प्रायः सभी सैन्धव स्थलों से उत्खनन के दौरान मुहरें प्रचूर मात्रा में प्राप्त हुई हैं। निम्नलिखित में से किस पुरातात्विक स्थल से मुहर नहीं प्राप्त हुई है?
एक सैन्धव स्थल से उत्खनन के दौरान पुरातात्विक सामग्री के रूप में दर्पण प्राप्त हुआ। वह दर्पण किससे निर्मित था?
यद्यपि सैन्धव लिपि के बारे में निश्चित रूप से कुछ भी नहीं कहा जा सकता, फिर भी एक सामान्य अवधारणा सैंधव लिपि के बारे में निम्नलिखित में से किस तरह की है?
पुरातत्वविदों की अवधारणा है कि सैन्धव निवासियों ने सर्वप्रथम कपास का उत्पादन किया। निम्नलिखित में से किसने कपास का नाम सिन्डन दिया?
निम्न कथनों में से असत्य कथन इंगित कीजिए -
सैन्धव सभ्यता के प्रायः प्रत्येक स्थल पर सड़कें समकोण पर काटती हुई मिली हैं। परन्तु एक स्थल ऐसा भी है जहाँ सड़कें समकोण पर न काटकर तिरछे काटती थीं। निम्न स्थलों में से वह स्थल कौन सा हैं?
निम्नलिखित में से किस पुरातात्विक स्थल से फसलों की मड़ाई से सम्बन्धित चबूतरे बने हुए मिले हैं?
निम्नलिखित में से किस पुरातात्विक स्थल से घोड़े के साक्ष्य प्राप्त हुए हैं?
सैन्धव निवासी अपने दैनिक जीवन में वस्त्रों का भी प्रयोग करते थे। निम्नलिखित में से किस सैन्धव स्थल से सूती कपड़े का साक्ष्य प्राप्त हुआ है?
सैन्धव सभ्यता के निर्माता अपनी कलाकृतियों के लिए भी जाने जाते हैं। इसी प्रक्रिया में उत्खनन के दौरान मोहनजोदड़ो से एक कांस्य प्रतिमा प्राप्त हुई है। उसकी लम्बाई है-
निम्नलिखित में से किस प्रसिद्ध सैन्धव स्थल से अत्यन्त महत्वपूर्ण पुरातात्विक साक्ष्य स्याही दावात प्राप्त हुआ है-
सिन्धु सभ्यता में उत्खनन के दौरान माप-तौल के भी साक्ष्य प्राप्त हुये। निम्नलिखित में से हड़प्पाइयों ने माप-तौल से सम्बन्धित किस अनुपात का प्रयोग किया?
सैन्धव सभ्यता के पुरातात्विक स्थलों के उत्खनन के दौरान कतिपय धातुएँ पुरातात्विक अवशेष के रूप में प्राप्त र्हुइं। निम्नलिखित में से किस सैन्धव स्थल से लोहा प्राप्त हुआ?
निम्नलिखित में से पश्चिम एशिया का वह कौन सा स्थल है जहाँ से कपडे़ का बण्डल प्राप्त हुआ है जो संभवतः हड़प्पा से निर्यात किया गया था?
एक साक्ष्य से पता चलता है कि मेलुहा, दिलमुन एवं माकन से मेसोपोटामिया में वस्तुएँ आयात की जाती थीं। निम्न में से किसकी पहचान सिन्धु सभ्यता से की गयी है?
एक अत्यन्त महत्वपूर्ण पुरातात्विक स्थल से गोदीबाड़ा का साक्ष्य प्राप्त हुआ है जो सैन्धव निवासियों के व्यापार की उच्चता को दर्शाता है। वह स्थल है-
सैन्धव सभ्यता के बनवाली नामक पुरास्थल से हल का साक्ष्य तो प्राप्त हुआ है एक स्थल से जुते हुये खेत के साक्ष्य भी मिले हैं। वह स्थल है-
सैन्धव निवासियों द्वारा अपनायी जाने वाली अन्त्येष्टि की कई विधियां प्रकाश में आई हैं। सिन्धु सभ्यता के एक स्थल से ममी का माॅडल प्राप्त हुआ है, वह स्थल है-
सैन्धव स्थलों के उत्खनन के दौरान मोहनजोदड़ो से प्राप्त एक मुद्रा पर पुरुष की आकृति जो कि त्रिमुखी है की पहचान सर जान मार्शल ने निम्नलिखित में से किससे की है?
जल निकासी की व्यवस्था सैन्धव निवासियों की उत्तम नगरपालिका व्यवस्था की द्योतक थी। इस सभ्यता के एक पुरातात्विक स्थल से लकड़ी की नाली के साक्ष्य प्राप्त हुए हैं। निम्नलिखित में से वह स्थल है-
हड़प्पा सभ्यता के भवन निर्माण एवं अन्य कार्यो के निमित्त ईंटों का प्रयोग बहुतायत रूप में हुआ है। निम्नलिखित में से प्रायः ईटों का अनुपात था-
निम्नलिखित में से किस पुरातत्ववेत्ता का मत है कि मोहनजोदड़ो में प्रजातांत्रिक शासन के आदर्श विद्यमान थे
सैन्धव सभ्यता के एक पुरातात्विक स्थल से आटा पीसने वाली चक्की के पत्थर के दो पाट उत्खनन के दौरान प्राप्त हुए हैं। निम्नलिखित में से वह सथल है-
हड़प्पावाली सिंचाई के साधनों के लिए कई विकल्पों पर निर्भर थे। निम्नलिखित में से कौन से सिंचाई के साधन का साक्ष्य नहीं प्राप्त हुआ है?
सैन्धव सभ्यता के एक स्थल को स्तूप टीला की संज्ञा दी गई है क्योंकि उस स्थल पर एक कुषाणकालीन स्तूप प्राप्त हुआ है। वह स्थल है?
राखीगढ़ी नामक पुरातात्विक स्थल निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है?
सुदूर पश्चिम में पुरातात्विक स्थल सुत्काकोह अनेक पुरातात्विक साक्ष्यों के लिए प्रसिद्ध है। निम्नलिखित में से यह किस नदी के तट पर स्थित है?
निम्नलिखित में से उस युग को इंगित कीजिए जिसमें ताँबे और पत्थर के औजार प्रयोग किये गये थे-
निम्नलिखित में से किस सभ्यता के निवासियों ने बहुचर्चित चिन्ह स्वास्तिक का प्रयोग किया था?