UPPSC (UP) Exam  >  UPPSC (UP) Notes  >  Course for UPPSC Preparation  >  अभ्यास प्रश्न: वाक्य शुद्धि

अभ्यास प्रश्न: वाक्य शुद्धि | Course for UPPSC Preparation - UPPSC (UP) PDF Download

संज्ञा सम्बन्धी अशुद्धियाँ

निम्नलिखित वाक्यों में अशुद्ध वाक्य को शुद्ध वाक्य करें:

1. आज आसमान ऊँचाई में बादल हैं।
शुद्ध वाक्य: 
आज आसमान में बादल हैं।

2. मैं सोमवार के दिन आपके गाँव आऊँगा।
शुद्ध वाक्य: 
मैं सोमवार को आपके गाँव आऊँगा।

3. हरिनारायण को सफल होने में निराशा है।
शुद्ध वाक्य:
हरिनारायण को सफल होने की आशा है।

4. पंडित जी ने कहा कि शुभ कार्य में संकट भी आते ही हैं।
शुद्ध वाक्य:
पंडित जी ने कहा कि शुभ कार्य में बाधाएँ भी आती हैं।

5. परीक्षा दो तारीख के दिन सम्पन्न होगी।
शुद्ध वाक्य:
परीक्षा दो तारीख को सम्पन्न होगी।

6. महात्मा के दर्शन से मेरा मन गदगद हो गया।
शुद्ध वाक्य: महात्मा के दर्शन से मैं गद् गद् हो गया।

7. दुविधाग्रस्त दीपक से अध्यापक ने कहा कि तुम गीता की पुस्तक पढ़ो।
शुद्ध वाक्य: दुविधाग्रस्त दीपक से अध्यापक ने कहा कि तुम गीता पढ़ो।

8. देश में अराजकता की समस्या बढ़ रही है।
शुद्ध वाक्य: देश में अराजकता बढ़ रही है।

9. सेठ रामलाल ने दान दिया यह उनकी अनुकम्पा और कृपा है।
शुद्ध वाक्य: सेठ रामलाल ने दान दिया यह उनकी अनुकम्पा है।

10. सेना के मोर्चा संभालते ही गोलियाँ की बाढ़ आ गई।
शुद्ध वाक्य: सेना के मोर्चा संभालते ही गोलियाँ की बौछार आ गई।

सर्वनाम सम्बन्धी अशुद्धियाँ

निम्नलिखित वाक्यों में अशुद्ध वाक्य को शुद्ध वाक्य करें:

1. वह तो गया किन्तु वह उसकी पुस्तक नहीं ले गया।
शुद्ध वाक्य: 
वह तो गया किन्तु अपनी पुस्तकें नहीं ले गया।

2. किरण और उसकी बहिन पढ़ने के लिए विद्यालय गई हैं।
शुद्ध वाक्य: 
किरण और उसकी बहिन पढ़ने के लिए विद्यालय गई हैं।

3. तेरे को यहाँ किसने बुलाया है?
शुद्ध वाक्य: तुझे यहाँ किसने बुलाया है?

4. मेरे को आज किताबें और कापियाँ चाहिए।
शुद्ध वाक्य: आज मुझे भी पुस्तकें और कापियाँ चाहिए।

5. वह उसके गाँव से आज ही आया।
शुद्ध वाक्य: वह अपने गाँव से आज ही आया।

6. यह पुष्प इसकी सुगन्ध से महक रहा है।
शुद्ध वाक्य: यह पुष्प अपनी सुगन्ध से महक रहा है।

7. उसने जल्दी घर जाना था।
शुद्ध वाक्य: 
उसे जल्दी घर जाना था।

8. जिन्होंने करना है, वे पाप भी करगे रहेंगे।
शुद्ध वाक्य: 
जिन्हें करना है, वे पाप भी करके रहेंगे।

9. वह लोग जा रहे हैं।
शुद्ध वाक्य: वे लोग जा रहे हैं।

10. मोहन और मोहन का पुत्र दिल्ली गए हैं।
शुद्ध वाक्य: मोहन और उसका पुत्र दिल्ली गए हैं।

