Class 6 Exam  >  Class 6 Notes  >  Class 6 All Subjects (Old NCERT)  >  NCERT Solutions: झांसी की रानी

झांसी की रानी NCERT Solutions | Class 6 All Subjects (Old NCERT) PDF Download

झांसी की रानी NCERT Solutions | Class 6 All Subjects (Old NCERT)

कविता से

प्रश्न 1: ‘किंतु कालगति चुपके-चुपके काली घटा घेर लाई 
(क) इस पंक्ति में किस घटना की ओर संकेत है? 
(ख) काली घटा घिरने की बात क्यों कही गयी है? 
उत्तर:
 
(क) इस पंक्ति में रानी लक्ष्मीबाई के पति झाँसी के राजा गंगाधर राव की मृत्यु की घटना की ओर संकेत किया गया है।
(ख) रानी लक्ष्मीबाई नि:संतान थी।गंगाधर राव की मृत्यु के बाद, अंग्रेजों की नीति के अनुसार झाँसी का कोई भी उतराधिकारी नही था, अतः अब पूरी झाँसी पर अब उनका ही अधिकार था।झाँसी के लिए यह बहुत बुरी ख़बर थी इसलिए इसे काली घाटी कहा गया।


प्रश्न 2: कविता की दूसरी पंक्ति में भारत को ‘बूढ़ा’ कहकर और उसमें ‘नयी जवानी’ आने की बात कहकर सुभद्रा कुमारी चौहान क्या बताना चाहती हैं? 
उत्तर:
कवयित्री ‘सुभद्रा कुमारी चौहान ने भारत को ‘बूढ़ा इसलिए कहा क्योंकि तब भारत की दशा बहुत शिथिल और जर्जर हो चुकी थी। भारत लंबे समय से अंग्रेजों की गुलामी से हर तरह से कमज़ोर हो रहा था। ‘नई जवानी’ आने की बात कहकर कवयित्री यह बताना चाहती थी कि अपनी खोई हुई आज़ादी को हासिल करने के लिए देश में नया जोश उत्पन्न हो गया था। अब उनमें आशा और उत्साह का नया संचार हो गया। संघर्ष करने की शक्ति आ गई और वे स्वतंत्रता पाने के लिए प्रयास करने लगे।


प्रश्न 3: झाँसी की रानी के जीवन की कहानी अपने शब्दों में लिखो और यह भी बताओ कि उनका बचपन तुम्हारे बचपन से कैसे अलग था?
उत्तर:
रानी लक्ष्मीबाई अपने पिता की इकलौती संतान थी। नाना पंत पेशवा उनके मुंहबोले भाई थे। वे बचपन से ही उनके साथ खेलकर बड़ी हुईं थी। शुरू से ही उन्हें वीर और साहसी बनाने के लिए बरछी, ढाल, कृपाण, भाला चलाना और युद्ध करने की शिक्षा दी गई थी। यही उनके बचपन के खिलौने और शौक थे। उनका विवाह झाँसी के राजा गंगाधर राव के साथ हुआ था। मगर विवाह के कुछ समय बाद ही उनके पति का देहांत हो गया जिसे देखते हुए अंग्रजों ने झाँसी को हड़पना चाहा। मगर लक्ष्मीबाई ने तो अपनी मातृभूमि की रक्षा की कसम खा रखी थी। इसीलिए वह अंग्रेजों से लड़ने के लिए युद्ध के मैदान में उतर गईं। उनका डटकर मुकाबला किया और लड़ते-लड़ते वीरगति को प्राप्त हो गई।


प्रश्न 4: वीर महिला की इस कहानी में कौन-कौन से पुरुषों के नाम आए हैं? इतिहास की कुछ अन्य वीर स्त्रियों की कहानियाँ खोजो। 
उत्तर:
इस कहानी में कई वीर पुरुषों के नाम आए हैं। जैसे वीर शिवाजी, नाना पेशवा, तॉंतिया, अहमदशाह मौलवी, ठाकुर कॅुंवर सिंह आदि। इतिहास की कुछ अन्य स्त्रियाँ हैं रज़िया सुल्तान, हाड़ा रानी, चित्तौड़ की रानी पद्मिनी, पन्नाधाय आदि।

