Class 6 Exam  >  Class 6 Notes  >  Hindi for Class 6  >  NCERT Solutions: पेड़ की बात

पेड़ की बात NCERT Solutions | Hindi for Class 6 PDF Download

पाठ से

मेरी समझ से

(क) नीचे दिए गए प्रश्नों का सटीक उत्तर कौन-सा है? उसके सामने तारा (☆) बनाइए-

(1) “जैसे पौधे को भली-भांति सब भेद पता लग गया हो” पौधे को कौन-सा भेद पता लग गया?

  • उसे उलटा लटकाया गया था।
  • उसे किसी ने सजा दी थी।
  • बच्चे को गिला रखना नहीं आया।
  • प्रकाश ऊपर से आ रहा है।

उत्तर: उसे उलटा लटकाया गया था। (☆)

(2) पेड़-पौधे जीव-जंतुओं के जैसे कैसे हैं?

  • हमारे जैसे ही सांस लेते हैं।
  • हमारे जैसे ही भोजन ग्रहण करते हैं।
  • हवा को शुद्ध करके सहायता करते हैं।
  • धरती पर हमारे साथ ही जन्मे हैं।

उत्तर: हवा को शुद्ध करके सहायता करते हैं। (☆)

(ख) अब अपने मित्रों के साथ चर्चा कीजिए और कारण बताइए कि आपने ये उत्तर ही क्यों चुने?
उत्तर: 
पौधे को गमले में औंधा लटकाया गया था। पौधे का सिर नीचे लटक रहा था और जड़े ऊपर की तरफ थीं। एक-दो दिन बाद पौधे को इन सबके भेद का पता चल गया।
इस पृथ्वी पर ऐसे जहरीले गैस होते हैं, जिनकी वजह से इस पृथ्वी पर जो जीव-जंतु रहते हैं, वे नष्ट हो जाएंगे। लेकिन, ये जहरीले गैस पेड़-पौधों के लिए उपयोगी होते हैं। पेड़-पौधे इन गैसों का सेवन करके सबको ऑक्सिजन प्रदान करते हैं।

पंक्तियों पर चर्चा

पाठ में से चुनकर कुछ पंक्तियाँ नीचे दी गई हैं। इन्हें ध्यान से पढ़िए और इन पर विचार कीजिए। आपको इनका क्या अर्थ समझ में आया? अपने विचार अपने समूह में साझा कीजिए और अपनी लेखन पुस्तिका में लिखिए।

(क) “पेड़-पौधों के रेशे- रेशे में सूरज की किरणें आबद्ध हैं।
ईंधन को जलाने पर जो प्रकाश व ताप बाहर प्रकट होता है, वह सूर्य की ही ऊर्जा है।
उत्तर: 
चूँकि सूर्य की किरणों के स्पर्श से ही पेड़-पौधे पल्लवित और पुष्पित होते हैं, इसलिए पेड़-पौधों के रेशे-रेशे में सूर्य का प्रकाश व्याप्त होता है। स्पष्ट है कि जब ईंधन जलाया जाता है, तो जो ताप बाहर निकलता है, वह सूर्य द्वारा प्रदत्त प्रकाश ही है।

(ख) “मधुमक्खी व तितली के साथ वृक्ष की चिरकाल से घनिष्ठता है। वे दल-बल सहित फूल देखने आती हैं।’
उत्तर: 
मधुमक्खी और तितली के साथ पेड़-पौधों की घनिष्ठता दीर्घ काल से है। वृक्ष अपने फूलों में शहद का संचय करके रखते हैं, और मधुमक्खी और तितली बड़े चाव से मधुपान करती हैं। पौधों, मधुमक्खियों और तितलियों के बीच यह रिश्ता अनंत काल से चला आ रहा है। मधुमक्खी के आगमन से पौधों को भी लाभ होता है, क्योंकि मधुमक्खियाँ एक फूल के पराग कण दूसरे फूल पर ले जाती हैं, और पराग कण के बिना फूल पक नहीं सकता।

मिलकर करें मिलान

पाठ में से चुनकर कुछ वाक्यांश नीचे दिए गए हैं। अपने समूह में इन पर चर्चा कीजिए और इन्हें इनके सही अर्थ या संदर्भ से मिलाइए। इसके लिए आप शब्दकोश, इंटरनेट या अपने शिक्षकों की सहायता ले सकते हैं।
पेड़ की बात NCERT Solutions | Hindi for Class 6उत्तर:
पेड़ की बात NCERT Solutions | Hindi for Class 6

