पेमेंट्स विज़न 2025 दस्तावेज़ के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:
1. इसे हाल ही में सेबी द्वारा जारी किया गया है।
2. इसमें एक प्रावधान शामिल है जो इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT)-आधारित भुगतान प्रणालियों के लिए एक ढांचा विकसित करने के लिए कहता है।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा सही है/हैं?
संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंध समिति के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. प्रत्येक प्रतिबंध व्यवस्था को एक प्रतिबंध समिति द्वारा प्रशासित किया जाता है जिसमें सुरक्षा परिषद के सभी 20 सदस्य होते हैं।
2. संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अध्याय VII के तहत, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को बनाए रखने या बहाल करने के लिए कार्रवाई कर सकती है।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा सही है/हैं?
'वेफ़ाइंडिंग एप्लीकेशन' के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. केन्द्रीय मंत्रिमण्डल ने पैलेस डेस नेशन्स, जिनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (यूएनओजी) में उपयोग किए जाने वाले 'वे फाइंडिंग एप्लीकेशन' के संबंध में भारत सरकार और संयुक्त राष्ट्र के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
2. वे फाइंडिंग ऐप का विकास सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (सी-डॉट) को सौंपा गया है।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा सही है/हैं?
जेल फिलिंग स्टेशन योजना के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. हरियाणा सरकार ने तेलंगाना में इसी तरह के ईंधन स्टेशनों की तर्ज पर हरियाणा की 11 जेलों के बाहरी परिसरों में ईंधन स्टेशन स्थापित करने की योजना बनाई है।
2. योजना का उद्देश्य कैदियों को समाज का हिस्सा बनाना है।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा सही है/हैं?
भारत गौरव योजना के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. इस योजना के तहत, ट्रेनों में अब माल और सेवाओं के अलावा पर्यटन एक तीसरा खंड है।
2. इस पहल के तहत ट्रेनें नियमित ट्रेनों की तरह उचित समय पर नहीं चलेंगी।
3. इन ट्रेनों का संचालन केवल प्राइवेट प्लेयर्स ही करेंगे।
उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
एक ज़िला एक उत्पाद (ODOP) के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. इसे उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय द्वारा लॉन्च किया गया था।
2. यह पहल ज़िलों को आयात हब बनाने के रूप में शुरू की गई है।
3. ज़िलों के लिये खाद्य उत्पादों की पहचान हेतु राज्य ज़िम्मेदार हैं।
4. यह ज़िला स्तर के उद्योगों को वित्तीय और तकनीकी सहायता प्रदान करता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के नेतृत्व में एकीकृत निर्देशित मिसाइल विकास कार्यक्रम (IGMDP) शुरू किया गया था।
2. पृथ्वी IGMDP के तहत विकसित मिसाइलों में से एक है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
6G प्रौद्योगिकी के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. 6G इंटरनेट एक माइक्रोसेकंड-विलंबता संचार का समर्थन करेगा।
2. यह आवृत्ति के टेराहर्ट्ज बैंड का उपयोग करता है जो वर्तमान में अप्रयुक्त है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
मर्चेंट डिस्काउंट रेट के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. यह एक व्यापारी द्वारा अपने ग्राहकों से डिजिटल माध्यम में भुगतान स्वीकार करने के लिये बैंक को भुगतान की गई लागत है।
2. यह लेन-देन राशि के प्रतिशत में व्यक्त किया जाता है।
3. यह ऑनलाइन लेन-देन और क्यूआर-आधारित लेन-देन के लिये लागू है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
मधुमेह के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. टाइप 2 मधुमेह को किशोर मधुमेह के रूप में भी जाना जाता है।
2. टाइप-1 मधुमेह, टाइप-2 मधुमेह से दुर्लभ है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?