Bihar Police SI Exam  >  Bihar Police SI Tests  >  Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 5 - Bihar Police SI MCQ

Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 5 - Bihar Police SI MCQ


Test Description

30 Questions MCQ Test - Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 5

Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 5 for Bihar Police SI 2025 is part of Bihar Police SI preparation. The Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 5 questions and answers have been prepared according to the Bihar Police SI exam syllabus.The Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 5 MCQs are made for Bihar Police SI 2025 Exam. Find important definitions, questions, notes, meanings, examples, exercises, MCQs and online tests for Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 5 below.
Solutions of Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 5 questions in English are available as part of our course for Bihar Police SI & Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 5 solutions in Hindi for Bihar Police SI course. Download more important topics, notes, lectures and mock test series for Bihar Police SI Exam by signing up for free. Attempt Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 5 | 100 questions in 120 minutes | Mock test for Bihar Police SI preparation | Free important questions MCQ to study for Bihar Police SI Exam | Download free PDF with solutions
Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 5 - Question 1

इन प्रश्नों में दिए गए शब्द का सही सन्धि-विच्छेद दिए गए विकल्पों में से चुनिए।

निश्चल

Detailed Solution for Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 5 - Question 1

सही उत्तर है - ‘नि: + चल’।

  • नि: + चल’ की संधि से ‘निश्चल’ शब्द बनेगा।
  • निश्चल’ शब्द में विसर्ग संधि है।

Key Points

  • निश्चल का अर्थ : अचल, स्थिर।
  • विसर्ग का स्वर या व्यंजन के साथ मेल होने पर जो परिवर्तन होता है उसे विसर्ग संधि कहते हैं।

जैसे :

  • निः + फल = निष्फल
  • मनः + भाव = मनोभाव

Important Pointsअन्य महत्वपूर्ण विसर्ग संधि के उदाहरण :

  • अधः + गति = अधोगति
  • निः + आहार = निराहार
    निः + आशा = निराशा
  • मनः + बल = मनोबल
Additional Informationसन्धि :
  • दो या अधिक वर्णों के पास-पास आने के परिणामस्वरूप जो विकार उत्पन्न होता है उसे सन्धि कहते हैं।

मुख्य रूप से संधि के तीन प्रकार होते है:- 

  • स्वर संधि
  • व्यंजन संधि
  • विसर्ग संधि
Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 5 - Question 2

निम्नलिखित में संधि की दृष्टि से असंगत युग्म है : 

Detailed Solution for Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 5 - Question 2

संधि की दृष्टि से असंगत युग्म है - 'मतैक्य – यण् संधि'

  • 'मतैक्य' का संधि विच्छेद = मत + एक्य = मतैक्य (अ + ए = ऐ)
    • मतैक्य = मत की एकता, समानता।

वृद्धि संधि:-

  • जब संधि करते समय जब (अ , आ) के साथ (ए , ऐ) हो तो ‘ऐ' बनता है,
  • जब (अ , आ) के साथ (ओ , औ) हो तो ‘औ‘ बनता है। उसे वृद्धि संधि कहते हैं।

उदाहरण-

  • सदा + एव = सदैव (आ + ए = ऐ)
  • जल + ओघ = जलौघ (अ + ओ = )

Key Points

  • परोपकार – गुण संधि  
    • 'परोपकार' का संधि विच्छेद = पर + उपकार (अ + उ = )
  • गिरीश – दीर्घ संधि  
    • 'गिरीश' का संधि विच्छेद = गिरि + ईश (इ + ई = )
  • सद्गुण – व्यंजन संधि 
    • 'सद्गुण' का संधि विच्छेद = सत् + गुण (त् + ग = द्ग)

Additional Information

Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 5 - Question 3

'ए' और 'ऐ' का उच्चारण स्थान है-

Detailed Solution for Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 5 - Question 3

दिये गए विकल्पों में से 'कण्ठ्य-तालव्य' सही उत्तर है।

Key Points

'ए' और 'ऐ' का उच्चारण स्थान कण्ठ्य-तालव्य है।

स्वर

  • ये स्वतंत्र रूप से बोले जाने वर्ण है। उच्चारण स्थान एवं उच्चारण प्रकार के अनुसार इनको विभाजित किया गया है।
  • ह्रस्व - अ, इ, उ
  • दीर्घ -आ, ई, ऊ, ए, औ, ओ, ऑ
  • प्लुत - ओउम
  • अग्र - इ, ई, ए, ऐ
  • मध्य-अ
  • पश्च- आ, उ, ऊ, ओ, औ, ऑ
  • विवृत - आ
  • अर्ध विवृत - अ, ऐ, औ, ऑ
  • अर्धसंवृत - ए, ओ
  • संवृत्त - इ, ई, उ,ऊ
  • अवृतमुखी - अ, आ, इ, ई, ए, ऐ
  • वृतमुखी - उ, ऊ, ओ, औ, ऑ
  • मौखिक - अ, आ, इ
  • अनुनासिक- अँ, आँ, इँ

