Class 7 Exam  >  Class 7 Notes  >  Hindi Grammar Class 7  >  वाक्य क्या है?

वाक्य क्या है? | Hindi Grammar Class 7 PDF Download

वाक्य

शब्दों के सार्थक समूह को ‘वाक्य’ कहते हैं।

वाक्य के दो अंग होते हैं:

  1. उद्देश्य: वाक्य में जिसके विषय में कुछ कहा जाए, उसे उद्देश्य कहते हैं;
    जैसे:
    • नेहा खाना खाती है।
    • सर चंद्रशेखर वेंकटरमन को नोबेल पुरस्कार मिला
  2. विधेय: वाक्य में उद्देश्य के विषय में जो कुछ कहा जाए उसे ‘विधेय’ कहते हैं;
    जैसे:
    • गजू व्यायाम कर रहा है।
    • अंशु पढ़ रही है।
      उपर्युक्त वाक्यों में रेखांकित शब्द विधेय है।

वाक्य के भेद

वाक्य के भेद दो आधारों पर किए जाते हैं:

  • रचना के आधार पर
  • अर्थ के आधार पर

1. रचना के आधार पर वाक्य के भेद: रचना के आधार पर वाक्य के तीन भेद होते हैं
(i) सरलवाक्य: जिन वाक्यों में एक विधेय होता है, उन्हें सरल वाक्य कहते है;
जैसे:

  • कोमल नाच रही है।
  • बबीत और अक्षत विद्यालय गए।

पहले वाक्य में एक उद्देश्य है, दूसरे वाक्य में दो उद्देश्य हैं। और इन दोनों वाक्यों में एक-एक विधेय है। इसलिए ये सब सरल वाक्य हैं। सरल वाक्यों में एक ही विधेय होता है।
(ii) संयुक्त वाक्य: जिस वाक्य में दो या दो से अधिक सरल वाक्य हैं तथा दोनों समुच्चयबोधक अव्यय से जुड़े हैं यानी यहाँ सरल वाक्य जुड़े हुए हैं। अतः यह संयुक्त वाक्य है; जैसे-नीता कहानी कहती है और गीत पिक्चर देखती है।
(iii) मिश्र वाक्य: जिस वाक्य में एक प्रधान उपवाक्य हो और दूसरा गौण या आश्रित उपवाक्य हो, उसे मिश्रितवाक्य कहते हैं;
जैसे:
नेता सुभाषचंद्र बोस ने कहा था कि तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा।
प्रधान उपवाक्य (आश्रित उपवाक्य)

2. अर्थ के आधार पर वाक्य के निम्नलिखित आठ भेद हैं:
(i) विधानवाचक वाक्य: जिस वाक्य में क्रिया के करने या होने का सामान्य कथन हो, उसे विधानवाचक वाक्य कहते हैं,
जैसे: सूर्य प्रकाश है।
(ii) निषेधात्मक वाक्य: जिस वाक्य में निषेध या नकारात्मकता हो, उसे निषेधात्मक या निषेधवाचक वाक्य कहते हैं; अक्षर आज विद्यालय नहीं जाएगा।
(iii) प्रश्नवाचक वाक्य: जिस वाक्य में प्रश्न पूछने का भाव प्रकट होता है। उसे प्रश्नवाचक वाक्य कहते हैं।
जैसे:

  • उसको घर कहाँ है?
  • तुम कौन सी कक्षा में पढ़ते हो?

(iv) आज्ञावाचक वाक्य: जिस वाक्य में आज्ञा, प्रार्थना, अनुमति अथवा उपदेश का भाव रहता है। उसे आज्ञावाचक वाक्य कहते हैं;
जैसे:

  • तुम अभी चले जाओ।
  • अपना काम समय पर करो।
  • बड़ों का कहना मानो।

(v) विस्मयादिबोधक वाक्य: जिस वाक्य से विस्मय, हर्ष, शोक, घृणा आदि के भाव प्रकट किए गए हों, उसे विस्मयादिवाचक वाक्य कहते हैं;
जैसे: अहा! कितना सुंदर दृश्य है।
(vi) इच्छावाचक वाक्य: जिस वाक्य में वक्ता की इच्छा या आशा का वर्णन हो, उसे इच्छावाचक वाक्य कहते हैं;
जैसे:

  • ईश्वर तुम्हें दीर्घायु करे।
  • आज तो किसी तरह मेरा काम बन जाए।

(vii) संदेहवाचक वाक्य: जिस वाक्य में संदेह या संभावना की झलक मिले, उसे संदेहवाचक वाक्य कहते हैं; जैसे-शायद आज वर्षा हो।
(viii) संकेतवाचक वाक्य: जिस वाक्य में संकेत या दूसरी क्रिया पर निर्भर हो तो, उसे संकेतवाचक वाक्य कहते हैं; जैसे-वर्षा होती तो अच्छी फसल होती।

वाक्य परिवर्तन

एक प्रकार के वाक्य को दूसरे प्रकार के वाक्य में बदलने की प्रक्रिया को ‘वाक्य परिवर्तन’ कहते हैं।
वाक्यों में परिवर्तन दो आधारों पर किया जाता है:

  1. रचना के आधार पर वाक्य परिवर्तन: सरल वाक्य से मिश्र वाक्य बनाने के लिए सरल वाक्य से दो उपवाक्य बनाकर उन्हें ‘जो’ ‘जबकि’ ‘क्योंकि यदि’ ‘जिसने’ जब आदि योजकों से जोड़ा जाता है;
    जैसे:
    सरल वाक्य: परिश्रमी पुरुष सफल होते हैं।
    मिश्र वाक्य: जो परिश्रमी पुरुष होते हैं, वे सफल होते हैं।
  2. सरल वाक्य से संयुक्त वाक्य बनाना: सरल वाक्य से संयुक्त वाक्य बनाते समय सरल वाक्य के अंश को दो उपवाक्यों में बदलकर उन्हें ‘और’ ‘अथवा’ क्या ‘परंतु’ ‘किंतु’ आदि योजकों से जोड़ा जाता है।
    जैसे:
    सरलवाक्य: वह गाँव जाकर बीमार पड़ गया।
    संयुक्तवाक्य: वह गाँव गया और बीमार पड़ गया।
  3. संयुक्त वाक्य से मिश्र वाक्य बनाना: संयुक्त वाक्य के एक प्रधान उपवाक्य को मुख्य उपवाक्य बनाकर दूसरे प्रधान उपवाक्य को आश्रित उपवाक्य बना देना चाहिए;
    जैसे:
    संयुक्त वाक्य: नेहा आई और कोमल चली गई।
    मिश्र वाक्य: जब नेहा आई तब कोमल चली गई।

अर्थ के आधार पर वाक्य – परिवर्तनवह

  • वह पढ़ने जा रहा है। (विधानवाचक) मैं कल विद्यालय जाऊँगा। (विधानवाचक)
  • वह खेलने नहीं जा रहा है। (निषेधात्मक) मैं कल पढ़ने नहीं जाऊँगा। (निषेधात्मक)
  • तुम खेलने जाओगे। (आज्ञावाचक) तुम कल खेलने जाओ। (आज्ञावाचक)
  • क्या बच्चे मैदान में खेल रहे हैं? (प्रश्नवाचक) क्या तुम जयपुर जाओगे? (प्रश्नवाचक)
  • अच्छा! बच्चे मैदान मैं खेल रहे हैं? (विस्मयादिबोधक) अच्छा! तुम कल विद्यालय जाओगे। (विस्मयादिबोधक)
  • शायद बच्चे मैदान में खेल रहे हैं। (विस्मयादिबोधक) शायद बच्चे मैदान में खेल रहे हैं। (संदेहवाचक)
  • तुम्हे. सवेरे सैर पर जाना चाहिए। (इच्छावाचक) पढ़ोगे तो सफल अवश्य होगे। (संकेतवाचक)

बहुविकल्पी प्रश्न

प्रश्न 1: शब्दों का सार्थक समूह कहलाता है
(i) शब्द
(ii) वाक्य
(iii) वर्ण
(iv) वर्णमाला

उत्‍तर: (ii) वाक्य
शब्दों का सार्थक समूह "वाक्य" कहलाता है। एक वाक्य तब सार्थक होता है जब उसमें कोई विचार, भावना या संदेश पूर्ण रूप से व्यक्त होता है। इसमें शब्द एक-दूसरे से जुड़कर एक समझने योग्य और अर्थपूर्ण इकाई बनाते हैं।

उदाहरण:

"राम गाँव में रहता है।"

यहाँ, शब्दों का समूह ("राम", "गाँव", "में", "रहता", "है") एक सार्थक वाक्य बनाता है।

