Class 6 Exam  >  Class 6 Notes  >  Class 6 All Subjects (Old NCERT)  >  NCERT Solutions: लोकगीत

लोकगीत NCERT Solutions | Class 6 All Subjects (Old NCERT) PDF Download

प्रश्न-अभ्यास

निबंध से

प्रश्न 1: निबंध में लोकगीतों के किन पक्षों की चर्चा की गई है? बिंदुओं के रूप में उन्हें लिखो।
उत्तर:
इस निबंध में लोकगीतों के निम्नलिखित पक्षों की चर्चा हुई है-

  • लोकगीत प्रिय होते हैं
  • लोकगीत का महत्त्व
  • लोकगीत और शास्त्रीय संगीत
  • लोकगीतों के प्रकार, गायन शैली, राग
  • सहायक वाद्य यंत्र, गायक समूह
  • लोकगीतों के साथ चलने वाले नृत्य
  • लोकगीतों की भाषा
  • लोकगीतों की लोकप्रियता
  • लोकगीतों के प्रकार
  • बिना किसी बाजे की मदद के भी गया जाना

लोकगीत NCERT Solutions | Class 6 All Subjects (Old NCERT)
प्रश्न 2. हमारे यहाँ स्त्रियों के खास गीत कौन-कौन से हैं? 
उत्तर: 
हमारे यहाँ लोकगीत ऐसे हैं जिन्हें स्त्रियों के खास गीत कहा जा सकता है। ऐसे गीतों में त्योहारों पर नदियों में नहाते समय के, नहाने जाते रास्ते के गीत, विवाह के अवसर पर गाए जाने वाले गीत, मटकोड, ज्यौनार के, संबंधियों के लिए प्रेमयुक्त गाली, जन्म आदि के गीत स्त्रियों के गीत हैं। इसके अतिरिक्त कजरी, गुजरात का गरबा और ब्रज का रसिया भी स्त्रियों द्वारा गाया जाने वाला गीत है।


प्रश्न 3: निबंध के आधार पर और अपने अनुभव के आधार पर (यदि तुम्हें लोकगीत सुनने के मौके मिले हैं तो) तुम लोकगीतों की कौन-सी विशेषताएँ बता सकते हो? 
उत्तर: 
लोकगीतों में लचीलापन और ताजगी होती है। ये आम जनता के गीत हैं। इन्हें गाने के लिए किसी साधना की जरूरत नहीं होती है। ये त्योहारों तथा विशेष अवसरों पर गाए जाते हैं। इनकी रचना गाँव देहात के लोग ही करते हैं। लोकगीत बाजों की मदद के बिना ही गाए जाते हैं; वैसे, साधारण ढोलक, झाँझ, करताल, बाँसुरी बजाकर भी गाए जाते हैं। लोकगीत विशेषतः समूह में गाए जाते हैं। इनसे जन-जीवन का विशेष उत्साह प्रकट होता है।


प्रश्न 4: ‘पर सारे देश के … अपने-अपने विद्यापति हैं’-इस वाक्य का क्या अर्थ है? पाठ पढ़कर मालूम करो और लिखो। 
उत्तर:
इस वाक्य का यह अर्थ है कि विद्यापति जैसे लोकगीतों की रचना करने वाले अन्य क्षेत्रों में भी होते हैं। यानी जिस तरह मिथिला क्षेत्र में मैथिल कोकिल विद्यापति के गीत लोकप्रिय हैं, उसी प्रकार हर क्षेत्र में कोई-न-कोई प्रसिद्ध लोकगीत रचनाकार पैदा हुआ है, जिसके गीतों की उस क्षेत्र में विशेष धूम रहती है। बुंदेलखंड के लोकगीत रचनाकार जगनिक का ‘आल्हा’ इसका उदाहरण है। 