Important Point 

स्वरों के उच्चारण स्थान - 


Key Points

Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 5 - Question 4

क्रूर शब्द है

Detailed Solution for Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 5 - Question 4

'क्रूर शब्द विशेषण है।

 Key Points

संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताने वाले शब्द विशेषण कहलाते है और क्रूर विशेषण शब्द है।  

Additional Information

सर्वनाम

  • परिभाषा - व्याकरण में वह शब्द जो संज्ञा की जगह प्रयुक्त होता है
  • वाक्य में प्रयोग - मैं,तुम,वह आदि सर्वनाम हैं।

विशेषण

  • परिभाषा - वह विकारी शब्द जो किसी संज्ञावाची शब्द की विशेषता बतलाता है
  • वाक्य में प्रयोग - सुंदर लड़की में सुंदर विशेषण है जो लड़की की विशेषता बतला रहा है ।
  • प्रकार - जलवायुविज्ञानी , संकेतवाचक विशेषण , गुणवाचक विशेषण , संख्यावाचक विशेषण

संज्ञा

  • परिभाषा - व्याकरण में वह विकारी शब्द जो किसी वास्तविक या कल्पित वस्तु का बोधक होता है
    वाक्य में प्रयोग - राम, आम, दिल्ली आदि संज्ञा हैं।

क्रिया

  • परिभाषा - व्याकरण में वह शब्द जिससे किसी व्यापार का होना या किया जाना सूचित होता है
    वाक्य में प्रयोग - खाना, सोना, चलना इत्यादि क्रिया शब्द हैं ।
  • प्रकार - अकर्मक क्रिया, सकर्मक क्रिया
Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 5 - Question 5

'तीन बेर खातीं, ते वे तीन बेर खाती हैं' में कौन सा अलंकार है?

Detailed Solution for Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 5 - Question 5

तीन बेर खातीं, ते वे तीन बेर खाती हैं' में यमक अलंकार है

  • ‘बेर’ शब्द का दो बार प्रयोग हुआ है।
  • पहली बार तीन ‘बेर’ दिन में तीन बार खाने की तरफ संकेत कर रहा है तथा दूसरी बार तीन ‘बेर’ का मतलब है तीन फल।

Key Points

  • काव्य की शोभा बढ़ाने वाले शब्दों को अलंकार कहा जाता है | 

Important Points

Additional Information

Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 5 - Question 6

कवि ने इन्द्र का सम्बंध किससे की है?

Detailed Solution for Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 5 - Question 6

कवि ने इन्द्र का सम्बंध जंभ से की है।

Key Points

जंभ का अर्थ:-  

  • जबड़े के अंदर के बड़े, मोटे और चौड़े दाँत
  • कंधे पर लटकाया जाने वाला वह पात्र जिसमें तीर रखे जाते हैं।
  • मुँह में ऊपर नीचे की हड्डियों में से प्रत्येक जिसमें दाँत उगे होते हैं।
  • एक असुर जो महिषासुर का पिता था।

Important Points

Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 5 - Question 7

निम्नलिखित शब्दों में दिए गए विकल्पों में तत्सम शब्द का चयन कीजिए-

Detailed Solution for Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 5 - Question 7

दिए गए विकल्पों में तत्सम शब्द- 'कलश'

  • शेष विकल्प तत्सम शब्द नहीं है।

Mistake Points

  • तत्सम शब्द 'कलश' होगा।
  • तथा, 'कलश' का तद्भव शब्द 'कलसा' होगा 'कलस' नहीं।

Key Points

तत्सम शब्द:

  • तत्सम शब्द संस्कृत भाषा के दो शब्दों, तत् + सम् से मिलकर बना है। तत् का अर्थ है – उसके, तथा सम् का अर्थ है – समान। अर्थात – ज्यों का त्यों। जिन शब्दों को संस्कृत से बिना किसी परिवर्तन के ले लिया जाता है, उन्हें तत्सम शब्द कहते हैं। इनमें ध्वनि परिवर्तन नहीं होता है।
  • उदाहरण: अग्नि, आम्र, अमूल्य, चंद्र, क्षेत्र, अज्ञान, अन्धकार आदि।

तद्भव शब्द: 

  • तत्सम शब्दों में समय और परिस्थितियों के कारण कुछ परिवर्तन होने से जो शब्द बने हैं उन्हें तद्भव कहते हैं।
  • तद्भव का शाब्दिक अर्थ है – उससे बने (तत् + भव = उससे उत्पन्न), अर्थात जो उससे (संस्कृत से) उत्पन्न हुए हैं। 
  1. उदाहरण: मुख से मुँह
  2. ग्राम से गाँव
  3. दुग्ध से दूध
  4. भ्रातृ से भाई आदि।

Additional Information

अन्य तत्सम व तद्भव शब्द-

Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 5 - Question 8
‘पारदर्शक’ शब्द के लिए उचित वाक्यांश है-
Detailed Solution for Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 5 - Question 8

