Humanities/Arts Exam  >  Humanities/Arts Notes  >  Hindi Class 11  >  अक्क महादेवी - पठन सामग्री और सार

अक्क महादेवी - पठन सामग्री और सार | Hindi Class 11 - Humanities/Arts PDF Download

सारांश -: कवयित्री अक्कमहादेवी द्वारा रचित वचन में प्रभु-भक्ति में स्वयं को समर्पित करने की बात की गई है| प्रथम कविता या वचन में इंद्रियों में नियंत्रण का संदेश दिया गया है| यह उपदेशात्मक न होकर प्रेम-भरा मनुहार है| दूसरा वचन एक भक्त का ईश्वर के प्रति पूर्ण समर्पण है| कवियित्री ऐसी निस्पृह स्थिति की कामना करती है जिससे उनका स्व या अहंकार पूरी तरह से नष्ट हो जाए| 

1. हे भूख! मत मचल.........................संदेश लेकर चन्नमल्लिकार्जुन का

कवयित्री अक्कमहादेवी भगवान शिव की परमभक्त थीं| प्रस्तुत पद में उन्होंने सांसारिकता त्यागकर शिव की आराधना में लीन होने का संदेश दिया है| वे कहती हैं कि सांसारिक वस्तुओं की चाह में और अधिक पाने की लालसा नहीं होनी चाहिए| भूख, प्यास, नींद, क्रोध, मोह, ईर्ष्या, लोभ आदि मन के ऐसे विकार हैं जो प्रभु-भक्ति के मार्ग की बाधाएँ हैं| इन विकारों का त्याग करके ही हम प्रभु-भक्ति में लीन हो सकते हैं| कवयित्री चन्नमल्लिकार्जुन अर्थात् भगवान शिव का भक्ति-संदेश लेकर आई हैं| वे चाहती हैं कि सांसारिकता का त्याग करके हम स्वयं को प्रभु के चरणों में समर्पित कर दें| 

2. हे मेरे जूही के फूल.....................झपटकर छीन न ले मुझसे

प्रस्तुत वचन में कवयित्री ने ईश्वर को जूही के फूल की उपमा दी है| उनके प्रभु जूही के फूल की तरह कोमल, मनोरम और सुंदर हैं| वे ईश्वर से कामना करते हुए कहती हैं कि ऐसी स्थिति उत्पन्न कर दें कि उन्हें भूख मिटाने के लिए भीख माँगना पड़े| यहाँ तक कि भीख मांगने पर भी उन्हें कोई भीख न दे| भीख मिलने पर कोई कुत्ता उसे छीन ले और कवियित्री की झोली खाली रह जाए| वह अपने घर-गृहस्थी अर्थात् मायावी संसार को भूलने की बात करती हैं ताकि सभी प्रकार के सांसारिक कष्ट दूर हो जाए| इस प्रकार वह चाहती हैं कि इससे उनका अहंकार नष्ट हो जाए और वह प्रभु के चरणों में समर्पित हो जाए|
कवयित्री-परिचय -: अक्क महादेवी

जन्म - 12 वीं सदी, कर्नाटक के उडुतरी गाँव, जिला- शिवमोगा में|

प्रमुख रचनाएँ- हिंदी में वचन सौरभ नाम से, अंग्रेजी में स्पीकिंग ऑफ़ शिवा के नाम से|

इतिहास में वीर शैव आन्दोलन से जुड़े कवियों, रचनाकारों की एक लंबी सूची है| अक्कमहादेवी भी इस आंदोलन से जुड़ी एक महत्वपूर्ण कवियित्री थीं| कन्नड़ भाषा में अक्क शब्द का अर्थ बहिन होता है| अक्कमहादेवी ने पुरूष वर्चस्व समाज के विरूद्ध आक्रोश की अभिव्यक्ति के रूप में अपने वस्त्रों को भी उतार फेंका|