अनुमान और कल्पना

प्रश्न 1: क्या लोकगीत और नृत्य सिर्फ गाँवों या कबीलों में ही गाए जाते हैं? शहरों के कौन से लोकगीत हो सकते हैं? इस पर विचार करके लिखो। 
उत्तर:
लोकगीत और नृत्य गाँवों और कबीलों में बहुत लोकप्रिय होते हैं। शहरों में इन्हें बहुत कम देखा जा सकता है। शहरों में जो लोकगीत गाए जाते हैं वे भी किसी-न-किसी रूप में गाँवों से ही जुड़े हुए हैं। शहरों के लोग देश के अलग-अलग ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर बसे हुए होते हैं। अब शहरों के लोग भी इनमें रुचि ले रहे हैं। वे सामान्य संगीत से हटकर होते हैं। अतः आकर्षण का कारण बन जाते हैं।। शहरों के लोकगीत हो सकते हैं-शहरिया बाबू, नगरी आदि। 

लोकगीत NCERT Solutions | Class 6 All Subjects (Old NCERT)
प्रश्न 2: जीवन जहाँ इठला-इठलाकर लहराता है, वहाँ भला आनंद के स्त्रोतों की कमी हो सकती है। उद्दाम जीवन के ही वहाँ के अनंत संख्यक गाने प्रतीक हैं। क्या तुम इस बात से सहमत हो ? ‘बिदेसिया’ नामक लोकगीत से कोई कैसे आनंद प्राप्त कर सकता है और वे कौन लोग हो सकते हैं जो इसे गाते-सुनते हैं? इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर अपने कक्षा में सबको बताओ।
उत्तर: 
हाँ, मैं इस बात से सहमत हूँ। लोकगीत गाँवों की उन्मुक्त चर्चा के प्रतीक हैं। किसी भी लोकगीत से आनंद प्राप्त किया जा सकता है यदि आप वहाँ की बोली से थोड़ा भी परिचित हों। जो लोग भोजपुरी के जानकार हैं, वे ‘बिदेसिया’ लोकगीत को सुनकर आनंद उठा सकते हैं। इन गीतों में रसिक प्रियों और प्रियाओं की बात रहती है। इससे परदेशी प्रेमी और करुणा का रस बरसता है।

भाषा की बात

प्रश्न 1: ‘लोक’ शब्द में कुछ जोड़कर जितने शब्द तुम्हें सूझे, उनकी सूची बनाओ। इन शब्दों को ध्यान से देखो और समझो कि उनमें अर्थ की दृष्टि से क्या समानता है। इन शब्दों से वाक्य भी बनाओ, जैसे-लोककला। 
उत्तर: 

  • लोकहित: हमारे नेताओं को लोकहित में ध्यान रखकर काम करना चाहिए।
  • लोकप्रिय: डॉ० राजेंद्र प्रसाद हमारे लोकप्रिय नेता थे।
  • लोकप्रिय: लोक संगीत का अपना अलग की आनंद है।
  • लोकनीति: लोकनीति यदि सही है तो देश में समाज का विकास होगा।
  • लोकगीत: लोकगीतों की परंपरा का पालन केवल गाँवों तक सीमित रह गया है।
  • लोकनृत्य: लोकनीति ग्रामीण संस्कृति का प्रतीक है।
  • लोकतंत्र: भारत में लोकतंत्र है।

इनमें अर्थ की दृष्टि से यह समानता है कि शब्द लोक अर्थात जनता से संबंधित है।

प्रश्न 2: ‘बारहमासा’ गीत में साल के बारह महीनों का वर्णन होता है। नीचे विभिन्न अंकों से जुड़े कुछ शब्द दिए गए हैं। इन्हें पढ़ो और अनुमान लगाओ कि इनका क्या अर्थ है और वह अर्थ क्यों है? इसी सूची में तुम अपने मन से सोचकर भी कुछ शब्द जोड़ सकते हो-
लोकगीत NCERT Solutions | Class 6 All Subjects (Old NCERT)उत्तर: अनुमान वाले अर्थ:

  • इकतारा: एक तार वाला वाद्य यंत्र
  • सरपंच: पंचों में प्रमुख
  • तिराहा: जहाँ तीन रास्ते मिलते हैं।
  • दोपहर: दो पहर का मिलन
  • चारपाई: चार पायों वाली
  • छमाही: छह महीने में होने वाली
  • सप्तर्षि: सात ऋषियों का समूह
  • नवरात्र: नौ रात्रियों के समूह
  • अठन्नी: आठ आने का सिक्का
  • नवरत्न: नौ रत्नों का समूह
  • शताब्दी: सौ सालों का समूह
  • चतुर्भुज: चार भुजाओं से घिरी आकृति