‘पारदर्शक’ शब्द के लिए उचित वाक्यांश है- जिसके पार देखा जा सके

  • अन्य विकल्प असंगत है।  

Key Points 

  • जिसके पार देखा जा सके- पारदर्शक

अन्य विकल्प-

Additional Information कुछ अन्य महत्वपूर्ण वाक्यांश के लिए एक शब्द:-

Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 5 - Question 9
निम्नांकित में 'विस्मयादिबोधक शब्द' का उदाहरण है -
Detailed Solution for Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 5 - Question 9

सही उत्तर "शाबाश" है।

  • दिए गए विकल्पों में, 'शाबाश' शब्द 'विस्मयादिबोधक' अव्यय है।
  • दिए गए जिन शब्दों से शोक, विस्मय, घृणा, आश्चर्य आदि भाव व्यक्त हों, उन्हें विस्मयादि बोधक अव्यय कहा जाता है।
  • जैसे - (शाबाश!) तुमने बहुत अच्छा कार्य किया।
  • इस वाक्य में आश्चर्य के भाव प्रकट हों रहा है और साथ ही इस वाक्य में विस्मयादिबोधक (!) चिह्न का प्रयोग हुआ है इसलिए यहां विस्मयसूचक अव्यय है।

Key Points

अन्य विकल्पों का विश्लेषण:

Additional Information

  • वे शब्द जिनमे लिंग, कारक, वचन, पुरुष आदि के कारण कोई विकार/ परिवर्तन उत्पन्न नहीं होता है, अव्यय शब्द कहलाते है।
  • जैसे – आज, कब, इधर, किन्तु आदि।
  • अव्यय के पांच भेद हैं
Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 5 - Question 10
‘शिष्टता’ शब्द में कौन-सा प्रत्यय है?
Detailed Solution for Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 5 - Question 10

‘शिष्टता’ शब्द में प्रत्यय है - 'ता'

  • शिष्ट + ता = शिष्टता
  • ‘शिष्ट' मूलशब्द और 'ता’ प्रत्यय
  • अर्थ: शिष्ट होने की स्थिति, गुण या भाव, सज्जनता, सभ्यता

Key Points

  • प्रत्यय शब्द के अंत में जुड़ता है।

Additional Information कुछ महत्वपूर्ण प्रत्यय शब्द:-

  • ता - प्रसन्नता, सफलता, उत्कृष्टता, कुशलता।
  • आ - प्यासा, लेखा, फेरा, जोड़ा, प्रिया, मेला, ठंडा
  • इक - लौकिक, वार्षिक, सैनिक, ऐतिहासिक।
  • अक - लेखक, पाठक, कारक, गायक।
  • पन - अपनापन, मोटापन, कालापन, नीलापन।
  • इया - छलिया, जड़िया, बढ़िया, घटिया।
  • आई - लड़ाई, सिलाई, पढ़ाई, चढ़ाई।
Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 5 - Question 11
इनमें से कौन सा शब्द-भेद अव्यय कहलाता है?
Detailed Solution for Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 5 - Question 11

सही उत्तर 'क्रिया-विशेषण' है।

  • 'क्रिया-विशेषण' शब्द-भेद अव्यय कहलाता है।
  • वे शब्द जिनमे लिंग, कारक, वचन, पुरुष आदि के कारण कोई विकार/ परिवर्तन उत्पन्न नहीं होता है, अव्यय शब्द कहलाते है।
  • जैसे – आज, कब, इधर, किन्तु आदि।
  • अव्यय के पांच भेद हैं –क्रिया-विशेषण, सम्बन्धबोधक, समुच्चयबोधक, विस्मयादिबोधक और निपात।​

Key Pointsअन्य विकल्पों का विश्लेषण:

  • संज्ञा - किसी प्राणी, वस्तु, स्थान, गुण या भाव के नाम को संज्ञा कहते है।
  • जैसे -राम, गंगा, पटना, नदी, पर्वत, लड़की आदि।
  • सर्वनाम वे शब्द होते हैं जो संज्ञा के स्थान पर प्रयोग किये जाते हैं
  • जैसे - तू, तुम, वे आदि।
  • विशेषण-जो शब्द संज्ञा या सर्वनाम शब्द की विशेषता बताते है उन्हें विशेषण कहते है।
    • जैसे:- राम काला है।
    • राम :- संज्ञा
    • काला:- विशेषण

Additional Informationअव्यय के पांच भेद हैं

Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 5 - Question 12
वह आज तक परीक्षा में सफल नहीं हुआ।- वाक्य के रेखांकित शब्द में निपात है-
Detailed Solution for Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 5 - Question 12

सही उत्तर बलदायक या सीमाबोधक निपात है

Key Pointsवह आज तक परीक्षा में सफल नहीं हुआ।- वाक्य के रेखांकित शब्द में बलदायक या सीमाबोधक निपात है

अन्य विकल्प-

  • स्वीकार्य निपात- हाँ, जी, जी हाँ।
  • निषेधात्मक निपात- मत
  • विस्मयादिबोधक निपात- क्या, काश, काश कि

निपात- किसी भी बात पर अतिरिक्त भार देने के लिए जिन शब्दों का प्रयोग किया जाता है, उसे निपात कहते है। जैसे- तक, मत, क्या, हाँ, भी, केवल, जी, नहीं, न, काश। उदाहरण- कल मै भी आपके साथ चलूँगा।Additional Information

Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 5 - Question 13
शब्द 'स्वागत' में कौन-सी संधि है?
Detailed Solution for Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 5 - Question 13

शब्द 'स्वागत' में संधि है- 'यण संधि'

  • सु + आगत = स्वागत (उ + आ = वा)
  • इसमें यण संधि है
  • 'सु' (अच्छा) उपसर्ग और 'आगत' (आया हुआ) मूलशब्द
  • अर्थ: अभिनंदन, सत्कार, आवभगत, अभिवादन, इस्तिकबाल।
  • विलोम शब्द- 'तिरस्कार'

Key Pointsयण संधि:-

  • जब संधि करते समय (इ, ई) के साथ कोई अन्य स्वर हो तो ‘य‘ बन जाता है,
  • जब (उ, ऊ) के साथ कोई अन्य स्वर हो तो ‘व‘ बन जाता है, जब (ऋ) के साथ कोई अन्य स्वर हो तो ‘र‘ बन जाता है।
  • तो इसे यण संधि कहते है।

उदाहरण-

  • अधि + आय = अध्याय (इ + आ = या)
  • अनु + एषण = अन्वेषण (उ + ए = वे)
  • पितृ + आज्ञा = पित्राज्ञा ( ऋ + आ = र )

Additional Information

Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 5 - Question 14
शब्द जब वाक्य में प्रयुक्त होने की योग्यता प्राप्त करता है; तो कहलाता है-
Detailed Solution for Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 5 - Question 14

शब्द जब वाक्य में प्रयुक्त होने की योग्यता प्राप्त करता है; तो पद कहलाता हैKey Points

  • जब कोई शब्द व्याकरण के नियमो, प्रत्यय, उपसर्ग,वचन,लिंग,कारक,पुरुष आदि में बंधकर किसी वाक्य मे प्रयुक्त होता है तो वह शब्द स्वतंत्र शब्द न रहकर पद बन जाता है।
  • उदाहरण - ईश्वर रक्षा करे, इसमें ईश्वर शब्द पद है।

Additional Information

Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 5 - Question 15

'चतुराई' शब्द में कौन-सा प्रत्यय है?

Detailed Solution for Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 5 - Question 15

'चतुराई' शब्द में 'आई' प्रत्यय है।

  • 'चतुराई' में 'आई' प्रत्यय जुड़ा है। यहाँ 'चतुर' मूल शब्द है।
    • चतुर + आई = चतुराई
  • ​‘चतुराई’ कृत प्रत्यय (कृदन्त प्रत्यय) शब्द है।
  • आई प्रत्यय से बनने वाले कुछ शब्द -
    • पढ़ + आइ = पढ़ाई
    • मेल + आइ = मिलाई
    • सिल + आइ = सिलाई

Important Points

  • प्रत्यय शब्द के अंत में जुड़ते हैं और ये पूर्ण रूप से अर्थ नहीं बदलते ये मूल शब्द के इर्द-गिर्द ही रहते हैं।
  • उदाहरण :- ना = चलना, य = गेय, आई = मिठाई, ला = निचला आदि।
    • प्रत्यय के दो प्रकार होते हैं :-
      • कृत् प्रत्यय (अक, अन, अना, अनीय, आ, आई, आन, इ, इया, इत)
      • तद्धित प्रत्यय (आई, आइन, आई, आनी, आयत, आर/आरा, आहट, इल, इष्ठ, ई)

Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 5 - Question 16
निम्नलिखित में से कौन सा शब्द तत्पुरूष समास का उदाहरण है?
Detailed Solution for Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 5 - Question 16

दिए गए विकल्पों में सही उत्तर विकल्प 3देशाटन है। अन्य विकल्प इसके अनुचित उत्तर हैं।

Key Points

  • देशाटन का अर्थ होता है:- देश भ्रमण, पर्यटन करना।
  • देशाटन का समास विग्रह:-
    • देश में अटन (भ्रमण)।
  • अतः देशाटन शब्द तत्पुरुष समास का उदहारण है। क्योंकि यहाँ “का“ विभक्ति का लोप हुआ है। अतः सही उत्तर देशाटन होगा ।