This doc is part of
113 videos|360 docs|105 tests
Join course for free

विशेषण सम्बन्धी अशुद्धियाँ

निम्नलिखित वाक्यों में अशुद्ध वाक्य को शुद्ध वाक्य करें:

1. मोहन कल सारी रातभर जागता रहा।
शुद्ध वाक्य: मोहन कल रातभर जागता रहा।

2. उनका का काम वास्तव में श्रेष्ठतम है।
शुद्ध वाक्य:
उनका काम वस्तुतः श्रेष्ठ है।

3. नीलाकाश अति स्वच्छ है।
शुद्ध वाक्य:
आकाश अति स्वच्छ है।

4. इतना भारी दुःख उसने कैसे सहा?
शुद्ध वाक्य: 
उसने इतना बड़ा दुःख कैसे सहन किया?

5. हाथी दीर्घ काय पशु है।
शुद्ध वाक्य: 
हाथी एक विशालकाय पशु है।

6. तुम लोग अपना लेख लिखो।
शुद्ध वाक्य: तुम लोग अपना-अपना लेख लिखो।

7. अब महँगाई भारी मात्रा में बढ़ रही है।
शुद्ध वाक्य: अब महँगाई बहुत बढ़ गई है।

8. अल्पायु में भी समग्र ज्ञानी है।
शुद्ध वाक्य: अल्पायु में भी वह पूर्ण ज्ञानी है।

9. आगामी दुर्घटना कहकर नहीं आती है।
शुद्ध वाक्य: भावी विपत्ति कहकर नहीं आती है।

10. छात्रों ने शिकायत की सवाल पूरा गलत था।
शुद्ध वाक्य: छात्रों ने शिकायत की कि पूरा सवाल गलत था।

Download the notes
अभ्यास प्रश्न: वाक्य शुद्धि
Download as PDF
Download as PDF

क्रिया सम्बन्धी अशुद्धियाँ

निम्नलिखित वाक्यों में अशुद्ध वाक्य को शुद्ध वाक्य करें:

1. क्या उस प्रश्न का हल करने आवश्यकता हैं?
शुद्ध वाक्य: क्या उस प्रश्न के हल की आवश्यकता है?

2. वह आज दूध निकालकर गायों को चराने का काम करेगा।
शुद्ध वाक्य: वह आज दूध दुहकर गायें चराएगा।

3. गाँव के प्रधानाध्यापक के पदोन्नति पर जाने पर गाँव वालों ने उन्हें अभिनन्दन पत्र प्रदान किया।
शुद्ध वाक्य: गाँव के प्रधानाध्यापक की पदोन्नति होने पर गाँव वालों ने उन्हें अभिनन्दन पत्र भेंट किया।

4. जेम्सवाट ने भाप के इंजन की खोज की।
शुद्ध वाक्य: जेम्सवाट ने भाप के इंजन का आविष्कार किया।

5. जगदीश चन्द ने वसु ने टेलीफोन की उत्पत्ति की थी।
शुद्ध वाक्य: जगदीश चन्द वसु ने टेलीफोन का आविष्कार किया था।

6. अच्छे बच्चों को माता-पिता की आज्ञा माननी चाहिए।
शुद्ध वाक्य: अच्छे बच्चों को माता-पिता की आज्ञा का पालन करना चाहिए।

7. अब्राहम लिंकन देवता था।
शुद्ध वाक्य: दास समुदाय के लिए अब्राहम लिंकन देवता के समान थे।

8. कुणाल साँप देखा और भाग लिया।
शुद्ध वाक्य: कुणाल सॉप को देखते ही भाग गया।

9. चालक ने पूछा कि यह सडक कहाँ जाती है?
शुद्ध वाक्य: चालक ने पूछा कि इस सडक से कहाँ पहुँचा जा सकता है?