सोच-विचार के लिए

पाठ को एक बार फिर से पढ़िए, पता लगाइए और लिखिए-

(क) बीज के अंकुरित होने में किस-किस का सहयोग मिलता है?
उत्तर: 
बीज के अंकुरित होने में सहयोग मिलता है-

  • मिट्टी में उपस्थित जल तथा द्रव्य पदार्थों का
  • सूर्य के प्रकाश का
  • मनुष्यों द्वारा छोड़ी गई अंगारक वायु (कार्बन डाईऑक्साइड का )
  • जड़ों द्वारा माटी से रसपान का ।

(ख) पौधे अपना भोजन कैसे प्राप्त करते हैं?
उत्तर: 
हरी पत्तियों में उपस्थित क्लोरोफिल तथा सूर्य- के प्रकाश की सहायता से पौधे अपना भोजन बनाते हैं। हमारे प्रश्वास द्वारा छोड़ी गई अंगारक वायु यानी दूषित वायु ।

लेख की रचना 

इस लेख में एक के बाद एक विचार को लेखक ने सुसंगत रूप से प्रस्तुत किया है। गमले को औंधा लटकाना या मूली काटकर बोना जैसे उदाहरण देकर बात कहना इस लेख का एक तरीका है। अपने तथ्य को वास्तविकता या व्यावहारिकता से जोड़ना भी इस लेख की विशेषता है।

(क) जैसे लेखक ने ‘पेड़ की बात’ कही है वैसे ही अपने आस-पास की चीजें देखिए और किसी एक चीज़ पर लेख लिखिए, जैसे-गेहूँ की बात।
उत्तर: गेहु की बुवाई अक्तूबर महीने में की जाती है। गेहु की फसल रबी फसल की एक प्रमुख फसल है। गेहु का सबसे ज्यादा उत्पादन पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली में लिया जाता है। अक्तूबर के समय से गेहु की बुवाई की जाती है। इसकी फसल को सिंचाई की आवश्यकता होती है। इसके बाद गेहु के लिए कीटनाशकों की छिड़काई करना जरूरी होता है। खेत में कीड़े न फैलें, इसके लिए कीटनाशक का भी उपयोग करना जरूरी होता है। जब गेहु पक जाते हैं तो उसमें कितनी नमी है, इसकी जांच करना जरूरी होता है।

(ख) उसे कक्षा में सबके साथ साझा कीजिए।
उत्तर: यह गतिविधि विद्यार्थियों के बीच विचारों के आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करने के लिए है।

अनुमान या कल्पना से

अपने समूह में मिलकर चर्चा कीजिए।

(क) “इस तरह संतान के लिए अपना जीवन न्योछावर करके वृक्ष समाप्त हो जाता है।” वृक्ष के समाप्त होने के बाद क्या होता है?
उत्तर: 
वृक्ष समाप्त होने के बाद भी हमारे लिए बहुत कुछ करते हैं। पेड़ों की लकड़ी, ईंधन तथा फर्नीचर बनाने के काम आती है। धरती पर गिरे बीज मिट्टी से द्रव्य पदार्थ लेकर पुनः पौधे के रूप में उगने लगते हैं और फिर एक नया पेड़ बन जाता है। यही चक्र चलता रहता है।

(ख) पेड़-पौधों के बारे में लेखक की रुचि कैसे जागृत हुई होगी?
उत्तर: 
पेड़-पौधों के प्रति लेखक की रुचि जागृत होने का सबसे बड़ा कारण था- वातावरण से जुड़ना। पेड़ों की हरियाली, ताज़ी हवा और उपवन के खिले रंग-बिरंगे फूलों को देखकर वह प्रसन्न होते थे। धीरे-धीरे लेखक के मन में यह विचार आया होगा कि ये पेड़ कितने होंगे।

प्रवाह चार्ट

बीज से बीज तक की यात्रा का आरेख पूरा कीजिए।
पेड़ की बात NCERT Solutions | Hindi for Class 6उत्तर:
पेड़ की बात NCERT Solutions | Hindi for Class 6

शब्दों के रूप

नीचे दिए गए चित्र को देखिए
यहाँ मिट्टी से जुड़े, कुछ शब्द नीचे दिए गए हैं जो उसकी विशेषता बता रहे हैं। अब आप पेड़, सर्दी, सूर्य जैसे शब्दों की विशेषता बताने वाले शब्द बॉक्स बनाकर लिखिए-

