Class 2 Exam  >  Class 2 Notes  >  Hindi for Class 2 (सारंगी)  >  Worksheet Solutions: अपठित गद्यांश

Worksheet Solutions: अपठित गद्यांश | Hindi for Class 2 (सारंगी) PDF Download

1. गद्यांश पढकर नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर दो :

उसी गाँव में एक धोबी रहता था। वह भी बारिश से परेशान था। आज सुबह से उसका गधा गायब था। सार दिन वह बारिश में भीगता रहा और जगह-जगह गधे को ढूँढता रहा लेकिन वह कहीं नही मिला। 
धोबी की पत्नी बोली- जाकर गाँव के पंडित जी से क्यों नहीं पूछते? वे बडे ज्ञानी हैं। आगे-पीछे, सबके हाल की उन्हें खबर रहती है। पत्नी की बात धोबी को जँच गई? अपना मोटा लट्ठ उठाकर वह पंडित जी के घर की तरफ चल पडा। उसने देखा कि पंडित जी घर में जमा बारिश का पानी उलीच-उलीचकर फेंक रहे थे। 

प्रश्न 1: उसी गाँव में कौन रहता था?
उत्तर: उसी गांव में एक धोबी रहता था|

प्रश्न 2: वह किससे परेशान था?
उत्तर: वह बारिश से परेशान था|

प्रश्न 3: उसका गधा कब से गायब था?
उत्तर: आज सुबह से उस का घोडा गायब था|

प्रश्न 4: सारा दिन वह किसमें भीगता रहा?
उत्तर: सारा दिन वह बारिश में भीगता रहा|

प्रश्न 5: उसने  गधे को कहाँ- कहाँ ढूँढा?
उत्तर: जगह- जगह उसने गधे को ढूंढा|

2. गद्यांश पढकर नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर दो:

बहुत समय पहले की बात है एक बूढी अम्मा थी। बिल्कुल अकेली। उसका अपना कोई नहीं था। घर का कामकाज उसे खुद ही करना पडता था। सुबह उठकर कुएँ से पानी लाना, खाना बनाना आदि। उसके साथ एक परेशानी थी। वह रोज सुबह उठकर जब घर में झाडू लगाती तब तक तो सब ठीक रहता पर जैसे आँगन में जाती और झाडू लगाने के लिए झुकती तभी आसमान आकर उसकी कमर से टकराता। 

प्रश्न 1: बात किस समय की है?
उत्तर: बहुत समय पहले की बात है|

प्रश्न 2: अम्मा कैसी थी?
उत्तर: अम्मा बूढी थी|

प्रश्न 3: अम्मा किसके साथ रह्ती थी?
उत्तर: अम्मा अकेली रहती थी|

प्रश्न 4: अम्मा अकेली क्यों रहती थी?
उत्तर: उनका अपना कोई नहीं था, इसलिए अम्मा अकेली रहती थी|

प्रश्न 5: घर का कामकाज किसे करना पड़ता था?
उत्तर: घर का काम- काज अम्मा को खुद ही करना पड़ता था|

3. गद्यांश पढकर नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर दो:

एक शेर किसान के पास आया। शेर ने उससे कहा –अपना बैल मुझे देदे नहीं तो मैं तुझे खा जाऊँगा। किसान ने कहा कि तू यहीं रुक, मैं घर जाकर अपनी गाय लेकर आता हूँ। यह बात उसने अपनी बीबी बित्तो को बताई। बित्तो ने उससे कहा कि अगर गाय चली गई तो बच्चों के लिये दूध नहीं । बित्तो ने खेत पर जाकर चिल्लाने लगी – अरे किसान सुना है चार शेरों को फ़ांस रखा हैं यहाँ तो एक ही है।शेर यह सुन कर भाग गया । बित्तो ने अपनी गाय और बैल की जान बचा ली।  

प्रश्न 1: किसान की बीबी का क्या नाम था?
उत्तर: किसान की बीवी का नाम बित्तो था|

प्रश्न 2: किसान के पास कौन आया?
उत्तर: किसान के पास शेर आया|

प्रश्न 3: शेर ने किसान से क्या कहा?
उत्तर: शेर ने उससे कहा –अपना बैल मुझे देदे नहीं तो मैं तुझे खा जाऊँगा।

प्रश्न 4: किसान घर क्या लेने के लिये गया था?
उत्तर: किसान घर गाये लेन भेजा|

प्रश्न 5: गाय चली जाती तो क्या होता?
उत्तर: गाय चली जाती तो बच्चों के लिये दूध नहीं था।

प्रश्न 6: शेर ने बित्तो की बात सुन कर क्या किया?
उत्तर: शेर बित्तो की बात सुन कर भाग गया|

प्रश्न 7: बित्तो ने किसकी जान बचा ली?
उत्तर: बित्तो ने अपनी गाय और बैल की जान बचा ली।

The document Worksheet Solutions: अपठित गद्यांश | Hindi for Class 2 (सारंगी) is a part of the Class 2 Course Hindi for Class 2 (सारंगी).
All you need of Class 2 at this link: Class 2
91 videos|370 docs|45 tests
Related Searches

study material

,

Extra Questions

,

Objective type Questions

,

Semester Notes

,

video lectures

,

MCQs

,

Important questions

,

shortcuts and tricks

,

pdf

,

ppt

,

Sample Paper

,

past year papers

,

Previous Year Questions with Solutions

,

mock tests for examination

,

Worksheet Solutions: अपठित गद्यांश | Hindi for Class 2 (सारंगी)

,

Summary

,

practice quizzes

,

Viva Questions

,

Worksheet Solutions: अपठित गद्यांश | Hindi for Class 2 (सारंगी)

,

Worksheet Solutions: अपठित गद्यांश | Hindi for Class 2 (सारंगी)

,

Free

,

Exam

;