Humanities/Arts Exam  >  Humanities/Arts Notes  >  Hindi Class 11  >  NCERT Solutions: Poem Avtar Singh Pash

NCERT Solutions for Class 11 Hindi Aroh - Avtar Singh Pash

कविता के साथ

प्रश्न 1: कवि ने किस आशय से मेहनत की लूटपुलिस की मार, गद्दारी-लोभ को सबसे खतरनाक नहीं माना।
उत्तर: कवि ने मेहनत की लूट,पुलिस की मार, गद्दारी-लोभ को इनके सीमित प्रभाव के कारण सबसे खतरनाक नहीं माना है क्योंकि ये कुछ ऐसी परिस्थितियाँ है जो कभी-कभी होती है और इनसे उभरा जा सकता है। साथ ही इस प्रकार की क्रियाओं में व्यक्ति की प्रतिरोधक क्षमता बनी रहती है।

प्रश्न 2:  सबसे खतरनाक शब्द के बार-बार दोहराए जाने से कविता में क्या असर पैदा हुआ?
उत्तर: सबसे खतरनाक शब्द के बार-बार दोहराए जाने से कविता का कथ्य प्रभावशाली ढंग से हमारे सामने उभर कर आता है। कविता में पाठकों की रूचि और जिज्ञासा बनी रहती है। पाठक खतरनाक और सबसे खतरनाक में अंतर जान पाता है।

प्रश्न 3: कवि ने कविता में कई बातों को बुरा है न कहकर बुरा तो है कहा है। तो के प्रयोग से कथन की भंगिमा में क्या बदलाव आया है, स्पष्ट कीजिए।
उत्तर: तो के प्रयोग से ‘खतरनाक’ शब्द की तुलनात्मक स्थिति का ज्ञान होता है।
बुरा है मेंस्पष्ट रूप से आरोप लगता है। यह अपने-आप में पूर्ण वाक्य हो जाता है। इसमें सुधार की कोई गुंजाइश नहीं रह जाती।
बुरा तो है यह कहकर हम बात आगे बढ़ाते हैं, पाठक के मन में जिज्ञासा उत्पन्न करते हैं उसे और अधिक जानने के किए बाध्य करते हैं। तो शब्द यह बताता है कि स्थितियाँ बुरी तो है परंतु अभी भी चरम सीमा तक नहीं पहुँची है।
इस प्रकार तो के प्रयोग से कथन की भंगिमा में यह बदलाव आया है कि खतरनाक की श्रेणी में होते हुए भी अन्य सब खतरनाक बातों से अलग है।

प्रश्न 4: मुर्दा शांति से भर जाना और हमारे सपनों का मर जाना – इनको सबसे खतरनाक माना गया है। आपकी दृष्टि में इन बातों में परस्पर क्या संगति है और ये क्यों सबसे खतरनाक है?
उत्तर:- जब हम निष्क्रिय होकर बेजान की तरह चुपचाप शांति से अन्याय, अत्याचार को सहन करते जाते हैं तब हम ‘मुर्दे’ जैसी स्थिति में आ जाते हैं ऐसी तटस्थता निश्चय ही खतरनाक होती है।
‘हमारे सपनों का मर जाना’ उस स्थिति की ओर इशारा करता है जब हम अपने भविष्य के सुनहरे सपने बुनना बंद कर देते हैं और यथास्थिति को स्वीकार कर लेते हैं।
ये दोनों की स्थितियाँ सबसे खतरनाक होती है और एक जैसी ही हैं।

प्रश्न 5: सबसे खतरनाक वह घड़ी होती है/आपकी कलाई पर चलती हुई भी जो/आपकी निगाह में रुकी होती है। इन पंक्तियों में घड़ी शब्द की व्यंजना से अवगत कराइए।
उत्तर: उपर्युक्त पंक्तियों में घड़ी शब्द जीवन की गति से संबद्ध है। जिस प्रकार घड़ी चलती रहती है ठीक उसी प्रकार जीवन भी प्रगतिशील होना चाहिए। वह समय सबसे खतरनाक होता है जो आगे बढ़ने के स्थान पर एक बिंदु पर आकर रुक जाता है।

प्रश्न 6: वह चाँद सबसे खतरनाक क्यों होता हैजो हर हत्याकांड के बाद/आपकी आँखों को मिर्चों की तरह नहीं गड़ता है?
उत्तर: चाँद सौंदर्य का प्रतीक माना जाता है परंतु किसी भी हत्याकांड के बाद कोई भी सौंदर्य का रसास्वादन नहीं करना चाहता अर्थात् कवि के कहने का तात्पर्य यहाँ यह है कि आमतौर पर हत्याकांड के लिए जिम्मेदार व्यक्ति हमारी आँखों में चुभना चाहिए। फिर भी जब लोगों की आँखों में वह खटकता नहीं है और ऐसे समय में वे निर्लिप्त भाव लिए रहते हैं तो ऐसी संवेदनशून्यता वास्तव में खतरनाक होती है।

कविता के आसपास

प्रश्न 1: कवि ने मेहनत की लूट सबसे खतरनाक नहीं होती से कविता का आरंभ करके फिर इसी से अंत क्यों किया होगा।
उत्तर: कवि मेहनत की लूट सबसे खतरनाक नहीं होती से कविता का आरंभ करके फिर इसी से अंत ‘खतरनाक’ और ‘सबसे खतरनाक’ स्थिति के अंतर को बताने के लिए किया होगा।

प्रश्न 2: कवि द्वारा उल्लिखित बातों के अतिरिक्त समाज में अन्य किन बातों को आप खतरनाक मानते हैं
उत्तर: कवि द्वारा उल्लिखित बातों के अतिरिक्त समाज में निम्न बातों को हम खतरनाक मानते हैं –

  • बाल मजदूरी
  • स्त्री शोषण
  • साम्प्रदायिकता
  • आतंकवाद

प्रश्न 3: समाज में मौजूद खतरनाक बातों को समाप्त करने के लिए आपके क्या सुझाव हैं?
उत्तर: समाज में मौजूद खतरनाक बातों को समाप्त करने के लिए हमारे कुछ सुझाव हैं –

  • घटनाओं के प्रति संवेदनशील बनना।
  • जागरूकता फैलाना।
  • धार्मिक भावनाओं से ऊपर उठना।
  • पुलिस, सरकार और जनता की आपसी भागीदारी।
The document NCERT Solutions for Class 11 Hindi Aroh - Avtar Singh Pash is a part of the Humanities/Arts Course Hindi Class 11.
All you need of Humanities/Arts at this link: Humanities/Arts
32 videos|90 docs|24 tests

FAQs on NCERT Solutions for Class 11 Hindi Aroh - Avtar Singh Pash

1. Who is Avtar Singh Pash?$#
Ans. Avtar Singh Pash was a revolutionary Punjabi poet and writer who was known for his progressive and revolutionary views.

2. What are some common themes in Avtar Singh Pash's poetry?$#
Ans. Some common themes in Avtar Singh Pash's poetry include social justice, political revolution, and the struggles of the common people.

3. What impact did Avtar Singh Pash have on Punjabi literature?$#
Ans. Avtar Singh Pash is considered to be a major figure in modern Punjabi literature due to his powerful and thought-provoking poetry that challenged societal norms and inspired a generation of readers.

4. How did Avtar Singh Pash's personal experiences influence his poetry?$#
Ans. Avtar Singh Pash's personal experiences of witnessing social injustices and political turmoil in Punjab greatly influenced his poetry, leading him to become a voice for the oppressed and marginalized communities.

5. What is the significance of Avtar Singh Pash's work in contemporary society?$#
Ans. Avtar Singh Pash's work continues to be relevant in contemporary society as it addresses issues of inequality, oppression, and the need for social change, inspiring readers to reflect on the world around them and strive for a better future.
Related Searches

Extra Questions

,

Semester Notes

,

NCERT Solutions for Class 11 Hindi Aroh - Avtar Singh Pash

,

video lectures

,

Objective type Questions

,

pdf

,

Summary

,

mock tests for examination

,

Sample Paper

,

practice quizzes

,

MCQs

,

NCERT Solutions for Class 11 Hindi Aroh - Avtar Singh Pash

,

Important questions

,

NCERT Solutions for Class 11 Hindi Aroh - Avtar Singh Pash

,

past year papers

,

study material

,

shortcuts and tricks

,

Viva Questions

,

Free

,

ppt

,

Previous Year Questions with Solutions

,

Exam

;