प्रश्न 3: को, में, से आदि वाक्य में संज्ञा का दूसरे शब्दों के साथ संबंध दर्शाते हैं। ‘झाँसी की रानी’ पाठ में तुमने का के बारे में जाना। नीचे ‘मंजरी जोशी’ की पुस्तक ‘भारतीय संगीत की परंपरा’ से भारत के एक लोकवाद्य का वर्णन दिया गया है। इसे पढ़ो और रिक्त स्थानों में उचित शब्द लिखो। 
…….विभिन्न प्रान्तों में पीतल या काँसे….. बना यह वाद्य अलग-अलग नामों ….. जाना जाता है। धातु की नली…..घुमाकर एस…… आकार इस तरह दिया जाता है कि उसका एक सिरा संकरा रहे और दूसरा सिरा घंटीनुमा चौड़ा रहे। फूँक मारने…. एक छोटी नली अलग……जोड़ी जाती है। राजस्थान…….. इसे बर्गे कहते हैं। उत्तर प्रदेश…..यह तूरी, मध्य प्रदेश और गुजरात…..रणसिंघा और हिमाचल प्रदेश…… नरसिंघा….. नाम से जानी जाती है। राजस्थान और गुजरात में इसे काकड़सिंघी भी कहते हैं।
उत्तर:
तुरही भारत के कई प्रांतों में प्रचलित है। यह दिखने में अंग्रेजी के एस या सी अक्षर की तरह होती है। भारत के विभिन्न प्रांतों में पीतल या काँसे का बना यह वाद्य अलग-अलग नामों से जाना जाता है। धातु की नली को घुमाकर एस का आकार इस तरह दिया जाता है कि उसका एक सिरा संकरा रहे और दूसरा सिरा घंटीनुमा चौड़ा रहे। फूँक मारने के लिए एक छोटी नली अलग से जोड़ी जाती है।। राजस्थान में इसे बर्गे कहते हैं। उत्तर प्रदेश में यह तूरी, मध्य प्रदेश और गुजरात में रणसिंघा और हिमाचल प्रदेश में नरसिंघा के नाम से जानी जाती है। राजस्थान और गुजरात में इसे काकड़सिंधी भी कहते हैं।

भारत के मानचित्र में

प्रश्न: भारत के नक्शे में पाठ में चर्चित राज्यों के लोकगीत और नृत्य दिखाओ।
उत्तर: 
लोकगीत NCERT Solutions | Class 6 All Subjects (Old NCERT)

कुछ करने को

प्रश्न 1: अपने इलाके के कुछ लोकगीत इकट्ठा करो। गाए जाने वाले मौकों के अनुसार उनका वर्गीकरण करो।
उत्तर: 

  • मल्हार: सावन के महीने में गाया जाने वाला गीत।
  • विवाह गीत: विवाह के अवसर पर गाए जाने वाले गीत।
  • रागिणी: हरियाणा-दिल्ली का लोकगीत।


प्रश्न 2: जैसे-जैसे शहर फैल रहे हैं और गाँव सिकुड़ रहे हैं, लोकगीतों पर उनका क्या असर पड़ रहा है? अपने आसपास के लोगों से बातचीत करके और अपने अनुभवों के आधार पर एक अनुच्छेद लिखो। 
उत्तर:
गाँव के लोगों का शहर की तरफ़ पलायन हो रहा है। अपने साथ वे अपने लोकगीतों को भी ला रहे हैं। ये लोकगीत शहरी लोगों को काफ़ी आकर्षित कर रहे हैं। शहरी लोगों को ये लोकगीत सामान्य फ़िल्मी और गैर-फ़िल्मी गीतों से अलग हटकर आनंद दे रहे हैं। अब सभा और समारोहों में लोकगीतों की धूम मची रहती है।


