नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:
1. यह एक केंद्र प्रायोजित योजना है।
2. योजना को पात्रता मानदंड में मामूली संशोधनों के साथ अनुमोदित किया गया है जैसे आय सीमा को 1.5 लाख रुपये प्रति वर्ष से बढ़ाकर 3.5 लाख रुपये प्रति वर्ष करना शामिल है।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा सही है/हैं?
’इंडिया डेटा एक्सेसिबिलिटी एंड यूज पॉलिसी' के मसौदे के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:
1. नीति का उद्देश्य सार्वजनिक क्षेत्र के डेटा का दोहन करने की भारत की क्षमता को 'मौलिक रूप से रूपांतरित' करना है।
2. यह केंद्रीय गृह मंत्रालय की एक पहल है।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा सही है/हैं?
परिसीमन आयोग के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिएः
1. जम्मू-कश्मीर के विधानसभा क्षेत्रों को फिर से तैयार करने के लिए गठित परिसीमन आयोग को इसे पूरा करने के लिए दो महीने का और समय दिया गया है।
2. आयोग जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम, 2019 के भाग V के प्रावधानों के तहत परिसीमन अधिनियम 2002 (संसद के एक अधिनियम) की धारा 3 के आधार पर अस्तित्व में आया था।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा सही है/हैं?
गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (UAPA)के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार करें:
1. इसे 1967 में अधिनियमित किया गया था।
2. यूएपीए में 2019 के संशोधन ने गृह मंत्रालय को व्यक्तियों को आतंकवादी के रूप में नामित करने की शक्ति प्रदान की।
ऊपर दिए गए कथनों में से कौन सा सही है/हैं?
सशस्त्र बल (विशेषाधिकार) अधिनियम के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. यह सशस्त्र बलों और "अशांत क्षेत्रों" में तैनात केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों को निरंकुश अधिकार देता है।
2. केंद्र और राज्य सरकार दोनों के पास किसी क्षेत्र को "अशांत" घोषित करने का अधिकार है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सभा (UNEA) संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम का शासी निकाय है।
2. UNEA वैश्विक पर्यावरण नीतियों के लिये प्राथमिकताएँ निर्धारित करने और अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण कानून विकसित करने हेतु द्विवार्षिक बैठक करता है।
3. UNEA की स्थापना वर्ष 1992 में रियो शिखर सम्मेलन के दौरान हुई थी।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
आयुष के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. यह स्वास्थ्य देखभाल और उपचार की एक पारंपरिक और गैर-पारंपरिक प्रणाली है।
2. इसमें आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध, सोवा-रिग्पा, एलोपैथी और होम्योपैथी शामिल हैं।
3. भारत विश्व की तुलना में आयुष क्षेत्र के बाज़ार में सबसे तेज़ी से विकसित हुआ है जिसकी इस बाज़ार में 50% से अधिक हिस्सेदारी है।
नीचे दिये गए कूट में से सही विकल्प का चयन कीजिये:
सिमलीपाल बायोस्फीयर रिज़र्व के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
1. यह मयूरभंज हाथी अभ्यारण्य का एक हिस्सा है।
2. वर्ष 2009 से यूनेस्को के विश्व नेटवर्क ऑफ बायोस्फीयर रिज़र्व का हिस्सा है।
3. अंगमी और भूटिया दो जनजातियाँ रिज़र्व के जंगलों में निवास करती हैं और पारंपरिक कृषि गतिविधियों के माध्यम से खाद्य संग्रहण करती हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
किसी राज्य में राज्यपाल की वित्तीय भूमिका के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।
1. वह किसी भी अप्रत्याशित व्यय को पूरा करने के लिए राज्य की आकस्मिकता निधि से अग्रिम जारी कर सकता है।
2. वह पंचायतों और नगर पालिकाओं की वित्तीय स्थिति की समीक्षा के लिए हर पांच साल के बाद एक राज्य वित्त आयोग का गठन करता है।
3. वह यह देखता है कि राज्य का वार्षिक वित्तीय विवरण राज्य विधानमंडल के समक्ष रखा गया है की नहीं है।
उपरोक्त में से कौन सा/से कथन सही है/हैं?
निम्नलिखित में से किन्हें श्रम मंत्रालय के श्रम ब्यूरो द्वारा जारी किया जाता हैं?
1. औद्योगिक श्रमिकों के लिए सीपीआई (आईडब्ल्यू)
2. शहरी गैर-मैनुअल कर्मचारियों के लिए सीपीआई (यूएनएमई)
3. ग्रामीण मजदूरों के लिए सीपीआई (आरएल)
4. कृषि मजदूरों के लिए सीपीआई (एएल)
सही उत्तर कूट चुनिए: