औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. वर्तमान में इसकी गणना 2018-2019 को आधार वर्ष के रूप में करते हुए की जाती है।
2. सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ( MoSPI ) के तहत राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO), IIP डेटा जारी करता है।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा सही है/हैं?
विश्व व्यापार संगठन के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. बारहवां विश्व व्यापार संगठन मंत्रिस्तरीय सम्मेलन लगभग पांच वर्षों के अंतराल के बाद स्विट्जरलैंड के जिनेवा में 12 जून 2022 से शुरू होगा।
2. भारत 1 जनवरी 1995 से विश्व व्यापार संगठन का संस्थापक सदस्य है।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा सही है/हैं?
कपिलवस्तु के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. कपिलवस्तु भारतीय उपमहाद्वीप का एक प्राचीन शहर था जो शाक्य वंश की राजधानी थी ।
2. माना जाता है कि राजा शुद्धोदन और रानी माया कपिलवस्तु में रहते थे ।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा सही है/हैं?
भारत-रूस संबंधों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. रूस के रेडियो तकनीकी प्रणाली (आरटीएस) ने रेडियो उपकरणों की आपूर्ति के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के साथ बड़े पैमाने पर अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं।
2. रूसी कंपनी भारत में 24 हवाई अड्डों के आधुनिकीकरण के लिए 34 सेट इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (ILS) 734 का निर्माण करेगी।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा सही है/हैं?
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. यह एक केंद्र प्रायोजित योजना है।
2. सभी गर्भवती महिलाएँ और स्तनपान कराने वाली माताएँ (PW&LM) इस योजना के लिये पात्र हैं।
3. योजना के कार्यान्वयन की निगरानी केंद्र और राज्य दोनों सरकारों द्वारा की जाती है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. रूस और अमेरिका के बाद चीन अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजने और अंतरिक्ष स्टेशन बनाने वाला तीसरा देश है।
2. तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन एक चीनी अंतरिक्ष स्टेशन है जिसे पृथ्वी की मध्यम कक्षा में बनाया जा रहा है
3. तियानहे तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन को लॉन्च करने वाला पहला मॉड्यूल है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. जिन प्रजातियों को वर्मिन के रूप में वर्गीकृत किया गया है, उन्हें वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की अनुसूची V में रखा गया है।
2. वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 वर्मिन शब्द को परिभाषित करता है।
3. कौवे, फल खाने वाले चमगादड़ और चूहे आदि वर्मिन की श्रेणी में आते हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. मारिजुआना कैनबिस के पौधे से प्राप्त मन:प्रभावी/साइकोएक्टिव औषधि है।
2. टेट्राहाइड्रोकैनाबिनोल (THC) मारिजुआना का प्राथमिक मनःप्रभावी घटक है।
3. थाईलैंड मारिजुआना की खेती, रखने और मनोरंजक उपयोग को वैध बनाने वाला पहला एशियाई देश बन गया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. यह हैदराबाद में स्थित है।
2. यह प्रधानमंत्री कार्यालय के प्रशासनिक नियंत्रण में कार्य करता है।
3. NSIL का मिशन अंतरिक्ष में जीवन रूपों की नई संभावनाओं का अभिनव अनुसंधान करना है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. इसे IRDA अधिनियम, 1999 के तहत स्वायत्त निकाय के रूप में स्थापित किया गया था।
2. वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय नोडल मंत्रालय है।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा सही है/हैं?