Class 5 Exam  >  Class 5 Notes  >  Hindi Class 5  >  NCERT Solutions: Faslo ka Tyohar

NCERT Solutions for Class 5 Hindi - Faslo ka Tyohar

मौसम का अंदाज

1. “खिचड़ी में अइसन जाड़ा हम पहिले कब्बो न देखनी।”
यहाँ तुम ‘खिचड़ी’ से क्या मतलब निकाल रही हो?
उत्तर: 
यहाँ ‘खिचड़ी’ से मतलब मकर संक्रांति नामक त्योहार से है।

NCERT Solutions for Class 5 Hindi - Faslo ka Tyohar

2. क्या कभी ऐसा हो सकता है कि सूरज बिल्कुल ही न निकले?
अगर ऐसा हो तो …………… अपने साथियों के साथ बातचीत करके लिखो।
उत्तर:
अगर ऐसा हो तो चारों तरफ अंधेरा छा जाएगा। ठंड बढ़ जाएगी। लोगों के लिए काम करना मुश्किल हो जाएगा। जीवन की रफ्तार थम-सी जाएगी।

3. बाहर देखने से समय का अंदाजा क्यों नहीं हो पा रहा था?
जिनके पास घड़ी नहीं होती वे समय का अनुमान किस तरह से लगते है?
उत्तर: 
बाहर देखने से समय का अंदाजा इसलिए नहीं हो रहा था क्योंकि सूरज नहीं निकला था। जिनके पास घड़ी नहीं होती वे समय का अंदाजा सूरज की गति और उसकी चमक से लगाते हैं।

तुम्हारी जुबान

(क) “आज ई लोग के उठे के नईखे का?”
(ख) “जा भाग के देख कर के पत्ता आइल की ना?”
इन वाक्यों को अपने घर की भाषा में लिखो।
उत्तर: 
(क) आज ये लोग उठेंगे नहीं क्या?
(ख) दौड़ कर जाओ और देखो कि केला का पत्ता आया कि नहीं।

भारत तेरे रंग अनेक

1. विविधता हमारे देश की पहचान है। फसलों का त्योहार हमारे देश के विविध रंग-रूपों का एक उदाहरण है। नीचे विविधता के कुछ और उदाहरण दिए गए हैं। पाँच-पाँच बच्चों का समूह एक-एक उदाहरण लें और उस पर जानकारी इकट्ठी करे। (जानकारी चित्र, फोटोग्राफ, कहानी, कविता, सूचनापरक सामग्री के रूप में हो सकती है।) हर समूह इस जानकारी को कक्षा में प्रस्तुत करे।

  • भाषा
  • कपड़े
  • नया वर्ष
  • भोजन
  • लोक कला
  • लोक संगीत

उत्तर:

  • भाषा: भारत में अनेक भाषाएँ बोली जाती हैं। उदाहरण के लिए हिन्दी, मराठी, पंजाबी, कन्नड़, तेलुगू आदि। हिन्दी यहाँ की मुख्य भाषा है क्योंकि यह अधिकतम लोगों द्वारा बोली जाती है। यह हमारी राष्ट्र भाषा भी है।
  • कपड़े: यहां के लोग विविध प्रकार के कपड़े पहनते हैं। उदाहरण के लिए दक्षिण भारत में लुंगी पहनी जाती है, उत्तर: भारत में सलवार-कमीज, घाघरा-चोली, कुर्ता-पायजामा आदि पहने जाते हैं।
  • नया वर्ष: हिन्दी कैलेंडर के अनुसार नया वर्ष होली के दिन होता है। यह भिन्न-भिन्न प्रदेशों में भिन्न-भिन्न नामों से जाना जाता है।
  • भोजन: यहाँ भोजन में विविधता देखने को मिलती है। दक्षिण भारत में इडली-डोसा मशहूर है तो उत्तर: भारत | में चावल-दाल, रोटी, सब्जी, राजमा आदि पसंद से खाए-खिलाए जाते हैं। पश्चिम बंगाल में चाक्ल-मछली बड़े शौक से खाया जाता है।

