Class 8 Exam  >  Class 8 Notes  >  Hindi Class 8  >  NCERT Solutions: दीवानों की हस्ती

दीवानों की हस्ती NCERT Solutions | Hindi Class 8 PDF Download

दीवानों की हस्ती NCERT Solutions | Hindi Class 8

कविता से

प्रश्न 1: कवि ने अपने आने को ‘उल्लास’ और जाने को ‘आँसू बनकर बह जाना’ क्यों कहा है?
उत्तर: कवि बेफिक्री भरा जीवन जीने वाला व्यक्ति है। वह अपने साथियों के साथ जहाँ भी जाता है, वहाँ उनके दुख-सुख में शामिल होता है और उनमें खुशियाँ बाँटता है। वह अपने लक्ष्य अर्थात् उन लोगों की खुशियों को स्थायी नहीं बना पाता है। वापस आते समय कवि और वे लोग दोनों ही दुखी होते हैं, इसलिए कवि ने ऐसा कहा है।

प्रश्न 2: भिखमंगों की दुनिया में बेरोक प्यार लुटानेवाला कवि ऐसा क्यों कहता है कि वह अपने हृदय पर असफलता का एक निशान भार की तरह लेकर जा रहा है? क्या वह निराश है या प्रसन्न है?
उत्तर: यहाँ भिखमंगों की दुनिया से कवि का आशय है कि यह दुनिया केवल लेना जानती है देना नहीं। कवि ने भी इस दुनिया को प्यार दिया पर इसके बदले में उसे वह प्यार नहीं मिला जिसकी वह आशा करता है। कवि निराश है, वह समझता है कि प्यार और खुशियाँ लोगों के जीवन में भरने में असफल रहा। दुनिया अभी भी सांसारिक विषयों में उलझी हुई है।

प्रश्न 3: कविता में ऐसी कौन-सी बात है जो आपको सबसे अच्छी लगी?
उत्तर: कविता में कवि का जीवन के प्रति दृष्टिकोण अच्छा लगा। कवि कहते है कि हम सबके सुख-दुःख एक है तथा हमें एक साथ ही इन सुखों और दुखों को भोगना पड़ता है। हमें दोनों परिस्थितियों का सामना समान भाव से करना चाहिए। ऐसी दृष्टिकोण रखनेवाला व्यक्ति ही सुखी रह सकता है।

कविता से आगे

प्रश्न: जीवन में मस्ती होनी चाहिए, लेकिन कब मस्ती हानिकारक हो सकती है? सहपाठियों के बीच चर्चा कीजिए।
उत्तर: 
मनुष्य को सारी चिंता-फ्रिक छोड़कर मस्ती भरा जीवन जीना चाहिए किंतु हमारे द्वारा की गई मस्ती से किसी का अहित होने लगे या उसकी भावनाएँ आहत होने लगें तो वह मस्ती हानिकारक हो सकती है। हमें दूसरों के जीवन या स्वतंत्रता में दखल देने का कोई हक नहीं हैं। ऐसा न हो कि हम अपनी मस्ती में इतना मस्त हो जाएँ कि दूसरों की भावनाओं का ख्याल ही न रह पाए।

अनुमान और कल्पना

प्रश्न: एक पंक्ति में कवि ने यह कहकर अपने अस्तित्व को नकारा है कि "हम दीवानों की क्या हस्ती, हैं आज यहाँ, कल वहाँ चले।" दूसरी पंक्ति में उसने यह कहकर अपने अस्तित्व को महत्त्व है कि "मस्ती का आलम साथ चला, हम धूल उड़ाते जहाँ चले।" यह फाकामस्ती का उदाहरण है। अभाव में भी खुश रहना फाकामस्ती कही जाती है। कविता में इस प्रकार की अन्य पंक्तियाँ भी हैं उन्हें ध्यानपूर्वक पढ़िए और अनुमान लगाइए कि कविता में परस्पर विरोधी बातें क्यों की गई हैं ?
उत्तर: विरोधाभास वाली काव्य-पंक्तियाँ:
(i) आए बनकर उल्लास अभी,
आँसू बनकर बह चले अभी।
(यहाँ उल्लास भी है और आँसू भी है)
(ii) हम भिखमंगों की दुनिया में,
स्वच्छंद लुटाकर प्यार चले।
(यहाँ भिखमंगों का उल्लेख है और लुटाना भी है)
(iii) हम स्वयं बँधे थे और स्वयं,
हम अपने बंधन तोड़ चले।
(यहाँ स्वयं बंधकर फिर स्वयं अपने बंधनो को तोड़ने की बात की गई है।)