प्रश्न 2: वाक्य में जिसके बारे में कोई बात कही जाए, उसे कहते हैं
(i) विधेय
(ii) सरलवाक्य
(iii) उद्देश्य
(iv) अनुच्छेद

उत्‍तर: (iii) उद्देश्य

वाक्य में जिसके बारे में कोई बात कही जाती है, उसे उद्देश्य (Subject) कहते हैं। उद्देश्य वाक्य का वह भाग होता है, जिसके बारे में कुछ बताया जाता है। यह आमतौर पर क्रिया का कर्ता होता है।

उदाहरण:

"राम पढ़ता है।"

इस वाक्य में "राम" उद्देश्य है, क्योंकि बात "राम" के बारे में कही जा रही है।

"गाय घास खाती है।"

यहाँ "गाय" उद्देश्य है, क्योंकि वाक्य में "गाय" के बारे में बताया गया है।

प्रश्न 3: उद्देश्य के विषय में जो कहा जाए उसे कहते हैं
(i) उद्देश्य
(ii) विधेय
(iii) मिश्रित वाक्य
(iv) इनमें से कोई नहीं

उत्‍तर: (ii) विधेय
वाक्य में जिसके बारे में कोई बात कही जाती है, उसे उद्देश्य (Subject) कहते हैं। उद्देश्य वाक्य का वह भाग होता है, जिसके बारे में कुछ बताया जाता है। यह आमतौर पर क्रिया का कर्ता होता है।

उदाहरण:

"राम पढ़ता है।"

इस वाक्य में "राम" उद्देश्य है, क्योंकि बात "राम" के बारे में कही जा रही है।

"गाय घास खाती है।"

यहाँ "गाय" उद्देश्य है, क्योंकि वाक्य में "गाय" के बारे में बताया गया है।

प्रश्न 4: अर्थ की दृष्टि से वाक्य के भेद होते हैं
(i) पाँच
(ii) सात
(iii) आठ
(iv) इनमें से कोई नहीं

उत्‍तर: (iii) आठ
अर्थ के आधार पर वाक्य के आठ प्रकार होते है। वाक्य - शब्दों का वह व्यवस्थित रूप जिसमें विचारों का आदान - प्रदान होता है। एक सामान्य वाक्य में कर्ता, कर्म, क्रिया होते हैं। उद्देश्य - जिसके बारे में बात की जाये उसे उद्देश्य कहते हैं।

प्रश्न 5: रचना के आधार पर वाक्य के भेद होते हैं?
(i) दो
(ii) तीन
(iii) चार
(iv) पाँच

उत्‍तर: (ii) तीन
रचना के आधार पर वाक्य के 'तीन' भेद होते हैं - सरल, मिश्र और संयुक्त।

प्रश्न 6: ‘भगवान आपको सदैव सुखी रखे’ वाक्य किस भेद से संबंधित है|
(i) विधानवाचक
(ii) इच्छासूचक
(iii) प्रश्नसूचक
(iv) निषेधात्मक वाक्य

उत्‍तर: (ii) इच्छासूचक

वाक्य "भगवान आपको सदैव सुखी रखे" एक इच्छासूचक वाक्य है। इच्छासूचक वाक्य वे होते हैं, जिनमें किसी इच्छा, प्रार्थना या कामना को व्यक्त किया जाता है।

उदाहरण:

"भगवान आपको सदैव सुखी रखे।"

इस वाक्य में भगवान से प्रार्थना की गई है कि वे आपको हमेशा सुखी रखें। यह एक इच्छा है, इसलिए यह इच्छासूचक वाक्य है।

The document वाक्य क्या है? | Hindi Grammar Class 7 is a part of the Class 7 Course Hindi Grammar Class 7.
All you need of Class 7 at this link: Class 7
30 videos|74 docs|34 tests
Related Searches

Semester Notes

,

ppt

,

study material

,

वाक्य क्या है? | Hindi Grammar Class 7

,

shortcuts and tricks

,

Viva Questions

,

वाक्य क्या है? | Hindi Grammar Class 7

,

Free

,

video lectures

,

Important questions

,

वाक्य क्या है? | Hindi Grammar Class 7

,

pdf

,

Extra Questions

,

Sample Paper

,

Exam

,

mock tests for examination

,

practice quizzes

,

Summary

,

MCQs

,

past year papers

,

Objective type Questions

,

Previous Year Questions with Solutions

;