2. तुम्हें कौन-सा त्योहार सबसे अच्छा लगता है और क्यों? इस दिन तुम्हारी दिनचर्या क्या होती है?
उत्तर: होली का त्योहार मुझे सबसे अच्छा लगता है क्योंकि इस दिन लोग ऊँच-नीच का विचार भूलकर एक-दूसरे के गले मिलते हैं और खुशियाँ मनाते हैं। इस दिन मैं सुबह से ही काफी सक्रिय रहता हूँ। तरह-तरह की पिचकारियों में रंग भरकर लोगों पर फेंकता हूँ। स्वादिष्ट पकवान खाता हूँ। नये कपड़े पहनता हूँ।

अन्न के बारे में

(क) फसल के त्योहार का ‘तिल’ का बहुत महत्व होता है| तिल का किन – किन रूपों में इस्तेमाल किया जाता है? पता करो?
उत्तर: तिल से तिलकुट, रेवड़ियाँ और गज्जक जैसी मिठाइयाँ बनाई जाती हैं।
NCERT Solutions for Class 5 Hindi - Faslo ka Tyohar

(ख) तुम जानती हो कि तिल से तेल बनता है? और किन चीजों से तेल बनता है और कैसे? हो सके तो तेल की दुकान में जाकर पूछो।
उत्तर: तिल के अलावा सरसों, राई, सोयाबीन, सूरजमुखी, मूंगफली आदि से तेल बनाया जाता है।

किसान और चीजों का सफ़र

किसान और खेती हममें से बहुत से लोगों की जानी-पहचानी दुनिया का हिस्सा नहीं है। विशेष रूप से शहर के ज्यादातर लोगों को यह अहसास नहीं है कि हमारी जिंदगी किस हद तक इनसे जुड़ी हुई है। देश के कई हिस्सों में आज किसानों को जिंदा रहने के लिए बहुत मेहनत और संघर्ष करना पड़ रहा है। अगर यह जानने की कोशिश । करें कि हम दिनभर जो चीजें खाते हैं वे कहाँ से आती हैं तो किसानों की हमारी जिंदगी में भूमिका को हम समझ पाएँगे। आलू की पकौड़ी, बर्फी और आइसक्रीम- इन तीन चीज़ों के बारे में नीचे दिए बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जानकारी इकट्ठी करो और ‘मेरी कहानी” के रूप में उसे लिखो।

  • किन चीज़ों से बनती है?
  • इन चीज़ों का जन्म कहाँ होता है?
  • हम तक पहुँचने का उनका सफ़र क्या है?
  • किन-किन हाथों से होकर हम तक पहुँचती है?
  • इस पूरे सफर में किन लोगों की कितनी मेहनत लगती है?
  • इन लोगों में से किसको कितना मुनाफा मिलता है?

अगले वर्ष कक्षा छह में सामाजिक एवं राजनैतिक जीवन के बारे में पढ़ोगी तो ऊपर लिखे सफर में शामिल लोगों की दिनचर्या पता करने का मौका भी मिलेगा।
उत्तर: 

  • आलू की पकौड़ी: यह आलू और बेसन से बनती है। आलू को गोल-गोल काटकर बेसन के गाढ़े घोल में लपेटकर तेल में तल दिया जाता है।
  • बर्फी: यह दूध के खोये में चीनी मिलाकर बनाया जाता है।
  • आइसक्रीम दूध में आइसक्रीम पावडर और चीनी डालकर गाढ़ा होने तक खौलाया जाता है। फिर उसे ठंडा होने के लिए छोड़ दिया जाता है। उसके बाद छोटे-छोटे प्लास्टिक के बर्तनों में डालकर फ्रीज में रख दिया जाता है।