प्रश्न 3: रेडियो और टेलीविज़न के स्थानीय प्रसारणों में एक नियत समय पर लोकगीत प्रसारित होते हैं। इन्हें सुनो और सीखो।
उत्तर:
रेडियो और टेलीविजन के स्थानीय प्रसारण नियत चैनल पर होते हैं। जैसे टेलीविजन में विविध चैनल हैं, इसके लिए उदहारण डीडी मराठी आदि। उसी प्रकार रेडियों में 105.5 पर प्रसारित होते हैं।

The document लोकगीत NCERT Solutions | Class 6 All Subjects (Old NCERT) is a part of the Class 6 Course Class 6 All Subjects (Old NCERT).
All you need of Class 6 at this link: Class 6
297 videos|1066 docs|204 tests

FAQs on लोकगीत NCERT Solutions - Class 6 All Subjects (Old NCERT)

1. निबंध में अनुमान और कल्पना क्या है?
उत्तर: निबंध में अनुमान और कल्पना एक विचार प्रक्रिया है जिसमें लेखक विषय के बारे में अपनी भावनाएं, रचनात्मकता और विचारों को व्यक्त करता है। अनुमान उस प्रक्रिया को कहते हैं जिसमें लेखक विषय के बारे में भविष्यवाणी करता है, जबकि कल्पना उस प्रक्रिया को कहते हैं जिसमें लेखक विचारों और भावनाओं को व्यक्त करता है।
2. भाषा की बात क्या है?
उत्तर: भाषा की बात एक ऐसी व्यक्ति की भाषा है जिसमें वह अपनी विचारों, भावनाओं और विचार प्रक्रिया को व्यक्त करता है। यह व्यक्ति की व्यक्तित्व, सामाजिक परिवेश, संस्कृति और अनुभवों पर आधारित होती है। जैसे कि एक व्यक्ति की भाषा उसकी सोच, विचारधारा और जीवन की अनुभूतियों को प्रकट करती है।
3. भारत के मानचित्र में कौन-कौन से राज्य हैं?
उत्तर: भारत के मानचित्र में निम्नलिखित राज्य हैं: 1. आंध्र प्रदेश 2. अरुणाचल प्रदेश 3. असम 4. बिहार 5. छत्तीसगढ़ 6. गोवा 7. गुजरात 8. हरियाणा 9. हिमाचल प्रदेश 10. जम्मू और कश्मीर
4. लोकगीत क्या होता है?
उत्तर: लोकगीत एक ऐसा संगीत है जो जनसाधारण के मनोरंजन और सामाजिक संदेश को व्यक्त करने के लिए उपयोग होता है। यह संगीत अपने स्थानीय संस्कृति, भाषा, और जीवन के मुद्दों को व्यक्त करने का माध्यम होता है। लोकगीत जीवन के विभिन्न पहलुओं पर आधारित होता है और आम आदमी की भावनाओं और अनुभवों को दर्शाता है।
5. क्या निबंध में भाषा की बात का महत्व होता है?
उत्तर: हाँ, निबंध में भाषा की बात का महत्व होता है। भाषा की बात निबंध को विचारों और भावनाओं को स्पष्टता से व्यक्त करने में मदद करती है। सही भाषा प्रयोग करने से पाठकों को लेखक के विचारों को समझने में आसानी होती है और विषय की समग्रता को बढ़ाती है। इसलिए, भाषा की बात निबंध के लिए एक महत्वपूर्ण तत्व होती है।
Related Searches

लोकगीत NCERT Solutions | Class 6 All Subjects (Old NCERT)

,

shortcuts and tricks

,

लोकगीत NCERT Solutions | Class 6 All Subjects (Old NCERT)

,

MCQs

,

Exam

,

ppt

,

Summary

,

Important questions

,

pdf

,

past year papers

,

Semester Notes

,

लोकगीत NCERT Solutions | Class 6 All Subjects (Old NCERT)

,

Free

,

video lectures

,

mock tests for examination

,

Extra Questions

,

Objective type Questions

,

Viva Questions

,

practice quizzes

,

Sample Paper

,

study material

,

Previous Year Questions with Solutions

;