अन्य विकल्प:-

Additional Information

  • समास का तात्पर्य है ‘संक्षिप्तीकरण’। हिन्दी व्याकरण में समास का शाब्दिक अर्थ होता है छोटा रूप; जब दो या दो से अधिक शब्दों से मिलकर जो नया और छोटा शब्द बनता है उस शब्द को हिन्दी में समास कहते हैं।
  • समास के उदाहरण:-
    • रसोई के लिए घर इसे हम रसोईघर भी कह सकते हैं।
    • राजा का पुत्र’ – राजपुत्र
  • समास के निम्नलिखित छह भेद होते हैं—
  • अव्ययीभाव समास - यदि एक शब्द की पुनरावृत्ति हो और दोनों शब्द मिलकर अव्यय की तरह प्रयोग हों वहाँ पर अव्ययीभाव समास होता है संस्कृत में उपसर्ग युक्त पद भी अव्ययीभाव समास ही मने जाते हैं।
  • उदाहरण:-
    • प्रतिवर्ष =हर वर्ष
    • आजन्म = जन्म से लेकर
  • तत्पुरुष समास - इस समास में दूसरा पद प्रधान होता है। यह कारक से जुदा समास होता है। इसमें ज्ञातव्य – विग्रह में जो कारक प्रकट होता है उसी कारक वाला वो समास होता है। इसे बनाने में दो पदों के बीच कारक चिन्हों का लोप हो जाता है उसे तत्पुरुष समास कहते हैं।
  • उदाहरण:-
    • देश के लिए भक्ति = देशभक्ति
    • राजा का महल = राजमहल
  • कर्मधारय समास - इस समास का उत्तर पद प्रधान होता है। इस समास में विशेषण -विशेष्य और उपमेय -उपमान से मिलकर बनते हैं उसे कर्मधारय समास कहते हैं।
  • उदाहरण:-
    • पीताम्बर =पीत है जो अम्बर
    • महात्मा =महान है जो आत्मा
  • द्विगु समास - द्विगु समास में पूर्वपद संख्यावाचक होता है और कभी-कभी उत्तरपद भी संख्यावाचक होता हुआ देखा जा सकता है। इस समास में प्रयुक्त संख्या किसी समूह को दर्शाती है किसी अर्थ को नहीं |इससे समूह और समाहार का बोध होता है। उसे द्विगु समास कहते हैं।
  • उदाहरण:-
    • नवग्रह = नौ ग्रहों का समूह
    • दोपहर = दो पहरों का समाहार
  • द्वन्द समास - इस समास में दोनों पद ही प्रधान होते हैं इसमें किसी भी पद का गौण नहीं होता है। ये दोनों पद एक-दूसरे पद के विलोम होते हैं लेकिन ये हमेशा नहीं होता है। इसका विग्रह करने पर और, अथवा, या, एवं का प्रयोग होता है उसे द्वंद्व समास कहते हैं।
  • उदाहरण:-
    • जलवायु = जल और वायु
    • अपना-पराया = अपना या पराया
  • बहुव्रीहि समास - इस समास में कोई भी पद प्रधान नहीं होता। जब दो पद मिलकर तीसरा पद बनाते हैं तब वह तीसरा पद प्रधान होता है। इसका विग्रह करने पर “वाला है, जो, जिसका, जिसकी, जिसके, वह” आदि आते हैं वह बहुब्रीहि समास कहलाता है।
  • उदाहरण:-
    • गजानन = गज का आनन है जिसका (गणेश)
    • त्रिनेत्र =तीन नेत्र हैं जिसके (शिव)
Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 5 - Question 17
सर्प, मेंढक, सिंह, घोडा, वानर, हाथी आदि को समझाने वाला शब्द हैं:
Detailed Solution for Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 5 - Question 17

दिये गए विकल्पों में से विकल्प 3 'हरि' सही उत्तर है। अन्य विकल्प सही उत्तर नहीं हैं।

Key Points

  • सर्प, मेंढक, सिंह, घोडा, वानर, हाथी आदि सभी 'हरि' के अनेकार्थक शब्द हैं।

अन्य विकल्प -

शिव- मंगल, महादेव, वेद, भाग्यशाली

Additional Information

  • अनेकार्थक शब्द- ऐसे शब्द, जिनके अनेक अर्थ होते हैं, अनेकार्थी शब्द कहलाते हैं।
  • जैसे-

अंबर – आकाश, कपड़ा ·

अदृष्ट – जो देखा न जाए, भाग्य, गुप्त, रहस्य।

Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 5 - Question 18
मुख्य क्रिया से पहले होने वाली क्रिया ______ कहलाती है।
Detailed Solution for Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 5 - Question 18

दिए गए विकल्पों में सही उत्तर विकल्प 4 पूर्वकालिक क्रियाहोगा। अन्य विकल्प इसके असंगत उत्तर हैं। Key Points

  • इसका सही उत्तर ‘पूर्वकालिक क्रिया’ है।
  • मुख्य क्रिया से पहले होने वाली क्रिया को पूर्वकालिक क्रिया कहते हैं। जैसे - पंकज पढ़कर सो गया।
  • आप देख सकते हैं कि उपरोक्त वाक्य में दो क्रियाएँ एक साथ प्रयुक्त हुई हैं, जिसमें एक क्रिया दूसरी क्रिया से पहले खत्म हुई है।
  • वाक्य के अनुसार राजू द्वारा पहले पढ़ने का कार्य पूर्ण किया गया है और उसके बाद वह सो गया।
  • अतः इस वाक्य में पढ़कर पूर्वकालिक क्रिया होगी और यह वाक्य पूर्वकालिक क्रिया का उदाहरण होगा।


अन्य विकल्प:

Additional Information

क्रिया- जहां किसी कार्य के करने या होने का बोध हो, क्रिया कहलाता है। जैसे- मोहन जाता है।, वह खाना खाता है। आदि।

रचना की दृष्टि से क्रिया के दो भेद होते हैं-

Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 5 - Question 19
कोई आदमी आया है' वाक्य में प्रयुक्त विशेषण है -
Detailed Solution for Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 5 - Question 19

सही उत्तर है - ‘अनिश्चयवाचक’।

  • कोई आदमी आया है’ - इस वाक्य में अनिश्यवाचक सार्वनामिक​ विशेषण है।
  • यहाँ ‘कोई’ शब्द प्रयुक्त हुआ है। अतः ‘कोई’ शब्द अनिश्चयवाचक सार्वनामिक विशेषण की श्रेणी में आएगा।

Key Pointsअनिश्चयवाचक सार्वनामिक विशेषण​ :

जब वाक्य में संज्ञा से पहले ‘कोई’ और कुछ जैसे सर्वनाम शब्द आते हैं एवं विशेषण की तरह संज्ञा शब्द की विशेषता बताते हैं,
तो हम इन्हें अनिश्चयवाचक सार्वनामिक विशेषण कहते हैं।
उदाहरण :

  • मुझे कुछ चीज़ खानी है।
  • कोई आदमी मुझे आता हुआ दिख रहा है।

Important Points

अन्य विकल्प :

​निश्चयवाचक सार्वनामिक विशेषण :

  • यदि किसी वाक्य में संज्ञा से पहले 'यह' अथवा 'वह' सर्वनाम जुड़कर उसकी विशेषता बताए तो उन्हें निश्चयवाचक सार्वनामिक विशेषण कहते हैं।
    उदाहरण:
  • यह पुस्तक मेरी है।
  • वह लड़का है।

प्रश्नवाचक विशेषण :

  • ऐसे शब्द जिनका संज्ञा या सर्वनाम में जानने के लिए प्रयोग होता है, जैसे कौन, क्या आदि वे शब्द प्रश्नवाचक विशेषण कहलाते हैं।
    उदाहरण:
  • तुम कौन सी वस्तु के बारे में बात कर रहे हो?
  • विकास के साथ कहाँ गए थे तुम?

संबंधवाचक विशेषण :

  • जब विशेषण शब्दों का प्रयोग करके किसी एक वस्तु या व्यक्ति का संबंध दूसरी वस्तु या व्यक्ति के साथ बताया जाए, तो वह संबंधवाचक विशेषण कहलाता है।
    उदाहरण:
  • ज्वालामुखियों की भीतरी सतह ज्यादा गरम होती है।
  • पेट हमारे शरीर का अंदरूनी हिस्सा है।

Additional Information

  • विशेषण की परिभाषा:
    • विशेषण संज्ञा या सर्वनाम के रूप गुण, संख्या, मात्रा, परिमाण, आदि के विशेषता बताते हैं।

हिंदी में विशेषण 4 प्रकार के होते हैं :-

  • गुणवाचक विशेषण
  • परिमाणवाचक विशेषण
  • संख्यावाचक विशेषण
  • सार्वनामिक विशेषण
Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 5 - Question 20
इनमे से कौन-सा युग्म अघोष ध्वनि हैं ?
Detailed Solution for Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 5 - Question 20

अघोष ध्वनि का युग्म हैं-प,फ

Key Pointsअघोष ध्वनि-

  • स्वनविज्ञान और स्वनिमविज्ञान में अघोष (voiceless या surd) वह ध्वनियाँ (विशेषकर व्यंजन) होती हैं जिनमें स्वर-रज्जु में कम्पन नहीं होता है।

अघोष ध्वनि है-

  • देवनागरी के हर नियमित वर्ग में पहले दो वर्ण अघोष होते हैं।
  • उदाहरण-
    • क/ख, च/छ, त/थ, ट/ठ, प/फ अघोष हैं

Important Pointsध्वनि-

  • ध्वनि (Sound) एक प्रकार का कम्पन या विक्षोभ है जो किसी ठोस, द्रव या गैस से होकर संचारित होती है। किन्तु मुख्य रूप से उन कम्पनों को ही ध्वनि कहते हैं जो मानव के कान (Ear) से सुनायी पडती हैं।

Additional Informationघोष ध्वनि-

  • अघोष ध्वनि के विपरीत घोष (voiced) वह ध्वनियाँ होती हैं जिनमें स्वर-रज्जु में कम्पन होता है।
  • देवनागरी के हर नियमित वर्ग में बाद के दो घोष होते हैं।
  • उदाहरण-
    • ग/घ, ज/झ, द/ध, ड/ढ, ब/भ घोष हैं।
Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 5 - Question 21
निम्नलिखित में से किस शब्द के निर्माण में प्रत्यय का प्रयोग नहीं हुआ है?
Detailed Solution for Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 5 - Question 21

