Class 2 Exam  >  Class 2 Notes  >  Hindi for Class 2 (सारंगी)  >  Worksheet: अपठित गद्यांश

Worksheet: अपठित गद्यांश | Hindi for Class 2 (सारंगी) PDF Download

1. गद्यांश पढकर नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर दो :

उसी गाँव में एक धोबी रहता था। वह भी बारिश से परेशान था। आज सुबह से उसका गधा गायब था। सार दिन वह बारिश में भीगता रहा और जगह-जगह गधे को ढूँढता रहा लेकिन वह कहीं नही मिला। 
धोबी की पत्नी बोली- जाकर गाँव के पंडित जी से क्यों नहीं पूछते? वे बडे ज्ञानी हैं। आगे-पीछे, सबके हाल की उन्हें खबर रहती है। पत्नी की बात धोबी को जँच गई? अपना मोटा लट्ठ उठाकर वह पंडित जी के घर की तरफ चल पडा। उसने देखा कि पंडित जी घर में जमा बारिश का पानी उलीच-उलीचकर फेंक रहे थे। 

प्रश्न 1: उसी गाँव में कौन रहता था?

प्रश्न 2: वह किससे परेशान था?

प्रश्न 3: उसका गधा कब से गायब था?

प्रश्न 4: सारा दिन वह किसमें भीगता रहा?

प्रश्न 5: उसने  गधे को कहाँ- कहाँ ढूँढा?

2. गद्यांश पढकर नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर दो:

बहुत समय पहले की बात है एक बूढी अम्मा थी। बिल्कुल अकेली। उसका अपना कोई नहीं था। घर का कामकाज उसे खुद ही करना पडता था। सुबह उठकर कुएँ से पानी लाना, खाना बनाना आदि। उसके साथ एक परेशानी थी। वह रोज सुबह उठकर जब घर में झाडू लगाती तब तक तो सब ठीक रहता पर जैसे आँगन में जाती और झाडू लगाने के लिए झुकती तभी आसमान आकर उसकी कमर से टकराता। 

प्रश्न 1: बात किस समय की है?

प्रश्न 2: अम्मा कैसी थी?

प्रश्न 3: अम्मा किसके साथ रह्ती थी?

प्रश्न 4: अम्मा अकेली क्यों रहती थी?

प्रश्न 5: घर का कामकाज किसे करना पड़ता था?

3. गद्यांश पढकर नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर दो:

एक शेर किसान के पास आया। शेर ने उससे कहा –अपना बैल मुझे देदे नहीं तो मैं तुझे खा जाऊँगा। किसान ने कहा कि तू यहीं रुक, मैं घर जाकर अपनी गाय लेकर आता हूँ। यह बात उसने अपनी बीबी बित्तो को बताई। बित्तो ने उससे कहा कि अगर गाय चली गई तो बच्चों के लिये दूध नहीं । बित्तो ने खेत पर जाकर चिल्लाने लगी – अरे किसान सुना है चार शेरों को फ़ांस रखा हैं यहाँ तो एक ही है।शेर यह सुन कर भाग गया । बित्तो ने अपनी गाय और बैल की जान बचा ली।  

प्रश्न 1: किसान की बीबी का क्या नाम था?

प्रश्न 2: किसान के पास कौन आया?

प्रश्न 3: शेर ने किसान से क्या कहा?

प्रश्न 4: किसान घर क्या लेने के लिये गया था?

प्रश्न 5: गाय चली जाती तो क्या होता?

प्रश्न 6: शेर ने बित्तो की बात सुन कर क्या किया?

प्रश्न 7: बित्तो ने किसकी जान बचा ली?

वर्कशीट के समाधान "अपठित गद्यांश"

The document Worksheet: अपठित गद्यांश | Hindi for Class 2 (सारंगी) is a part of the Class 2 Course Hindi for Class 2 (सारंगी).
All you need of Class 2 at this link: Class 2
91 videos|370 docs|45 tests

FAQs on Worksheet: अपठित गद्यांश - Hindi for Class 2 (सारंगी)

1. अपठित गद्यांश क्या होता है ?
Ans. अपठित गद्यांश एक ऐसा पाठ होता है जिसे छात्रों को बिना पहले से पढ़े समझना होता है। इसमें विभिन्न प्रकार की जानकारी होती है, जैसे कि कहानी, वर्णन, या किसी विषय पर जानकारी। छात्रों को इसे पढ़कर प्रश्नों के उत्तर देने होते हैं।
2. अपठित गद्यांश पढ़ने का सही तरीका क्या है ?
Ans. अपठित गद्यांश पढ़ने का सही तरीका है कि पहले पूरे गद्यांश को ध्यान से पढ़ें। फिर, मुख्य विचारों और महत्वपूर्ण बिंदुओं को समझें। इसके बाद, प्रश्नों को पढ़कर गद्यांश में से उत्तर ढूंढें।
3. अपठित गद्यांश के प्रश्नों के उत्तर कैसे लिखें ?
Ans. अपठित गद्यांश के प्रश्नों के उत्तर लिखते समय, प्रश्न को ध्यान से पढ़ें और गद्यांश में से संबंधित जानकारी निकालें। उत्तर संक्षेप में और स्पष्ट रूप से लिखें, ताकि शिक्षक को समझने में कोई कठिनाई न हो।
4. अपठित गद्यांश में किस प्रकार की जानकारी मिलती है ?
Ans. अपठित गद्यांश में विभिन्न प्रकार की जानकारी मिल सकती है जैसे कि घटनाएँ, चरित्र, स्थान, विचार, या किसी विषय पर तर्क। यह पाठ छात्रों को सोचने और समझने की क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है।
5. अपठित गद्यांश परीक्षा में कैसे तैयारी करें ?
Ans. अपठित गद्यांश परीक्षा की तैयारी के लिए नियमित रूप से पाठ पढ़ें और विभिन्न गद्यांशों का अभ्यास करें। पुराने प्रश्न पत्रों को हल करें और अपने उत्तरों की समीक्षा करें, ताकि आप सही तरीके से उत्तर देने की प्रथा कर सकें।
Related Searches

shortcuts and tricks

,

pdf

,

practice quizzes

,

past year papers

,

Exam

,

Worksheet: अपठित गद्यांश | Hindi for Class 2 (सारंगी)

,

Semester Notes

,

ppt

,

mock tests for examination

,

Viva Questions

,

Worksheet: अपठित गद्यांश | Hindi for Class 2 (सारंगी)

,

Worksheet: अपठित गद्यांश | Hindi for Class 2 (सारंगी)

,

study material

,

Objective type Questions

,

Sample Paper

,

Free

,

MCQs

,

Previous Year Questions with Solutions

,

Summary

,

Important questions

,

video lectures

,

Extra Questions

;