10. जब से जोधपुर से आया हूँ मैं बीमार हूँ।
शुद्ध वाक्य: जोधपुर से लौटने के बाद मैं लगातार बीमार हूँ।

The document अभ्यास प्रश्न: वाक्य शुद्धि | Course for UPPSC Preparation - UPPSC (UP) is a part of the UPPSC (UP) Course Course for UPPSC Preparation.
All you need of UPPSC (UP) at this link: UPPSC (UP)
Are you preparing for UPPSC (UP) Exam? Then you should check out the best video lectures, notes, free mock test series, crash course and much more provided by EduRev. You also get your detailed analysis and report cards along with 24x7 doubt solving for you to excel in UPPSC (UP) exam. So join EduRev now and revolutionise the way you learn!
Sign up for Free Download App for Free
113 videos|360 docs|105 tests

Up next

FAQs on अभ्यास प्रश्न: वाक्य शुद्धि - Course for UPPSC Preparation - UPPSC (UP)

1. संज्ञा सम्बन्धी अशुद्धियाँ क्या होती हैं और इन्हें कैसे सही किया जा सकता है?
Ans. संज्ञा सम्बन्धी अशुद्धियाँ वे गलतियाँ होती हैं जो संज्ञा के प्रयोग में होती हैं, जैसे कि संज्ञा का लिंग, संख्या या कारक का सही प्रयोग न होना। इन्हें सही करने के लिए संज्ञा के प्रकार और उनके उपयोग के नियमों का ज्ञान होना आवश्यक है। उदाहरण के लिए, "लड़का" के लिए "लड़की" का प्रयोग करना अशुद्धि है।
2. सर्वनाम सम्बन्धी अशुद्धियाँ क्या होती हैं?
Ans. सर्वनाम सम्बन्धी अशुद्धियाँ तब होती हैं जब सर्वनाम का प्रयोग गलत संदर्भ में किया जाता है। जैसे, "वह" की जगह "वे" का प्रयोग करना। सही पहचान के लिए सर्वनाम का सही रूप और संदर्भ को समझना आवश्यक है।
3. विशेषण सम्बन्धी अशुद्धियाँ कैसे पहचानी जा सकती हैं?
Ans. विशेषण सम्बन्धी अशुद्धियाँ तब होती हैं जब विशेषण का प्रयोग गलत संज्ञा या वाक्य में किया जाता है। उदाहरण के लिए, "सुंदर" विशेषण का प्रयोग "सुंदरता" के लिए नहीं करना चाहिए। विशेषण के सही प्रयोग के लिए इसे संज्ञा के लिंग और संख्या के अनुसार सही करना आवश्यक है।
4. क्रिया सम्बन्धी अशुद्धियाँ क्या होती हैं और इनसे कैसे बचा जा सकता है?
Ans. क्रिया सम्बन्धी अशुद्धियाँ तब होती हैं जब क्रिया का रूप या काल सही नहीं होता। जैसे, "वह खेलता था" की जगह "वह खेल रहा था" का प्रयोग करना। इनसे बचने के लिए क्रिया के काल और रूप का सही ज्ञान होना चाहिए।
5. BPSC परीक्षा में वाक्य शुद्धि के प्रश्नों की तैयारी कैसे करें?
Ans. BPSC परीक्षा में वाक्य शुद्धि के प्रश्नों की तैयारी के लिए व्याकरण के नियमों का गहन अध्ययन करना चाहिए। विभिन्न अभ्यास प्रश्नों का हल निकालें और अतीत के प्रश्नपत्रों का विश्लेषण करें। इसके अलावा, नियमित रूप से संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण और क्रिया के प्रयोग पर ध्यान दें।
113 videos|360 docs|105 tests
Download as PDF

Up next

Explore Courses for UPPSC (UP) exam
Related Searches

Important questions

,

Sample Paper

,

Semester Notes

,

अभ्यास प्रश्न: वाक्य शुद्धि | Course for UPPSC Preparation - UPPSC (UP)

,

Exam

,

Viva Questions

,

study material

,

practice quizzes

,

MCQs

,

pdf

,

Free

,

Previous Year Questions with Solutions

,

अभ्यास प्रश्न: वाक्य शुद्धि | Course for UPPSC Preparation - UPPSC (UP)

,

अभ्यास प्रश्न: वाक्य शुद्धि | Course for UPPSC Preparation - UPPSC (UP)

,

ppt

,

Summary

,

Objective type Questions

,

shortcuts and tricks

,

past year papers

,

video lectures

,

Extra Questions

,

mock tests for examination

;