पाणिनि शब्द के निर्माण में प्रत्यय का प्रयोग नहीं हुआ है।

  • पाणिनि मे सार्थक शब्दों का विग्रह नहीं होगा इसी कारण से पाणिनि शब्द मे प्रत्यय का प्रयोग नहीं होगा।

Key Pointsअन्य विकल्पों का विश्लेषण -

  • बालक = बाल + क (बाल मूल शब्द तथा क प्रत्यय है)
  • कर्मठ = कर्म + ठ (कर्म मूल शब्द तथा ठ प्रत्यय है)
  • कर्कश = कर्क + श (कर्क मूल शब्द तथा श प्रत्यय है)

Additional Informationप्रत्यय - ‘प्रत्यय’ दो शब्दों से बना है– प्रति + अय। ‘प्रति’ का अर्थ है ‘साथ में, पर बाद में; जबकि ‘अय’ का अर्थ ‘चलने वाला’ है।

ऐसे शब्दांश जो किसी शब्द के बाद लगकर (शब्द के अंत में जुड़कर) उस शब्द के अर्थ को बदल देते हैंऔर नए अर्थ का बोध कराते है, प्रत्यय कहलाते है।

Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 5 - Question 22
संयुक्ताक्षरों में उपयोग में लिए गए वर्णो के आधार पर सही जोड़ चुनिए।
Detailed Solution for Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 5 - Question 22

सही उत्तर द्ध = द् + ध है।

Key Points

  • संयुक्ताक्षरों में उपयोग में लिए गए वर्णो के आधार पर सही जोड़ द्ध = द् + ध है।
  • द् से निर्मित अन्य शब्द- द्भ (=द्‌भ), द्म (द्‌म), द्य (=द्‌य), द्र = द्‌र)
  • संयुक्त व्यंजन - जो व्यंजन 2 या 2 से अधिक व्यंजनों के मिलने से बनते हैं उन्हें संयुक्त व्यंजन कहा जाता है।
  • संयुक्त व्यंजन में जो पहला व्यंजन होता है, वो हमेशा स्वर रहित होता है
  • हिंदी वर्णमाला में 4 संयुक्त व्यंजन होते हैं।
    • क्ष - क् + ष = क्ष - अक्षय, क्षत्रिय, रक्षक
    • त्र - त् + र = त्र - मित्र, छात्र, त्रिशूल
    • ज्ञ - ज् + ञ = ज्ञ - ज्ञान, यज्ञ, अज्ञात
    • श्र - श् + र = श्र - श्रम, आश्रम, श्रवण

Additional Information

Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 5 - Question 23
पानी न बरसता तो धान सूख जाता'- यह किस तरह का वाक्य है-
Detailed Solution for Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 5 - Question 23

'पानी न बरसता तो धान सूख जाता'- यह 'संकेतवाचक वाक्य' है।Key Points

  • संकेतवाचक वाक्य - जिन वाक्यों से संकेत का बोध होता है।
  • उदाहरण - अगर वर्षा होती तो फसल भी अच्छी होती।

Additional Informationअर्थ के आधार पर वाक्य के आठ भेद है।

Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 5 - Question 24
‘नव’ शब्द का उचित अनेकार्थी शब्द समूह है।
Detailed Solution for Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 5 - Question 24

दिए गए विकल्पों मेन उचित उत्तर विकल्प 4नवीन, नूतन’ है। अन्य विकल्प इसके अनुचित हैं।
Key Points

  • ‘नव’ का अनेकार्थी शब्द समूह ‘नवीन, नूतन’ है। इसके अन्य शब्द- नया, नौ हैं।
  • वाक्य- दुःख नव युग का निर्माण है।

अन्य विकल्प:

Important Points

Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 5 - Question 25
निम्नलिखित में से कौन सा शब्द स्त्रीलिंग है?
Detailed Solution for Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 5 - Question 25

रोटीशब्द स्त्रीलिंग है। अतः इसका सही उत्तर रोटीहोगा।
Key Points

स्पष्टीकरण:

  • पहाड़, पीतल और नीलम शब्द पुल्लिंग हैं।
  • ‘रोटी’ शब्द स्त्रीलिंग है।

वाक्य -

  • रोटी की बनावट गोल होनी चाहिए
  • रोटी खाने की वस्तु है
Mistake Points
  • रत्नों के नाम पुल्लिंग होते हैं। जैसे- नीलम, पुखराज, मूँगा, माणिक्य, मोती, हीरा, पन्ना आदि।
  • नीलम एक रत्न है, इसलिए पुल्लिंग शब्द होगा
Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 5 - Question 26

उपर्युक्त गद्यांश के अनुसार, शीलयुक्त व्यवहार प्रत्येक मनुष्य के लिए हितकर है क्योंकि ______

Detailed Solution for Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 5 - Question 26