भाषा की बात

प्रश्न: संतुष्टि के लिए कवि ने 'छककर' 'जी भरकर' और 'खुलकर' जैसे शब्दों का प्रयोग किया है। इसी भाव को व्यक्त करनेवाले कुछ और शब्द सोचकर लिखिए, जैसे- हँसकर, गाकर।
उत्तर:

(i)  प्यार लुटाकर
(ii)  मुस्कराकर
(iii)  देकर
(iv)  मस्त होकर
(v)  सराबोर होकर

The document दीवानों की हस्ती NCERT Solutions | Hindi Class 8 is a part of the Class 8 Course Hindi Class 8.
All you need of Class 8 at this link: Class 8
54 videos|354 docs|47 tests

FAQs on दीवानों की हस्ती NCERT Solutions - Hindi Class 8

1. 'दीवानों की हस्ती' कविता का मुख्य विषय क्या है ?
Ans. 'दीवानों की हस्ती' कविता का मुख्य विषय प्रेम, दीवानगी और जीवन की अनिश्चितताओं को दर्शाना है। इसमें कवि ने यह बताया है कि कैसे दीवाने अपने अनुभवों और भावनाओं के माध्यम से जीवन को जीते हैं।
2. इस कविता में कौन से प्रमुख प्रतीक और रूपक का उपयोग किया गया है ?
Ans. कविता में प्रेम और दीवानगी के प्रतीक के रूप में 'दीवाने' शब्द का उपयोग किया गया है। इसके अलावा, जीवन की यात्रा और संघर्ष को दर्शाने के लिए कई रूपक भी प्रस्तुत किए गए हैं, जो इस अनुभव को और गहरा बनाते हैं।
3. क्या 'दीवानों की हस्ती' कविता का संदेश सकारात्मक है ?
Ans. हाँ, 'दीवानों की हस्ती' कविता का संदेश सकारात्मक है। यह हमें यह सिखाती है कि जीवन में प्रेम और दीवानगी का होना आवश्यक है, और हमें अपने अनुभवों को जीने में किसी भी प्रकार की संकोच नहीं करनी चाहिए।
4. इस कविता का भाषा और शैली क्या है ?
Ans. 'दीवानों की हस्ती' कविता की भाषा सरल और स्पष्ट है, जिससे सभी पाठक आसानी से समझ सकें। शैली में कवि ने भावनाओं को प्रकट करने के लिए लयबद्धता और छवियों का उपयोग किया है, जो कविता को और भी प्रभावी बनाता है।
5. इस कविता का अध्ययन करने से हमें क्या लाभ होता है ?
Ans. इस कविता का अध्ययन करने से हमें प्रेम, दीवानगी और जीवन की गहराइयों को समझने में मदद मिलती है। यह हमें अपने अनुभवों को व्यक्त करने और कठिनाइयों का सामना करने के लिए प्रेरित करती है, साथ ही हमारी कल्पना और भावनाओं को भी विकसित करती है।
Related Searches

Viva Questions

,

video lectures

,

दीवानों की हस्ती NCERT Solutions | Hindi Class 8

,

Free

,

Previous Year Questions with Solutions

,

MCQs

,

दीवानों की हस्ती NCERT Solutions | Hindi Class 8

,

दीवानों की हस्ती NCERT Solutions | Hindi Class 8

,

Summary

,

Exam

,

shortcuts and tricks

,

Important questions

,

practice quizzes

,

pdf

,

Extra Questions

,

Semester Notes

,

mock tests for examination

,

past year papers

,

Objective type Questions

,

Sample Paper

,

ppt

,

study material

;