अनुमान और कल्पना

प्रश्न 1: कविता में किस दौर की बात है? कविता से उस समय के माहौल के बारे में क्या पता चलता है? 
उत्तर:
कविता में सन्न अठारह सौ सत्ताईस की बात हो रही हैं, इस समय देश अंग्रेजों का गुलाम था। झांसी की रानी की अठारह सौ सत्ताईस की क्रांति में मुख्य भूमिका थी। उनके कारण ही देशवासियों में अपने देश के प्रति जिम्मेदारी समझी और आज़ादी के लिए संघर्ष किया और अंग्रेजों के खिलाफ़ अपनी आवाज़ बुलंद की।


प्रश्न 2: सुभद्रा कुमारी चौहान, लक्ष्मीबाई को ‘मर्दानी’ क्यों कहती हैं? 
उत्तर:
झांसी की रानी साहसी, वीर, हिम्मती, शक्तिशाली थी। वे ना केवल युद्ध विद्या में निपुण थी, बल्कि वे एक निपुण तलवारबाज़ भी थीं। वे अंग्रेजी सेना से भी निडर होकर वीरता से लड़ी। इसलिए कवित्री ने उनको 'मर्दानी' कहा।

खोजबीन

प्रश्न 1: ‘बरछी’ ‘कपाण’ ‘कटारी’ उस ज़माने के हथियार थे। आजकल के हथियारों के नाम पता करो। 
उत्तर:
आजकल अत्यानुधिक हथियारों जैसे तकनीकी क्षमता से सुसज्जित बंदूकें, टैंक, तोप, मिसाइल, पनडुब्बी, हवाई जहाज, समुद्री जहाज, परमाणु अस्त्र आदि हथियारों का प्रयोग किया जाता है।


प्रश्न 2: लक्ष्मीबाई के समय में ज्यादा लड़कियाँ ‘वीरांगना’ नहीं हुई क्योंकि लड़ना उनका काम नहीं माना जाता था। भारतीय सेनाओं में अब क्या स्थिति है? पता करो। 
उत्तर:
आज महिलाओं की स्थिति पहले से काफी बेहतर है, वे बढ़ चढ़ के हर क्षेत्र में पुरुषों को मात दे रही हैं। आज महिलाएं भी भारतिय सेना में भर्ती ले सकती हैं, वर्ष २०१८ तक भारतीय वायुसेना में १३%, भारतीय नौसेना में ६% और भारतीय थलसेना में ३.८% महीलायें हैं।

भाषा की बात

प्रश्न: नीचे लिखे वाक्यांशों (वाक्य के हिस्सों) को पढ़ो-

  • झाँसी की रानी
  • मिट्टी का घरौंदा
  • प्रेमचंद की कहानी
  • पेड़ की छाया
  • ढाक के तीन पात
  • नहाने का साबुन
  • मील का पत्थर
  • रेशमी के बच्चे
  • बनारस के आम

का, के और की दो संज्ञाओं का संबंध बताते हैं। ऊपर दिए गए वाक्यांशों में अलग-अलग जगह इन तीनों का प्रयोग हुआ है। ध्यान से पढ़ो और कक्षा में बताओ कि का, के और की का प्रयोग कहाँ और क्यों हो रहा है?
उत्तर:
का, के और की ये तीनों संबंध कारक के चिह्न हैं। इन्हें परसर्ग भी कहते हैं। इनका प्रयोग संज्ञा के अनुसार होता है। स्त्रीलिंग संबंधी संज्ञा के पूर्व ‘की’ शब्द का प्रयोग करते है। पुल्लिंग संबंधी संज्ञा के पूर्व ‘का’ शब्द का प्रयोग करते है और बहुवचन पुल्लिंग संबंधी संज्ञा के पूर्व ‘के’ शब्द का प्रयोग होता है।

