

Extra Questions

,

Semester Notes

,

विलोम शब्द: Sample Questions - 2 | Course for UPPSC Preparation - UPPSC (UP)

,

विलोम शब्द: Sample Questions - 2 | Course for UPPSC Preparation - UPPSC (UP)

,

Important questions

;