यदि एक लड़का अपने घर से 4 किमी. प्रति घंटा की गति से चले, तो वह अपने विद्यालय निश्चित समय से 10 मिनट पहले पहुंच जाता है पर यदि वह 3 किमी. प्रति घंटा की गति से चले तो वह 10 मिनट देरी से पहुंच पाता है। तदनुसार, उसके घरे से विद्यालय की दूरी ज्ञात कीजिए?
दो स्टेशन P और Q, 525 किमी दूर हैं। ट्रेन A, P से शुरू होती है और ट्रेन B, Q से शुरू होती है। ट्रेन B की गति 90 किमी/घंटे है और यह ट्रेन A से 30 मिनट पहले शुरू होती है। यदि दोनों ट्रेनें स्टेशन P से 120 किमी पर मिलती हैं तो ट्रेन A की गति ज्ञात कीजिए।
स्थिर पानी में एक नाव की गति 12 किमी प्रति घंटा है और धारा की गति 4 किमी प्रति घंटा है । नाव A से B तक धारा के साथ और B से A तक वापस धारा के विपरीत 6 घंटे में यात्रा करती है । A और B के बीच की दूरी क्या है?
साइकिल सवार A ने सुबह 8.30 बजे अपनी साइकिल पर 8 किमी./घं. की चाल से यात्रा शुरू की। 30 मिनट के बाद साइकिल-सवार B ने उसी स्थान से 10 किमी./घं. की चाल से यात्रा शुरू की। Bकिस समय A से आगे निकल गया?
राम और श्याम 800 मीटर के वृत्ताकार ट्रैक पर क्रमशः 40 मीटर/सेकेंड और 20 मीटर/सेकेंड की गति से दौड़ते हैं, इसकी परिधि के रूप में, राम और श्याम पहली बार प्रारंभिक बिंदु पर कब मिलेंगे यदि वे एक ही बिंदु से एक साथ शुरू करते हैं?
यदि धारा की गति 2 किमी प्रति घंटा है तो नाव 6 घंटे में 48 किमी धारा के साथ तय कर सकती है तो 3 घंटे में नाव धारा के विपरीत कितनी दूरी तय कर सकती है?
एक नाव शांत जल में 1 घंटे में 6 किमी. की दूरी तय करती है। वह धारा के प्रतिकूल उतनी ही दूरी धारा की दिशा के अपेक्षा तीन गुने समय मेेेें तय करती है, तो धारा की गति ज्ञात करें।
एक आदमी 8 किमी/घंटा की औसत गति से अपनी बाइक 20 किमी चलाता है और फिर से 10 किमी/घंटा की औसत गति से 45 किमी की यात्रा करता है। चलाते समय उसकी औसत गति लगभग कितनी है?
शांत पानी में एक व्यक्ति की गति 12 किमी प्रति घंटा है। उसके द्वारा एक निश्चित दूरी तक धारा-प्रतिकूल नाव चलाने के लिए लिया गया समय उसी दूरी तक बहाव के साथ नाव चलाने के लिए उसके द्वारा लिए गए समय का 2.5 गुना है। धारा की गति क्या है?
A , B से दो गुना तेज चलता हैं और B,C से तीन गुना तेज चलता हैं। C यात्रा करने में 54 मिनट का समय लेता है तो B का समय बताइये?