दस सिख गुरुओं में से एक गुरु गोबिंद सिंह के विषय में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. वे सिखों के तीसरे गुरु थे।
2. उन्होंने खालसा के सिद्धांतों की स्थापना की।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) पिछले वर्ष के वर्तमान अमेरिकी डॉलर में प्रति व्यक्ति सकल राष्ट्रीय आय (जीएनआई) के आधार पर अपने सदस्यों को विकासशील और विकसित देश का दर्ज़ा देता है।
2. विकासशील देशों को वरीयता की सामान्यीकृत प्रणाली (GSP) योजना से स्वत: लाभ मिलता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
न्यायाधीशों के ‘खुद को केस से अलग कर लेने/रिक्यूज़ल के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. जब हितों का टकराव होता है, तो एक न्यायाधीश मामले की सुनवाई से पीछे हट सकता है ताकि यह धारणा न बने कि उसने मामले का फैसला करते समय पक्षपात किया है।
2. न्यायाधीश (जांच) अधिनियम, 1968 प्रक्रिया को नियंत्रित करने वाले औपचारिक प्रावधानों को निर्धारित करता है।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा सही है/हैं?
तिमाही रोजगार सर्वेक्षण (क्यूईएस) के दूसरे दौर के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:
1. महिला श्रमिकों का कुल प्रतिशत32.1% रहा, जो कि क्यूईएस के पहले दौर के दौरान रिपोर्ट किए गए 29.3% से अधिक है।
2. नौ चयनित क्षेत्रों में अनुमानित कार्यबल का 87 प्रतिशत नियमित कर्मचारी हैं, जिनमें केवल 2% कैजुअल कर्मचारी हैं।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा सही है/हैं?
मौजूदा जिला/रेफरल अस्पताल से जुड़े नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:
1. यह केंद्रीय क्षेत्र की योजना है।
2. योजना के तहत उन जिलों में मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जाते हैं, जहां न तो सरकारी या निजी मेडिकल कॉलेज है।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा सही है/हैं?
नेशनल एटलस एंड थीमैटिक मैपिंग ऑर्गनाइजेशन (NATMO) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:
1. यह पृथ्वी विज्ञान विभाग के संलग्न कार्यालय के रूप में कार्य कर रहा है।
2. डिजिटल एम्बॉसिंग टेक्नोलॉजी को भारत में पहली बार नेशनल एटलस एंड थीमैटिक मैपिंग ऑर्गनाइजेशन (NATMO) द्वारा पेश, डिजाइन और कार्यान्वित किया गया है।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा सही है/हैं?
क्वांटम कंप्यूटिंग निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में संभावित अनुप्रयोगों को खोज सकता है?
1. बेहतर मौसम पूर्वानुमान
2. यातायात अनुकूलन
3. इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए शक्तिशाली बैटरी विकसित करना
4. मनोरंजन वीडियो पर 5-आयामी प्रभाव देना
सही उत्तर कूट चुनिए:
सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) और सकल मूल्य वर्धित (जीवीए) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
1. सकल घरेलू उत्पाद व्यय या मांग पक्ष से अर्थव्यवस्था का मापन करता है, यानी सभी व्ययों को जोड़ा जाता है।
2. जीवीए आपूर्ति पक्ष से अर्थव्यवस्था की एक तस्वीर प्रदान करता है।
3. जीवीए अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों जैसे कृषि, उद्योग और सेवाओं द्वारा वर्धित मूल्य का मानचित्रण करता है।
उपरोक्त में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
1. वास्तविक जीडीपी मुद्रास्फीति के प्रभाव को जोड़ने के बाद प्राप्त जीडीपी है।
2. वास्तविक और सांकेतिक जीडीपी के बीच का अंतर वर्ष में मुद्रास्फीति के स्तर को दर्शाता है।
उपरोक्त में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
1. जीडीपी का पहला अग्रिम अनुमान (एफएई) पहला आधिकारिक अनुमान है कि उस वित्तीय वर्ष में जीडीपी कैसे बढ़ सकती है।
2. इन्हें वित्त मंत्रालय द्वारा जारी किया जाता है।
3. इनका उपयोग अगले वित्तीय वर्ष के बजट आवंटन को तय करने के लिए किया जाता है।
उपरोक्त में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?