  • ‘का’ का प्रयोग – एकवचन संज्ञा शब्दों के साथ हुआ है।
  • मिट्टी का घरौंदा – घरौंदा एकवचन पुल्लिंग है। घरौंदे का संबंध मिट्टी से बताने के लिए प्रयोग हुआ है।
  • मील का पत्थर – पत्थर पुल्लिंग है और एकवचन है, इसलिए उससे पहले ‘का’ प्रयोग हुआ है।
  • नहाने का साबुन – साबुन पुल्लिंग और एकवचन है। इसलिए उसके पहले का प्रयोग हुआ है।
  • ‘के’ का प्रयोग – बहुवचन संज्ञा शब्दों के साथ हुआ है।
  • रेशमा के बच्चे – बच्चे बहुवचन हैं, अतः बच्चे के पहले ‘के’ का प्रयोग हुआ है।
  • बनारस के आम – आम पुल्लिंग एवं बहुवचन शब्द है। अतः उसके पहले ‘के’ प्रयुक्त है।
  • ‘की’ का प्रयोग स्त्रीलिंग सूचक – संज्ञा शब्दों के साथ प्रयोग हुआ है।
  • झाँसी की रानी – रानी स्त्रीलिंग है। इसलिए उसके पूर्व ‘की’ लगा है।
  • पेड़ की छाया – छाया स्त्रीलिंग है, इसलिए उसके पूर्व ‘की’ लगा है।
The document झांसी की रानी NCERT Solutions | Class 6 All Subjects (Old NCERT) is a part of the Class 6 Course Class 6 All Subjects (Old NCERT).
All you need of Class 6 at this link: Class 6
295 videos|1066 docs|204 tests

FAQs on झांसी की रानी NCERT Solutions - Class 6 All Subjects (Old NCERT)

1. झांसी की रानी कौन थीं और उनका महत्व क्या था?
Ans. झांसी की रानी, रानी लक्ष्मीबाई, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की एक महत्वपूर्ण हस्ती थीं। उन्होंने ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ 1857 के विद्रोह में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी वीरता और संघर्ष ने उन्हें भारतीय इतिहास में एक आदर्श बना दिया है।
2. झांसी की रानी ने किस प्रकार का विरोध किया था?
Ans. झांसी की रानी ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ सशस्त्र संघर्ष किया। उन्होंने अपने राज्य की रक्षा के लिए युद्ध किया और अन्य भारतीय राजाओं को भी विद्रोह में शामिल होने के लिए प्रेरित किया।
3. झांसी की रानी की प्रमुख उपलब्धियाँ क्या थीं?
Ans. झांसी की रानी की प्रमुख उपलब्धियों में 1857 के विद्रोह के दौरान झांसी के किले की रक्षा करना और ब्रिटिश सेना का सामना करना शामिल है। उन्होंने अपने सिपाहियों को नेतृत्व देकर विद्रोह को मजबूत किया।
4. झांसी की रानी का जीवन किस प्रकार का था?
Ans. झांसी की रानी का जीवन संघर्ष और बलिदान से भरा हुआ था। उन्होंने अपने पति की मृत्यु के बाद राज्य के मामलों को संभाला और स्वतंत्रता के लिए लड़ाई लड़ी, जो उन्हें एक मजबूत और प्रेरणादायक नेता बनाती है।
5. झांसी की रानी का चित्रण भारतीय साहित्य और कला में किस प्रकार किया गया है?
Ans. झांसी की रानी का चित्रण भारतीय साहित्य और कला में एक वीरता की प्रतीक के रूप में किया गया है। उन्हें कविताओं, नाटकों और चित्रों में एक साहसी नायिका के रूप में दर्शाया गया है, जो स्वतंत्रता की प्रतीक हैं।
Related Searches

video lectures

,

झांसी की रानी NCERT Solutions | Class 6 All Subjects (Old NCERT)

,

MCQs

,

mock tests for examination

,

pdf

,

Objective type Questions

,

practice quizzes

,

ppt

,

झांसी की रानी NCERT Solutions | Class 6 All Subjects (Old NCERT)

,

shortcuts and tricks

,

झांसी की रानी NCERT Solutions | Class 6 All Subjects (Old NCERT)

,

Exam

,

Important questions

,

Summary

,

Viva Questions

,

past year papers

,

Sample Paper

,

Semester Notes

,

study material

,

Previous Year Questions with Solutions

,

Extra Questions

,

Free

;