Class 7 Exam  >  Class 7 Notes  >  संस्कृत कक्षा 7 (Sanskrit Class 7)  >  अनुवाद - सुभाषितानि | Explanation - Subhashitani

अनुवाद - सुभाषितानि | Explanation - Subhashitani | संस्कृत कक्षा 7 (Sanskrit Class 7) PDF Download

(क) पृथिव्यां त्रीणि रत्नानि जलमन्नं सुभाषितम् ।
मूढै: पाषाणखण्डेषु रत्नसंज्ञा विधीयते ।।1।।

सरलार्थ: पृथ्वी पर तीन रत्न है — जल, अनाज और सुंदर कथन। परंतु मूर्खों द्वारा पत्थर के टुकड़ों को रत्नों का नाम दिया गया है। अर्थात मूर्ख लोग पत्थर के टुकड़ों को रत्न समझते हैं जबकि असली रत्न को जल और सुंदर कथन हैं।

अनुवाद - सुभाषितानि | Explanation - Subhashitani | संस्कृत कक्षा 7 (Sanskrit Class 7)
(ख) सत्येन धार्यते पृथ्वी सत्येन तपते रविः ।
सत्येन वाति वायुश्च सर्वं सत्ये प्रतिष्ठितम् ।। 2 ।।

सरलार्थ: सत्य से पृथ्वी धारण करती है, सत्य से ही सूर्य तपता है। सत्य से ही हवा बहती है। सब कुछ सत्य में ही निहित है।

अनुवाद - सुभाषितानि | Explanation - Subhashitani | संस्कृत कक्षा 7 (Sanskrit Class 7)
(ग) दाने तपसि शौर्ये च विज्ञाने विनये नये ।
विस्मयो न हि कर्त्तव्यो बहुरत्ना वसुन्धरा ॥3॥

सरलार्थ: दान में, तपस्या में, वीरता में, विज्ञान में, विनम्रता में और नीति में आश्चर्य नहीं करना चाहिए। क्योंकि पृथ्वी में निश्चित रूप से अनेक रत्न हैं। अर्थात पृथ्वी पर बहुत सारी अद्भुत वस्तुएं हैं। इसीलिए दान, तपस्या आदि कुछ ही वस्तुओं पर आश्चर्य करना उचित नहीं है।

अनुवाद - सुभाषितानि | Explanation - Subhashitani | संस्कृत कक्षा 7 (Sanskrit Class 7)
(घ) सद्भिरेव सहासीत सद्भिः कुर्वीत सङ्गतिम् ।
सद्भिर्विवादं मैत्रीं च नासद्भिः किञ्चिदाचरेत् ॥4॥

सरलार्थ: सज्जनों के साथ ही बैठना चाहिए, सज्जनों के साथ ही संगति करनी चाहिए। सज्जनों के साथ ही तर्क-वितर्क और मित्रता करनी चाहिए। दूर्जनों के साथ कुछ भी व्यवहार नहीं करना चाहिए।

अनुवाद - सुभाषितानि | Explanation - Subhashitani | संस्कृत कक्षा 7 (Sanskrit Class 7)
(ङ) धनधान्यप्रयोगेषु विद्यायाः संग्रहेषु च ।
आहारे व्यवहारे च त्यक्तलज्जः सुखी भवेत् ॥5॥

सरलार्थ: धन-धान्य के प्रयोग में, विद्या को ग्रहण करने में, भोजन में और व्यवहार में जो व्यक्ति संकोच नहीं करता वह सुखी रहता है।

अनुवाद - सुभाषितानि | Explanation - Subhashitani | संस्कृत कक्षा 7 (Sanskrit Class 7)
(च) क्षमावशीकृतिर्लोके क्षमया किं न साध्यते ।
शान्तिखड्गः करे यस्य किं करिष्यति दुर्जनः ॥6॥

सरलार्थ: इस संसार में क्षमा करना सबसे बड़ा वशीकरण है। समाज से क्या नहीं साधा जा सकता? जिस व्यक्ति के हाथ में शांति रूपी तलवार है दुष्ट व्यक्ति उसका क्या करेगा। अर्थात क्षमा से हर कार्य संभव है और जो व्यक्ति शांत रहता है उसका कोई कुछ भी नहीं बिगाड़ सकता।

अनुवाद - सुभाषितानि | Explanation - Subhashitani | संस्कृत कक्षा 7 (Sanskrit Class 7)

The document अनुवाद - सुभाषितानि | Explanation - Subhashitani | संस्कृत कक्षा 7 (Sanskrit Class 7) is a part of the Class 7 Course संस्कृत कक्षा 7 (Sanskrit Class 7).
All you need of Class 7 at this link: Class 7
15 videos|140 docs|31 tests

FAQs on अनुवाद - सुभाषितानि - Explanation - Subhashitani - संस्कृत कक्षा 7 (Sanskrit Class 7)

1. सुभाषितानि क्या होते हैं?
उत्तर: सुभाषितानि संस्कृत शब्द हैं जिनका अर्थ होता है "सुंदर वचन"। ये हमारे पूर्वजों द्वारा बनाए गए आदर्श वाक्य होते हैं, जो अनुभव और सूक्ष्म ज्ञान को सुंदरता के साथ प्रकट करते हैं।
2. सुभाषितानि क्यों महत्वपूर्ण होते हैं?
उत्तर: सुभाषितानि महत्वपूर्ण होते हैं क्योंकि वे हमें अच्छे विचारों का आदान-प्रदान करते हैं। इनके माध्यम से हम जीवन के नियमों, नैतिकता, संगठन, प्रेरणा और अनुभव के बारे में सीख सकते हैं।
3. सुभाषितानि की विशेषताएं क्या हैं?
उत्तर: सुभाषितानि की विशेषताएं इस प्रकार हैं: - सुंदर और सरल भाषा में लिखे जाते हैं। - इनके अंतर्गत अनेक विषयों पर विचार प्रस्तुत किये जाते हैं। - ये ज्ञानवर्धक होते हैं और हमें जीवन में सही मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।
4. सुभाषितानि किस भाषा में लिखे जाते हैं?
उत्तर: सुभाषितानि संस्कृत भाषा में लिखे जाते हैं। संस्कृत भाषा भारतीय सभ्यता की एक प्रमुख भाषा है और इसे ब्राह्मणों और ऋषियों की भाषा माना जाता है।
5. सुभाषितानि का उपयोग कैसे किया जा सकता है?
उत्तर: सुभाषितानि का उपयोग हमें नैतिकता, नीति, अनुभव और ज्ञान के बारे में सीखने के लिए किया जा सकता है। हम इन्हें व्याकरण, वाक्यांश, दोहे, मुहावरे और कहानियों के माध्यम से पढ़ सकते हैं और इनका उपयोग अपने जीवन में सही निर्णय लेने के लिए कर सकते हैं।
Related Searches

Summary

,

pdf

,

अनुवाद - सुभाषितानि | Explanation - Subhashitani | संस्कृत कक्षा 7 (Sanskrit Class 7)

,

ppt

,

shortcuts and tricks

,

Extra Questions

,

अनुवाद - सुभाषितानि | Explanation - Subhashitani | संस्कृत कक्षा 7 (Sanskrit Class 7)

,

Exam

,

Sample Paper

,

MCQs

,

study material

,

Objective type Questions

,

Viva Questions

,

practice quizzes

,

Semester Notes

,

video lectures

,

Free

,

past year papers

,

mock tests for examination

,

Important questions

,

अनुवाद - सुभाषितानि | Explanation - Subhashitani | संस्कृत कक्षा 7 (Sanskrit Class 7)

,

Previous Year Questions with Solutions

;