उत्तर: 'इससे कटुता दूर होती है।'
Key Points

  • गद्यांश के अनुसार, शीलयुक्त व्यवहार एक व्यक्ति की ख्याति और गरिमा बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, यह संदेह और शंका को दूर करता है, और सभी के साथ मधुर संबंध स्थापित करने में सहायक होता है।
  • इस प्रकार, यह व्यक्ति के व्यवहार में कटुता और रुकावट को दूर करता है।

Additional Information

अन्य विकल्पों की व्याख्या:

  • सम्पति मिलती है। गद्यांश में ऐसा कहीं नहीं उल्लेखित है कि शीलयुक्त व्यवहार से सम्पति मिलती है।
  • आयु में बढ़ोतरी होती है। गद्यांश में यह उल्लेखित नहीं है कि शीलयुक्त व्यवहार से व्यक्ति की आयु में बढ़ोतरी होती है।
  • दुश्मनी कम नहीं होती। इस विकल्प का गद्यांश से कोई सम्बन्ध नहीं है। वास्तव में, शीलयुक्त व्यवहार व्यक्ति के और अन्य लोगों के बीच संबंधों को सुधारने में मदद कर सकता है।
Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 5 - Question 27

‘मिठबोला' में समास है -

Detailed Solution for Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 5 - Question 27

‘मिठबोला' में समास है - 'बहुव्रीहि'

  • 'मिठबोला' का समास विग्रह - मीठी है बोली जिसकी (कोयल )
  • वह समास जिसके समस्त पदों में से कोई भी पद प्रधान नहीं होता एवं दोनों पद मिलकर किसी तीसरे पद की ओर संकेत करते हैं वह समास बहुव्रीहि समास कहलाता है। 

उदाहरण -

  • पीतांबर - पीला है अम्बर (वस्त्र) जिसका अर्थात् श्रीकृष्ण
  • श्वेतांबर - श्वेत है जिसके अंबर (वस्त्र) अर्थात् सरस्वती जी

Confusion Points

  • मिठबोला' का समास विग्रह - मीठी है बोली जिसकी (समानाधिकरण बहुब्रीहि समास)
  • जिस बहुब्रीहि समास में दोनों पदों की विभक्ति समान हो, समानाधिकरण बहुब्रीहि समास कहलाता है। 

उदाहरण -

  • कलहप्रिय = कलह है प्रिय जिसको
  • पीताम्बर = पीत है अम्बर जिसका अर्थात कृष्ण
  • Key Points
Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 5 - Question 28

कौड़ी-कौड़ी का मोहताज-

इस मुहावरे का अर्थ चयन कीजिए।

Detailed Solution for Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 5 - Question 28
कौड़ी-कौड़ी का मोहताज का अर्थ है - 'अत्यंत निर्धन होना'
  • मोहन ने ऐसे कार्य अपने जीवन में किये कि वह कौड़ी-कौड़ी का मोहताज हो गया
Key Points
अन्य विकल्पों का विश्लेषण: 
  • उधेड़ बुन में लगनाफिक्र या चिन्ता करना
  • रामू को जब देखो, पैसों की उधेड़बुन में लगा रहता हैं।
  • कागजी घोड़े दौड़ानाकेवल लिखा-पढ़ी करना, पर कुछ काम की बात न होना
  • आजकल सरकारी दफ्तर में सिर्फ कागजी घोड़े दौड़ते हैं, कम कुछ नहीं होता।
  • गुल खिलना - नयी बात का भेद खुलना, विचित्र बातें होना
  • अजय का चरित्र अच्छा नहीं है अब यह गुल खिल गया तो आश्चर्य की क्या बात है?
Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 5 - Question 29
‘अमेरिकन’ में किस प्रकार का विशेषण है?
Detailed Solution for Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 5 - Question 29

इसका सही उत्तर विकल्प 4 ‘व्यक्तिवाचक विशेषण’ होगा। अन्य विकल्प सही उत्तर नहीं हैं।

Key Points

‘अमेरिकन’ शब्द ‘व्यक्तिवाचक विशेषण’ का उदाहरण है।       

अन्य विकल्प:

Additional Information 

विशेषण - जो शब्द संज्ञा या सर्वनाम शब्दों की विशेषता बताते हैं। 

विशेषण के मूलत: चार भेद हैं- 

  1. गुणवाचक विशेषण
  2. संख्यावाचक विशेषण
  3. परिमाणवाचक विशेषण
  4. सार्वनामिक विशेषण
Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 5 - Question 30
'घोंघा बसंत' मुहावरे का अर्थ है - 
Detailed Solution for Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 5 - Question 30

'घोंघा बसंत' मुहावरे का अर्थ "मूर्ख" है। अन्‍य व‍िकल्‍प असंगत हैं। 

Key Points

Important Points 
 
कुछ अन्‍य महत्‍वपूर्ण मुहावरे- 

View more questions
Information about Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 5 Page
In this test you can find the Exam questions for Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 5 solved & explained in the simplest way possible. Besides giving Questions and answers for Bihar Police SI Mains Paper 1 Mock Test - 5, EduRev gives you an ample number of Online tests for practice
Download as PDF