खास पकवान

1. ‘गया’ शहर तिलकुट के लिए भी प्रसिद्ध है| हमारे देश में छोटी – बड़ी ऐसी कई जगह है जो अपने खास पकवान के लिए मशहूर हैं अपने परिवार के लोगों से पता करें उनके बारे में बताओ।
 उत्तर: 
हमारे देश में मथुरा पेड़े के लिए, आगरा के पेठे के लिए और हरियाणा के घेवर के लिए प्रसिद्ध है।
NCERT Solutions for Class 5 Hindi - Faslo ka Tyohar

2. पिछले दो वर्षों में तुमने ‘काम वाले शब्दों के बारे में जाना।
इन शब्दों को क्रिया भी कहते हैं क्योंकि क्रिया का संबंध कोई काम करने से है। नीचे खिचड़ी बनाने की विधि दी गई है। इसमें बीच-बीच में कुछ क्रियाएँ छूट गई हैं। उचित क्रियाओं का प्रयोग करते हुए इसे पूरा करो।

NCERT Solutions for Class 5 Hindi - Faslo ka Tyoharबंगाली 'खिचुरी' (5 व्यक्तियों के लिए)
NCERT Solutions for Class 5 Hindi - Faslo ka Tyohar

विधि
इलायची, दालचीनी और लौंग में थोड़ा-थोड़ा पानी (एक छोटा चम्मच) डालते हुए ______ लो। अदरक और लहसुन को इकट्ठा पीसकर पेस्ट बनाओ। दाल को कड़ाही में डालो और मध्यम आँच पर सुनहरी भूरी होने तक ______ लो। अब चावल निकाल कर ______ लो। तेल को कुकर में डालकर गरम करो। तेल गरम हो जाने पर तेज पत्ते और जीरा डालो। जीरा जब चटकने लगे तो प्याज़ डालकर सुनहरा भूरा होने तक भूनो। अब अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर कुछ मिनट ______। भुनी हुई दाल, चावल और सब्ज़ी डालो और अच्छी तरह मिलाओ। शेष पानी (चार प्याले) डालकर एक बार चलाओ। कुकर बंद करो। तेज़ आँच पर पूर्ण प्रेशर आने दो। अब आँच कम करके चार मिनट तक ______। भाप निकल जाने पर कुकर खोलो, मसालों का पेस्ट मिलाओ। खिचुरी पर घी, हींग, जीरा, साबुत लाल मिर्च से ______ कर ______ गरमागरम।
छुटटी के दिन घर में ऐसी खिचड़ी बनाने में बड़ों की मदद करो।
खाने से जुड़ी कुछ अन्य क्रियाएँ भी सोचो।

उत्तर: इलायची, दालचीनी और लौंग में थोड़ा-थोड़ा पानी (एक छोटा चम्मच) डालते हुए पीस लो। अदरक और लहसुन को इकट्ठा पीसकर पेस्ट बनाओ। दाल को कड़ाही में डालो और मध्यम आँच पर सुनहरी भूरी होने तक भून लो। अब चावल निकाल कर धो लो। तेल को कुकर में डालकर गरम करो। तेल गरम हो जाने पर तेज पत्ते और जीरा डालो। जीरा जब चटकने लगे तो प्याज़ डालकर सुनहरा भूरा होने तक भूनो। अब अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर कुछ मिनट भूनो। भुनी हुई दाल, चावल और सब्ज़ी डालो और अच्छी तरह मिलाओ। शेष पानी (चार प्याले) डालकर एक बार चलाओ। कुकर बंद करो। तेज़ आँच पर पूर्ण प्रेशर आने दो। अब आँच कम करके चार मिनट तक पकाओ। भाप निकल जाने पर कुकर खोलो, मसालों का पेस्ट मिलाओ। खिचुरी पर घी, हींग, जीरा, साबुत लाल मिर्च से छौंक कर परोसो गरमागरम।

