Class 8 Exam  >  Class 8 Notes  >  Hindi Class 8  >  NCERT Solutions: हिंदी ने जिनकी ज़िन्दगी बदल दी

हिंदी ने जिनकी ज़िन्दगी बदल दी NCERT Solutions | Hindi Class 8 PDF Download

प्रश्न 1: मारिया को किस कार्य के लिए सम्मानित किया गया ? 
उत्तर: मारिया को हिन्दी में किए गए उनके कार्य के लिए सम्मानित किया गया | 

प्रश्न 2: मारिया ने अनेक भाषाओं का अध्ययन क्यों किया ? 
उत्तर: मारिया को  इंसानी जीवन के शुरूआती दौर को जानने की इच्छा थी, इसलिए उसने अनेक भाषाओं जैसे- संस्कृत, ग्रिग, लैटिन, युनानी भाषा का अध्ययन किया | 

प्रश्न 3:  मारिया बुडापेस्ट में कौन-सी भारतीय पोशाक पहनना पसंद करती हैं और क्यों ? 
उत्तर: मारिया बुडापेस्ट में भारतीय पोशाक पहनती हैं। वे सलवार सूट ठंड की वजह से पहनती हैं। ठंड में सलवार उन्हें अच्छी लगती है | यह भारत के प्रति उनकी आस्था भी हो सकती है | 

प्रश्न 4: इस भेंटवार्ता की शुरुआत में ही मारिया ने क्षमायाचना क्यों की ? 
उत्तर: इस भेंटवार्ता की शुरूआत में मारिया ने क्षमा याचना की, क्योंकि वह दिल्ली के व्यस्त यातायात के चलते समय से नहीं पहुँच पायी थी।

प्रश्न 5: उसने भेंटवार्ता की शुरूआत किस तरह की शिकायतों से की ? 
उत्तर: उन्होंने शिकायत की कि भारत बड़ा देश है व परम्परा में समृद्ध देश है, परन्तु यहाँ की फिल्मों में छोटी-छोटी बातों पर झूठ बोलते हैं और झूठ दिखाते हैं। फ़िल्म हम दिल दे चुके सनम में पूरा सीन हमारे बुडापेस्ट में फिल्माया गया था लेकिन इटली का नाम बताया गया, जो बहुत अन्याय है।

प्रश्न 6: तुम मारिया के इस बात से कहाँ तक और क्यों सहमत हो कि --- “यहाँ के फ़िल्म वाले इतनी छोटी-छोटी बातों पर झूठ बोलते ही नहीं बल्कि झूठ दिखाते भी हैं।”
उत्तर: हम मारिया के इस बात से सहमत हैं, क्योंकि  फिल्मों में छोटी-छोटी बातों को भी बड़ा-चढ़ा कर बताया जाता है, जो सच्चाई में होती ही नहीं है। 

प्रश्न 7: क्या सिनेमा में झूठ और सच की बातें दिखाना ज़रूरी होता है ? यदि हाँ तो क्यों ?
उत्तर: सिनेमा मनोरंजन के लिए या संदेश के लिए होते हैं। मनोरंजन स्वस्थ और संदेश पूर्ण भी होना आवश्यक है। इसमें झूठ नहीं दिखाना चाहिए, क्योंकि इससे समाज पर गहरा प्रभाव पड़ता है और सच्चाई अवश्य होनी चाहिए क्योंकि समाज को सही का ज्ञान होता है। सामाजिक जीवन पर फिल्मों का गहरा प्रभाव पड़ता है | युवाओं के मार्गदर्शन का सही उपाय होता है | इसलिए झूठ न दिखाकर सच्चाई को दिखाना चाहिए।

प्रश्न 8: नीचे एक शब्द के दो समान अर्थ दिए गए हैं। जैसे -धरती - पृथ्वी, धरा .अब तुम भी इन शब्दों के दो-दो समान अर्थ लिखो - 
उत्तर: निम्नलिखित हैं - 
(क)- दोस्त - मित्र, सखा
(ख)- माँ - माता, जननी 
(ग)- पानी - जल, नीर 
(घ)- नारी - महिला, स्त्री 

प्रश्न 9: ‘काफ़ी’ शब्द का अर्थ है –पर्याप्त और ‘कॉफ़ी’ का अर्थ होता है एक पेय पदार्थ। दोनों शब्दों की वर्तनी में केवल थोड़ा-सा अंतर होने से अर्थ बदल गया है।
तुम दिए गए शब्दों को पढ़ो और वाक्य बनाओ।
(क)- बाल, बॉल
उत्तर: बाल - तुम्हारे बाल बहुत सुन्दर हैं। 
बॉल - राम बॉल खेल रहा है। 
(ख)- हाल, हॉल
उत्तर: हाल - हाल ही में वह घर छोड़कर चला गया | 
हॉल -  सोहन के घर में बहुत बड़ा हॉल है। 
(ग)- चाक, चॉक
उत्तर: चाक - कुम्हार अपनी चाक से अनेकों बर्तन बनाता है।
चॉक - चॉक से ब्लैक बोर्ड पर लिखा जाता है | 
(घ)- काफ़ी, कॉफ़ी
उत्तर: काफी - काफी लोगों की भीड़ है | 
कॉफ़ी - अब आए हो तो कॉफ़ी पीकर जाना | 