पेड़ की बात NCERT Solutions | Hindi for Class 6
उत्तर: (i) पेड की विशेषता बताने वाले शब्द-
पेड़ की बात NCERT Solutions | Hindi for Class 6(ii) सर्दी की विशेषता बताने वाले शब्द-
पेड़ की बात NCERT Solutions | Hindi for Class 6

(iii) सूर्य की विशेषता बताने वाले शब्द –
पेड़ की बात NCERT Solutions | Hindi for Class 6

पाठ से आगे

मेरे प्रिय

नीचे दी गई तालिका से प्रत्येक के लिए अपनी पसंद के तीन-तीन नाम लिखिए-
पेड़ की बात NCERT Solutions | Hindi for Class 6उत्तर:
पेड़ की बात NCERT Solutions | Hindi for Class 6

आज की पहेली

इस शब्द सीढ़ी में पाठ में आए शब्द हैं। उन्हें पूरा कीजिए और पाठ में रेखांकित कीजिए-

पेड़ की बात NCERT Solutions | Hindi for Class 6

उत्तर:
पेड़ की बात NCERT Solutions | Hindi for Class 61. रात
2. तमाम
3. ममता
4. ताप
5. पल्लव
6. वसंत
7. तना
8. नाम
9. मज़बूत
10. तरल
11. लटक
12. कथा
The document पेड़ की बात NCERT Solutions | Hindi for Class 6 is a part of the Class 6 Course Hindi for Class 6.
All you need of Class 6 at this link: Class 6
41 videos|314 docs|52 tests

FAQs on पेड़ की बात NCERT Solutions - Hindi for Class 6

1. पेड़ के महत्व के बारे में बताएं ?
Ans. पेड़ हमारे पर्यावरण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। वे ऑक्सीजन का उत्पादन करते हैं, कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करते हैं, और जलवायु को संतुलित करने में मदद करते हैं। इसके अलावा, पेड़ मिट्टी के अपरदन को रोकते हैं, कृषि के लिए उपयुक्त वातावरण प्रदान करते हैं और जैव विविधता को बढ़ावा देते हैं।
2. पेड़ हमें किस प्रकार की सेवाएं प्रदान करते हैं ?
Ans. पेड़ हमें कई प्रकार की सेवाएं प्रदान करते हैं, जैसे कि छाया, फल, लकड़ी, और औषधीय पौधे। वे प्राकृतिक आवास भी प्रदान करते हैं और कई जीवों के लिए भोजन का स्रोत होते हैं।
3. क्या पेड़ लगाने के लिए विशेष समय होता है ?
Ans. हां, पेड़ लगाने का सबसे अच्छा समय आमतौर पर बरसात के मौसम के दौरान होता है, जब मिट्टी में नमी होती है। यह पौधों की जड़ों को जल्दी से विकसित करने में मदद करता है।
4. पेड़ कटने से क्या समस्याएं हो सकती हैं ?
Ans. पेड़ कटने से कई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, जैसे कि वायु प्रदूषण में वृद्धि, जलवायु परिवर्तन, और जैव विविधता का नुकसान। इससे स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र भी प्रभावित होता है, जिससे कई जीवों का अस्तित्व संकट में पड़ सकता है।
5. बच्चों को पेड़ लगाने के लिए कैसे प्रेरित किया जा सकता है ?
Ans. बच्चों को पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करने के लिए, उन्हें पेड़ के महत्व और पर्यावरण संरक्षण के बारे में शिक्षा देना आवश्यक है। स्कूलों में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करना, और उन्हें पेड़ लगाने की गतिविधियों में शामिल करना भी एक अच्छा तरीका है।
Related Searches

shortcuts and tricks

,

MCQs

,

Objective type Questions

,

Previous Year Questions with Solutions

,

pdf

,

पेड़ की बात NCERT Solutions | Hindi for Class 6

,

Summary

,

practice quizzes

,

Sample Paper

,

पेड़ की बात NCERT Solutions | Hindi for Class 6

,

mock tests for examination

,

पेड़ की बात NCERT Solutions | Hindi for Class 6

,

Viva Questions

,

ppt

,

study material

,

Semester Notes

,

Exam

,

past year papers

,

video lectures

,

Important questions

,

Free

,

Extra Questions

;