Class 7 Exam  >  Class 7 Notes  >  Hindi (Bal Mahabharat Katha) Class 7 (Old NCERT)  >  Important Questions : भीम

Important Questions : भीम | Hindi (Bal Mahabharat Katha) Class 7 (Old NCERT) PDF Download

प्रश्न 1: धृतराष्ट्र के कितने पुत्र थे? वे क्या कहलाते थे?
उत्तर: धृतराष्ट्र के सौ पुत्र थे। वे कौरव कहलाते थे।

प्रश्न 2: शरीर- बल में सबसे बढ़कर कौन था?
उत्तर: शरीर- बल में पांडु का पुत्र भीम सबसे बढ़कर था।

प्रश्न 3: खेलों में दुर्योधन और उसके भाईयों को कौन तंग किया करता था?
उत्तर: खेलों में दुर्योधन और उसके भाईयों को भीम तंग किया करता था।

प्रश्न 4: भीम दुर्योधन और उसके भाईयों को क्यों तंग किया करता था?
उत्तर: भीम के मन में कोई बैर नहीं था। वह बचपन के जोश के कारण ही दुर्योधन और उसके भाईयों को तंग किया करता था।

प्रश्न 5: कौरवों और पांडवों ने अस्त्र विद्या किनसे सीखा?
उत्तर: कौरवों और पांडवों ने अस्त्र विद्या कृपाचार्य से सीखा।

प्रश्न 6: सब कौरवों ने आपस में सलाह करके भीम के साथ क्या करने का निश्चय किया?
उत्तर: सब कौरवों ने आपस में सलाह करके निश्चय किया कि भीम को डुबो कर मार डाला जाए और उसके मरने पर युधिष्ठर – अर्जुन आदि को कैद करके बंदी बना लिया जाए।

प्रश्न 7: किसने भीम के खाने में विष मिला दिया था?
उत्तर: दुर्योधन ने भीम के खाने में विष मिला दिया था।

प्रश्न 8: भीम पर विष का क्या असर हुआ?
उत्तर: भीम को विष के कारण गहरा नशा हो गया था।

प्रश्न 9: दुर्योधन ने नशे पड़े भीम के साथ क्या किया?
उत्तर: दुर्योधन ने नशे पड़े भीम के हाथ – पैर को लताओं से बांधकर गंगा में बहा दिया।

प्रश्न 10: पांडवों और कुंती के आनंद का ठिकाना क्यों न रहा?
उत्तर: भीम को जीवित देखकर पांडवों और कुंती के आनंद का ठिकाना न रहा।

प्रश्न 11: कौरव भीम से क्यों बैर भाव रखते थे?
उत्तर: कौरव भीम से बैर भाव रखते थे क्योंकि शरीर- बल में भीम सबसे बढ़कर था और खेलों में दुर्योधन और उसके भाईयों को भीम तंग भी किया करता था।

प्रश्न 12: भीम को गंगा में बहा देने के बाद दुर्योधन ने क्या सोचा?
उत्तर: भीम को गंगा में बहा देने के बाद दुर्योधन मन ही मन यह सोच कर खुश हो रहा था कि भीम का तो काम तमाम हो गया होगा।

प्रश्न 13: दुर्योधन को क्यों आश्चर्य हुआ?
उत्तर: भीम के वापस आ जाने पर दुर्योधन को आश्चर्य हुआ।

प्रश्न 14: भीम के उत्तेजित होने पर युधिष्ठिर ने क्या कहा?
उत्तर: भीम के उत्तेजित होने पर युधिष्ठिर ने उनसे कहा कि अभी समय नहीं आया है और उन्हें अपने आपको सँभालना होगा। साथ ही सभी भाइयों को एक दूसरे की रक्षा करते हुए बचे रहना होगा।

प्रश्न 15: दुर्योधन ने जल क्रीड़ा का प्रबंध किस मनसा से की?
उत्तर: दुर्योधन ने जल क्रीड़ा का प्रबंध भीम को गंगा में डुबोकर मार डालने की मनसा से की।

प्रश्न 16: कौरवों और पांडवों ने जल क्रीड़ा के बाद क्या किया?
उत्तर: बड़ी देर तक खेलने और तैरने के बाद सबने भोजन किया और अपने अपने डेरों में जाकर सो गए।

प्रश्न 17: कुंती ने विदुर से कौन सी चिंता जहीर की?
उत्तर: कुंती ने विदुर से कहा कि दुष्ट दुर्योधन जरूर कोई न कोई चाल चल रहा है। राज के लोभ में वह भीम को मार डालना चाहता है।

प्रश्न 18: किसने किससे कहा?
(i) “दुष्ट दुर्योधन जरूर कोई न कोई चाल चल रहा है।”
उत्तर: कुंती ने विदुर से कहा।
(ii) “तुम्हारा कहना सही है, परन्तु कुशल इसी में है कि इस बात को अपने तक ही रखो।”
उत्तर: विदुर ने कुंती से कहा।
(iii) “भाई भीम, अभी समय नहीं आया है। तुम्हें अपने आपको सँभालना होगा।”
उत्तर: युधिष्ठिर ने भीम से कहा।

The document Important Questions : भीम | Hindi (Bal Mahabharat Katha) Class 7 (Old NCERT) is a part of the Class 7 Course Hindi (Bal Mahabharat Katha) Class 7 (Old NCERT).
All you need of Class 7 at this link: Class 7
40 videos|202 docs

FAQs on Important Questions : भीम - Hindi (Bal Mahabharat Katha) Class 7 (Old NCERT)

1. भीम Class 7 क्या है?
उत्तर: भीम Class 7 एक विज्ञानिक एवं गणितीय चरित्र वाली किताब है जो कक्षा 7 के छात्रों के लिए डिज़ाइन की गई है।
2. भीम Class 7 के लिए कौन-कौन सी विषय सम्मिलित हैं?
उत्तर: भीम Class 7 में विज्ञान और गणित जैसे विषयों को समाहित किया गया है।
3. भीम Class 7 क्यों पढ़ना चाहिए?
उत्तर: भीम Class 7 कक्षा 7 के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें उनकी विज्ञान और गणित की ज्ञान को बढ़ावा दिया जाता है।
4. भीम Class 7 कहाँ से खरीदी जा सकती है?
उत्तर: भीम Class 7 किताब आप अपनी स्थानीय किताब की दुकान से या ऑनलाइन वेबसाइट से खरीद सकते हैं।
5. भीम Class 7 कितने भागों में बाँटी गई है?
उत्तर: भीम Class 7 वस्तुनिष्ठ सूचना के आधार पर कई भागों में बाँटी गई है जो छात्रों को विभिन्न विषयों में मदद करती हैं।
Related Searches

Free

,

Important Questions : भीम | Hindi (Bal Mahabharat Katha) Class 7 (Old NCERT)

,

Important questions

,

Semester Notes

,

video lectures

,

MCQs

,

study material

,

Exam

,

ppt

,

past year papers

,

Extra Questions

,

Previous Year Questions with Solutions

,

Sample Paper

,

Objective type Questions

,

mock tests for examination

,

Important Questions : भीम | Hindi (Bal Mahabharat Katha) Class 7 (Old NCERT)

,

shortcuts and tricks

,

pdf

,

Important Questions : भीम | Hindi (Bal Mahabharat Katha) Class 7 (Old NCERT)

,

Viva Questions

,

Summary

,

practice quizzes

;