Humanities/Arts Exam  >  Humanities/Arts Notes  >  Hindi Class 11  >  NCERT Solutions: Bhawani Prasad Mishra

NCERT Solutions for Class 11 Hindi Aroh - Bhawani Prasad Mishra

कविता के साथ

प्रश्न 1: पानी के रात भर गिरने और प्राण-मन के घिरने में परस्पर क्या संबंध है?
उत्तर: पानी के रात भर गिरने और प्राण-मन के घिरने में परस्पर संबंध कवि की बीती स्मृति और उससे होने वाली पीड़ा से है। पानी के लगातार बरसने के कारण कवि को अपने घर-परिवार के सदस्यों की याद आ गई। कवि को परिवार के सदस्यों के साथ बिताए गए खुशी के उन पलों की याद आ गई जो उसने कभी उनके साथ रहकर बिताएँ थे। इस कारण उसके प्राण व मन घर की याद में व्याकुल हो जाते हैं। इस तरह पानी के रात भर गिरने और प्राण-मन के घिरने की बात कवि की समृति के संदर्भ में की गई है।

प्रश्न 2: मायके आई बहन के लिए कवि ने घर को परिताप का घर क्यों कहा है
?
उत्तर: बहन जब घर आती है तो यह सोचकर बड़ी खुश रहती है कि वह घर जाकर अपने परिवार के सदस्यों से मिलेगी। घर पहुँचने के बाद जब उसे पता चलता है कि उसका एक भाई जेल में है तो उस पर क्या बीतती होगी इसी कारण कवि ने घर को परिताप का घर कहा है।

प्रश्न 3: पिता के व्यक्तित्व की किन विशेषताओं को उकेरा गया है
?
उत्तर: इस कविता में कवि ने अपने पिता की अनेकों विशेषताओं को उकेरा है।
कवि के पिता नित्य व्यायाम करते हैं। आज भी वे २६० दंड नित्य पेलते हैं। वे बड़ी उम्र में भी दौड़ सकते हैं और खिलखिलाकर हँसते हैं। उनकी वाणी में बादलों जैसी गर्जन और काम में तूफान जैसी तेजी है। उनके सामने शेर या मौत भी आ जाए तो वे घबराएँ नहीं।
कवि के पिता बड़े उदार हृदय, सरल, भोले, सहृदय और देशभक्त हैं। परिवार से विशेष स्नेह रखते हैं। उन्हीं की प्रेरणा से ही कवि स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े। इस प्रकार कवि के पिता को बुढ़ापा छू भी नहीं पाया है।

प्रश्न 4: निम्नलिखित पंक्तियों में बस शब्द के प्रयोग की विशेषता बताइए।
मैं मजे में हूँ सही है
घर नहीं हूँ बस यही है
किंतु यह बस बड़ा बस है,
इसी बस से सब विरस है’
उत्तर: कवि ने ‘बस’ शब्द का प्रयोग विभिन्न स्थितियों और भावों को व्यक्त करने के लिए किया है।
पहले ‘बस’ शब्द के प्रयोग का अर्थ है कि कवि केवल घर में नहीं है।
दूसरे ‘बस’ शब्द के प्रयोग का अर्थ है कि वह घर से दूर रहने के लिए विवश है।
तीसरे ‘बस’ शब्द के प्रयोग का अर्थ है कि उसकी घर वालों से न मिल पाने की विवशता से वह व्यथित और दुखी है।

प्रश्न 5: कविता की अंतिम
 12 पंक्तियों को पढ़कर कल्पना कीजिए कि कवि अपनी किस स्थिति व मनःस्थिति को अपने परिजनों से छिपाना चाहता है?
उत्तर: कवि जेल में रहने के कारण अपने घर के वियोग से पीड़ित है। यहाँ के वातावरण की निराशा, रात भर जागते रहना, लोगों से भागना इन सबके कारण कवि की मनःस्थिति स्वयं को भी न पहचानने जैसी हो गई है इसलिए कवि नहीं चाहता कि उसकी इस हालत के बारे में उसके घर वाले जाने। अत:वह बरसने वाले सावन से अनुरोध करता है कि वह उसकी सच्चाई को छिपाकर यह बताएँ कि वह यहाँ मजे में है, लिख-पढ़ रहा है, खेल-कूद में मस्त है। उसे जेल में होते हुए भी किसी भी प्रकार का कोई कष्ट नहीं है।

कविता के आसपास

प्रश्न 1: घर से अलग होकर आप घर को कैसे याद करते हैं?लिखे।
उत्तर: घर से दूर होने पर मुझे मा का प्यार और दुलार याद आता है।पिता जी का स्नेह और समर्पण याद आता है।सबसे ज्यादा मां के हाथो का भोजन याद आता।जो घर से अलग होने पर कहीं नहीं मिलता।भाई बहनों का प्रेम और लड़ाई याद आती हैं।घर के सामने की गलियां याद आती हैं,जिसमें हम दिन भर खेलते थे।

The document NCERT Solutions for Class 11 Hindi Aroh - Bhawani Prasad Mishra is a part of the Humanities/Arts Course Hindi Class 11.
All you need of Humanities/Arts at this link: Humanities/Arts
32 videos|90 docs|24 tests

FAQs on NCERT Solutions for Class 11 Hindi Aroh - Bhawani Prasad Mishra

1. भवानी प्रसाद मिश्र के कौन-कौन से काव्य संग्रह हैं?
उत्तर: भवानी प्रसाद मिश्र के कई प्रमुख काव्य संग्रह हैं जैसे 'चित्तचोर', 'काव्यालय', 'अंशु', 'गंगायमुना' आदि।
2. भवानी प्रसाद मिश्र के किस काव्य संग्रह में उन्होंने राजस्थान के लोक गीतों का चयन किया?
उत्तर: भवानी प्रसाद मिश्र ने 'काव्यालय' नामक काव्य संग्रह में राजस्थान के लोक गीतों का चयन किया था।
3. भवानी प्रसाद मिश्र की कविताओं में कौन-कौन से विषय उन्होंने चित्रित किए हैं?
उत्तर: भवानी प्रसाद मिश्र ने अपनी कविताओं में प्राकृतिक सौंदर्य, प्रेम, भारतीय संस्कृति, देशभक्ति आदि विषयों को चित्रित किया है।
4. भवानी प्रसाद मिश्र की कविताओं में कौन-कौन से रस हैं?
उत्तर: भवानी प्रसाद मिश्र की कविताओं में विभिन्न रस जैसे शृंगार, वीर, भक्ति, शांत, आदि के संगम सुन्दरता स्पष्ट होती है।
5. भवानी प्रसाद मिश्र के काव्य कौन-कौन से भाषाओं में उपलब्ध हैं?
उत्तर: भवानी प्रसाद मिश्र के काव्य हिंदी, अवधी, ब्रज आदि भाषाओं में उपलब्ध हैं।
Related Searches

Free

,

Viva Questions

,

Summary

,

Extra Questions

,

NCERT Solutions for Class 11 Hindi Aroh - Bhawani Prasad Mishra

,

past year papers

,

NCERT Solutions for Class 11 Hindi Aroh - Bhawani Prasad Mishra

,

mock tests for examination

,

NCERT Solutions for Class 11 Hindi Aroh - Bhawani Prasad Mishra

,

Previous Year Questions with Solutions

,

Important questions

,

study material

,

Sample Paper

,

Semester Notes

,

Exam

,

MCQs

,

ppt

,

video lectures

,

practice quizzes

,

pdf

,

shortcuts and tricks

,

Objective type Questions

;