प्रश्न 10: नीचे दिए गए वाक्यों को सही शब्दो से पूरा करो 
(क) रमा ने कमरे में फूल ……………. दिए (सज़ा/सजा)
(ख) माँ दही ……………… भूल गई। (ज़माना/जमाना)
(ग) घोड़ा …………… दौड़ता है। (तेज़/तेज)
(घ) शीला ने मुझे एक ………….. की बात बताई। (राज/राज़)
(ङ) उदित सितार बजाने के ……………. में माहिर है। (फ़न/फन)
(च) कप में …………… सी चाय बची थी। (जरा/ज़रा)

उत्तर: सही शब्दो से पूरा करो - 
(क) रमा ने कमरे में फूल सजा दिए। 
(ख) माँ दही जमाना भूल गई। 
(ग) घोड़ा तेज़ दौड़ता है। 
(घ) शीला ने मुझे एक राज़ की बात बताई। 
(ङ) उदित सितार बजाने के फ़न में माहिर है। 
(च) कप में जरा सी चाय बची थी। 

The document हिंदी ने जिनकी ज़िन्दगी बदल दी NCERT Solutions | Hindi Class 8 is a part of the Class 8 Course Hindi Class 8.
All you need of Class 8 at this link: Class 8
54 videos|354 docs|47 tests

FAQs on हिंदी ने जिनकी ज़िन्दगी बदल दी NCERT Solutions - Hindi Class 8

1. "हिंदी ने जिनकी ज़िंदगी बदल दी" पाठ का मुख्य उद्देश्य क्या है?
Ans. इस पाठ का मुख्य उद्देश्य यह बताना है कि किस प्रकार हिंदी भाषा ने विभिन्न व्यक्तियों की ज़िंदगी में सकारात्मक परिवर्तन लाए हैं। यह उन लोगों की कहानियों को उजागर करता है जिन्होंने हिंदी के माध्यम से अपनी पहचान बनाई और समाज में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
2. पाठ में किन-किन व्यक्तियों के बारे में चर्चा की गई है?
Ans. इस पाठ में कई प्रमुख व्यक्तियों का उल्लेख किया गया है, जैसे कि कवि, लेखक, और सामाजिक कार्यकर्ता। ये सभी व्यक्ति हिंदी भाषा के माध्यम से अपने विचारों और कार्यों को व्यक्त करके समाज में बदलाव लाने में सफल रहे हैं।
3. "हिंदी ने जिनकी ज़िंदगी बदल दी" पाठ से हमें क्या सीखने को मिलता है?
Ans. इस पाठ से हमें यह सीखने को मिलता है कि भाषा केवल संवाद का माध्यम नहीं होती, बल्कि यह हमारे विचारों, संस्कृतियों और पहचान का भी प्रतिनिधित्व करती है। हिंदी भाषा के प्रति प्रेम और सम्मान से हम अपने समाज में बदलाव ला सकते हैं।
4. क्या पाठ में दिए गए उदाहरण वास्तविक जीवन से संबंधित हैं?
Ans. हाँ, पाठ में दिए गए उदाहरण वास्तविक जीवन से संबंधित हैं। ये उदाहरण उन लोगों की वास्तविक कहानियों पर आधारित हैं जिन्होंने हिंदी भाषा का उपयोग करके अपने जीवन में कठिनाइयों का सामना किया और सफलता प्राप्त की।
5. पाठ का संदेश क्या है और यह किस प्रकार से प्रेरित करता है?
Ans. पाठ का संदेश यह है कि हिंदी भाषा का महत्व केवल साहित्यिक क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सामाजिक और सांस्कृतिक बदलाव का भी एक महत्वपूर्ण माध्यम है। यह पाठ हमें प्रेरित करता है कि हम अपनी मातृभाषा का सम्मान करें और उसका उपयोग करके समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास करें।
Related Searches

mock tests for examination

,

Important questions

,

हिंदी ने जिनकी ज़िन्दगी बदल दी NCERT Solutions | Hindi Class 8

,

Extra Questions

,

Semester Notes

,

हिंदी ने जिनकी ज़िन्दगी बदल दी NCERT Solutions | Hindi Class 8

,

Free

,

Viva Questions

,

Sample Paper

,

Summary

,

practice quizzes

,

Exam

,

ppt

,

shortcuts and tricks

,

pdf

,

Previous Year Questions with Solutions

,

Objective type Questions

,

study material

,

past year papers

,

video lectures

,

MCQs

,

हिंदी ने जिनकी ज़िन्दगी बदल दी NCERT Solutions | Hindi Class 8

;