अक्क के कारण शैव आंदोलन से बड़ी संख्या में स्त्रियाँ जुड़ीं और अपने संघर्ष और यातना को कविता के रूप में अभिव्यक्ति दी| इस प्रकार अक्कमहादेवी की कविता पूरे भारतीय साहित्य में इस क्रांतिकारी चेतना का पहला सर्जनात्मक दस्तावेज है और संपूर्ण स्त्रीवादी आंदोलन के लिए एक अजस्र प्रेरणास्रोत भी|


कठिन शब्दों के अर्थ 

• पाश - जकड

• ढील - ढीला करना

• मद - नशा

• चराचर - जय और चेतन

• चन्नमल्लिकार्जुन  - शिव

The document अक्क महादेवी - पठन सामग्री और सार | Hindi Class 11 - Humanities/Arts is a part of the Humanities/Arts Course Hindi Class 11.
All you need of Humanities/Arts at this link: Humanities/Arts
27 videos|90 docs|24 tests

FAQs on अक्क महादेवी - पठन सामग्री और सार - Hindi Class 11 - Humanities/Arts

1. अक्क महादेवी कौन थीं?
उत्तर: अक्क महादेवी एक प्रमुख हिंदी कवयित्री थीं। वे भारतीय साहित्य के एक महत्वपूर्ण नाम हैं और अपनी काव्य-रचनाओं के लिए विख्यात हुईं।
2. अक्क महादेवी की रचनाएँ किस विषय पर आधारित हैं?
उत्तर: अक्क महादेवी की रचनाएँ मुख्य रूप से सामाजिक और मानसिक मुद्दों पर आधारित हैं। उन्होंने विभिन्न विषयों पर अपनी कविताएँ लिखी हैं, जैसे कि महिलाओं के अधिकार, जाति-धर्म और समाज के मुद्दे।
3. अक्क महादेवी के कौन-कौन से प्रमुख काव्य संग्रह हैं?
उत्तर: अक्क महादेवी के प्रमुख काव्य संग्रह में "यहाँ अक्का कठिनायें नहीं" और "मेरे सभी ख्वाब" शामिल हैं। इनमें से पहली कविता संग्रह में महिलाओं के अधिकारों पर आधारित है जबकि दूसरी कविता मनोवैज्ञानिक और मानसिक मुद्दों पर आधारित है।
4. अक्क महादेवी की रचनाएँ कब और कहाँ प्रकाशित हुईं?
उत्तर: अक्क महादेवी की रचनाएँ उनके जीवनकाल के दौरान प्रकाशित हुईं। उनकी पहली कविता संग्रह 1936 में प्रकाशित हुई, जबकि उनके अन्तिम काव्य संग्रह को 1991 में प्रकाशित किया गया। इन कविता संग्रहों को भारतीय साहित्य मंडल द्वारा प्रकाशित किया गया।
5. अक्क महादेवी को किस कवि की शिष्या कहा जाता है?
उत्तर: अक्क महादेवी को रामधारी सिंह दिनकर की शिष्या कहा जाता है। उन्होंने दिनकर के नेतृत्व में अपनी कविताओं को विकसित किया और उनकी प्रभावशाली कविताओं के लिए प्रशंसा प्राप्त की।
Related Searches

past year papers

,

Exam

,

pdf

,

Semester Notes

,

ppt

,

video lectures

,

shortcuts and tricks

,

MCQs

,

Sample Paper

,

study material

,

Free

,

Summary

,

Previous Year Questions with Solutions

,

mock tests for examination

,

Important questions

,

अक्क महादेवी - पठन सामग्री और सार | Hindi Class 11 - Humanities/Arts

,

Extra Questions

,

Objective type Questions

,

अक्क महादेवी - पठन सामग्री और सार | Hindi Class 11 - Humanities/Arts

,

Viva Questions

,

अक्क महादेवी - पठन सामग्री और सार | Hindi Class 11 - Humanities/Arts

,

practice quizzes

;