The document NCERT Solutions for Class 5 Hindi - Faslo ka Tyohar is a part of the Class 5 Course Hindi Class 5.
All you need of Class 5 at this link: Class 5
21 videos|127 docs|18 tests

Top Courses for Class 5

FAQs on NCERT Solutions for Class 5 Hindi - Faslo ka Tyohar

1. फसलों के त्योहार क्या होते हैं?
Ans. फसलों के त्योहार वो खास मौके होते हैं जब किसान अपनी उपज का उत्सव मनाते हैं। इन त्योहारों में उनकी मेहनत और परिश्रम की कमाई को बच्चे, परिवार और समाज के साथी भागीदार देखते हैं और इसे खुशी के साथ मनाते हैं।
2. फसलों के त्योहार क्यों मनाए जाते हैं?
Ans. फसलों के त्योहार मनाने का मुख्य कारण होता है किसानों की मेहनत और परिश्रम को मान्यता और सम्मान देना। इन त्योहारों से समाज के लोग उन्हें समर्पित होने का भाव प्रकट करते हैं और उनके प्रयासों को सराहते हैं। ये त्योहार इनकी मेहनत को मनोरंजन और आनंदमय बनाने का भी मौका प्रदान करते हैं।
3. फसलों के त्योहार कौन-कौन से होते हैं?
Ans. भारत में कई फसलों के त्योहार मनाए जाते हैं। कुछ मशहूर त्योहार हैं जैसे कि लोहड़ी (पंजाब), मकर संक्रांति (उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात, राजस्थान), भोगाली बीहू (असम), अक्षय तृतीया (झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश), नाग पंचमी (ओडिशा, मध्य प्रदेश), वैशाखी (पंजाब, हरियाणा), पोंगल (तमिलनाडु) आदि।
4. फसलों के त्योहार क्या कारणों से अहम होते हैं?
Ans. फसलों के त्योहार कई कारणों से अहम होते हैं। पहला कारण होता है कि इन त्योहारों से किसानों को उनकी मेहनत की मान्यता और सम्मान मिलता है। दूसरा कारण है कि ये त्योहार उनकी मेहनत को मनोरंजन और आनंदमय बनाते हैं। तीसरा कारण होता है कि इन त्योहारों में उनके परिवार और समाज के सदस्य भागीदार बनते हैं और इसके माध्यम से उनके साथ खुशियों का अनुभव करते हैं।
5. फसलों के त्योहारों में कौन-कौन से खाद्य पदार्थ खाए जाते हैं?
Ans. फसलों के त्योहारों में कई खाद्य पदार्थ खाए जाते हैं। इनमें से कुछ प्रमुख खाद्य पदार्थ हैं जैसे कि मक्के की रोटी, तिल के लड्डू, गुड़ और चावल के पुलाव। ये पदार्थ विशेष तौर पर इन त्योहारों में तैयार किए जाते हैं और इनका स्वाद खास होता है।
21 videos|127 docs|18 tests
Download as PDF
Explore Courses for Class 5 exam

Top Courses for Class 5

Signup for Free!
Signup to see your scores go up within 7 days! Learn & Practice with 1000+ FREE Notes, Videos & Tests.
10M+ students study on EduRev
Related Searches

Exam

,

Important questions

,

MCQs

,

NCERT Solutions for Class 5 Hindi - Faslo ka Tyohar

,

ppt

,

pdf

,

Sample Paper

,

Free

,

Objective type Questions

,

mock tests for examination

,

past year papers

,

Extra Questions

,

shortcuts and tricks

,

video lectures

,

practice quizzes

,

Summary

,

NCERT Solutions for Class 5 Hindi - Faslo ka Tyohar

,

Viva Questions

,

Semester Notes

,

study material

,

Previous Year Questions with Solutions

,

NCERT Solutions for Class 5 Hindi - Faslo ka Tyohar

;